logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कानपुर देहात: राजपुर थाना क्षेत्र में कांधी के पास एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार युवक बाल-बाल बच गया। गनीमत रही कि युवक को गंभीर चोटें नहीं आईं। कानपुर देहात: राजपुर थाना क्षेत्र में कांधी के पास एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार युवक बाल-बाल बच गया। गनीमत रही कि युवक को गंभीर चोटें नहीं आईं। जानकारी के अनुसार युवक अपनी कार से गांव देवब्राह्मणपुर जा रहा था। कांधी के पास अचानक वाहन से नियंत्रण बिगड़ गया और कार सीधे सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसा होते ही मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने मदद करते हुए युवक को सुरक्षित बाहर निकाला। स्थानीय निवासियों के मुताबिक सड़क किनारे खाई होने और रात के समय अंधेरा रहने के कारण इस स्थान पर अक्सर हादसे होते रहते हैं। लोगों ने प्रशासन से दुर्घटना संभावित स्थान पर बैरिकेडिंग कराने के साथ चेतावनी बोर्ड लगाए जाने की मांग की है, ताकि भविष्य में हादसों पर अंकुश लगाया जा सके।

1 hr ago
user_Shabanam
Shabanam
Agricultural service सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

कानपुर देहात: राजपुर थाना क्षेत्र में कांधी के पास एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार युवक बाल-बाल बच गया। गनीमत रही कि युवक को गंभीर चोटें नहीं आईं। कानपुर देहात: राजपुर थाना क्षेत्र में कांधी के पास एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार युवक बाल-बाल बच गया। गनीमत रही कि युवक को गंभीर चोटें नहीं आईं। जानकारी के अनुसार युवक अपनी कार से गांव देवब्राह्मणपुर जा रहा था। कांधी के पास अचानक वाहन से नियंत्रण बिगड़ गया और कार सीधे सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसा होते ही मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने मदद करते हुए युवक को सुरक्षित बाहर निकाला। स्थानीय निवासियों के मुताबिक सड़क किनारे खाई होने और रात के समय अंधेरा रहने के कारण इस स्थान पर अक्सर हादसे होते रहते हैं। लोगों ने प्रशासन से दुर्घटना संभावित स्थान पर बैरिकेडिंग कराने के साथ चेतावनी बोर्ड लगाए जाने की मांग की है, ताकि भविष्य में हादसों पर अंकुश लगाया जा सके।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • काधी चौकी के पास आवारा पशु से टकराई बाइक, मां-बेटे घायल काधी चौकी के पास आवारा पशु से टकराई बाइक, मां-बेटे घायल डेरापुर थाना क्षेत्र में काधी चौकी के समीप बुधवार देर रात सड़क पर घूम रहे आवारा पशु की चपेट में आने से बाइक सवार मां-बेटे हादसे का शिकार हो गए। हादसे में युवक को मामूली चोटें आईं, जबकि पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया। जानकारी के अनुसार, औरैया जनपद के मर्दाना निवासी आशीष कुमार पुत्र शिवप्रसाद (लगभग 20 वर्ष) अपनी मां संजू देवी (42 वर्ष) के साथ बाइक से औरैया से कानपुर जा रहे थे। इसी दौरान काधी चौकी के पास अचानक सड़क पर घूम रहा गाय का बछड़ा उनकी बाइक से टकरा गया। टक्कर लगते ही बाइक अनियंत्रित हो गई और आशीष कुमार को मामूली चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल एंबुलेंस की मदद से मां-बेटे को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया। काधी चौकी इंचार्ज मलोक चंद्र ने गुरुवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे बताया कि मां-बेटे को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया गया था, जहां उनका उपचार किया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र की सड़कों पर आवारा पशुओं के घूमने से आए दिन हादसों का खतरा बना रहता है। लोगों ने संबंधित अधिकारियों से आवारा पशुओं को पकड़वाकर सड़कों से हटाने की मांग की है।
    1
    काधी चौकी के पास आवारा पशु से टकराई बाइक, मां-बेटे घायल
काधी चौकी के पास आवारा पशु से टकराई बाइक, मां-बेटे घायल
डेरापुर थाना क्षेत्र में काधी चौकी के समीप बुधवार देर रात सड़क पर घूम रहे आवारा पशु की चपेट में आने से बाइक सवार मां-बेटे हादसे का शिकार हो गए। हादसे में युवक को मामूली चोटें आईं, जबकि पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया।
जानकारी के अनुसार, औरैया जनपद के मर्दाना निवासी आशीष कुमार पुत्र शिवप्रसाद (लगभग 20 वर्ष) अपनी मां संजू देवी (42 वर्ष) के साथ बाइक से औरैया से कानपुर जा रहे थे। इसी दौरान काधी चौकी के पास अचानक सड़क पर घूम रहा गाय का बछड़ा उनकी बाइक से टकरा गया। टक्कर लगते ही बाइक अनियंत्रित हो गई और आशीष कुमार को मामूली चोटें आईं।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल एंबुलेंस की मदद से मां-बेटे को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया।
काधी चौकी इंचार्ज मलोक चंद्र ने गुरुवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे बताया कि मां-बेटे को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया गया था, जहां उनका उपचार किया गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र की सड़कों पर आवारा पशुओं के घूमने से आए दिन हादसों का खतरा बना रहता है। लोगों ने संबंधित अधिकारियों से आवारा पशुओं को पकड़वाकर सड़कों से हटाने की मांग की है।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • कानपुर देहात के मिरगांव में मकान निर्माण के दौरान दीवार व पिलर तोड़ने का आरोप, विरोध करने पर महिला से मारपीट और धमकी पत्रकार आशू श्रीवास्तव कानपुर देहात के सिकंदरा थाना क्षेत्र के मिरगांव निवासी सलीमन पत्नी स्वर्गीय नौशाद ने बुधवार शाम करीब चार बजे पुलिस को तहरीर देकर पड़ोस के दो लोगों पर मकान निर्माण के दौरान दीवार व पिलर तोड़ने और विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता ने तहरीर में बताया कि वह अपने मकान का निर्माण कार्य करा रही है। आरोप है कि मंगलवार देर रात करीब 3:30 बजे पड़ोस में रहने वाले आरिफ और उसके पिता साबिर ने उसके मकान की दीवार और पिलर तोड़ दिए। विरोध करने पर दोनों ने उसके साथ लात-घूंसों से मारपीट की और धमकी दी। आरोप है कि इस दौरान ईंट-पत्थर भी चलाए गए। घटना से संबंधित एक वीडियो भी सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। वहीं, सिकंदरा थाना प्रभारी निरीक्षक सुधाकर सिंह ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। जांच के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    2
    कानपुर देहात के मिरगांव में मकान निर्माण के दौरान दीवार व पिलर तोड़ने का आरोप, विरोध करने पर महिला से मारपीट और धमकी
पत्रकार आशू श्रीवास्तव 
कानपुर देहात के सिकंदरा थाना क्षेत्र के मिरगांव निवासी सलीमन पत्नी स्वर्गीय नौशाद ने बुधवार शाम करीब चार बजे पुलिस को तहरीर देकर पड़ोस के दो लोगों पर मकान निर्माण के दौरान दीवार व पिलर तोड़ने और विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
पीड़िता ने तहरीर में बताया कि वह अपने मकान का निर्माण कार्य करा रही है। आरोप है कि मंगलवार देर रात करीब 3:30 बजे पड़ोस में रहने वाले आरिफ और उसके पिता साबिर ने उसके मकान की दीवार और पिलर तोड़ दिए। विरोध करने पर दोनों ने उसके साथ लात-घूंसों से मारपीट की और धमकी दी। आरोप है कि इस दौरान ईंट-पत्थर भी चलाए गए। घटना से संबंधित एक वीडियो भी सामने आया है।
पीड़िता ने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। वहीं, सिकंदरा थाना प्रभारी निरीक्षक सुधाकर सिंह ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। जांच के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    user_Ashu Sriwastva
    Ashu Sriwastva
    Local News Reporter सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    1 day ago
  • जान देने के इरादे से नहर में कूदी महिला, नहर पुल पर चेकिंग कर रही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बचाई महिला की जान, *घरेलू कलह के चलते महिला ने की आत्महत्या की कोशिश, जान देने के इरादे से नहर में कूदी महिला, नहर पुल पर चेकिंग कर रही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बचाई महिला की जान, पुलिस के जवानो में नहर में कूदकर महिला को बाहर निकाला, पुलिस ने महिला को परिजनों के सुपुर्द किया, इटावा जनपद के लवेदी थाना क्षेत्र अंतर्गत चन्द्रपुरा नहर पुल की पूरी घटना* *रिपोर्ट – नितिन दीक्षित* जिला संवाददाता- स्वराज Express इटावा मो. - 9068284311
    1
    जान देने के इरादे से नहर में कूदी महिला, नहर पुल पर चेकिंग कर रही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बचाई महिला की जान,
*घरेलू कलह के चलते महिला ने की आत्महत्या की कोशिश, जान देने के इरादे से नहर में कूदी महिला, नहर पुल पर चेकिंग कर रही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बचाई महिला की जान, पुलिस के जवानो में नहर में कूदकर महिला को बाहर निकाला, पुलिस ने महिला को परिजनों के सुपुर्द किया, इटावा जनपद के लवेदी थाना क्षेत्र अंतर्गत चन्द्रपुरा नहर पुल की पूरी घटना*
*रिपोर्ट – नितिन दीक्षित*
जिला संवाददाता- स्वराज Express इटावा
मो. - 9068284311
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • औरैया पुलिस की बड़ी पहल: सभी सर्किल मुख्यालयों पर परिवार परामर्श केंद्र शुरू 'ई-मालखाना व्यवस्था' और 'अनुपम वाटिका' से स्मार्ट व इको-फ्रेंडली पुलिसिंग की ओर बढ़े कदम पारिवारिक विवादों के निपटारे, पुलिस कार्यप्रणाली को हाईटेक बनाने और थानों को हरा-भरा करने के उद्देश्य से औरैया पुलिस ने कई बड़े संवेदनशील व तकनीकी कदम उठाए हैं। अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, अनुपम कुलश्रेष्ठ ने जनपद के सभी सर्किल मुख्यालयों पर नवनिर्मित परिवार परामर्श केंद्रों, तीन थानों में डिजिटल ‘ई-मालखाना व्यवस्था’ और थाना कोतवाली औरैया परिसर में नवनिर्मित “अनुपम वाटिका” का विधिवत शुभारम्भ किया है। यह पूरा आयोजन पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र की गरिमामयी उपस्थिति और पुलिस अधीक्षक औरैया, अभिषेक भारती के निर्देशन में संपन्न हुआ। पारिवारिक विवादों को आपसी संवाद और काउंसलिंग के जरिए सुलझाने के लिए जनपद में परिवार परामर्श केंद्र की शुरुआत की गई है। थाना कोतवाली औरैया परिसर में मुख्य केंद्र का उद्घाटन मुख्य अतिथि द्वारा फीता काटकर किया गया, जबकि थाना अजीतमल और थाना बिधूना के नवनिर्मित केंद्रों का शुभारम्भ वर्चुअल माध्यम से हुआ। इन केंद्रों का मुख्य उद्देश्य कानूनी कार्रवाई से पहले बातचीत और संवेदनशीलता को प्राथमिकता देकर परिवारों को टूटने से बचाना है, जिससे समाज में सौहार्द और आपसी विश्वास को बढ़ावा मिल सके। स्मार्ट पुलिसिंग को बढ़ावा देने के लिए जनपद के तीन थानों—कोतवाली औरैया, थाना दिबियापुर और थाना कुदरकोट में डिजिटल ‘ई-मालखाना व्यवस्था’ शुरू की गई है। इस नई तकनीक के तहत अब मुकदमों से जुड़े माल (माल मुकदमाती) के रख-रखाव, विवरण और प्रबंधन को पूरी तरह डिजिटल कर दिया गया है। पारंपरिक कागजी रजिस्टरों की जगह अब सारा डेटा कंप्यूटर पर सुरक्षित रहेगा, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, सटीकता और दक्षता आएगी। इसी क्रम में थाना कोतवाली औरैया परिसर में नवनिर्मित “अनुपम वाटिका” का भी मुख्य अतिथि द्वारा फीता काटकर विधिवत शुभारम्भ किया गया। इस वाटिका को विकसित करने का मुख्य उद्देश्य पुलिस परिसर को स्वच्छ, हरा-भरा एवं सकारात्मक वातावरण प्रदान करना है। इसके साथ ही, यह वाटिका दिन-रात ड्यूटी पर मुस्तैद रहने वाले पुलिस कर्मियों के लिए एक शांतिपूर्ण एवं सुखद माहौल उपलब्ध कराएगी, जिससे उनका तनाव कम हो सके।
    4
    औरैया पुलिस की बड़ी पहल: सभी सर्किल मुख्यालयों पर परिवार परामर्श केंद्र शुरू

 'ई-मालखाना व्यवस्था' और 'अनुपम वाटिका' से स्मार्ट व इको-फ्रेंडली पुलिसिंग की ओर बढ़े कदम
पारिवारिक विवादों के निपटारे, पुलिस कार्यप्रणाली को हाईटेक बनाने और थानों को हरा-भरा करने के उद्देश्य से औरैया पुलिस ने कई बड़े संवेदनशील व तकनीकी कदम उठाए हैं। 
अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, अनुपम कुलश्रेष्ठ ने जनपद के सभी सर्किल मुख्यालयों पर नवनिर्मित परिवार परामर्श केंद्रों, तीन थानों में डिजिटल ‘ई-मालखाना व्यवस्था’ और थाना कोतवाली औरैया परिसर में नवनिर्मित “अनुपम वाटिका” का विधिवत शुभारम्भ किया है। 
यह पूरा आयोजन पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र की गरिमामयी उपस्थिति और पुलिस अधीक्षक औरैया, अभिषेक भारती के निर्देशन में संपन्न हुआ।
पारिवारिक विवादों को आपसी संवाद और काउंसलिंग के जरिए सुलझाने के लिए जनपद में परिवार परामर्श केंद्र की शुरुआत की गई है। थाना कोतवाली औरैया परिसर में मुख्य केंद्र का उद्घाटन मुख्य अतिथि द्वारा फीता काटकर किया गया, जबकि थाना अजीतमल और थाना बिधूना के नवनिर्मित केंद्रों का शुभारम्भ वर्चुअल माध्यम से हुआ। 
इन केंद्रों का मुख्य उद्देश्य कानूनी कार्रवाई से पहले बातचीत और संवेदनशीलता को प्राथमिकता देकर परिवारों को टूटने से बचाना है, जिससे समाज में सौहार्द और आपसी विश्वास को बढ़ावा मिल सके।
स्मार्ट पुलिसिंग को बढ़ावा देने के लिए जनपद के तीन थानों—कोतवाली औरैया, थाना दिबियापुर और थाना कुदरकोट में डिजिटल ‘ई-मालखाना व्यवस्था’ शुरू की गई है। इस नई तकनीक के तहत अब मुकदमों से जुड़े माल (माल मुकदमाती) के रख-रखाव, विवरण और प्रबंधन को पूरी तरह डिजिटल कर दिया गया है। पारंपरिक कागजी रजिस्टरों की जगह अब सारा डेटा कंप्यूटर पर सुरक्षित रहेगा, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, सटीकता और दक्षता आएगी।
इसी क्रम में थाना कोतवाली औरैया परिसर में नवनिर्मित “अनुपम वाटिका” का भी मुख्य अतिथि द्वारा फीता काटकर विधिवत शुभारम्भ किया गया। इस वाटिका को विकसित करने का मुख्य उद्देश्य पुलिस परिसर को स्वच्छ, हरा-भरा एवं सकारात्मक वातावरण प्रदान करना है। इसके साथ ही, यह वाटिका दिन-रात ड्यूटी पर मुस्तैद रहने वाले पुलिस कर्मियों के लिए एक शांतिपूर्ण एवं सुखद माहौल उपलब्ध कराएगी, जिससे उनका तनाव कम हो सके।
    user_दिलीप कुमार
    दिलीप कुमार
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर ने थाना कोतवाली औरैया में “अनुपम वाटिका” का शुभारम्भ अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, कानपुर महोदया द्वारा पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र,कानपुर की गरिमामयी उपस्थिति एवं पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन में थाना कोतवाली औरैया परिसर में नवनिर्मित “अनुपम वाटिका” का फीता काटकर विधिवत शुभारम्भ किया गया। “अनुपम वाटिका” का उद्देश्य पुलिस परिसर को स्वच्छ, हरा-भरा एवं सकारात्मक वातावरण प्रदान करना तथा पुलिस कर्मियों के लिए शांतिपूर्ण एवं सुखद माहौल उपलब्ध कराना है।
    2
    अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर ने थाना कोतवाली औरैया में “अनुपम वाटिका” का शुभारम्भ
अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, कानपुर महोदया द्वारा पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र,कानपुर की गरिमामयी उपस्थिति एवं पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन में थाना कोतवाली औरैया परिसर में नवनिर्मित “अनुपम वाटिका” का फीता काटकर विधिवत शुभारम्भ किया गया। “अनुपम वाटिका” का उद्देश्य पुलिस परिसर को स्वच्छ, हरा-भरा एवं सकारात्मक वातावरण प्रदान करना तथा पुलिस कर्मियों के लिए शांतिपूर्ण एवं सुखद माहौल उपलब्ध कराना है।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    Ambulance service औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • बिग ब्रेकिंग औरैया: पंचमुखी मंदिर डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला औरैया जिला एवं सत्र न्यायालय ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए पूर्व सपा एमएलसी कमलेश पाठक समेत सभी 10 दोषियों को उम्रकैद (आजीवन कारावास) और 50-50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जमानत पर बाहर चल रहे सरकारी गनर को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया। 15 मार्च 2020 को अधिवक्ता मंजुल चौबे और उनकी बहन सुधा चौबे की हत्या हुई थी। 6 साल 5 महीने, 900 तारीखों और 72 गवाहों के बाद पीड़ित परिवार को न्याय मिला। कोर्ट परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। #Auraiya #BreakingNews #CourtVerdict #KamleshPathak #AuraiyaNews #Justice #UPNews
    1
    बिग ब्रेकिंग औरैया: पंचमुखी मंदिर डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला
औरैया जिला एवं सत्र न्यायालय ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए पूर्व सपा एमएलसी कमलेश पाठक समेत सभी 10 दोषियों को उम्रकैद (आजीवन कारावास) और 50-50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जमानत पर बाहर चल रहे सरकारी गनर को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया। 15 मार्च 2020 को अधिवक्ता मंजुल चौबे और उनकी बहन सुधा चौबे की हत्या हुई थी। 6 साल 5 महीने, 900 तारीखों और 72 गवाहों के बाद पीड़ित परिवार को न्याय मिला। कोर्ट परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।
#Auraiya #BreakingNews #CourtVerdict #KamleshPathak #AuraiyaNews #Justice #UPNews
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • औरैया,बखरिया में बसपा का जनसंपर्क अभियान, दो दर्जन से अधिक लोगों ने ग्रहण की सदस्यता औरैया,विधानसभा 204 बहुजन समाज पार्टी की ओर से जनसंपर्क अभियान के तहत आज ग्राम बखरिया में पार्टी को मजबूत करने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिला कोषाध्यक्ष प्रियांक शुक्ला की मौजूदगी में दो दर्जन से अधिक लोगों ने बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने 2027 में पांचवीं बार बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं ने पार्टी की नीतियों और विचारधारा को सर्वसमाज तक पहुंचाने तथा संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने पर जोर दिया। इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी ब्रजेंद्र कुशवाहा, विधानसभा अध्यक्ष विमल दोहरे तथा बखरिया प्रधान पति राजेश दोहरे सहित बड़ी संख्या में बूथ पदाधिकारी एवं पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी सर्वसमाज के सम्मान, सामाजिक न्याय और समान भागीदारी के लिए लगातार संघर्षरत है। सर्व समाज के सम्मान में, बहुजन समाज पार्टी मैदान में।
    2
    औरैया,बखरिया में बसपा का जनसंपर्क अभियान, दो दर्जन से अधिक लोगों ने ग्रहण की सदस्यता
औरैया,विधानसभा 204 बहुजन समाज पार्टी की ओर से जनसंपर्क अभियान के तहत आज ग्राम बखरिया में पार्टी को मजबूत करने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिला कोषाध्यक्ष प्रियांक शुक्ला की मौजूदगी में दो दर्जन से अधिक लोगों ने बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने 2027 में पांचवीं बार बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं ने पार्टी की नीतियों और विचारधारा को सर्वसमाज तक पहुंचाने तथा संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने पर जोर दिया।
इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी ब्रजेंद्र कुशवाहा, विधानसभा अध्यक्ष विमल दोहरे तथा बखरिया प्रधान पति राजेश दोहरे सहित बड़ी संख्या में बूथ पदाधिकारी एवं पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी सर्वसमाज के सम्मान, सामाजिक न्याय और समान भागीदारी के लिए लगातार संघर्षरत है।
सर्व समाज के सम्मान में, बहुजन समाज पार्टी मैदान में।
    user_Jahid Akhter
    Jahid Akhter
    Ptrkar औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • जनपद औरैया के सभी सर्किल मुख्यालयों पर परिवार परामर्श केन्द्रों का शुभारम्भ औरैया। अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर महोदया द्वारा श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर की गरिमामयी उपस्थिति एवं पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन में थाना कोतवाली औरैया परिसर में नवनिर्मित परिवार परामर्श केन्द्र का फीता काटकर विधिवत शुभारम्भ किया गया। साथ ही थाना अजीतमल एवं थाना बिधूना के नवनिर्मित परिवार परामर्श केन्द्रों का वर्चुअल माध्यम से शुभारम्भ किया गया। जनपद औरैया के सभी सर्किल मुख्यालयों पर परिवार परामर्श केन्द्र की सुविधा उपलब्ध कराए जाने से पारिवारिक विवादों के समाधान के लिए एक सशक्त एवं संवेदनशील मंच उपलब्ध होगा। इन केन्द्रों के माध्यम से पारिवारिक विवादों का आपसी संवाद, परामर्श एवं समझौते के आधार पर समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा, जिससे परिवारों को टूटने से बचाने के साथ-साथ आपसी विश्वास, पारिवारिक सौहार्द एवं सामाजिक समरसता को बढ़ावा दिया जा सके।। परिवार परामर्श केन्द्रों के माध्यम से विवादों के समाधान में संवाद, संवेदना और समझदारी को प्राथमिकता देते हुए परिवारों को पुनः एकजुट करने का प्रयास किया जाएगा। यह पहल पारिवारिक रिश्तों को सुदृढ़ बनाने तथा समाज में सौहार्दपूर्ण वातावरण कायम करने की दिशा में औरैया पुलिस की एक महत्वपूर्ण एवं जनहितकारी पहल है।
    1
    जनपद औरैया के सभी सर्किल मुख्यालयों पर परिवार परामर्श केन्द्रों का शुभारम्भ
औरैया। अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर महोदया द्वारा श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर की गरिमामयी उपस्थिति एवं पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन में थाना कोतवाली औरैया परिसर में नवनिर्मित परिवार परामर्श केन्द्र का फीता काटकर विधिवत शुभारम्भ किया गया। साथ ही थाना अजीतमल एवं थाना बिधूना के नवनिर्मित परिवार परामर्श केन्द्रों का वर्चुअल माध्यम से शुभारम्भ किया गया।
जनपद औरैया के सभी सर्किल मुख्यालयों पर परिवार परामर्श केन्द्र की सुविधा उपलब्ध कराए जाने से पारिवारिक विवादों के समाधान के लिए एक सशक्त एवं संवेदनशील मंच उपलब्ध होगा। इन केन्द्रों के माध्यम से पारिवारिक विवादों का आपसी संवाद, परामर्श एवं समझौते के आधार पर समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा, जिससे परिवारों को टूटने से बचाने के साथ-साथ आपसी विश्वास, पारिवारिक सौहार्द एवं सामाजिक समरसता को बढ़ावा दिया जा सके।।   
परिवार परामर्श केन्द्रों के माध्यम से विवादों के समाधान में संवाद, संवेदना और समझदारी को प्राथमिकता देते हुए परिवारों को पुनः एकजुट करने का प्रयास किया जाएगा। यह पहल पारिवारिक रिश्तों को सुदृढ़ बनाने तथा समाज में सौहार्दपूर्ण वातावरण कायम करने की दिशा में औरैया पुलिस की एक महत्वपूर्ण एवं जनहितकारी पहल है।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    Ambulance service औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • आवारा पशु की चपेट में आए मां-बेटे, बाइक से टकराया बछड़ा खबर कानपुर देहात | पत्रकार इकबाल अहमद आवारा पशु की चपेट में आए मां-बेटे, बाइक से टकराया बछड़ा खबर कानपुर देहात | पत्रकार इकबाल अहमद डेरापुर। थाना डेरापुर क्षेत्र में आवारा पशु की चपेट में आने से बाइक सवार मां-बेटे हादसे का शिकार हो गए। हादसे में युवक को मामूली चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार, औरैया जनपद के मर्दाना निवासी आशीष कुमार पुत्र शिवप्रसाद (लगभग 20 वर्ष) अपनी मां संजू देवी (42 वर्ष) के साथ बाइक से औरैया से कानपुर जा रहे थे। इसी दौरान काधी चौकी के समीप सड़क पर घूम रहा गाय का बछड़ा अचानक उनकी बाइक से टकरा गया। टक्कर लगने से बाइक अनियंत्रित हो गई और आशीष कुमार को मामूली चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल एंबुलेंस बुलाकर मां-बेटे को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा। स्थानीय लोगों के मुताबिक क्षेत्र में आवारा पशुओं के सड़कों पर घूमने से हादसों का खतरा बना रहता है। लोगों ने संबंधित अधिकारियों से आवारा पशुओं को पकड़वाने और सड़क पर उनकी आवाजाही रोकने की मांग की है।
    1
    आवारा पशु की चपेट में आए मां-बेटे, बाइक से टकराया बछड़ा

खबर कानपुर देहात | पत्रकार इकबाल अहमद
आवारा पशु की चपेट में आए मां-बेटे, बाइक से टकराया बछड़ा
खबर कानपुर देहात | पत्रकार इकबाल अहमद
डेरापुर। थाना डेरापुर क्षेत्र में आवारा पशु की चपेट में आने से बाइक सवार मां-बेटे हादसे का शिकार हो गए। हादसे में युवक को मामूली चोटें आई हैं।
जानकारी के अनुसार, औरैया जनपद के मर्दाना निवासी आशीष कुमार पुत्र शिवप्रसाद (लगभग 20 वर्ष) अपनी मां संजू देवी (42 वर्ष) के साथ बाइक से औरैया से कानपुर जा रहे थे। इसी दौरान काधी चौकी के समीप सड़क पर घूम रहा गाय का बछड़ा अचानक उनकी बाइक से टकरा गया।
टक्कर लगने से बाइक अनियंत्रित हो गई और आशीष कुमार को मामूली चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल एंबुलेंस बुलाकर मां-बेटे को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा।
स्थानीय लोगों के मुताबिक क्षेत्र में आवारा पशुओं के सड़कों पर घूमने से हादसों का खतरा बना रहता है। लोगों ने संबंधित अधिकारियों से आवारा पशुओं को पकड़वाने और सड़क पर उनकी आवाजाही रोकने की मांग की है।
    user_Patrkar ekbal ahmad
    Patrkar ekbal ahmad
    Patrkar up voice news kanpur dehat सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.