मीडिया क्लब प्रयागराज में गोष्ठी संवाद कार्यक्रम का भव्य आयोजन, नए युग की पत्रकारिता पर हुआ मंथन मीडिया क्लब प्रयागराज में गोष्ठी संवाद कार्यक्रम का भव्य आयोजन, नए युग की पत्रकारिता पर हुआ मंथन विधि विधाता समाचार अभिषेक गुप्ता प्रयागराज। मीडिया क्लब प्रयागराज के हर्ष नारायण शर्मा सभागार में एक गोष्ठी एवं संवाद कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ, जिसमें पत्रकारिता के बदलते स्वरूप और नए युग की मीडिया पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मीडिया जगत के प्रतिष्ठित एवं वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट जगदीश यादव शामिल हुए। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार शरद मालवीय ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।कार्यक्रम की अध्यक्षता मीडिया क्लब प्रयागराज के अध्यक्ष अनुपम शुक्ला एवं संचालन सचिव अजीत सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट जगदीश यादव ने पत्रकारिता के बदलते स्वरूप पर विस्तार से विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि आज की पत्रकारिता केवल प्रिंट मीडिया तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि यह बहुआयामी स्वरूप ले चुकी है, जिसमें इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, प्रिंट मीडिया,के समान डिजिटल मीडिया भी पत्रकारिता में समान्य रूप से महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिदृश्य में पत्रकारिता नए तकनीकी विकल्पों के साथ निरंतर आगे बढ़ रही है और सूचना का प्रसार एक क्लिक के माध्यम से तेजी से जनमानस तक पहुंच रहा है। फोटो पत्रकारिता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने इसके विभिन्न पहलुओं का गहन विश्लेषण किया और अपने लंबे पत्रकारिता अनुभवों को उपस्थित पत्रकार बंधुओं के साथ साझा किया। विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पत्रकार शरद मालवीय ने भी पत्रकारिता के बदलते आयामों पर अपने विचार रखे और मीडिया की भूमिका को और अधिक जिम्मेदार एवं सशक्त बनाने पर बल दिया। कार्यक्रम में उपस्थित अन्य पत्रकारों ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए और मीडिया के नए युग, उसकी चुनौतियों एवं अवसरों पर सार्थक चर्चा की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से शामिल होने वाले वरिष्ठ पत्रकार संजय बनोडा,अरविंद मालवीय, कमल किशोर ,सलमान अहमद,प्रशांत शर्मा, अनवर खान,टी के पांडे, शिवजी मालवीय,अनुराग दुबे,अभिषेक गुप्ता, बृजेश केसरवानी,शिशिर गुप्ता, अभिषेक गुप्ता,जी एन वैश,विलास गुप्ता,श्यामू कुशवाहा, अजय कुमार कुशवाहा, सैयद मोहम्मद आमिर ,सुशांत शुक्ला, आकाश गुप्ता, सुधाकर,दित्य विक्रम सिंह शुभम मालवीय, समेत कई पत्रकार मौजूद रहे।
मीडिया क्लब प्रयागराज में गोष्ठी संवाद कार्यक्रम का भव्य आयोजन, नए युग की पत्रकारिता पर हुआ मंथन मीडिया क्लब प्रयागराज में गोष्ठी संवाद कार्यक्रम का भव्य आयोजन, नए युग की पत्रकारिता पर हुआ मंथन विधि विधाता समाचार अभिषेक गुप्ता प्रयागराज। मीडिया क्लब प्रयागराज के हर्ष नारायण शर्मा सभागार में एक गोष्ठी एवं संवाद कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ, जिसमें पत्रकारिता के बदलते स्वरूप और नए युग की मीडिया पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मीडिया जगत के प्रतिष्ठित एवं वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट जगदीश यादव शामिल
हुए। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार शरद मालवीय ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।कार्यक्रम की अध्यक्षता मीडिया क्लब प्रयागराज के अध्यक्ष अनुपम शुक्ला एवं संचालन सचिव अजीत सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट जगदीश यादव ने पत्रकारिता के बदलते स्वरूप पर विस्तार से विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि आज की पत्रकारिता केवल प्रिंट मीडिया तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि यह बहुआयामी स्वरूप ले चुकी है, जिसमें इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, प्रिंट मीडिया,के समान डिजिटल मीडिया भी पत्रकारिता में समान्य रूप
से महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिदृश्य में पत्रकारिता नए तकनीकी विकल्पों के साथ निरंतर आगे बढ़ रही है और सूचना का प्रसार एक क्लिक के माध्यम से तेजी से जनमानस तक पहुंच रहा है। फोटो पत्रकारिता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने इसके विभिन्न पहलुओं का गहन विश्लेषण किया और अपने लंबे पत्रकारिता अनुभवों को उपस्थित पत्रकार बंधुओं के साथ साझा किया। विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पत्रकार शरद मालवीय ने भी पत्रकारिता के बदलते आयामों पर अपने विचार रखे और मीडिया की भूमिका को और
अधिक जिम्मेदार एवं सशक्त बनाने पर बल दिया। कार्यक्रम में उपस्थित अन्य पत्रकारों ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए और मीडिया के नए युग, उसकी चुनौतियों एवं अवसरों पर सार्थक चर्चा की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से शामिल होने वाले वरिष्ठ पत्रकार संजय बनोडा,अरविंद मालवीय, कमल किशोर ,सलमान अहमद,प्रशांत शर्मा, अनवर खान,टी के पांडे, शिवजी मालवीय,अनुराग दुबे,अभिषेक गुप्ता, बृजेश केसरवानी,शिशिर गुप्ता, अभिषेक गुप्ता,जी एन वैश,विलास गुप्ता,श्यामू कुशवाहा, अजय कुमार कुशवाहा, सैयद मोहम्मद आमिर ,सुशांत शुक्ला, आकाश गुप्ता, सुधाकर,दित्य विक्रम सिंह शुभम मालवीय, समेत कई पत्रकार मौजूद रहे।
- Post by हिमांशु गुप्ता समाचार नेशन1
- Post by Sanjay Lal1
- प्रयागराज : हर्ष फायरिंग का एक मामला सामने आया है, एक नाबालिग लड़की से लाइसेंसी बंदूक चलवाई गई है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना यमुनानगर के औद्योगिक थाना क्षेत्र के कुरिया लवायन का है।1
- Post by Mohini Shukla1
- मैनपुरी में रिश्तों को तार-तार करने वाला एक और मामला सामने आया है। जेठ पर आरोप है कि उन्होंने छोटी बहू के साथ दुष्कर्म किया है। पीड़िता न्याय पाने के लिए भटक रही है और आरोपियों से जान का खतरा महसूस कर रही है। पीड़िता का यह भी आरोप है कि जब उसने विरोध किया तो उसे बंधक बनाकर मारा-पीटा गया। पीड़िता न्याय के लिए थाने से लेकर पुलिस अधीक्षक तक गुहार लगा चुकी है। क्षेत्राधिकारी करहल से भी पीड़िता न्याय की गुहार लगा चुकी है। तहसील परिसर में पीड़िता की पुकार सुनने वाला कोई नहीं था। पुलिस तमाशा देखती रही और लोग वीडियो बनाते रहे। इस दौरान आरोपी द्वारा मारपीट का लाइव वीडियो वायरल हुआ। पुलिस अधिकारी मीडिया के सवालों से बचते नजर आए। यह मामला करहल थाना क्षेत्र के तहसील मुख्यालय से जुड़ा है। #news #trendingreels #explorepage #fyp1
- आईपीएल की सट्टे में उजड़ रहे कई युवा आईपीएल मैच से बच्चों के पढ़ाई में असर1
- Post by Sanjay Lal1
- प्रयागराज: मऊआइमा के गमरहटा निवासी अधिवक्ता शरद कुमार यादव कचहरी से घर जा रहे थे, बहरिया थाना के समीप गिट्टी लदा ट्रक अनियंत्रित होकर उनके ऊपर पलट गया, जिसमें शरद कुमार की मौत हो गई। जेसीबी से गिट्टी हटाकर शव को बाहर निकाला गया।1
- बुलंदशहर के अहमदगढ़ थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग से जुड़ी एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। सगाई की खबर सुनकर प्रेमी के घर पहुंची 21 वर्षीय कशिश मीणा को कथित तौर पर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया गया। 90% से अधिक झुलसी कशिश ने 8 दिन तक जिंदगी के लिए संघर्ष किया, लेकिन अंततः सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में प्रेमी और उसके भाई सहित अन्य के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। परिवार ने दोषियों को सख्त सजा देने की मांग की है। #bulandshahr #viral #trendingreels #womensafety #lovestory1