मोदीनगर में नौकरी और मकान के नाम पर ठगी, महिला से दुष्कर्म के आरोप में, जॉनी और प्रियंका पर FIR दर्ज की गई, गाजियाबाद:- मोदीनगर स्थित निवाड़ी थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक महिला की शिकायत पर पुलिस ने जॉनी त्यागी और प्रियंका त्यागी के खिलाफ संबंधित धाराओं में FIR दर्ज कर ली है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने उसे नौकरी और मकान दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये ठग लिए। यही नहीं, शिकायत पत्र में महिला कांस्टेबल मीनाक्षी त्यागी का नाम भी शामिल किया गया है, जिसकी भूमिका की जांच की जा रही है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में एक गंभीर खुलासा करते हुए बताया कि बीते 20 अप्रैल 2026 को आरोपियों ने एक फैक्ट्री में उसके साथ जबरन दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता के मुताबिक, घटना के बाद आरोपियों ने उसे जान से मारने और किसी से न बताने की लगातार धमकियां भी दीं। मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित महिला ने पुलिस के उच्च अधिकारियों का दरवाजा खटखटाया और न्याय की गुहार लगाई। अधिकारियों के दखल के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया है और पूरे प्रकरण की गहनता से जांच शुरू कर दी है।

- जालौन में बीच चौराहे पर दो युवकों में जमकर मारपीट, वीडियो हुआ वायरल! -लात-घूंसों और चप्पलों से एक-दूसरे की पिटाई -मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल -सूचना के बाद मौरे पर पहुंची पुलिस -कालपी कोतवाली क्षेत्र के मुन्नाफुल पावर चौराहे का मामला1
- गाजियाबाद इंदिरापुरम पुलिस की मुठभेड़ में स्नैचर गिरफ्तार, बाइक और तमंचा बरामद। गाजियाबाद :- थाना इंदिरापुरम पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक शातिर स्नैचर को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम 25 अगस्त को सेक्टर-62 कट के पास संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान गौर ग्रेविटी मॉल की तरफ से बाइक सवार एक युवक आता दिखाई दिया। पुलिस ने रुकने का इशारा किया, लेकिन आरोपी बाइक तेज गति से दौड़ाकर भागने लगा और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी आत्मरक्षा में पुलिस की कार्रवाई के दौरान आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मनोज उर्फ असलम उर्फ आड़ेपत्रु के रूप में हुई है। उसके कब्जे से बिना नंबर प्लेट की अपाचे बाइक, पीली धातु का कड़ा, 315 बोर का तमंचा, दो खोखे और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने साथी संजय शर्मा के साथ दिल्ली-एनसीआर में बाइक और नंबर प्लेट बदलकर स्नैचिंग की घटनाएं करना कबूल किया। आरोपी के खिलाफ करीब दो दर्जन मुकदमे दर्ज बताए गए हैं।2
- जनपद गाजियाबाद के थाना वेव सिटी पुलिस टीम द्वारा पुलिस मुठभेड़ के दौरान 05 अभियुक्तगण गिरफ्तार। जनपद गाजियाबाद के थाना वेव सिटी पुलिस टीम द्वारा पुलिस मुठभेड़ के दौरान 05 अभियुक्तगण गिरफ्तार। कब्जे से 02 अवैध तमंचे 315 बोर व 02 अवैध खोखा कारतूस 315 बोर व 04 अवैध जिंदा कारतूस 315 बोर व घटना से सन्बन्धित एक स्पेलन्डर रंग काला बिना नम्बर प्लेट व लूटे गये 10,05,310/-रुपये नगद बरामद । बाइट- श्री धवल जायसवाल, पुलिस उपायुक्त नगर/ट्रांस हिण्डन दुनिया डायरेक्ट राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र से गाजियाबाद ब्यूरो चीफ हरीश कुमार की खास रिपोर्ट। धन्यवाद1
- खुर्जा में अखिल भारतीय धोबी महासंघ की विचार गोष्ठी एवं प्रतिभा सम्मान समारोह खुर्जा। अखिल भारतीय धोबी महासंघ की ओर से खुर्जा में विचार गोष्ठी एवं समापन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के अनेक गणमान्य व्यक्तियों, वरिष्ठ नागरिकों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता प्रतिभा सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भगवती प्रसाद चौधरी, पूर्व विधायक, श्री चंद्र दिवाकर, राम सजीवन निर्बल पूर्व विधायक, जय सिंह IIS, भारत सरकार तथा लाल सिंह जी, भोपुरा कुटी, गाजियाबाद सहित कई प्रमुख अतिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों ने अपने-अपने विचार रखे और समाज की एकजुटता, शिक्षा, सामाजिक उत्थान तथा समाज के विकास को लेकर चर्चा की। वक्ताओं ने समाज को आगे बढ़ाने के लिए आपसी सहयोग और एकता पर जोर दिया। विचार गोष्ठी के बाद सम्मान समारोह संपन्न हुआ और अतिथियों एवं आयोजकों ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही अखिल भारतीय धोबी महासंघ की विचार गोष्ठी एवं समापन समारोह का विधिवत समापन हुआ। संवाददाता रेनू पुरी4
- Post by Pro hindustan tv1
- आदरणीय डॉ संजय कुमार निषाद कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार 10 वर्षों से जमीन से लेकर सदन तक कश्यप निषाद मल्लाह केवट समाज की 17 जातियो के लिए कर रहे संघर्ष का परिणाम 2027 निषाद समाज का का सफर1
- 6 महीने के अंदर हम 1 लाख नौजवानों को सरकारी नौकरी का नियुक्ति-पत्र प्रदान करेंगे... 6 महीने के अंदर हम 1 लाख नौजवानों को सरकारी नौकरी का नियुक्ति-पत्र प्रदान करेंगे...1
- गाजियाबाद में 24.85 लाख की लूट का पर्दाफाश: पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गोली लगने से घायल, 5 लाख नकद बरामद थाना वेव सिटी क्षेत्र में बीते 21 अगस्त को मेरठ निवासी गिलमान से स्कॉर्पियो सवार बदमाशों द्वारा की गई 24 लाख 85 हजार रुपये की सनसनीखेज लूट की घटना का पुलिस ने सफल अनावरण कर दिया है। 25 अगस्त को स्वाट टीम अपराध शाखा, स्वाट टीम नगर जोन और थाना वेव सिटी पुलिस की संयुक्त टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि घटना में शामिल वांछित अभियुक्त बिना नंबर की स्पलेंडर मोटरसाइकिल से वेव सिटी क्षेत्र के राजा जी रोड पर घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर चेकिंग अभियान शुरू किया। खुद को पुलिस से घिरा देख बाइक सवार बदमाशों ने यू-टर्न लेकर भागने की कोशिश की और पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से दोनों बदमाश पैर में चोटिल होकर गिर पड़े, जिन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। पूछताछ में घायल बदमाशों की पहचान सद्दाम (20 वर्ष) निवासी साहिबाबाद और आसिफ (38 वर्ष) निवासी लिसाड़ी गेट, मेरठ के रूप में हुई है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से लूटी गई रकम में से 5 लाख रुपये नकद, 2 अवैध तमंचे, 4 जिंदा व 4 खोखा कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त स्पलेंडर बाइक बरामद की है। फिलहाल पुलिस दोनों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है।1