*चाँद में गूंजा हर-हर महादेव, महाकाल मंदिर से शाहपुरा पंचमुखी शिव मंदिर के लिए निकली भव्य पैदल कांवड़ यात्रा* *लोकेशन/चाँद* *TNP NEWS चाँद से संवाददाता सुजीत श्रीवास* *चाँद में गूंजा हर-हर महादेव, महाकाल मंदिर से शाहपुरा पंचमुखी शिव मंदिर के लिए निकली भव्य पैदल कांवड़ यात्रा* चाँद में सावन के पावन महीने में भक्ति और आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी महाकाल मंदिर चाँद से पंचमुखी शिव मंदिर तक भव्य पैदल कांवड़ यात्रा निकाली गई। भगवान भोलेनाथ की भक्ति में डूबे कांवड़िए कंधों पर कांवड़ लेकर पैदल यात्रा पर निकले। यात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा कांवड़ियों का स्वागत-सत्कार किया गया। डीजे की भक्तिमय धुनों पर कांवड़िए जमकर थिरकते और नाचते नजर आए। पूरे यात्रा मार्ग में हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से माहौल शिवमय हो गया। पंचमुखी शिव मंदिर पहुंचने के बाद कांवड़ियों द्वारा श्रद्धापूर्वक लाए गए पवित्र जल से भगवान पंचमुखी शिव का जलाभिषेक किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे और भगवान भोलेनाथ से सुख-समृद्धि की कामना की। यात्रा के समापन के बाद श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। *व्हाइट:- चाँद महाकाल समिति*
*चाँद में गूंजा हर-हर महादेव, महाकाल मंदिर से शाहपुरा पंचमुखी शिव मंदिर के लिए निकली भव्य पैदल कांवड़ यात्रा* *लोकेशन/चाँद* *TNP NEWS चाँद से संवाददाता सुजीत श्रीवास* *चाँद में गूंजा हर-हर महादेव, महाकाल मंदिर से शाहपुरा पंचमुखी शिव मंदिर के लिए निकली भव्य पैदल कांवड़ यात्रा* चाँद में सावन के पावन महीने
में भक्ति और आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी महाकाल मंदिर चाँद से पंचमुखी शिव मंदिर तक भव्य पैदल कांवड़ यात्रा निकाली गई। भगवान भोलेनाथ की भक्ति में डूबे कांवड़िए कंधों पर कांवड़ लेकर पैदल यात्रा पर निकले। यात्रा के दौरान जगह-जगह
श्रद्धालुओं द्वारा कांवड़ियों का स्वागत-सत्कार किया गया। डीजे की भक्तिमय धुनों पर कांवड़िए जमकर थिरकते और नाचते नजर आए। पूरे यात्रा मार्ग में हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से माहौल शिवमय हो गया। पंचमुखी शिव मंदिर पहुंचने के बाद कांवड़ियों द्वारा श्रद्धापूर्वक लाए गए पवित्र जल से भगवान
पंचमुखी शिव का जलाभिषेक किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे और भगवान भोलेनाथ से सुख-समृद्धि की कामना की। यात्रा के समापन के बाद श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। *व्हाइट:- चाँद महाकाल समिति*
- दूध और डेयरी उत्पादों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्ती, सिवनी में 36.4 लीटर घी जब्त बाहरी राज्यों से आ रहे मिलावटी घी ब्रांडों पर विशेष निगरानी, जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए नमूने खाद्य सुरक्षा प्रशासन के निर्देश पर सिवनी जिले में दूध और दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता जांच के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर नेहा मीना के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा विभाग ने कार्रवाई करते हुए गोर्वधन प्योर काऊ घी और जैन दूध डेयरी से कुल 36.4 लीटर संदेहास्पद घी जब्त कर परीक्षण के लिए राज्य प्रयोगशाला भेजा है। प्रशासन बाहरी राज्यों से आने वाले घोलपुर फ्रेश, द्वारकेश, शगुन और गोवर्धन जैसे ब्रांडों की गुणवत्ता पर विशेष नजर रख रहा है और अमानक उत्पाद पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।1
- *कुरई क्षेत्र में बिजली की समस्या को लेकर किसानों ने किया बिजली कार्यालय का घेराव* *किसानो की मांग तीन दिनों में समस्या का हाल करने का किया वादा* कुरई मुख्यालय में आज क्षेत्र के एक साइकिल से अधिक किसानों ने रैली निकालकर बिजली कार्यालय का घिराव किया इस दौरान किसानों ने कार्यालय में पहुंचकर अपनी मांगों को लेकर एक ज्ञापन सोपा एवं जिला मुख्यालय से पहुंचे एसी संदीप धुर्वे एवं कनिष्ठ मंत्री मुकेश कुमरे एवं विभाग के कर्मचारी को एक ज्ञापन सोपा इस दौरान तहसीलदार, पुलिस एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधि मौजूद रहे एवं किसानों ने अल्टीमेटम दिया की तीन दिनों के अंदर समस्या हल नहीं करेंगे तो उग्र आंदोलन करेंगे जिसकी जवाबदारी विभाग की होगी1
- हर घर तिरंगा अभियान का बाइक रैली से हुआ शुभारंभ, SDM के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा, देशभक्ति का दिखा जोश1
- bus ki ticket 🎫 bad gayi hai pahle 1.25 parti mitar ab 2 parti mitar ho gayi hai ye bus or petrol ye sab ka rate bad raha hai to kyu nahi ye sarkar ne sab ka rate kam karna chahiye ye sab kishan ka kahna hai1
- विश्व आदिवासी दिवस पर निकली भव्य शोभायात्रा, जय सेवा-जय जोहार के नारों से गूंजा नगर कृषि उपज मंडी से निकली शोभायात्रा, पारंपरिक परिधान में शामिल हुए आदिवासी समाज के लोग; महापुरुषों की झांकियां बनी आकर्षण का केंद्र मुलताई । विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रविवार को आदिवासी समाज द्वारा पवित्र नगरी में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। कृषि उपज मंडी से शुरू हुई शोभायात्रा में बड़ी संख्या में समाज के लोग पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए। इस दौरान पूरे मार्ग में “जय सेवा, जय जोहार” के नारों से माहौल गूंजायमान होता रहा। शोभायात्रा में आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता की झलक देखने को मिली। समाज के युवक-युवतियां पारंपरिक परिधानों में शामिल हुए वहीं डीजे की धुन पर युवक-युवतियों ने सामूहिक रूप से नृत्य कर उत्साह और उमंग का प्रदर्शन किया। शोभायात्रा के दौरान नाका नंबर एक स्थित बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। इसके साथ ही आदिवासी समाज के महापुरुषों एवं वीर नायकों की आकर्षक झांकियां भी निकाली गईं, जो लोगों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। शोभायात्रा में शामिल लोगों ने अपनी संस्कृति और परंपराओं को सहेजने के साथ ही समाज में एकता, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया। जगह-जगह लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत भी किया। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आयोजित इस आयोजन में समाज के लोगों में खासा उत्साह नजर आया। पारंपरिक वेशभूषा, नृत्य, नारों और महापुरुषों की झांकियों ने पूरे आयोजन को भव्य रूप प्रदान किया।1
- पुलिस अधीक्षक ने समीक्षा बैठक में दिए कड़े निर्देश, विश्व आदिवासी दिवस पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम लंबित प्रकरणों के त्वरित निपटारे, महिला सुरक्षा और साइबर फ्रॉड पर सख्ती के आदेश; ड्रोन से होगी शहर की निगरानी सिवनी पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी ने पुलिस कंट्रोल रूम में समीक्षा बैठक लेकर जिले की कानून-व्यवस्था और लंबित मामलों की समीक्षा की। उन्होंने थानों में दर्ज होने वाली शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई, महिला संबंधी अपराधों का समयबद्ध निराकरण, 'ऑपरेशन मुस्कान' को गति देने और ऑनलाइन फ्रॉड पीड़ितों का पैसा रिफंड कराने के सख्त निर्देश दिए। साथ ही विश्व आदिवासी दिवस (9 अगस्त) के अवसर पर शहर में फिक्स पिकेट्स, QRT बल, मोबाइल पेट्रोलिंग और ड्रोन कैमरों से कड़ी निगरानी रखने के निर्देश जारी किए गए हैं।1
- *धूमा* में आज मनाया जा रहा विश्व आदिवासी दिवस बड़े धूमधाम के साथ* सिवनी जिले के धूमा उपनगर में विश्व आदिवासी दिवस (9 अगस्त) के अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। स्थानीय आदिवासी समाज एवं संगठनों द्वारा अपनी सांस्कृतिक परंपराओं, अधिकारों और एकता का संदेश देने के लिए विभिन्न आयोजनों की तैयारी की गई है। प्रमुख कार्यक्रम और आकर्षण रैली व शोभायात्रा: पारंपरिक वेशभूषा में सजे युवा और समाज के लोग गाजे-बाजे और डीजे की धुनों पर रैली निकालेंगे। सांस्कृतिक प्रस्तुतियां: गोंडी और पारंपरिक आदिवासी लोकनृत्यों की प्रस्तुति दी जाएगी। सभा एवं विचार-विमर्श: आदिवासी समाज के महापुरुषों को याद करते हुए उनके अधिकारों, शिक्षा और संस्कृति के संरक्षण पर चर्चा होगी। महाप्रसाद/भोजन व्यवस्था: कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था रखी गई है। विश्व आदिवासी दिवस मूल रूप से जनजातीय अधिकारों, उनकी विशिष्ट संस्कृति और प्राकृतिक संपदा के संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए हर वर्ष 9 अगस्त को मनाया जाता है इस आदिवासी दिवस मनाने के लिए आदिवासी लोग 15 दिन से अपने कामकाज में लग जाते हैं शांतिपूर्ण आदिवासी दिवस मनाने के लिए लोग एकत्रित होकर भाईचारा के साथ इस त्यौहार को बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया जाता है इसमें जनपद सदस्य दम्मू पांडा ठाकुर मरावी रघुवीर परते शनि सरपंच कैलाश उईके मोहन उईके हीरालाल उईके पतिराम मरावी शौकलाल कुलस्ते जुनारी लाल उईके जयकुमार बड़ा देव साथी युवा शक्ति मातृशक्ति सभी के सहयोग से संगठनों के साथ इस आदिवासी दिवस को मनाया जाता है।1