logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भाजपा ने पांगी में संगठनात्मक बैठक कर चुनावी तैयारियों पर किया मंथन। कांग्रेस सरकार पर लगाए जनकल्याणकारी योजनाएं बंद करने के आरोप। कृष्ण चंद राणा पांगी न्यूज़ टुडे जनजातीय उपमंडल पांगी के किलाड़ में भाजपा के जिला प्रभारी एवं पूर्व स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार, स्थानीय विधायक डॉ. जनक राज और भाजपा जिला अध्यक्ष धीरज नरियाल के पहुंचने पर भाजपा मंडल पांगी के पदाधिकारियों, विभिन्न मोर्चों के कार्यकर्ताओं और स्थानीय कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों व पटाखों के साथ स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा के समर्थन में नारे लगाए। बस स्टैंड किलाड़ से माल रोड होते हुए खेलकूद भवन तक स्वागत रैली भी निकाली गई। रैली में भाजपा मंडल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। महिला कार्यकर्ताओं की उपस्थिति भी रही। इसके बाद खेलकूद भवन किलाड़ के सभागार में भाजपा जिला प्रभारी विपिन सिंह परमार की अध्यक्षता में संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में विधायक डॉ. जनक राज, जिला अध्यक्ष धीरज नरियाल और भाजपा मंडल पांगी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में संगठन को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय तथा तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए विपिन सिंह परमार ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार की विभिन्न नीतियों और योजनाओं को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में शुरू की गई कई जनकल्याणकारी योजनाओं को वर्तमान सरकार ने बंद कर दिया या उनमें कटौती की है। उन्होंने बिजली बिलों में वृद्धि, भूमि संबंधी दस्तावेजों पर शुल्क, परिवार नकल के लिए शुल्क, पंचायती राज चुनाव में देरी तथा हिमकेयर योजना को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। परमार ने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में अभी से जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर संगठन को मजबूत करना होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता कमल के फूल की पंखुड़ियों की तरह एकजुट हैं और संगठन की मजबूती ही पार्टी की ताकत है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में पांगी के सुराल और किरयुनी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोले गए थे, जिन्हें वर्तमान सरकार ने बंद कर दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर इन्हें दोबारा शुरू किया जाएगा। उन्होंने पांगी को अलग विधानसभा क्षेत्र का दर्जा दिए जाने के विषय पर भी आगे काम करने की बात कही। परमार ने सच्चे जोत सड़क परियोजना का जिक्र करते हुए कहा कि आने वाले समय में इस मार्ग के विकास से पांगी को वर्ष के अधिक समय तक सड़क सुविधा से जोड़ा जा सकेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले तीन-चार वर्षों से पांगी में विकास कार्य प्रभावित हुए हैं और प्रदेश सरकार विकास के लिए पर्याप्त बजट उपलब्ध नहीं करवा रही है। विधायक डॉ. जनक राज, भाजपा जिला अध्यक्ष धीरज नरियाल और भाजपा मंडल अध्यक्ष सतीश कुमार राणा ने भी कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।

1 day ago
user_PANGI NEWS TODAY
PANGI NEWS TODAY
किताब की दुकान पांगी, चंबा, हिमाचल प्रदेश•
1 day ago

भाजपा ने पांगी में संगठनात्मक बैठक कर चुनावी तैयारियों पर किया मंथन। कांग्रेस सरकार पर लगाए जनकल्याणकारी योजनाएं बंद करने के आरोप। कृष्ण चंद राणा पांगी न्यूज़ टुडे जनजातीय उपमंडल पांगी के किलाड़ में भाजपा के जिला प्रभारी एवं पूर्व स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार, स्थानीय विधायक डॉ. जनक राज और भाजपा जिला अध्यक्ष धीरज नरियाल के पहुंचने पर भाजपा मंडल पांगी के पदाधिकारियों, विभिन्न मोर्चों के कार्यकर्ताओं और स्थानीय कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों व पटाखों के साथ स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा के समर्थन में नारे लगाए। बस स्टैंड किलाड़ से माल रोड होते हुए खेलकूद भवन तक स्वागत रैली भी निकाली गई। रैली में भाजपा मंडल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। महिला कार्यकर्ताओं की उपस्थिति भी रही। इसके बाद खेलकूद भवन किलाड़ के सभागार में भाजपा जिला प्रभारी विपिन सिंह परमार की अध्यक्षता में संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में विधायक डॉ. जनक राज, जिला अध्यक्ष धीरज नरियाल और भाजपा मंडल पांगी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में संगठन को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय तथा तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए विपिन सिंह परमार ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार की विभिन्न नीतियों और योजनाओं को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में शुरू की गई कई जनकल्याणकारी योजनाओं को वर्तमान सरकार ने बंद कर दिया या उनमें कटौती की है। उन्होंने बिजली बिलों में वृद्धि, भूमि संबंधी दस्तावेजों पर शुल्क, परिवार नकल के लिए शुल्क, पंचायती राज चुनाव में देरी तथा हिमकेयर योजना को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। परमार ने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में अभी से जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर संगठन को मजबूत करना होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता कमल के फूल की पंखुड़ियों की तरह एकजुट हैं और संगठन की मजबूती ही पार्टी की ताकत है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में पांगी के सुराल और किरयुनी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोले गए थे, जिन्हें वर्तमान सरकार ने बंद कर दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर इन्हें दोबारा शुरू किया जाएगा। उन्होंने पांगी को अलग विधानसभा क्षेत्र का दर्जा दिए जाने के विषय पर भी आगे काम करने की बात कही। परमार ने सच्चे जोत सड़क परियोजना का जिक्र करते हुए कहा कि आने वाले समय में इस मार्ग के विकास से पांगी को वर्ष के अधिक समय तक सड़क सुविधा से जोड़ा जा सकेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले तीन-चार वर्षों से पांगी में विकास कार्य प्रभावित हुए हैं और प्रदेश सरकार विकास के लिए पर्याप्त बजट उपलब्ध नहीं करवा रही है। विधायक डॉ. जनक राज, भाजपा जिला अध्यक्ष धीरज नरियाल और भाजपा मंडल अध्यक्ष सतीश कुमार राणा ने भी कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।

More news from Himachal Pradesh and nearby areas
  • साच पास में ही सीजन की पहली बर्फबारी फंसे वाहन। स्थानीय लोगों में खुशी की लहर।
    1
    साच पास में ही सीजन की पहली बर्फबारी फंसे वाहन। स्थानीय लोगों में खुशी की लहर।
    user_Mohammad Azruddin
    Mohammad Azruddin
    Local News Reporter Chamba, Himachal Pradesh•
    16 hrs ago
  • श्री लक्षमी नारायण मन्दिर नूरपुर से प्रातःकाल दर्शन कीजिए
    1
    श्री लक्षमी नारायण मन्दिर नूरपुर से प्रातःकाल दर्शन कीजिए
    user_Sanjeev kumar
    Sanjeev kumar
    फतेहपुर, कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश•
    4 hrs ago
  • शाहपुर पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया का बीते मंगलवार हुआ निधन आज होगा मेजर विजय सिंह मनकोटिया का अंतिम संस्कार विदेश से आज सुबह पहुंचा मेजर विजय सिंह मनकोटिया का बेटा मेजर मनकोटिया के अंतिम दर्शनों के लिए सुबह से लोगों का आना हुआ शुरू शाहपुर पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया का बीते मंगलवार हुआ निधन आज होगा मेजर विजय सिंह मनकोटिया का अंतिम संस्कार विदेश से आज सुबह पहुंचा मेजर विजय सिंह मनकोटिया का बेटा मेजर मनकोटिया के अंतिम दर्शनों के लिए सुबह से लोगों का आना हुआ शुरू
    1
    शाहपुर

पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया का बीते मंगलवार हुआ निधन

आज होगा मेजर विजय सिंह मनकोटिया का अंतिम संस्कार

विदेश से आज सुबह पहुंचा मेजर विजय सिंह मनकोटिया का बेटा

मेजर मनकोटिया के अंतिम दर्शनों के लिए सुबह से लोगों का आना हुआ शुरू
शाहपुर
पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया का बीते मंगलवार हुआ निधन
आज होगा मेजर विजय सिंह मनकोटिया का अंतिम संस्कार
विदेश से आज सुबह पहुंचा मेजर विजय सिंह मनकोटिया का बेटा
मेजर मनकोटिया के अंतिम दर्शनों के लिए सुबह से लोगों का आना हुआ शुरू
    user_Amit Sharma
    Amit Sharma
    Local News Reporter शाहपुर, कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश•
    12 min ago
  • बकलोह-घटासनी सड़क बदहाल, गड्ढों में भरा बारिश का पानी बना राहगीरों के लिए मुसीबत भटियात के बकलोह से घटासनी पंचायत को जोड़ने वाली सड़क की स्थिति दयनीय हो गई है। लोक निर्माण की अनदेखी के कारण यह सड़क गड्ढों मे तब्दील हो चुकी है जिसके चलते स्थानीय निवासियों ओर दुकानदारों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जगह-जगह पड़े बड़े बड़े गड्ढों में बारिश का पानी जम जाता है जिससे यह मार्ग तालाब का रूप धारण कर चुका है जब भी कोई बाहन वहां से गुजरते हैं तो गंदा पानी सीधा राहगीरो के ऊपर पढ़ते हैं जिसके चलते राहगीरो को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है थोड़े से बारिश होने पर भी सड़क के गड्ढों में पानी भर जाता है और गड्ढों में पानी भरने से वह तालाब सा बन जाता है। दो दिन पहले बारिश होने के कारण सड़क में पुरा पानी भर आया है। कई बार विभाग को इस बाबत जानकारी भी दी गई परंतु सुनवाई नहीं करते बारिश के दिनों में स्थिति और भी विकराल हो जाती है। पानी से भरे गड्ढों के कारण दो पहिया वाहन चालकों को गड्ढों का गहराई का पता ही नहीं चल पाता जिससे वह कई बार गिर कर चोटिल हो जाते हैं स्थानीय निवासी अजय कुमार विनोद हेमराज तिलक राज सरदारी लाल बीना देवी सुकन्या अंजू पुष्पा कमल राजू और जितेंद्र अपने विभाग से मांग की है कि ककीरा घटासनी सड़क को सुधारने के लिए तत्काल कदम उठाया जाए जब इस बाबत हमने लोक निर्माण ककीरा के सहायक अभियंता राजकुमार से बात किया तो उन्होंने बताया कि जल्द से जल्दी इस रोड को दुरुस्त कर दिया जाएगा।
    3
    बकलोह-घटासनी सड़क बदहाल, गड्ढों में भरा बारिश का पानी बना राहगीरों के लिए मुसीबत


भटियात के बकलोह से         घटासनी पंचायत को  जोड़ने वाली सड़क की स्थिति दयनीय हो गई है। लोक निर्माण की अनदेखी के कारण यह सड़क गड्ढों मे तब्दील हो चुकी है जिसके चलते स्थानीय निवासियों ओर दुकानदारों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जगह-जगह पड़े बड़े  बड़े गड्ढों में बारिश का पानी जम जाता है जिससे यह मार्ग तालाब का रूप धारण कर चुका है जब भी कोई बाहन वहां से गुजरते हैं तो गंदा पानी सीधा   राहगीरो के ऊपर पढ़ते हैं जिसके चलते राहगीरो को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है थोड़े से बारिश होने पर भी सड़क के  गड्ढों में पानी भर जाता है और गड्ढों में पानी भरने से वह तालाब सा बन जाता है। दो दिन पहले बारिश होने के कारण सड़क में पुरा पानी भर आया है। कई बार विभाग को इस बाबत जानकारी भी दी गई परंतु सुनवाई नहीं करते बारिश के दिनों में स्थिति और भी विकराल हो जाती है। पानी से भरे गड्ढों के कारण दो पहिया वाहन चालकों को गड्ढों का गहराई का पता ही नहीं चल पाता जिससे वह कई बार गिर कर चोटिल हो जाते हैं स्थानीय निवासी अजय कुमार विनोद हेमराज तिलक राज सरदारी लाल बीना देवी सुकन्या अंजू पुष्पा कमल राजू और जितेंद्र अपने विभाग से मांग की है कि ककीरा घटासनी सड़क को सुधारने के लिए तत्काल कदम उठाया जाए जब इस बाबत हमने लोक निर्माण ककीरा के सहायक अभियंता राजकुमार से बात किया तो उन्होंने बताया कि जल्द से जल्दी इस रोड को दुरुस्त कर दिया जाएगा।
    user_Runway news live
    Runway news live
    Local News Reporter ज्वाली, कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश•
    11 min ago
  • #अब्दुल्लापुर:- दो दिवसीय कबड्डी लीग का हुआ समापन, पूर्व जिला परिषद सदस्य कुलभाष चौधरी रहे मुख्य अतिथि । अब्दुल्लापुर में आयोजित दो दिवसीय कबड्डी लीग का आज शानदार समापन हुआ। समापन समारोह में पूर्व जिला परिषद सदस्य कुलभाष चौधरी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान खिलाड़ियों और आयोजकों की ओर से उनका स्वागत किया गया। अब्दुल्लापुर में आयोजित इस दो दिवसीय कबड्डी लीग में क्षेत्र की विभिन्न टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने मैदान में दमखम दिखाते हुए शानदार खेल भावना का परिचय दिया। मुकाबलों को देखने के लिए स्थानीय लोगों और खेल प्रेमियों की भी अच्छी खासी भीड़ जुटी। लीग के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व जिला परिषद सदस्य कुलभाष चौधरी ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खिलाड़ियों से खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और अपनी प्रतिभा को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। इस दौरान आयोजकों ने बताया कि इस तरह के खेल आयोजनों का उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना और उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध करवाना है। कबड्डी जैसे पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने से युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और खेल भावना को मजबूत करने में मदद मिलती है। समापन समारोह के दौरान खिलाड़ियों और आयोजन से जुड़े लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजकों और स्थानीय लोगों ने सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार जताया। आप भी सुनिए क्या कह रहे पुर्ब जिला परिषद सदस्य कुलभाष चौधरी। कांगड़ान्यूज़24 के लिए कांगड़ा से तेजस्वी चौधरी की रिपोर्ट।
    1
    #अब्दुल्लापुर:- दो दिवसीय कबड्डी लीग का हुआ समापन, पूर्व जिला परिषद सदस्य कुलभाष चौधरी रहे मुख्य अतिथि । 
अब्दुल्लापुर में आयोजित दो दिवसीय कबड्डी लीग का आज शानदार समापन हुआ। समापन समारोह में पूर्व जिला परिषद सदस्य कुलभाष चौधरी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान खिलाड़ियों और आयोजकों की ओर से उनका स्वागत किया गया। अब्दुल्लापुर में आयोजित इस दो दिवसीय कबड्डी लीग में क्षेत्र की विभिन्न टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने मैदान में दमखम दिखाते हुए शानदार खेल भावना का परिचय दिया। मुकाबलों को देखने के लिए स्थानीय लोगों और खेल प्रेमियों की भी अच्छी खासी भीड़ जुटी। लीग के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व जिला परिषद सदस्य कुलभाष चौधरी ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खिलाड़ियों से खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और अपनी प्रतिभा को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। इस दौरान आयोजकों ने बताया कि इस तरह के खेल आयोजनों का उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना और उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध करवाना है। कबड्डी जैसे पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने से युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और खेल भावना को मजबूत करने में मदद मिलती है। समापन समारोह के दौरान खिलाड़ियों और आयोजन से जुड़े लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजकों और स्थानीय लोगों ने सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार जताया। 
आप भी सुनिए क्या कह रहे पुर्ब जिला परिषद सदस्य कुलभाष चौधरी। 
कांगड़ान्यूज़24 के लिए कांगड़ा से तेजस्वी चौधरी की रिपोर्ट।
    user_Tejaswi Choudhary
    Tejaswi Choudhary
    Voice of people कांगड़ा, कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश•
    23 hrs ago
  • All Daily Wagers Jammu Kashmir Sangharsh Samiti held a peaceful protest outside Civil Secretariat, Srinagar.. Today, a peaceful protest was held outside the Civil Secretariat, Srinagar, where J&K UT President Mr. Sunny Kant Chib raised the genuine demands and concerns of Mid-Day Meal Cooks, ASHA Workers, Malik Chowkidars, Land Donors, CPW Workers and SBM sanitation workers. During the protest, Mr. Sunny Kant Chib was detained. However, the voice of workers will never be silenced. We will continue to raise their genuine demands through peaceful and democratic means. If the demands of the workers are not addressed, the Sangharsh Samiti will hold a Press Conference in Jammu on October 1, 2026, and announce its next course of action, including a Total Boycott call. — Mr. Sunny Kant Chib J&K UT President
    1
    All Daily Wagers Jammu Kashmir Sangharsh Samiti held a peaceful protest outside Civil Secretariat, Srinagar..
Today, a peaceful protest was held outside the Civil Secretariat, Srinagar, where J&K UT President Mr. Sunny Kant Chib raised the genuine demands and concerns of Mid-Day Meal Cooks, ASHA Workers, Malik Chowkidars, Land Donors, CPW Workers and SBM sanitation workers.
During the protest, Mr. Sunny Kant Chib was detained. However, the voice of workers will never be silenced. We will continue to raise their genuine demands through peaceful and democratic means.
If the demands of the workers are not addressed, the Sangharsh Samiti will hold a Press Conference in Jammu on October 1, 2026, and announce its next course of action, including a Total Boycott call.
— Mr. Sunny Kant Chib
J&K UT President
    user_JK NEWS MEDIA
    JK NEWS MEDIA
    Voice of people रामनगर, उधमपुर, जम्मू और कश्मीर•
    17 hrs ago
  • बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने बड़ागांव क्लस्टर का किया निरीक्षण* *ड्रिप सिंचाई का कार्य पांच दिन में पूरा करने के निर्देश, द्रंग ब्लॉक में 8 क्लस्टरों की 99.77 हेक्टेयर भूमि परियोजना में शामिल* *बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने बड़ागांव क्लस्टर का किया निरीक्षण* *ड्रिप सिंचाई का कार्य पांच दिन में पूरा करने के निर्देश, द्रंग ब्लॉक में 8 क्लस्टरों की 99.77 हेक्टेयर भूमि परियोजना में शामिल* *बड़ागांव में 62 किसान-बागवानों की 12 हेक्टेयर भूमि पर रोपे गए 12,753 उन्नत अमरूद के पौधे, करीब 1 करोड़ 29 लाख 31 हजार रुपये की राशि खर्च* मंडी/पधर, 29 सितंबर 2026। हिमाचल प्रदेश के बागवानी, राजस्व एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने मंगलवार को द्रंग विकास खंड के अंतर्गत बड़ागांव क्लस्टर का निरीक्षण कर एचपी शिवा परियोजना के तहत चल रहे बागवानी विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से परियोजना के तहत किए जा रहे विभिन्न कार्यों की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। बड़ागांव क्लस्टर एचपी शिवा परियोजना के तहत विकसित किया जा रहा है। यहां 62 किसान-बागवानों की करीब 12 हेक्टेयर भूमि पर 12,753 उन्नत किस्म के अमरूद के पौधे रोपे गए हैं। इन कार्यों पर करीब 1 करोड़ 29 लाख 31 हजार रुपये की राशि खर्च की गई है। क्लस्टर में ललित, श्वेता, हिसार सफेदा और जारवी रेड जैसी अमरूद की उन्नत किस्में लगाई गई हैं। *ड्रिप सिंचाई का कार्य पांच दिन में पूरा करने के निर्देश* निरीक्षण के दौरान मंत्री ने भूमि विकास, सौर बाड़बंदी और ड्रिप सिंचाई प्रणाली की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी एजेंसी को ड्रिप सिंचाई से जुड़े शेष कार्यों को आगामी पांच दिनों के भीतर अनिवार्य रूप से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सिंचाई व्यवस्था समय पर पूरी होने से पौधों को पर्याप्त पानी उपलब्ध होगा और उनकी वृद्धि प्रभावित नहीं होगी। *द्रंग में 8 क्लस्टरों में 99.77 हेक्टेयर भूमि शामिल* मंत्री ने कहा कि द्रंग विकास खंड में एचपी शिवा परियोजना के तहत कुल 8 क्लस्टरों का चयन किया गया है। इन क्लस्टरों में 99.77 हेक्टेयर भूमि को परियोजना के दायरे में शामिल किया गया है। उन्होंने किसानों से परियोजना में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और उचित पोषण पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया। *किसानों को अमरूद प्रबंधन का विशेष प्रशिक्षण देने के निर्देश* बागवानी मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को किसानों के लिए बाग प्रबंधन पर विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को वैज्ञानिक खेती, कटाई-छंटाई, कीट प्रबंधन, पौधों की देखभाल तथा अमरूद की उन्नत खेती की आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी जाए। इससे किसान बेहतर उत्पादन प्राप्त कर सकेंगे और बागवानी से अपनी आय बढ़ा सकेंगे। इस अवसर पर मंत्री ने क्लस्टर में टैंक निर्माण के लिए भूमि दान करने वाले रेवत राम, जयराम और रतन चंद को सम्मानित किया। ग्राम पंचायत सिलग की प्रधान ममता देवी तथा क्लस्टर प्रधान महेंद्र ठाकुर ने मंत्री का स्वागत किया और क्षेत्र की विभिन्न विकासात्मक मांगें उनके समक्ष रखीं। जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंपा ठाकुर ने भी अपने विचार रखे। *ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, स्वास्थ्य संस्थानों और स्कूल का किया निरीक्षण* इससे पूर्व मंत्री ने उपमंडल बैजनाथ की मुलथान तहसील के कोठी कोहड़ और मलाह गांव के लोगों की समस्याएं सुनीं। स्थानीय ग्रामीणों ने अपने क्षेत्रों को एचपी शिवा परियोजना में शामिल करने की मांग रखी। इसके बाद उन्होंने मुलथान तहसील कार्यालय, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोठी कोहड़, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरोट तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरोट का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर एचपीएमसी बोर्ड ऑफ डायरेक्टर जोगिंदर गुलेरिया, जिला कांग्रेस महासचिव हेम सिंह ठाकुर, द्रंग कांग्रेस कमेटी ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर, कांग्रेस मंडलाध्यक्ष पधर गिरधारी लाल भंगालिया, एनजीओ फेडरेशन प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष पीर सहाय ठाकुर, पूर्व द्रंग ब्लॉक अध्यक्ष बामण देव, एसडीएम पधर सुरजीत सिंह, डीएसपी लोकेन्द्र सिंह नेगी, परियोजना निदेशक समीर राणा, उपनिदेशक उद्यान मंडी संजय गुप्ता, खंड विकास अधिकारी विनय चौहान, डॉ. कुलकीर्ति, क्लस्टर प्रधान महेंद्र ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी- कर्मचा री और बड़ी संख्या में किसान-बागवान उपस्थित रहे।
    2
    बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने बड़ागांव क्लस्टर का किया निरीक्षण*

*ड्रिप सिंचाई का कार्य पांच दिन में पूरा करने के निर्देश, द्रंग ब्लॉक में 8 क्लस्टरों की 99.77 हेक्टेयर भूमि परियोजना में शामिल*
*बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने बड़ागांव क्लस्टर का किया निरीक्षण*
*ड्रिप सिंचाई का कार्य पांच दिन में पूरा करने के निर्देश, द्रंग ब्लॉक में 8 क्लस्टरों की 99.77 हेक्टेयर भूमि परियोजना में शामिल*
*बड़ागांव में 62 किसान-बागवानों की 12 हेक्टेयर भूमि पर रोपे गए 12,753 उन्नत अमरूद के पौधे, करीब 1 करोड़ 29 लाख 31 हजार रुपये की राशि खर्च*
मंडी/पधर, 29 सितंबर 2026। हिमाचल प्रदेश के बागवानी, राजस्व एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने मंगलवार को द्रंग विकास खंड के अंतर्गत बड़ागांव क्लस्टर का  निरीक्षण कर एचपी शिवा परियोजना के तहत चल रहे बागवानी विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से परियोजना के तहत किए जा रहे विभिन्न कार्यों की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
बड़ागांव क्लस्टर एचपी शिवा परियोजना के तहत विकसित किया जा रहा है। यहां 62 किसान-बागवानों की करीब 12 हेक्टेयर भूमि पर 12,753 उन्नत किस्म के अमरूद के पौधे रोपे गए हैं। इन कार्यों पर करीब 1 करोड़ 29 लाख 31 हजार रुपये की राशि खर्च की गई है। क्लस्टर में ललित, श्वेता, हिसार सफेदा और जारवी रेड जैसी अमरूद की उन्नत किस्में लगाई गई हैं।
*ड्रिप सिंचाई का कार्य पांच दिन में पूरा करने के निर्देश*
निरीक्षण के दौरान मंत्री ने भूमि विकास, सौर बाड़बंदी और ड्रिप सिंचाई प्रणाली की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी एजेंसी को ड्रिप सिंचाई से जुड़े शेष कार्यों को आगामी पांच दिनों के भीतर अनिवार्य रूप से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सिंचाई व्यवस्था समय पर पूरी होने से पौधों को पर्याप्त पानी उपलब्ध होगा और उनकी वृद्धि प्रभावित नहीं होगी।
*द्रंग में 8 क्लस्टरों में 99.77 हेक्टेयर भूमि शामिल*
मंत्री ने कहा कि द्रंग विकास खंड में एचपी शिवा परियोजना के तहत कुल 8 क्लस्टरों का चयन किया गया है। इन क्लस्टरों में 99.77 हेक्टेयर भूमि को परियोजना के दायरे में शामिल किया गया है। उन्होंने किसानों से परियोजना में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और उचित पोषण पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया।
*किसानों को अमरूद प्रबंधन का विशेष प्रशिक्षण देने के निर्देश*
बागवानी मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को किसानों के लिए बाग प्रबंधन पर विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को वैज्ञानिक खेती, कटाई-छंटाई, कीट प्रबंधन, पौधों की देखभाल तथा अमरूद की उन्नत खेती की आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी जाए। इससे किसान बेहतर उत्पादन प्राप्त कर सकेंगे और बागवानी से अपनी आय बढ़ा सकेंगे।
इस अवसर पर मंत्री ने क्लस्टर में टैंक निर्माण के लिए भूमि दान करने वाले रेवत राम, जयराम और रतन चंद को सम्मानित किया। ग्राम पंचायत सिलग की प्रधान ममता देवी तथा क्लस्टर प्रधान महेंद्र ठाकुर ने मंत्री का स्वागत किया और क्षेत्र की विभिन्न विकासात्मक मांगें उनके समक्ष रखीं। जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंपा ठाकुर ने भी अपने विचार रखे।
*ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, स्वास्थ्य संस्थानों और स्कूल का किया निरीक्षण*
इससे पूर्व मंत्री ने उपमंडल बैजनाथ की मुलथान तहसील के कोठी कोहड़ और मलाह गांव के लोगों की समस्याएं सुनीं। स्थानीय ग्रामीणों ने अपने क्षेत्रों को एचपी शिवा परियोजना में शामिल करने की मांग रखी। इसके बाद उन्होंने मुलथान तहसील कार्यालय, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोठी कोहड़, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरोट तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरोट का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इस अवसर पर एचपीएमसी बोर्ड ऑफ डायरेक्टर जोगिंदर गुलेरिया, जिला कांग्रेस महासचिव हेम सिंह ठाकुर, द्रंग कांग्रेस कमेटी ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर, कांग्रेस मंडलाध्यक्ष पधर गिरधारी लाल भंगालिया, एनजीओ फेडरेशन प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष पीर सहाय ठाकुर, पूर्व द्रंग ब्लॉक अध्यक्ष बामण देव, एसडीएम पधर सुरजीत सिंह, डीएसपी लोकेन्द्र सिंह नेगी, परियोजना निदेशक समीर राणा, उपनिदेशक उद्यान मंडी संजय गुप्ता, खंड विकास अधिकारी विनय चौहान, डॉ. कुलकीर्ति, क्लस्टर प्रधान महेंद्र ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी- कर्मचा
री और बड़ी संख्या में किसान-बागवान उपस्थित रहे।
    user_ललित ठाकुर
    ललित ठाकुर
    Padhar, Mandi•
    15 hrs ago
  • श्रीबृजराज स्वामी मंदिर नूरपुर से प्रातःकाल दर्शन कीजिए
    1
    श्रीबृजराज स्वामी मंदिर नूरपुर से प्रातःकाल दर्शन कीजिए
    user_Sanjeev kumar
    Sanjeev kumar
    फतेहपुर, कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.