logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

112 वर्षीय बुजुर्ग की फरियाद सुनकर डीएम ने दिखाई संवेदनशीलता,तीन दिन में पेंशन शुरू कराने के निर्देश मथुरा।कलेक्ट्रेट में सोमवार को मानवता और प्रशासनिक संवेदनशीलता का एक प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। 112 वर्ष की एक बुजुर्ग महिला अपनी वृद्धावस्था पेंशन की समस्या लेकर सीधे जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच गईं। उनकी परेशानी सुनते ही जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह ने तत्काल अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए।जानकारी के अनुसार हाईवे क्षेत्र के बाकलपुर स्थित इंद्रपुरी निवासी रामभूर की उम्र लगभग 112 वर्ष बताई जा रही है। बुजुर्ग महिला काफी समय से वृद्धावस्था पेंशन न मिलने की समस्या से जूझ रही थीं। इसी समस्या को लेकर वह जिलाधिकारी से मिलने कलेक्ट्रेट पहुंचीं और अपनी बात रखी।जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह ने बुजुर्ग महिला की समस्या को गंभीरता से सुना और मौके पर ही जिला समाज कल्याण अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महिला की पेंशन से जुड़ी सभी औपचारिकताओं और तकनीकी प्रक्रियाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए, ताकि उन्हें जल्द से जल्द पेंशन का लाभ मिल सके।डीएम ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि तीन दिनों के भीतर पेंशन स्वीकृति की प्रक्रिया पूरी कर बुजुर्ग महिला को इसकी जानकारी दी जाए। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि वृद्धावस्था पेंशन जैसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।जिलाधिकारी सीपी सिंह की इस त्वरित कार्रवाई को वहां मौजूद अन्य फरियादियों ने भी सराहा।वहीं अपनी बात सुने जाने पर बुजुर्ग महिला ने प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया एवं जिलाधिकारी के प्रति मंगलकामना की।

18 hrs ago
user_राहुल गौड़ पत्रकार
राहुल गौड़ पत्रकार
Local News Reporter मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
18 hrs ago
aece73f8-291f-4e97-b99d-44074369fefe

112 वर्षीय बुजुर्ग की फरियाद सुनकर डीएम ने दिखाई संवेदनशीलता,तीन दिन में पेंशन शुरू कराने के निर्देश मथुरा।कलेक्ट्रेट में सोमवार को मानवता और प्रशासनिक संवेदनशीलता का एक प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। 112 वर्ष की एक बुजुर्ग महिला अपनी वृद्धावस्था पेंशन की समस्या लेकर सीधे जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच गईं। उनकी परेशानी सुनते ही जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह ने तत्काल अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए।जानकारी के अनुसार हाईवे क्षेत्र के बाकलपुर स्थित इंद्रपुरी निवासी रामभूर की उम्र लगभग 112 वर्ष बताई जा रही है। बुजुर्ग महिला काफी समय से वृद्धावस्था पेंशन न मिलने की समस्या से जूझ रही थीं। इसी समस्या को लेकर वह जिलाधिकारी से मिलने कलेक्ट्रेट पहुंचीं और अपनी बात रखी।जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह ने बुजुर्ग महिला की समस्या को गंभीरता से सुना और मौके पर ही जिला समाज कल्याण अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महिला की पेंशन से जुड़ी सभी औपचारिकताओं और तकनीकी प्रक्रियाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए, ताकि उन्हें जल्द से जल्द पेंशन का लाभ मिल सके।डीएम ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि तीन दिनों के भीतर पेंशन स्वीकृति की प्रक्रिया पूरी कर बुजुर्ग महिला को इसकी जानकारी दी जाए। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि वृद्धावस्था पेंशन जैसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।जिलाधिकारी सीपी सिंह की इस त्वरित कार्रवाई को वहां मौजूद अन्य फरियादियों ने भी सराहा।वहीं अपनी बात सुने जाने पर बुजुर्ग महिला ने प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया एवं जिलाधिकारी के प्रति मंगलकामना की।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Vinay_creator112
    1
    Post by Vinay_creator112
    user_Vinay_creator112
    Vinay_creator112
    Content Creator (YouTuber) मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    21 min ago
  • Post by Govind Chaudhary
    1
    Post by Govind Chaudhary
    user_Govind Chaudhary
    Govind Chaudhary
    Doctor महावन, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • kya hoga is desh ka
    1
    kya hoga is desh ka
    user_Pawan Kumar
    Pawan Kumar
    Voice of people मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • अग्रोहा विकास समिति ट्रस्ट रजिस्टर्ड मथुरा में भव्यता से मनाया होली मिलन समारोह
    1
    अग्रोहा विकास समिति ट्रस्ट रजिस्टर्ड मथुरा में भव्यता से मनाया होली मिलन समारोह
    user_MATHURA KESARI NEWS
    MATHURA KESARI NEWS
    मीडिया/न्यूज कम्पनी मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • Tata sumo me aag lag gyi bahut hi jyda bhyayanak Jai guru dev mandir ke samne Highway par ye haadsa hua
    1
    Tata sumo me aag lag gyi bahut hi jyda bhyayanak Jai guru dev mandir ke samne Highway par ye haadsa hua
    user_Hemu chaudhary
    Hemu chaudhary
    Pharmacist मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • मथुरा में 2 दिवसीय के दौरे पर पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल आनंदीबेन पटेल सोमवार को दो दिवसीय मथुरा दौरे पर पहुंचीं। उनका हेलीकॉप्टर उत्तर प्रदेश पंडित दीन दयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय (वेटनरी कॉलेज) परिसर में उतरा, जहां विश्वविद्यालय प्रशासन और अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। दौरे के दौरान राज्यपाल ने विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के छात्र-छात्राओं द्वारा बनाई गई वॉल पेंटिंग का अवलोकन किया। उन्होंने विद्यार्थियों से बातचीत कर उनकी पढ़ाई और शिक्षा संबंधी गतिविधियों के बारे में जानकारी भी ली तथा उनके प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम के तहत राज्यपाल सोमवार शाम को मथुरा के प्रसिद्ध द्वारकाधीश मंदिर में भगवान ठाकुर द्वारकाधीश के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना करेंगी। इसके अलावा मंगलवार को राज्यपाल वेटनरी विश्वविद्यालय में आयोजित 15वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी और मेधावी छात्र-छात्राओं को डिग्री एवं पदक प्रदान करेंगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने दीक्षांत समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
    3
    मथुरा में 2 दिवसीय के दौरे पर पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल 
आनंदीबेन पटेल सोमवार को दो दिवसीय  मथुरा दौरे पर पहुंचीं। उनका हेलीकॉप्टर उत्तर प्रदेश पंडित दीन दयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय (वेटनरी कॉलेज) परिसर में उतरा, जहां विश्वविद्यालय प्रशासन और अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
दौरे के दौरान राज्यपाल ने विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के छात्र-छात्राओं द्वारा बनाई गई वॉल पेंटिंग का अवलोकन किया। उन्होंने विद्यार्थियों से बातचीत कर उनकी पढ़ाई और शिक्षा संबंधी गतिविधियों के बारे में जानकारी भी ली तथा उनके प्रयासों की सराहना की।
कार्यक्रम के तहत राज्यपाल सोमवार शाम को मथुरा के प्रसिद्ध द्वारकाधीश मंदिर में भगवान ठाकुर द्वारकाधीश के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना करेंगी।
इसके अलावा मंगलवार को राज्यपाल वेटनरी विश्वविद्यालय में आयोजित 15वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी और मेधावी छात्र-छात्राओं को डिग्री एवं पदक प्रदान करेंगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने दीक्षांत समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
    user_Murli Thakur Reporter
    Murli Thakur Reporter
    Court reporter मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • Post by INDIA CIRCLE NEWS
    1
    Post by INDIA CIRCLE NEWS
    user_INDIA CIRCLE NEWS
    INDIA CIRCLE NEWS
    Media company Mathura, Uttar Pradesh•
    17 hrs ago
  • point vali baat boli bhai
    1
    point vali baat boli bhai
    user_Pawan Kumar
    Pawan Kumar
    Voice of people मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.