गुना गैंगवारदात का 24 घंटे में खुलासा: लूट और सामूहिक दुष्कर्म के प्रयास में 5 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार गुना। धरनावदा थाना क्षेत्र में युवक-युवती के साथ लूटपाट और सामूहिक दुष्कर्म के प्रयास की सनसनीखेज वारदात का गुना पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। इस मामले में सात आरोपियों में से पांच को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दो आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार 30 जुलाई 2026 की रात एक युवक और युवती मंदिर से दर्शन कर मोटरसाइकिल से लौट रहे थे। गादेर गांव के पास रिलायंस पेट्रोल पंप के समीप बदमाशों ने उन्हें रोककर जंगल में ले जाकर मारपीट की, मोबाइल, पर्स और अन्य सामान लूट लिया तथा युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया। इसी दौरान एक राहगीर ने डायल-112 को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी फरार हो गए, जिससे बड़ी घटना टल गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के निर्देश पर विशेष टीम और एसआईटी का गठन किया गया। तकनीकी साक्ष्य, मुखबिर तंत्र, सीसीटीवी फुटेज और लगातार सर्च ऑपरेशन के आधार पर पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर लूटा गया मोबाइल, पर्स और अन्य सामान भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में बबलू, छोटू, सरदार, महेंद्र और दिनेश शामिल हैं। मामले में कुल सात आरोपी चिन्हित किए गए हैं, जिनमें से दो की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पुलिस अधीक्षक हितिका वासल ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के प्रति गुना पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है और ऐसे जघन्य अपराधों में शामिल आरोपियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

- शंकर तपशिला व खाटूश्याम प्रकट स्थल पर चला सघन वृक्षारोपण अभियान, धार्मिक आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश।* छबड़ा:शनिवार को छबड़ा क्षेत्र के भुवाखेड़ी ग्राम स्थित खाटूश्याम गोशाला मंदिर पहाड़ी पर अवस्थित शंकर तपशिला एवं खाटूश्याम परिक्रमा मार्ग पर सघन वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया। अभियान का उद्देश्य धार्मिक स्थलों को हराभरा, छायादार एवं फल-फूलों से समृद्ध बनाते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना रहा।कार्यक्रम वर्तमान में अलख निरंजन ज्योति ध्यान योग एवं ओशो आशीष ध्यान केंद्र, भुवाखेड़ी के संस्थापक एवं संचालक शंकरलाल नागर (पूर्व आरपी, सीबीईओ कार्यालय छबड़ा एवं वर्तमान धर्मगुरु) के पावन सानिध्य में सम्पन्न हुआ। अभियान का नेतृत्व अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (ABRSM) छबड़ा के खंड प्रमुख मुरारीलाल मीणा तथा जिला उपाध्यक्ष बद्रीलाल मेहता ने किया। अभियान के दौरान विभिन्न प्रजातियों के छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण किया गया, ताकि भविष्य में खाटूश्याम प्रकट स्थल और परिक्रमा मार्ग श्रद्धालुओं के लिए अधिक आकर्षक, हरित एवं पर्यावरण अनुकूल बन सकें। इस अवसर पर मुरारीलाल मीणा, बद्रीलाल मेहता, बाबूलाल यादव, बृजेश विजय, मनोज नागर, शंकरलाल नागर, चेतन मालव, घनश्याम शर्मा, पवन कुमार मीणा, राजेश बंसल सहित अनेक कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं ने श्रमदान कर अभियान को सफल बनाया।कार्यक्रम के अंत में खंड प्रमुख मुरारीलाल मीणा ने सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी तन, मन और धन से पौधारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण के कार्यों में सहभागी बनने का आह्वान किया।3
- पीएम मोदी का बयान: युवा देश का भविष्य, दुर्व्यवहार करने वालों को भी माफ किया1
- अशोकनगर कलेक्टर श्री साकेत मालवीय द्वारा आज जनपद पंचायत अशोकनगर की ग्राम पंचायत सेमराहाट में आयोजित में रात्रि चौपाल ग्रामीणों से संवाद कर समस्याओं को सुना एवं ग्रामीणों की हर संभव समस्याओं के निराकरण के निर्देश मौके पर उपस्थित अधिकारियों को दिए1
- गगचाना विद्यालय में रामस्वरूप साहू की भावभीनी विदाई,34 वर्ष की सेवा के बाद सेवानिवृत्ति, विद्यालय विकास के लिए किया ₹26,100 का आर्थिक सहयोग गगचाना विद्यालय में रामस्वरूप साहू की भावभीनी विदाई,34 वर्ष की सेवा के बाद सेवानिवृत्ति, विद्यालय विकास के लिए किया ₹26,100 का आर्थिक सहयोग छीपाबड़ौद /गगचाना राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गगचाना के शिक्षक रामस्वरूप साहू के राजकीय सेवा में 34 वर्ष की गौरवपूर्ण एवं समर्पित सेवाएं पूर्ण करने पर शुक्रवार को विद्यालय परिसर में भावभीनी विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। प्रधानाचार्य भीमराज मीणा ने बताया कि समारोह में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी दिनेश कुमार भार्गव, विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य जगदीश प्रसाद नागर, सरपंच प्रतिनिधि महावीर प्रसाद नागर, ग्राम विकास अधिकारी ललित शर्मा, डॉ. गणेशलाल मालव, CHO सत्यप्रकाश मीणा सहित पीईओ क्षेत्र के शिक्षक, उनके परिवारजन, गणमान्य अतिथि, ग्रामवासी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। सभी ने साहू का पुष्पमालाओं, साफा पहनाकर एवं अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मान किया। उपस्थितजनों ने उनके अनुशासित व्यक्तित्व, कर्तव्यनिष्ठा, सरल व्यवहार एवं विद्यार्थियों के प्रति समर्पित सेवाओं की भूरि-भूरि प्रशंसा की। कार्यक्रम का प्रभावी मंच संचालन व्याख्याता महावीर प्रसाद नागर ने किया। *सेवानिवृत्ति पर प्रेरणादायक पहल* सेवानिवृत्ति के अवसर पर रामस्वरूप साहू ने विद्यालय के प्रति आत्मीयता का परिचय देते हुए 21,000 रुपये व्यय कर एक कक्षा-कक्ष की मरम्मत करवाई। साथ ही विद्यालय में विकसित किए जा रहे गार्डन के लिए 5,100 रुपये की सहयोग राशि भी भेंट की। उनके इस अनुकरणीय योगदान की सभी ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की और इसे विद्यालय विकास की दिशा में प्रेरणादायक पहल बताया। समारोह के अंत में सभी अतिथियों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं ग्रामवासियों ने रामस्वरूप साहू को भावभीनी विदाई देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामनाएँ व्यक्त कीं।2
- ग्वालियर आईजी अरविंद सक्सेना को भावुक विदाई, आरक्षक सुनील यादव ने अनोखे अंदाज़ में दी शुभकामनाएँ ग्वालियर। ग्वालियर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) अरविंद सक्सेना के सेवानिवृत्त होने पर उनके कार्यालय में भावुक विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर कार्यालय में पदस्थ आरक्षक सुनील यादव ने अपने अनोखे अंदाज़ में आईजी को विदाई दी, जिसने समारोह को यादगार बना दिया। अरविंद सक्सेना ने अपने लंबे पुलिस सेवा काल में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। वे भोपाल में पुलिस अधीक्षक (एसपी) के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ संवेदनशील और जनहितैषी पुलिसिंग की पहचान बनाई। सहकर्मियों और कर्मचारियों ने उन्हें केवल एक कुशल अधिकारी ही नहीं, बल्कि एक सरल, सहज और मानवीय व्यक्तित्व के रूप में भी याद किया। यही कारण रहा कि उनकी विदाई के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने भावुक होकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। सेवानिवृत्ति के अवसर पर सभी ने उनके स्वस्थ, सुखद और सफल जीवन की कामना करते हुए उनके योगदान को याद किया। उनके सम्मान में आयोजित समारोह में कई अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके साथ बिताए अनुभव साझा किए।1
- पत्नी ने पति के साथ मिलकर की प्रेमी की हत्या! घर में दफनाया शव, बदबू आने पर खुला राज रायबरेली, उत्तर प्रदेश। रायबरेली जिले के डलमऊ थाना क्षेत्र के पूरे रजऊ मजरा, मुस्तफाबाद बेलहनी गांव में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक महिला ने अपने पति के साथ मिलकर अपने प्रेमी की हत्या कर दी और शव को घर के अंदर ही दफना दिया। बताया जा रहा है कि कुछ दिनों बाद घर से तेज दुर्गंध आने लगी, जिस पर ग्रामीणों को शक हुआ। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घर के अंदर खुदाई कराई, जहां से एक शव बरामद हुआ। पुलिस ने मामले में आरोपी महिला रीता को हिरासत में ले लिया है, जबकि उसका पति मौके से फरार बताया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में प्रेमी के साथ विवाद के चलते हत्या किए जाने की बात सामने आ रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और फरार आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट व अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। Source: रायबरेली पुलिस की प्रारंभिक कार्रवाई, स्थानीय पुलिस/ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी। (मामले की जांच जारी है, आधिकारिक जांच पूरी होने तक आरोपों की पुष्टि होना शेष है।)1