logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कार ओवरटेक घेरे बदमाश, तीन को अवैध हथियारों सहित दबोचा, एक चकमा देकर भागा हनुमान जन्मोत्सव पर हवन- पूजन,भजन कीर्तन और जगह-जगह हुए भंडारे क्षेत्र भर में धूमधाम से श्रद्धापूर्वक मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव भितरवार। रामभक्त वीर बजरंगी अंजनी के लाल श्री हनुमान जी महाराज का जन्मोत्सव पूरे क्षेत्र भर में धूमधाम से श्रद्धापूर्वक मनाते हुए जगह-जगह मंदिरों की साज - सज्जा के साथ हवन-पूजन से लेकर भजन - कीर्तन और भंडारे आयोजित किए गए जिनमें सुबह से लेकर देर शाम तक हजारों लोगों ने प्रसादी ग्रहण की। गुरुवार को कलयुग के रक्षक और प्रभु श्री राम के अनन्य भक्त भगवान हनुमान जी महाराज का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धापूर्वक भाव के साथ मनाया गया। इस दौरान भितरवार नगर के खेड़ापति हनुमान मंदिर, श्री गोलेश्वर महादेव संकट मोचन, पुराना बस स्टैंड जयवीर हनुमान मंदिर, वार्ड क्रमांक 8 वान वाले हनुमान मंदिर, पार्वती नदी तट पुल वाले हनुमान मंदिर, बागवई फॉर्म वाले हनुमान मंदिर, बैकुंठ धाम, घाटमपुर वाले हनुमान मंदिर आदि हनुमान मंदिरों के अलावा क्षेत्र के कई प्रमुख हनुमान मंदिरों पर एक दिन पूर्व बुधवार से ही हनुमान जी महाराज के जन्मोत्सव की तैयारी शुरू हो गई थी जिसके चलते मंदिरों की विशेष साज - सज्जा की गई। जहां गुरुवार को प्रातः कालीन बेला में ही श्री हनुमान जी महाराज का विशेष श्रृंगार भी पुजारियो के द्वारा किया गया उसके बाद मंदिरों के पट श्रद्धालु भक्तों के लिए खोल दिए गए थे। जहां श्रद्धालु पूरी श्रद्धा भाव के साथ जय वीर बजरंगी के जय जयकार करते हुए मंदिरों में पहुंचे और पूजा अर्चना कर क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना की। तो वहीं मंदिरों पर भी दिनभर हवन- पूजन और भजन - कीर्तन इत्यादि के कई आयोजन चलते रहे। हनुमान जन्मोत्सव पर जगह-जगह हुए भंडारे,फार्म वाले हनुमान मंदिर पर हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। बागवाई फार्म स्थित श्री हनुमान मंदिर में पुजारी द्वारा सुबह पूजा अर्चना के साथ सुंदरकांड पाठ हुआ साथ ही भक्त मंडल द्वारा भव्य प्रसाद (भंडारा) ग्रहण कराया गया।इस मौके पर समाजसेवी एसके सिसोदिया,, खड़ौआ सरपंच वीरू रावत, अजय यादव, छोटू परिहार, रुपेश कुशवाह, केशव प्रसाद,अवधेश तिवारी, महेश शर्मा, धर्मेंद्र अग्रवाल सहित अनेक भक्त जन उपस्थित थे। इसी प्रकार सहकारी समितियों और उनके सहयोगियों के द्वारा गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के बाहर हनुमान जी महाराज का दरबार सजाकर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसी प्रकार जनपद मार्केट दुकानदार संगठन के द्वारा भी इस वर्ष भंडारे का आयोजन किया गया जहां भी हजारों लोगों ने सुबह से लेकर देर शाम तक प्रसादी ग्रहण की। इसी प्रकार नगर में कई अन्य जगह भी भंडारे और प्रसादी के आयोजन आयोजित हुए, जिनमें पहुंचकर हजारों लोगों ने भंडारा प्रसादी ग्रहण की। तो कई जगह शीतल जल और सरवत पिलाकर हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया।

7 hrs ago
user_KK Sharma पत्रकार दैनिक भारत मत समाचार
KK Sharma पत्रकार दैनिक भारत मत समाचार
पत्रकार भितरवार, ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
7 hrs ago
a0c95635-d9bd-4a4a-8064-75017a848acd

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • Post by GWALIOR PRAVAH NEWS
    1
    Post by GWALIOR PRAVAH NEWS
    user_GWALIOR PRAVAH NEWS
    GWALIOR PRAVAH NEWS
    Salesperson गिर्द, ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • कैसे एक पूरा गाँव हो गया नपुं** ?✅️❌️ || राजीव दीक्षित जी द्वारा भाषण || #rajivdixit #shorts
    1
    कैसे एक पूरा गाँव हो गया नपुं** ?✅️❌️ || राजीव दीक्षित जी द्वारा भाषण || #rajivdixit #shorts
    user_भारत स्वराज 🚩
    भारत स्वराज 🚩
    Country club गिर्द, ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • आजाद समाज पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को दोपहर तीन बजे आयोजित की गई, जिसमें संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए सेक्टर एवं पोलिंग बूथ गठन पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूपदोपहर में प्रदेश सचिव रामनिवास फौजी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजपाल गुर्जर ने की। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष रविंद्र गुर्जर, विधानसभा प्रभारी पूनम जाटव, करन कुशवाह, लक्ष्मण कुशवाह मौजपुरिया, जिला प्रभारी रवि धनोलिया, ब्लॉक अध्यक्ष कोमेश भोज एवं समाजसेवी बलवीर गुर्जर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक को संबोधित करते हुए सुरेश कुशवाह विधानसभा अध्यक्ष ASP ने कहा कि पार्टी को मजबूत बनाने के लिए बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता बेहद जरूरी है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन का विस्तार करें और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ें। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया।
    1
    आजाद समाज पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को दोपहर तीन बजे आयोजित की गई, जिसमें संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए सेक्टर एवं पोलिंग बूथ गठन पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूपदोपहर में प्रदेश सचिव रामनिवास फौजी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजपाल गुर्जर ने की। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष रविंद्र गुर्जर, विधानसभा प्रभारी पूनम जाटव, करन कुशवाह, लक्ष्मण कुशवाह मौजपुरिया, जिला प्रभारी रवि धनोलिया, ब्लॉक अध्यक्ष कोमेश भोज एवं समाजसेवी बलवीर गुर्जर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक को संबोधित करते हुए सुरेश कुशवाह विधानसभा अध्यक्ष ASP ने कहा कि पार्टी को मजबूत बनाने के लिए बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता बेहद जरूरी है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन का विस्तार करें और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ें।
कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया।
    user_Deepak Journalist
    Deepak Journalist
    TV News Anchor नरवर, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    19 min ago
  • खबर मगरौनी, जिला शिवपुरी (मध्य प्रदेश) से जितेन्द्र शाक्य की रिपोर्ट मगरौनी में कल बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ हनुमान जयंती का पर्व मनाया गया। इस अवसर पर भव्य शोभायात्रा (झांकी) का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यह शोभायात्रा मेन बाजार से प्रारंभ होकर बस स्टैंड, खटीक मोहल्ला, नीलगंज चौराहा, कटरा बाजार और कुम्हार बस्ती होते हुए पुनः मंदिर पहुंची। पूरे मार्ग में भक्तों द्वारा जय श्री राम और बजरंगबली के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। झांकी में भगवान हनुमान की आकर्षक झलकियां प्रस्तुत की गईं, जिन्हें देखने के लिए रास्ते भर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा शोभायात्रा का स्वागत किया गया और प्रसाद वितरण भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रही। हनुमान जयंती के इस आयोजन ने पूरे नगर में धार्मिक और उत्सवी माहौल बना दिया।
    3
    खबर मगरौनी, जिला शिवपुरी (मध्य प्रदेश) से
जितेन्द्र शाक्य की रिपोर्ट
मगरौनी में कल बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ हनुमान जयंती का पर्व मनाया गया। इस अवसर पर भव्य शोभायात्रा (झांकी) का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
यह शोभायात्रा मेन बाजार से प्रारंभ होकर बस स्टैंड, खटीक मोहल्ला, नीलगंज चौराहा, कटरा बाजार और कुम्हार बस्ती होते हुए पुनः मंदिर पहुंची। पूरे मार्ग में भक्तों द्वारा जय श्री राम और बजरंगबली के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा।
झांकी में भगवान हनुमान की आकर्षक झलकियां प्रस्तुत की गईं, जिन्हें देखने के लिए रास्ते भर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा शोभायात्रा का स्वागत किया गया और प्रसाद वितरण भी किया गया।
कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रही। हनुमान जयंती के इस आयोजन ने पूरे नगर में धार्मिक और उत्सवी माहौल बना दिया।
    user_Jitendra shakya
    Jitendra shakya
    Media Consultant नरवर, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • डबरा ( ग्वालियर) मध्य प्रदेश संवाददाता _राजेश कुमार सोनी सांखनी गांव में भूसा बनाने के दौरान एक युवक रीपर की चपेट में आकर घायल हो गया। 40 वर्षीय आसीन पुत्र मिट्ठू खान के हाथ और पैरों में चोटें आई हैं। ग्रामीणों की सूझबूझ से उसे समय रहते बचा लिया गया, जिससे उसकी जान बच गई। यह घटना आज गेहूं की कटाई के बाद भूसा बनाने के कार्य के दौरान हुई। आसीन रीपर मशीन पर काम कर रहा था, तभी वह अचानक मशीन से टकरा गया। हादसे के तुरंत बाद, मौके पर मौजूद अन्य ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए आसीन को रीपर से खींच लिया। उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भितरवार ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार दिया। फिलहाल, आसीन की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। गौरतलब है कि गेहूं की कटाई और थ्रेसिंग के दौरान ऐसे हादसे आम हो गए हैं, जिनमें कई बार किसान अपनी जान भी गंवा देते हैं। प्रशासन लगातार किसानों से सतर्कता बरतने की अपील करता रहा है, लेकिन लापरवाही के कारण हर साल ऐसे हादसे होते हैं। इस मामले में ग्रामीणों की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया।
    2
    डबरा ( ग्वालियर) मध्य प्रदेश 
संवाददाता _राजेश कुमार सोनी 
सांखनी गांव में भूसा बनाने के दौरान एक युवक रीपर की चपेट में आकर घायल हो गया। 40 वर्षीय आसीन पुत्र मिट्ठू खान के हाथ और पैरों में चोटें आई हैं। ग्रामीणों की सूझबूझ से उसे समय रहते बचा लिया गया, जिससे उसकी जान बच गई।
यह घटना आज गेहूं की कटाई के बाद भूसा बनाने के कार्य के दौरान हुई। आसीन रीपर मशीन पर काम कर रहा था, तभी वह अचानक मशीन से टकरा गया।
हादसे के तुरंत बाद, मौके पर मौजूद अन्य ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए आसीन को रीपर से खींच लिया। उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भितरवार ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार दिया।
फिलहाल, आसीन की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। गौरतलब है कि गेहूं की कटाई और थ्रेसिंग के दौरान ऐसे हादसे आम हो गए हैं, जिनमें कई बार किसान अपनी जान भी गंवा देते हैं।
प्रशासन लगातार किसानों से सतर्कता बरतने की अपील करता रहा है, लेकिन लापरवाही के कारण हर साल ऐसे हादसे होते हैं। इस मामले में ग्रामीणों की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया।
    user_Rajesh kumar soni
    Rajesh kumar soni
    Local News Reporter पिछोर (डबरा), ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    8 min ago
  • दतिया ग्राम बहादुरपुर नि. राजाराम वंशकार से ऑटो चालक व उसके साथी ने की लूट। वृद्ध गिरवी रखे जेवर लेकर वापस गांव जा रहे थे। तभी मंडी गेट के पास अज्ञात ऑटो चालक व उसके साथी ने वृद्ध को गांव की बोलकर बिठा लिया। और करन सागर के पास सुनसान जगह पर दोनों ने वृद्ध को धक्का दे दिया और सोने चांदी के जेवर वृद्ध से छीनकर भाग गए। जेवरातों की अनुमानित कीमत 3 लाख बताई जा रही है। *घटना के बाद फरियादी घबरा गया और अपने पुत्र देवेंद्र को फोन करके बुलाया तो उनकी हालत गंभीर थी तो सीधे जिला अस्पताल ले गया। इलाज उपरांत घटना की जानकारी सिविल लाइन पुलिस को जाकर बताई। पुलिस ने घटना स्थल पर जायजा किया और कोतवाली थाना पुलिस को सूचित किया। कोतवाली पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
    2
    दतिया ग्राम बहादुरपुर नि. राजाराम वंशकार से ऑटो चालक व उसके साथी ने की लूट। वृद्ध गिरवी रखे जेवर लेकर वापस गांव जा रहे थे। तभी मंडी गेट के पास अज्ञात ऑटो चालक व उसके साथी ने वृद्ध को गांव की बोलकर बिठा लिया। और करन सागर के पास सुनसान जगह पर दोनों ने वृद्ध को धक्का दे दिया और सोने चांदी के जेवर वृद्ध से छीनकर भाग गए। जेवरातों की अनुमानित कीमत 3 लाख बताई जा रही है। *घटना के बाद फरियादी घबरा गया और अपने पुत्र देवेंद्र को फोन करके बुलाया तो उनकी हालत गंभीर थी तो सीधे जिला अस्पताल ले गया। इलाज उपरांत घटना की जानकारी सिविल लाइन पुलिस को जाकर बताई। पुलिस ने घटना स्थल पर जायजा किया और कोतवाली थाना पुलिस को सूचित किया। कोतवाली पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
    user_P Goyal
    P Goyal
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • भांडेर थाना अंतर्गत मेला ग्राउंड में शुक्रवार दोपहर करीब 02 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से विद्युत पोल कार पर गिर गया। घटना के दौरान कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि चालक बाल-बाल बच गया। जानकारी के अनुसार, मेला ग्राउंड क्षेत्र में खड़ी एक कार पर अचानक विद्युत पोल गिर पड़ा। बताया जा रहा है कि पास से गुजर रहे ट्रैक्टर चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए पोल में टक्कर मार दी, जिससे वह असंतुलित होकर सीधे कार पर जा गिरा। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से वाहन सहित फरार हो गया। इस घटना में कार को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। पीड़ित युवक प्रहलाद राजपूत ने मामले की शिकायत भांडेर थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है और फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है।
    1
    भांडेर थाना अंतर्गत मेला ग्राउंड में शुक्रवार दोपहर करीब 02 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से विद्युत पोल कार पर गिर गया। घटना के दौरान कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि चालक बाल-बाल बच गया।
जानकारी के अनुसार, मेला ग्राउंड क्षेत्र में खड़ी एक कार पर अचानक विद्युत पोल गिर पड़ा। बताया जा रहा है कि पास से गुजर रहे ट्रैक्टर चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए पोल में टक्कर मार दी, जिससे वह असंतुलित होकर सीधे कार पर जा गिरा। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से वाहन सहित फरार हो गया।
इस घटना में कार को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। पीड़ित युवक प्रहलाद राजपूत ने मामले की शिकायत भांडेर थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है और फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है।
    user_Shahid Qureshi
    Shahid Qureshi
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • राहुल गांधी की घटिया राजनीति को आज उनके ही वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने बेनकाब कर दिया है। कमलनाथ ने स्पष्ट रूप से कहा कि 'गैस की कोई कमी नहीं है, एक माहौल बना दिया कि कमी है-कमी है' राहुल गांधी और कांग्रेस सत्ता के लालच में देश का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।
    1
    राहुल गांधी की घटिया राजनीति को आज उनके ही वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने बेनकाब कर दिया है। कमलनाथ ने स्पष्ट रूप से कहा कि 'गैस की कोई कमी नहीं है, एक माहौल बना दिया कि कमी है-कमी है'
राहुल गांधी और कांग्रेस सत्ता के लालच में देश का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।
    user_GWALIOR PRAVAH NEWS
    GWALIOR PRAVAH NEWS
    Salesperson गिर्द, ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.