Shuru
Apke Nagar Ki App…
गंगा में समाया मासूम: 3 साल के बच्चे की दर्दनाक मौत, मुआवजे को लेकर NH-80 जाम, गर्मी में तड़पे राहगीर
Kumar Mithun
गंगा में समाया मासूम: 3 साल के बच्चे की दर्दनाक मौत, मुआवजे को लेकर NH-80 जाम, गर्मी में तड़पे राहगीर
More news from Bihar and nearby areas
- Post by Gaurav Kumar Mishra1
- गोगरी में अंडा दुकानदार से मारपीट, ठेला पलटकर ₹20 हजार का नुकसान, रुपये भी छीने गोगरी थाना क्षेत्र अंतर्गत भगत टोला गोगरी पंचायत में एक अंडा बेचने वाले दुकानदार के साथ मारपीट कर ठेला पलटने और रुपये छीनने का मामला सामने आया है। पीड़ित दुकानदार ने इस संबंध में गोगरी थाना में सोमवार की दोपहर दो बजे आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, भगत टोला निवासी रंजीत मालाकार अंडा से लदा ठेला लेकर बाजार की ओर जा रहे थे। इसी दौरान गोगरी नगर परिषद वार्ड संख्या 12 निवासी विनोद पोद्दार एवं उसके पिता सुरेश पोद्दार ने उन्हें रास्ते में रोक लिया और गाली-गलौज करने लगे। पीड़ित के अनुसार, विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और ठेला को उलट दिया, जिससे ठेले पर रखे अंडे फूटकर बर्बाद हो गए। घटना में करीब 20 हजार रुपये के अंडों का नुकसान हुआ। साथ ही जेब में रखे रुपये भी छीन लिए गए। मारपीट के दौरान जब पीड़ित ने शोर मचाया तो आरोपी धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। इसके बाद पीड़ित ने अनुमंडलीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया। इस संबंध में गोगरी थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की गई है। गोगरी के अपर थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।1
- Post by THE LIVE1
- बेगूसराय में #थाना भगवानपुर क्षेत्र के जोकिया बहियार में सोमवार को जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। #दो पक्षों के बीच हुई फायरिंग में एक व्यक्ति के पैर में गोली लग गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना उस वक्त हुई जब उपेंद्र चौधरी अपने खेत में सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और हालात को काबू में,,,,1
- Post by India khabar Begusarai.4
- सुल्तानगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत खानपुर पंचायत के दौलतपुर गांव में रविवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब मिट्टी के चूल्हे पर खाना बनाने के दौरान निकली चिंगारी से एक घर में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे कच्चे घर को अपनी चपेट में ले लिया और घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। गृहस्वामी मजदूर उमेश मंडल की पत्नी नीलू देवी ने बताया कि आग में अनाज, कपड़े और करीब 6 हजार रुपये नकद भी जल गए। इस हादसे में लगभग एक लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। आग की चपेट में आने से चार बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य बकरियां झुलस गईं। स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सब कुछ जल चुका था। मुखिया अनिता देवी ने बताया कि कच्चा घर और पुआल का छप्पर होने के कारण आग तेजी से फैल गई। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को आपदा राहत राशि दिलाने का प्रयास किया जा रहा है तथा तत्काल राशन सामग्री उपलब्ध करा दी गई है।1
- हवेली खड़गपुर में प्रेम विवाह का वीडियो वायरल, युवती के बयान ने बढ़ाई चर्चा1
- गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में जल्द ही डायलिसिस सुविधा शुरू होने जा रही है। अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. चंद्रप्रकाश ने सोमवार की शाम करीब चार बजे इसकी जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 10 दिनों के भीतर डायलिसिस यूनिट चालू कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि डायलिसिस यूनिट की स्थापना की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। शुरुआती चरण में अस्पताल में 3 से 5 डायलिसिस मशीनें स्थापित की जाएंगी। इससे क्षेत्र के किडनी मरीजों को काफी राहत मिलेगी, जिन्हें अब इलाज के लिए दूर-दराज के शहरों में नहीं जाना पड़ेगा। डॉ. चंद्रप्रकाश के अनुसार, राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार के निर्देश पर अनुमंडल स्तर के अस्पतालों में डायलिसिस यूनिट स्थापित करने की पहल की गई है। गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में चयनित एजेंसी के माध्यम से इस यूनिट को स्थापित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अस्पताल प्रशासन द्वारा बिजली, पानी और अन्य बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है, जबकि मशीनों के संचालन और तकनीकी प्रबंधन की जिम्मेदारी चयनित एजेंसी की होगी। इस सुविधा के शुरू होने के बाद मरीजों को सस्ती एवं सुलभ इलाज की सुविधा उपलब्ध होगी। डायलिसिस यूनिट शुरू होने से स्थानीय स्तर पर ही बेहतर उपचार संभव हो सकेगा और महंगे निजी अस्पतालों पर निर्भरता भी कम होगी।1
- Post by THE LIVE1