मधेपुरा में महिला की निर्मम हत्या: 4 साल बाद आरोपी को उम्रकैद बिहार के मधेपुरा जिले में पुरानी रंजिश में एक महिला की निर्मम हत्या के मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के लालपुर गांव में 2021 में हुई इस वारदात में मुख्य आरोपी को अदालत ने दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही उस पर जुर्माना भी लगाया गया है। मधेपुरा के सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के लालपुर गांव में वर्ष 2021 में हुई एक सनसनीखेज हत्या के मामले में न्यायालय ने सोमवार को अहम फैसला सुनाया। एडीजे-9 रघुवीर प्रसाद की अदालत ने अभियुक्त मो. आलम को हत्या का दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने उस पर 30 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। मामला 28 अगस्त 2021 का है। मृतका के पति मो. शाहीद साह के अनुसार, दोपहर करीब 12 बजे जब वे काम से घर लौटे तो देखा कि उनके पड़ोसी मो. आलम अपने परिजनों के साथ मिलकर उनकी पत्नी जूही प्रवीण पर चाकू से हमला कर रहे थे। आरोप है कि हमलावरों ने जूही प्रवीण का गला और पेट चाकू से रेत दिया। घटना के दौरान घर में मौजूद बच्चों और परिजनों के शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटने लगे। भीड़ को देख आरोपी मौके से फरार हो गए। गंभीर हालत में जूही प्रवीण को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतका के पति ने सिंहेश्वर थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराते हुए न्याय की मांग की थी। मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से अपर लोक अभियोजक जय नारायण पंडित ने प्रभावी बहस करते हुए अदालत के समक्ष साक्ष्य और गवाह पेश किए। इन्हीं आधारों पर अदालत ने मो. आलम को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई। बाइट -अपर लोक, अभियोजक बाइट --जय नारायण, पंडित "अदालत ने उपलब्ध साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर अभियुक्त को दोषी पाया है। यह हत्या अत्यंत निर्ममता के साथ की गई थी। न्यायालय ने गंभीरता को देखते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।"
मधेपुरा में महिला की निर्मम हत्या: 4 साल बाद आरोपी को उम्रकैद बिहार के मधेपुरा जिले में पुरानी रंजिश में एक महिला की निर्मम हत्या के मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के लालपुर गांव में 2021 में हुई इस वारदात में मुख्य आरोपी को अदालत ने दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही उस पर जुर्माना भी लगाया गया है। मधेपुरा के सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के लालपुर गांव में वर्ष 2021 में हुई एक सनसनीखेज हत्या के मामले में न्यायालय ने सोमवार को अहम फैसला सुनाया। एडीजे-9 रघुवीर प्रसाद की अदालत ने अभियुक्त मो. आलम को हत्या का दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास
की सजा सुनाई है। अदालत ने उस पर 30 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। मामला 28 अगस्त 2021 का है। मृतका के पति मो. शाहीद साह के अनुसार, दोपहर करीब 12 बजे जब वे काम से घर लौटे तो देखा कि उनके पड़ोसी मो. आलम अपने परिजनों के साथ मिलकर उनकी पत्नी जूही प्रवीण पर चाकू से हमला कर रहे थे। आरोप है कि हमलावरों ने जूही प्रवीण का गला और पेट चाकू से रेत दिया। घटना के दौरान घर में मौजूद बच्चों और परिजनों के शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटने लगे। भीड़ को देख आरोपी मौके से फरार हो गए। गंभीर हालत में जूही प्रवीण को अस्पताल ले जाया गया,
जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतका के पति ने सिंहेश्वर थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराते हुए न्याय की मांग की थी। मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से अपर लोक अभियोजक जय नारायण पंडित ने प्रभावी बहस करते हुए अदालत के समक्ष साक्ष्य और गवाह पेश किए। इन्हीं आधारों पर अदालत ने मो. आलम को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई। बाइट -अपर लोक, अभियोजक बाइट --जय नारायण, पंडित "अदालत ने उपलब्ध साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर अभियुक्त को दोषी पाया है। यह हत्या अत्यंत निर्ममता के साथ की गई थी। न्यायालय ने गंभीरता को देखते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।"
- प्रशासन द्वारा निर्देश के बाद सौर बाजार मुख्य सड़क मार्ग के किनारे बसे दुकानदार धीरे धीरे अपना दुकान हटा रहे हैं।1
- Supaul chhatapur Kamat Kishanganj Kati 16 number ward new Tandav 20 million1
- आर्ट पहले नहीं दिखता हे जब फ़ाइनल होता हे तो पता चलता हे क्या गजब का कलाकारी है।1
- दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे से राजस्थान के नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने अहम मुलाकात की। इस मुलाकात के क्या मायने हैं? जानिए पूरी रिपोर्ट इस वीडियो में। देखते रहिए Lock MooD News - जहाँ खबरों में होती है गहराई।1
- सुपौल जिले में मंगलवार की सुबह आयकर विभाग की कार्रवाई से हड़कंप मच गया। पनोरमा ग्रुप के सीएमडी संजीव मिश्रा से जुड़े कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई। सबसे प्रमुख कार्रवाई छातापुर थाना क्षेत्र स्थित पनोरमा ग्रुप के पनोरमा पब्लिक स्कूल परिसर में देखी गई, जहां अचानक कई गाड़ियों से पहुंची टीम ने परिसर को घेर लिया और जांच शुरू कर दी। सूत्रों के अनुसार, इनकम टैक्स विभाग की टीम ने सुबह-सुबह दबिश दी, जिससे स्थानीय स्तर पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कार्रवाई के दौरान मीडिया को स्कूल परिसर और आसपास के इलाके से दूर रखा गया। टीम के अधिकारी पूरी तरह गोपनीयता बरतते नजर आए और किसी भी तरह की आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई। बताया जा रहा है कि संजीव मिश्रा इलाके के बड़े कारोबारी हैं और शिक्षा के क्षेत्र में भी उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है। पनोरमा ग्रुप के तहत उनके कई स्कूल संचालित बताए जा रहे हैं। हालांकि, छापेमारी का कारण और जांच का दायरा क्या है, इसे लेकर अब तक स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आ सकी है। इसी बीच चर्चा है कि पूर्णिया में भी पनोरमा ग्रुप से जुड़े कई ठिकानों पर एक साथ रेड की गई है। हालांकि, यह सूचना अभी अपुष्ट बताई जा रही है। स्थानीय स्तर पर इस बात को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं, लेकिन आधिकारिक पुष्टि का अभाव बना हुआ है। मामले को लेकर सुपौल के पुलिस अधीक्षक (SP) और त्रिवेणीगंज के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) से संपर्क किया गया, लेकिन दोनों अधिकारियों ने इस कार्रवाई की पुष्टि नहीं की है। इससे कार्रवाई को लेकर रहस्य और गहराता जा रहा है। फिलहाल आयकर विभाग की टीम पनोरमा पब्लिक स्कूल परिसर में दस्तावेजों की जांच और अन्य प्रक्रियाओं में जुटी हुई है। छापेमारी कितनी देर तक चलेगी और इसके क्या नतीजे सामने आएंगे, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। प्रशासनिक चुप्पी के बीच सुपौल और आसपास के इलाकों में यह कार्रवाई चर्चा का विषय बनी हुई है।1
- #shuru #news1
- Supaul Bihar Chhatarpur1
- Post by Santosh Mourya1
- राज्य: बिहार जिला: सहरसा प्रखंड: सोनवर्षा पंचायतः खजुराहा टोलाः परवाहा (वार्ड नंबर 10 और 11) इस ग्राउंड रिपोर्ट में आप देखेंगे कि कैसे स्कूल तक पहुँचने का रास्ता बारिश में दलदल में बदल जाता है, पुल के पास बना पानी डायवर्जन पॉइंट सीधे बीच रास्ते में है, गढ़ बाज़ार जाने वाला मुख्य रास्ता खस्ताहाल है, और गांव की सड़कों पर अब भी कच्चे रास्ते और गड्ढे हावी गांववालों की यही है माँग सड़क दुरुस्त हो, नाला बनाया जाए और स्कूल में सुविधा बढ़े। * वीडियो को पूरा देखें, शेयर करें और हमारे साथ जुड़ें ताकि गाँव की आवाज़ सरकार तक पहुँचे ! ■ हमें फॉलो करें:1