logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

झांसी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बीबीजीटीएस मूर्ति ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन परिसर में ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रीय पर्व मनाया। समारोह के दौरान उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।

1 hr ago
user_Abhishek Jain
Abhishek Jain
झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

झांसी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बीबीजीटीएस मूर्ति ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन परिसर में ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रीय पर्व मनाया। समारोह के दौरान उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • झांसी। पुलिस को कुचलने का प्रयास कर भाग रहे ऑन लाइन सट्टा माफिया प्रभात अग्रवाल, उसका साथी गिरजा शंकर गिरफ्तार। तमंचा कारतूस सहित चार मोबाइल फोन बरामद। नवाबाद पुलिस ने सौ करोड़ ऑन लाइन सट्टा सिंडिकेट में फरार चल रहे प्रभात अग्रवाल और उसके साथी गिरजा शंकर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नकदी, मोबाइल फोन आदि बरामद कर लिए है।
    1
    झांसी। पुलिस को कुचलने का प्रयास कर भाग रहे ऑन लाइन सट्टा माफिया प्रभात अग्रवाल, उसका साथी गिरजा शंकर गिरफ्तार। तमंचा कारतूस सहित चार मोबाइल फोन बरामद। नवाबाद पुलिस ने सौ करोड़ ऑन लाइन सट्टा सिंडिकेट में फरार चल रहे प्रभात अग्रवाल और उसके साथी गिरजा शंकर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नकदी, मोबाइल फोन आदि बरामद कर लिए है।
    user_Mohammad Irshad
    Mohammad Irshad
    झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • बाल भारती इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस झांसी। आज बाल भारती पब्लिक इंटर कॉलेज, कमल सिंह कॉलोनी में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, इस अवसर पर सर्वप्रथम ध्वजारोहण हुआ तत्पश्चात बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।इसके पहले मुख्य अतिथि श्री देवेंद्र कुमार शर्मा ट्रैफिक इंस्पेक्टर झांसी एवं श्री शिव प्रताप तिवारी, चीफ ट्रैफिक वार्डन के द्वारा ध्वजारोहण किया गया जिसके साथ ही राष्ट्र गान गाया गया, इसके बाद विद्यालय की परंपरा के अनुसार सर्वप्रथम विद्यालय प्रांगण में स्थापित देश के 21 परमवीर चक्र विजेताओं के स्मारक 'शौर्य स्तंभ' पर सलामी दी गयी।कार्यक्रम में आगे विद्यालय के बच्चों द्वारा स्वागत गीत, समूह गान, फैंसी ड्रेस, देशभक्ति नृत्य आदि शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गयीं जिसने उपस्थित सभी अतिथियों का मन मोह लिया।इसके पूर्व विद्यालय के प्रबंधक अरशद खान, प्रधानाचार्या श्रीमती लक्ष्मी राममूर्ति तथा विद्यालय के नन्हें मुन्ने बच्चों ने अतिथियों का माल्यार्पण एवं पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।प्रधानाचार्या श्रीमती मूर्ति ने स्वागत भाषण के द्वारा सभी को देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी तथा सभी देशवासियों विशेष तौर पर आने वाली पीढ़ी से अपील की कि वे देश के विभिन्न क्रांतिकारियों व स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा दी गयी कुर्बानियों को याद रखें और जिम्मेदार पदों पर बैठे अफसरों व राजनेताओं पर कड़ी निगाह रखते हुए देश का किसी भी प्रकार का अहित होते देख उस पर आवाज उठाएं।मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में सभी बच्चों से अपील की कि वे ट्रैफिक सहित सभी नियम कानूनों का पालन करें तो ये भी देश सेवा कहलाएगी और आप अपने आप को तथा अन्य लोगों को सुरक्षित भी रखेंगे।सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विद्यालय प्रबंधक अरशद खान ने देश के 21 परमवीर चक्र विजेताओं में से चार आदर्श चुनकर उनके नाम पर स्कूल हाउस का नामकरण करने की घोषणा भी की।इस अवसर पर पुत्तु सिंह कुशवाहा, रिज़वान खान, पी. के. मित्तल, इम्तियाज खान, अनिल कुमार, माबूद अली, आशीष तिवारी, अब्दुल रशीद, रजनीश समाधिया, इमरान खान, शैलेंद्र यादव, आनंद मिश्रा, मंतशा खान, रीबा परवीन, विवेक कपिल, ममता शाक्य, पूनम अहिरवार, गौरव बाजपेयी, हेमंत सक्सेना, सीमा सक्सेना, मोहम्मद शाहिद, निकिता सक्सेना, खुशी साहू, विनय साहू, अफ़ज़ल खान, क्रांति तोमर आदि उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन सुश्री वैशाली खजुरिया ने तथा आभार प्रबंधक अरशद खान ने व्यक्त किया।
    4
    बाल भारती इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
झांसी। आज बाल भारती पब्लिक इंटर कॉलेज, कमल सिंह कॉलोनी में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, इस अवसर पर सर्वप्रथम ध्वजारोहण हुआ तत्पश्चात बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।इसके पहले मुख्य अतिथि श्री देवेंद्र कुमार शर्मा ट्रैफिक इंस्पेक्टर झांसी एवं श्री शिव प्रताप तिवारी, चीफ ट्रैफिक वार्डन के द्वारा ध्वजारोहण किया गया जिसके साथ ही राष्ट्र गान गाया गया, इसके बाद विद्यालय की परंपरा के अनुसार सर्वप्रथम विद्यालय प्रांगण में स्थापित देश के 21 परमवीर चक्र विजेताओं के स्मारक 'शौर्य स्तंभ' पर सलामी दी गयी।कार्यक्रम में आगे विद्यालय के बच्चों द्वारा स्वागत गीत, समूह गान, फैंसी ड्रेस, देशभक्ति नृत्य आदि शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गयीं जिसने उपस्थित सभी अतिथियों का मन मोह लिया।इसके पूर्व विद्यालय के प्रबंधक अरशद खान, प्रधानाचार्या श्रीमती लक्ष्मी राममूर्ति तथा विद्यालय के नन्हें मुन्ने बच्चों ने अतिथियों का माल्यार्पण एवं पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।प्रधानाचार्या श्रीमती मूर्ति ने स्वागत भाषण के द्वारा सभी को देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी तथा सभी देशवासियों विशेष तौर पर आने वाली पीढ़ी से अपील की कि वे देश के विभिन्न क्रांतिकारियों व स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा दी गयी कुर्बानियों को याद रखें और जिम्मेदार पदों पर बैठे अफसरों व राजनेताओं पर कड़ी निगाह रखते हुए देश का किसी भी प्रकार का अहित होते देख उस पर आवाज उठाएं।मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में सभी बच्चों से अपील की कि वे ट्रैफिक सहित सभी नियम कानूनों का पालन करें तो ये भी देश सेवा कहलाएगी और आप अपने आप को तथा अन्य लोगों को सुरक्षित भी रखेंगे।सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विद्यालय प्रबंधक अरशद खान ने देश के 21 परमवीर चक्र विजेताओं में से चार आदर्श चुनकर उनके नाम पर स्कूल हाउस का नामकरण करने की घोषणा भी की।इस अवसर पर पुत्तु सिंह कुशवाहा, रिज़वान खान, पी. के. मित्तल, इम्तियाज खान, अनिल कुमार, माबूद अली, आशीष तिवारी, अब्दुल रशीद, रजनीश समाधिया, इमरान खान, शैलेंद्र यादव, आनंद मिश्रा, मंतशा खान, रीबा परवीन, विवेक कपिल, ममता शाक्य, पूनम अहिरवार, गौरव बाजपेयी, हेमंत सक्सेना, सीमा सक्सेना, मोहम्मद शाहिद, निकिता सक्सेना, खुशी साहू, विनय साहू, अफ़ज़ल खान, क्रांति तोमर आदि उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन सुश्री वैशाली खजुरिया ने तथा आभार प्रबंधक अरशद खान ने व्यक्त किया।
    user_Amir Sohail
    Amir Sohail
    झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रगान से गूंज झाँसी का कलेक्ट्रेट परिसर,, जिलाधिकारी गौरांग राठी ने किया ध्वजारोहण.
    1
    स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रगान से गूंज झाँसी का कलेक्ट्रेट परिसर,, जिलाधिकारी गौरांग राठी ने किया ध्वजारोहण.
    user_Hemant Kumar Gupta
    Hemant Kumar Gupta
    पत्रकार झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • संघर्ष सेवा समिति के संस्थापक डॉ. संदीप सरावगी ने जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं यातायात पुलिस के अधिकारियों-कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
    1
    संघर्ष सेवा समिति के संस्थापक डॉ. संदीप सरावगी ने जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं यातायात पुलिस के अधिकारियों-कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
    user_Bablu Ramaiya
    Bablu Ramaiya
    Photographer झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • बबीना के इतिहास में पहली बार: वाल्मीकि नगरी के मुक्ति तालाब पर शान से लहराया तिरंगा बबीना के इतिहास में पहली बार: वाल्मीकि नगरी के मुक्ति तालाब पर शान से लहराया तिरंगा सीईओ अभिषेक बिंद और पलविंदर ने किया ध्वजारोहण, छावनी परिषद पब्लिक स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति से जीता दिल बबीना, झांसी। वाल्मीकि जी की नगरी बबीना के इतिहास में आज का दिन स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो गया। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर पहली बार ऐतिहासिक मुक्ति तालाब पर भव्य रूप से स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सीईओ अभिषेक बिंद व पलविंदर जी ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। तिरंगा फहराते ही पूरा तालाब परिसर भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से गूंज उठा। इस अवसर पर देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। छावनी परिषद स्कूल के बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर वहां मौजूद बबीना के गणमान्य नागरिकों का दिल जीत लिया। बच्चों की देशभक्ति प्रस्तुति को देखकर हर किसी की आंखें नम और सीना गर्व से चौड़ा हो गया। कार्यक्रम के दौरान बबीना के अधिकारियों ने बबीना को सुंदर और विकसित बनाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि "जब तक मैं यहां रहूंगा, तब तक बबीना के सौंदर्यीकरण के लिए निरंतर कार्य करता रहूंगा। बबीना की जनता की जो भी समस्या है, वह बेझिझक आकर हमें बताएं, हम उसका समाधान करने का भरपूर प्रयास करेंगे।" कार्यक्रम में नगर के गणमान्य नागरिक, स्कूली बच्चे, शिक्षक शिक्षकाऐ पत्रकार सामाजिक कार्यकर्ता व प्रशासनिक अधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। रिपोर्ट - प्रदीप यादव दादा पत्रकार, बबीना, झांसी हजारिया टाइम्स समाचार पत्र
    4
    बबीना के इतिहास में पहली बार: वाल्मीकि नगरी के मुक्ति तालाब पर शान से लहराया तिरंगा
बबीना के इतिहास में पहली बार: वाल्मीकि नगरी के मुक्ति तालाब पर शान से लहराया तिरंगा
सीईओ अभिषेक बिंद और पलविंदर ने किया ध्वजारोहण, छावनी परिषद पब्लिक स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति से जीता दिल
बबीना, झांसी। वाल्मीकि जी की नगरी बबीना के इतिहास में आज का दिन स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो गया। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर पहली बार ऐतिहासिक मुक्ति तालाब पर भव्य रूप से स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सीईओ अभिषेक बिंद व पलविंदर जी ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। तिरंगा फहराते ही पूरा तालाब परिसर भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से गूंज उठा।
इस अवसर पर देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। छावनी परिषद स्कूल के बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर वहां मौजूद बबीना के गणमान्य नागरिकों का दिल जीत लिया। बच्चों की देशभक्ति प्रस्तुति को देखकर हर किसी की आंखें नम और सीना गर्व से चौड़ा हो गया।
कार्यक्रम के दौरान बबीना के अधिकारियों ने बबीना को सुंदर और विकसित बनाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि "जब तक मैं यहां रहूंगा, तब तक बबीना के सौंदर्यीकरण के लिए निरंतर कार्य करता रहूंगा। बबीना की जनता की जो भी समस्या है, वह बेझिझक आकर हमें बताएं, हम उसका समाधान करने का भरपूर प्रयास करेंगे।"
कार्यक्रम में नगर के गणमान्य नागरिक, स्कूली बच्चे, शिक्षक शिक्षकाऐ पत्रकार सामाजिक कार्यकर्ता व प्रशासनिक अधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
रिपोर्ट - प्रदीप यादव दादा पत्रकार, बबीना, झांसी
हजारिया टाइम्स समाचार पत्र
    user_प्रदीप यादव दादा पत्रकार बबीना
    प्रदीप यादव दादा पत्रकार बबीना
    Local News Reporter झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • Heartbreaking to see an elderly grandmother neglected by her own family, denied food and locked in. It's truly inspiring to witness the compassionate side of the Uttar Pradesh Police, who stepped in to offer her a meal and reassurance. Humanity shines brightest in moments like these. Let's remember to care for our elders.
    1
    Heartbreaking to see an elderly grandmother neglected by her own family, denied food and locked in. It's truly inspiring to witness the compassionate side of the Uttar Pradesh Police, who stepped in to offer her a meal and reassurance. Humanity shines brightest in moments like these. Let's remember to care for our elders.
    user_Lakshya News
    Lakshya News
    Datia, Madhya Pradesh•
    43 min ago
  • झाँसी मण्डल में उत्साह, उमंग और राष्ट्रभक्ति के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस झाँसी में 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर उत्तर मध्य रेलवे के झाँसी मंडल में स्वतंत्रता दिवस समारोह का भव्य आयोजन पूरे उत्साह, उमंग, गरिमा एवं राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ किया गया। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, झाँसी में आयोजित मुख्य समारोह में मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिरुद्ध कुमार द्वारा ध्वजारोहण किया गया तथा राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई। इस अवसर पर सर्वप्रथम ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया गया, जिसके पश्चात राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ की भावपूर्ण प्रस्तुति हुई। ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ ही पूरा रेल परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया और वातावरण राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत हो उठा। ध्वजारोहण के पश्चात मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिरुद्ध कुमार द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया। इस दौरान रेल सुरक्षा बल की टुकड़ी, विभिन्न विभागों के रेलकर्मियों एवं स्कूली बच्चों द्वारा अनुशासित एवं गरिमापूर्ण परेड प्रस्तुत की गई। परेड में अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और राष्ट्रसेवा की भावना स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुई।इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिरुद्ध कुमार द्वारा महाप्रबंधक महोदय के संदेश का वाचन किया गया। संदेश में भारतीय रेल की कार्यप्रणाली में सुरक्षा, समयपालन, यात्री सुविधाओं, सेवा भावना एवं निरंतर सुधार के महत्व को रेखांकित किया गया। साथ ही राष्ट्र निर्माण में भारतीय रेल की महत्वपूर्ण भूमिका तथा रेलकर्मियों की मेहनत, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण की सराहना की गई। सभी रेलकर्मियों से सुरक्षित, कुशल एवं बेहतर रेल सेवा प्रदान करने के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का आह्वान किया गया। स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले 37 रेलकर्मियों को सम्मानित किया गया। विभिन्न क्षेत्रों में अपनी कर्तव्यनिष्ठा, कार्यकुशलता, समर्पण एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के माध्यम से रेल सेवा को बेहतर बनाने वाले इन रेलकर्मियों को मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिरुद्ध कुमार द्वारा सम्मान प्रदान किया गया। सम्मानित रेलकर्मियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी इसी उत्साह और समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।समारोह का एक प्रमुख आकर्षण विभिन्न विद्यालयों, स्काउट एंड गाइड और संरक्षा टीम के प्रतिभागियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम रहा। विद्यार्थियों एवं स्काउट एंड गाइड द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत गीत, नृत्य एवं अन्य मनमोहक प्रस्तुतियाँ दी गईं। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम के गौरव, राष्ट्रप्रेम, एकता एवं देश की विविधता में एकता की भावना को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। प्रतिभागियों की शानदार प्रस्तुतियों ने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अतिथियों का मन मोह लिया तथा पूरे वातावरण को उत्साह और उमंग से भर दिया।‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को भी समारोह के दौरान सम्मानित किया गया। महिला समाज सेवा समिति की अध्यक्षा श्रीमती जया शर्मा द्वारा प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मान प्रदान किया गया। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों एवं प्रतिभागियों में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान, देशभक्ति एवं राष्ट्रीय भावना को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर महिला समाज सेवा समिति द्वारा विभिन्न विद्यालयों के बच्चों को स्कूल ड्रेस भी वितरित की गई। इस पहल का उद्देश्य बच्चों को सहयोग एवं प्रोत्साहन प्रदान करना रहा। ड्रेस प्राप्त कर बच्चों के चेहरे पर खुशी और उत्साह दिखाई दिया। इसके अतिरिक्त समिति की ओर से मंडल रेल चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को उपहार वितरित कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई। समिति की इन सेवा गतिविधियों ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में सेवा, संवेदना, सहयोग एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को भी प्रमुखता प्रदान की। समारोह के दौरान मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिरुद्ध कुमार एवं अन्य शाखा अधिकारियों द्वारा तिरंगे गुब्बारों को आकाश में छोड़ा गया। आसमान की ओर उड़ते तिरंगे गुब्बारों ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के उल्लास एवं राष्ट्रभक्ति के वातावरण को और अधिक जीवंत बना दिया तथा समारोह को विशेष एवं यादगार बना दिया। स्वतंत्रता दिवस समारोह के माध्यम से झाँसी मंडल के रेलकर्मियों ने राष्ट्रसेवा, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण की भावना को और मजबूत करने का संकल्प लिया। समारोह में भारतीय रेल की सेवा भावना, सामाजिक सरोकार, प्रतिभा को प्रोत्साहन और राष्ट्र के प्रति प्रतिबद्धता का सुंदर समन्वय देखने को मिला। समारोह के अंत में वरिष्ठ मंडल इंजीनियर समन्वय श्री आशुतोष चौरसिया ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजन पर मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिरुद्ध कुमार द्वारा आयोजन समिति को 50 हजार रुपये तथा सभी स्कूलों को सामूहिक रूप से 1 लाख रुपये के पुरस्कार की घोषणा की गई है। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक इंफ्रा श्री प्रेम प्रकाश शर्मा, अपर मंडल रेल प्रबंधक परिचालन श्री नंदीश शुक्ला, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक श्री कुलदीप स्वरूप मिश्रा, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त श्री जे. के. शर्मा, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक श्री सत्य साधन सिंह, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अमन वर्मा, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर समन्वय श्रीमती रश्मि गौतम, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर टीआरडी श्री सतबीर सिंह, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी श्री गिरीश कंचन समेत सभी शाखा अधिकारी, महिला समाज सेवा समिति के सदस्य, कर्मचारी एवं उनके परिजन मौजूद रहे। *झाँसी रेलवे माल गोदाम में भी उत्साहपूर्वक मनाया गया स्वतंत्रता दिवस* इसी क्रम में प्रतिवर्ष की भाँति झाँसी रेलवे माल गोदाम में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह एवं उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अमन वर्मा द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। उपस्थित रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी तथा स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दीं।
    4
    झाँसी मण्डल में उत्साह, उमंग और राष्ट्रभक्ति के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस
झाँसी में 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर उत्तर मध्य रेलवे के झाँसी मंडल में स्वतंत्रता दिवस समारोह का भव्य आयोजन पूरे उत्साह, उमंग, गरिमा एवं राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ किया गया। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, झाँसी में आयोजित मुख्य समारोह में मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिरुद्ध कुमार द्वारा ध्वजारोहण किया गया तथा राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई। इस अवसर पर सर्वप्रथम ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया गया, जिसके पश्चात राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ की भावपूर्ण प्रस्तुति हुई।  ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ ही पूरा रेल परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया और वातावरण राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत हो उठा।
ध्वजारोहण के पश्चात मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिरुद्ध कुमार द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया। इस दौरान रेल सुरक्षा बल की टुकड़ी, विभिन्न विभागों के रेलकर्मियों एवं स्कूली बच्चों द्वारा अनुशासित एवं गरिमापूर्ण परेड प्रस्तुत की गई। परेड में अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और राष्ट्रसेवा की भावना स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुई।इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिरुद्ध कुमार द्वारा महाप्रबंधक महोदय के संदेश का वाचन किया गया। संदेश में भारतीय रेल की कार्यप्रणाली में सुरक्षा, समयपालन, यात्री सुविधाओं, सेवा भावना एवं निरंतर सुधार के महत्व को रेखांकित किया गया। साथ ही राष्ट्र निर्माण में भारतीय रेल की महत्वपूर्ण भूमिका तथा रेलकर्मियों की मेहनत, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण की सराहना की गई। सभी रेलकर्मियों से सुरक्षित, कुशल एवं बेहतर रेल सेवा प्रदान करने के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का आह्वान किया गया। स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले 37 रेलकर्मियों को सम्मानित किया गया। विभिन्न क्षेत्रों में अपनी कर्तव्यनिष्ठा, कार्यकुशलता, समर्पण एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के माध्यम से रेल सेवा को बेहतर बनाने वाले इन रेलकर्मियों को मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिरुद्ध कुमार द्वारा सम्मान प्रदान किया गया। सम्मानित रेलकर्मियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी इसी उत्साह और समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।समारोह का एक प्रमुख आकर्षण विभिन्न विद्यालयों,  स्काउट एंड गाइड और संरक्षा टीम के  प्रतिभागियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम रहा। विद्यार्थियों एवं स्काउट एंड गाइड द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत गीत, नृत्य एवं अन्य मनमोहक प्रस्तुतियाँ दी गईं। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम के गौरव, राष्ट्रप्रेम, एकता एवं देश की विविधता में एकता की भावना को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। प्रतिभागियों की शानदार प्रस्तुतियों ने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अतिथियों का मन मोह लिया तथा पूरे वातावरण को उत्साह और उमंग से भर दिया।‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को भी समारोह के दौरान सम्मानित किया गया। महिला समाज सेवा समिति की अध्यक्षा श्रीमती जया शर्मा द्वारा प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मान प्रदान किया गया। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों एवं प्रतिभागियों में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान, देशभक्ति एवं राष्ट्रीय भावना को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर महिला समाज सेवा समिति द्वारा विभिन्न विद्यालयों के बच्चों को स्कूल ड्रेस भी वितरित की गई। इस पहल का उद्देश्य बच्चों को सहयोग एवं प्रोत्साहन प्रदान करना रहा। ड्रेस प्राप्त कर बच्चों के चेहरे पर खुशी और उत्साह दिखाई दिया। इसके अतिरिक्त समिति की ओर से मंडल रेल चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को उपहार वितरित कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई। समिति की इन सेवा गतिविधियों ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में सेवा, संवेदना, सहयोग एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को भी प्रमुखता प्रदान की।
समारोह के दौरान मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिरुद्ध कुमार एवं अन्य शाखा अधिकारियों द्वारा तिरंगे गुब्बारों को आकाश में छोड़ा गया। आसमान की ओर उड़ते तिरंगे गुब्बारों ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के उल्लास एवं राष्ट्रभक्ति के वातावरण को और अधिक जीवंत बना दिया तथा समारोह को विशेष एवं यादगार बना दिया।
स्वतंत्रता दिवस समारोह के माध्यम से झाँसी मंडल के रेलकर्मियों ने राष्ट्रसेवा, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण की भावना को और मजबूत करने का संकल्प लिया। समारोह में भारतीय रेल की सेवा भावना, सामाजिक सरोकार, प्रतिभा को प्रोत्साहन और राष्ट्र के प्रति प्रतिबद्धता का सुंदर समन्वय देखने को मिला।
समारोह के अंत में वरिष्ठ मंडल इंजीनियर समन्वय श्री आशुतोष चौरसिया ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजन पर मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिरुद्ध कुमार द्वारा आयोजन समिति को 50 हजार रुपये तथा सभी स्कूलों को सामूहिक रूप से 1 लाख रुपये के पुरस्कार की घोषणा की गई है।
इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक इंफ्रा श्री प्रेम प्रकाश शर्मा, अपर मंडल रेल प्रबंधक परिचालन श्री नंदीश शुक्ला, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक श्री कुलदीप स्वरूप मिश्रा, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त श्री जे. के. शर्मा, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक श्री सत्य साधन सिंह, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अमन वर्मा, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर समन्वय श्रीमती रश्मि गौतम, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर टीआरडी श्री सतबीर सिंह, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी श्री गिरीश कंचन समेत सभी शाखा अधिकारी, महिला समाज सेवा समिति के सदस्य, कर्मचारी एवं उनके परिजन मौजूद रहे।
*झाँसी रेलवे माल गोदाम में भी उत्साहपूर्वक मनाया गया स्वतंत्रता दिवस*
इसी क्रम में प्रतिवर्ष की भाँति झाँसी रेलवे माल गोदाम में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह एवं उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अमन वर्मा द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। उपस्थित रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी तथा स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दीं।
    user_Amir Sohail
    Amir Sohail
    झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • दुष्कर्म का प्रयास करने वाले आरोपी को झाँसी पुलिस ने मारी गोली
    1
    दुष्कर्म का प्रयास करने वाले आरोपी को झाँसी पुलिस ने मारी गोली
    user_Abhishek Jain
    Abhishek Jain
    झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • संघर्ष सेवा समिति के आह्वान पर तिरंगे के रंग में रंगी झाँसी, बारिश के बीच भी गूंजे भारत माता के जयकार बारिश भी नहीं रोक सकी राष्ट्रभक्ति की लहर, 300 मीटर तिरंगे के साथ झाँसी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा
    1
    संघर्ष सेवा समिति के आह्वान पर तिरंगे के रंग में रंगी झाँसी, बारिश के बीच भी गूंजे भारत माता के जयकार
बारिश भी नहीं रोक सकी राष्ट्रभक्ति की लहर, 300 मीटर तिरंगे के साथ झाँसी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा
    user_Bablu Ramaiya
    Bablu Ramaiya
    Photographer झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.