हरदोई: न्याय की मांग को लेकर BKU स्वराज की CO हरियावां से मुलाकात हरदोई में पूनम श्रीवास्तव को न्याय दिलाने के उद्देश्य से भारतीय किसान यूनियन स्वराज के हरदोई: न्याय की मांग को लेकर BKU स्वराज की CO हरियावां से मुलाकात हरदोई में पूनम श्रीवास्तव को न्याय दिलाने के उद्देश्य से भारतीय किसान यूनियन स्वराज के पदाधिकारियों ने क्षेत्राधिकारी हरियावां अजीत सिंह चौहान से औपचारिक मुलाकात की। यह मुलाकात मंडल अध्यक्ष अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में उनकी टीम द्वारा की गई, जिसमें संगठन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। मुलाकात के दौरान मामले से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई और न्याय दिलाने की मांग को प्रमुखता से रखा गया। इस अवसर पर पदाधिकारियों ने क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान के कार्यशैली की सराहना करते हुए उन्हें ईमानदार, कर्तव्यनिष्ठ और न्यायप्रिय अधिकारी बताया। संगठन की ओर से कहा गया कि ऐसे अधिकारियों की प्रशासन में अत्यंत आवश्यकता है, जो निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ कार्य करें। पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि मामले में निष्पक्ष कार्रवाई होगी और पीड़ित को न्याय मिलेगा। अंत में भारतीय किसान यूनियन स्वराज के पदाधिकारियों ने क्षेत्राधिकारी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिले में ऐसे ईमानदार अधिकारियों की मौजूदगी गर्व की बात है।
हरदोई: न्याय की मांग को लेकर BKU स्वराज की CO हरियावां से मुलाकात हरदोई में पूनम श्रीवास्तव को न्याय दिलाने के उद्देश्य से भारतीय किसान यूनियन स्वराज के हरदोई: न्याय की मांग को लेकर BKU स्वराज की CO हरियावां से मुलाकात हरदोई में पूनम श्रीवास्तव को न्याय दिलाने के उद्देश्य से भारतीय किसान यूनियन स्वराज के पदाधिकारियों ने क्षेत्राधिकारी हरियावां अजीत सिंह चौहान से औपचारिक मुलाकात की। यह मुलाकात मंडल अध्यक्ष अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में उनकी टीम द्वारा की गई, जिसमें संगठन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। मुलाकात के दौरान मामले से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई और न्याय दिलाने की मांग को प्रमुखता से रखा गया। इस अवसर पर पदाधिकारियों ने क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान के कार्यशैली की सराहना करते हुए उन्हें ईमानदार, कर्तव्यनिष्ठ और न्यायप्रिय अधिकारी बताया। संगठन की ओर से कहा गया कि ऐसे अधिकारियों की प्रशासन में अत्यंत आवश्यकता है, जो निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ कार्य करें। पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि मामले में निष्पक्ष कार्रवाई होगी और पीड़ित को न्याय मिलेगा। अंत में भारतीय किसान यूनियन स्वराज के पदाधिकारियों ने क्षेत्राधिकारी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिले में ऐसे ईमानदार अधिकारियों की मौजूदगी गर्व की बात है।
- विशेष संवाददाता ■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■ हरदोई। दिनांक 24 अप्रैल 2026 को थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के काली माता मंदिर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है देखें यह खबर1
- जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में नगर निगम में शासन द्वारा स्वीकृत राज्य सेक्टर की 109 सड़कों एवं 11 नालों/जल निकास कार्यों की प्रगति, लोहारो चौराहा और हीट वेव से बचाव की समीक्षा बैठक कैंप कार्यालय पर आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने स्वीकृत सड़कों के निर्माण कार्यों की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि जिन सड़कों पर पेयजल और गैस पाइपलाइन का कार्य पूरा हो चुका है, वहां हॉट मिक्स से सड़क निर्माण तत्काल शुरू कराया जाए। उन्होंने सड़क निर्माण से पहले और बाद में फोटो व वीडियोग्राफी कराने तथा गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। जल निकासी हेतु नाला निर्माण की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने मई तक सभी कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए और निर्माण कार्यों की साप्ताहिक समीक्षा करने को कहा। लोहारो चौराहे के चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण कार्य में लापरवाही पर जिलाधिकारी ने ठेकेदार को कड़ी फटकार लगाते हुए 15 दिनों में कार्य पूरा करने का अल्टीमेटम दिया। साथ ही बिजली विभाग को ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग और अंडरग्राउंड विद्युत लाइन का कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त को सैटलाइट बस अड्डे पर हाई मास्ट लाइट लगाने के निर्देश भी दिए गए। हीट वेव से बचाव के लिए जिलाधिकारी ने सार्वजनिक स्थलों और चौराहों पर पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने, नियमित निरीक्षण कराने तथा पाइपलाइन से सप्लाई हो रहे पानी की जांच कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा नगर में सड़कों पर घूमने वाले पशुओं को अभियान चलाकर पकड़ने और 10 से अधिक भैंस पालने वालों को नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में नगर आयुक्त सौम्या गुरु रानी, अपर नगर आयुक्त एसके सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।1
- शाहजहांपुर। जनपद में होमगार्ड भर्ती परीक्षा शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निजी और सरकारी कॉलेजों में आयोजित की गई। परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया, हालांकि अभ्यर्थियों को लंबी कतारों और धीमी एंट्री प्रक्रिया के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह 3-5 बजे से पहुंचे अभ्यर्थी परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों का उत्साह देखने लायक था। कई छात्र-छात्राएं सुबह 3 बजे से ही घर से निकल पड़े, जबकि अधिकांश अभ्यर्थी 5 बजे तक केंद्रों पर पहुंच गए थे। इसके बावजूद एंट्री की धीमी प्रक्रिया के कारण उन्हें घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ा। कुछ अभ्यर्थियों ने बताया कि वे एक घंटे में 6 कदम ही आगे बढ़ पाए। इस्लामिया इंटर कॉलेज पर सबसे लंबी कतार इस्लामिया इंटर कॉलेज के बाहर गेट से लेकर अंटा चौराहा की तरफ जाने वाला मार्ग पर लंबी कतारें लगी रहीं। पहली शिफ्ट में लगभग 480 अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया, जबकि दूसरी शिफ्ट में भी लगभग 480 संख्या रही। तेज धूप और गर्मी से बचने के लिए अभ्यर्थी सिर पर रूमाल और अंगोछा रखकर लाइन में खड़े नजर आए। अन्य केंद्रों पर भी समान स्थिति राजकीय इंटर कॉलेज खिरनी बाग में भी अभ्यर्थियों की लंबी कतार देखने को मिली। यहां पहली और दूसरी शिफ्ट में लगभग 384-384 अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। वहीं आर्य महिला डिग्री कॉलेज में लगभग 480 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। घायल अभ्यर्थी भी नहीं डिगे परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों का जज्बा भी देखने को मिला। एक अभ्यर्थी ने बताया कि उसका हाल ही में एक्सीडेंट हुआ था, पैर, हाथ और सिर पर पट्टियां बंधी होने के बावजूद वह परीक्षा देने पहुंचा। सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त पुलिस प्रशासन की ओर से सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। ट्रैफिक व्यवस्था भी सुचारू रूप से संचालित होती रही, जिससे शहर में किसी तरह की अव्यवस्था देखने को नहीं मिली। प्रशासन ने परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए थे।1
- जिला निर्वाचन अधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में नगर पंचायत कटरा में नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उप निर्वाचन की तैयारियों के संबंध में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में आयोजित की गई। बैठक में उपनिर्वाचन को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में सहायक निर्वाचन निदेशक, राज्य निर्वाचन आयोग उत्तर प्रदेश तथा अपर जिला अधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर बताया गया कि दिनांक 05 मई को प्रातः 07:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक मतदान संपन्न कराया जाएगा। मतगणना दिनांक 07 मई को प्रातः 08:00 बजे से विकास खण्ड तिलहर में की जाएगी। बैठक में इस बार उपनिर्वाचन के दौरान पहली बार Facial Recognition Based Voter Identification System (FRS) के उपयोग पर विस्तार से चर्चा की गई। यह अत्याधुनिक एआई आधारित प्रणाली मतदान प्रक्रिया को और अधिक विश्वसनीय एवं पारदर्शी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भी सहभागिता की, जिनमें भारतीय जनता पार्टी से विजय मोहन मिश्रा, कांग्रेस से राजनीश मिश्रा, समाजवादी पार्टी से मोहम्मद शहनवाज तथा ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक पार्टी से दानिश जीशान खान शामिल रहे। सभी ने एक स्वर में FRS तकनीक के प्रयोग का समर्थन किया और इसे निष्पक्ष चुनाव की दिशा में सकारात्मक कदम बताया। ⸻ FRS एप्लिकेशन की कार्यप्रणाली राज्य निर्वाचन आयोग उत्तर प्रदेश द्वारा विकसित FRS (Facial Recognition Based Voter Identification System) एक एआई आधारित आधुनिक तकनीक है, जिसका उद्देश्य मतदान प्रक्रिया को अधिक सुरक्षित, पारदर्शी एवं विश्वसनीय बनाना है। इस प्रणाली के माध्यम से मतदाताओं की पहचान का डिजिटल सत्यापन किया जाएगा, जिससे फर्जी एवं दोहरे मतदान की संभावना को प्रभावी रूप से रोका जा सके। मतदान के दिन मतदाता को पूर्व की भांति अपना पहचान पत्र प्रस्तुत करना होगा, जिसके आधार पर मतदान अधिकारी मतदाता सूची में नाम का सत्यापन करेंगे। इसके पश्चात FRS एप्लिकेशन के माध्यम से पहचान पत्र की फोटो एवं मतदाता की लाइव फोटो कैप्चर की जाएगी, जिनका आपस में मिलान कर सत्यापन किया जाएगा। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि संबंधित मतदाता द्वारा पूर्व में कहीं अन्य स्थान पर मतदान न किया गया हो। FRS मोबाइल एप्लिकेशन एंड्रॉइड आधारित है, जिसमें मतदान अधिकारी अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर से OTP के माध्यम से लॉगिन करेंगे। एप में बूथ की जानकारी, मतदाता सूची एवं अन्य आवश्यक विवरण पूर्व से उपलब्ध रहेंगे। मतदान प्रारंभ होने से पूर्व अधिकारी अपनी उपस्थिति दर्ज करेंगे तथा निर्धारित समय पर “Start Poll” विकल्प के माध्यम से मतदान प्रक्रिया प्रारंभ करेंगे। मतदाता की पहचान के लिए SVN नंबर, नाम अथवा मतदाता क्रमांक के आधार पर विवरण खोजा जाएगा। सत्यापन के दौरान यदि फोटो का मिलान सफल होता है तो मतदाता को आगे मतदान हेतु भेजा जाएगा, जबकि असंगति की स्थिति में पीठासीन अधिकारी द्वारा आवश्यक जांच कर निर्णय लिया जाएगा। यदि कोई मतदाता दोबारा मतदान का प्रयास करता है, तो FRS प्रणाली द्वारा उसे चिन्हित कर आवश्यक कार्यवाही हेतु अग्रेषित किया जाएगा। एप में उपलब्ध “Reports” सेक्शन के माध्यम से मतदान से संबंधित समस्त आंकड़ों—जैसे कुल मतदान, फोटो मिलान की स्थिति, डुप्लीकेट प्रयास, टेंडर वोट एवं मतदान से मना करने के प्रकरण—की निगरानी भी की जा सकेगी। ⸻ डेटा सुरक्षा एवं गोपनीयता राज्य निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि समस्त डेटा आयोग के सुरक्षित सर्वर पर निर्धारित मानकों के अनुरूप संरक्षित रखा जाएगा। डेटा की गोपनीयता, सुरक्षा एवं अखंडता सुनिश्चित की जाएगी तथा इसे किसी अन्य एजेंसी के साथ साझा नहीं किया जाएगा और न ही किसी अन्य उद्देश्य के लिए उपयोग किया जाएगा। ⸻ मतदाताओं से अपील जिला प्रशासन द्वारा सभी मतदाताओं से अपील की गई है कि वे अपने वैध पहचान पत्र के साथ मतदान केंद्र पर पहुंचें, नई तकनीक पर विश्वास रखें एवं अपने अमूल्य मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें।1
- new post like or share YouTube channel id talibkha_newup follow kar lo yr bhai1
- Post by User50283
- तैयारियां हुई पूरी,मल्लावां में जब जुटे भाजपा के दिग्गज नेता हरदोई मल्लावां की गलियों में आज सिर्फ एक ही चर्चा थी— 'गंगा एक्सप्रेस-वे' और प्रधानमंत्री मोदी का आगमन भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी खुद कमान संभालने मैदान में उतरे उन्होंने साफ कर दिया कि यह एक्सप्रेस-वे सिर्फ सड़क नहीं,बल्कि इस इलाके की किस्मत बदलने वाली 'तरक्की की लाइफलाइन' है बैठक में नेताओ की बड़ी संख्या मे उपस्थिति रही कि देखने वाले देखते रह गए एक तरफ संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह रणनीति बनाते दिखे,तो दूसरी तरफ मिश्रिख, शाहजहांपुर और फर्रुखाबाद के सांसदों (अशोक रावत, अरुण सागर और मुकेश राजपूत) ने अपनी मौजूदगी से हलचल बढ़ा दी यही नहीं,सूबे की उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी और आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल साथ ही साथ राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार भी पीएम के भव्य स्वागत की रूपरेखा तय करने में पीछे नहीं रहे एमएलसी प्रांशुदत्त द्विवेदी और स्थानीय विधायक आशीष सिंह(आशू) ने कार्यकर्ताओं में वो जोश भरा कि 'मोदी-मोदी' के नारों की गूंज अभी से सुनाई देने लगी है पंकज चौधरी ने कार्यकर्ताओं को 'जीत का मंत्र' देते हुए कहा कि गंगा एक्सप्रेस-वे से कनेक्टिविटी ऐसी होगी कि हरदोई विकास की दौड़ में सरपट भागेगा बैठक में जिस तरह का भारी-भरकम लाव-लश्कर जुटा,उसने साफ संकेत दे दिए हैं कि प्रधानमंत्री का स्वागत 'ऐतिहासिक' होने वाला है अब देखना यह है कि एक्सप्रेस-वे के इस लोकार्पण उत्सव से हरदोई की सियासत में और कितनी 'मिठास' घुलती है!1
- हमारा और इनका नाम एक है बस थोड़ा पीछे गड़बड़ है अखिलेश यादव 😳 वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल अखिलेश पाठक के सदस्यता ग्रहण करने के बाद बोले अखिलेश यादव 😳 #AkhileshYadav Akhilesh Yadav Akhilesh Pathak Ashish Pathak Kamlesh Pathak Chief Minister Office Uttar Pradesh Rajni Tiwari Brajesh Pathak1
- Post by विवेक मिश्र1