Shuru
Apke Nagar Ki App…
#श्रीराधे #माँ_विंध्यवासिनी #श्रावण_मास #प्रभु_श्री_कृष्ण #देवों_के_देव_महादेव #राम_राम #धर्म #कर्म #सत्य #कटुवचन #सत्यवचन
CHAIRMAN CRIME CONTROL
#श्रीराधे #माँ_विंध्यवासिनी #श्रावण_मास #प्रभु_श्री_कृष्ण #देवों_के_देव_महादेव #राम_राम #धर्म #कर्म #सत्य #कटुवचन #सत्यवचन
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मिर्ज़ापुर, में मिला लापता चालक का शव, परिजनों ने हत्या का आरोप लगा किया चक्का जाम1
- मिर्ज़ापुर गैपुरा कर्णावती नदी में क्षेत्र पँचायत सदस्य अशफाक खान का शव आज तीसरे दिन बरामद हुआ बाढ़ के बीच कर्णावती नदी पार करते समय हुआ था हादसा, लगातार दो दिन से एसडीआरएफ की टीम गोताखोरों की मदद से कर रही थी तलाश2
- #श्रीराधे #माँ_विंध्यवासिनी #श्रावण_मास #प्रभु_श्री_कृष्ण #देवों_के_देव_महादेव #राम_राम4
- बारिश के कारण हमारे गांव का सड़क टूट गया1
- जिलाधिकारी ने बताया कि जलस्तर में सुधार के साथ लोगों को आवागमन में राहत मिल रही है। प्रशासन की ओर से राहत और बचाव कार्यों को लेकर भी लगातार निगरानी की जा रही है जिलाधिकारी ने बताया कि जलस्तर में सुधार के साथ लोगों को आवागमन में राहत मिल रही है। प्रशासन की ओर से राहत और बचाव कार्यों को लेकर भी लगातार निगरानी की जा रही है। गौरतलब है कि बीते दिन मिर्जापुर के कुछ इलाकों में भारी बारिश और नदियों के बढ़े जलस्तर के चलते जलभराव की स्थिति बनी थी। छानबे क्षेत्र में एसडीआरएफ की टीम ने मोटरबोट के जरिए जलभराव में फंसे ग्रामीणों को सुरक्षित बाहर निकाला था। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने लोगों से अपील की है कि प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और जलभराव वाले क्षेत्रों में अनावश्यक रूप से जाने से बचें।1
- मिर्ज़ापुर: मझवां की जनसमस्याओं को लेकर सपा नेता रोहित शुक्ला लल्लू ने आमघाट पुल पर दिया धरना।1
- बारिश बनी काल: कच्चे मकान गिरे, तीन की मौत, एक घायल रजौहा में वृद्ध दंपत्ति मलबे में दबे, बभनी-थपनवा में पत्नी की मौत, पति गंभीर रूप से घायल, एसडीएम ने 4-4 लाख रुपए मुआवजे का किया ऐलान मीरजापुर। जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश गरीबों के लिए काल बनकर टूट रही है। बुधवार रात तहसील क्षेत्र में दो अलग-अलग ग्राम पंचायतो में कच्चे मकान गिरने से 3 वृद्ध लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। दोनों ही घटनाओं में पीड़ित परिवार आवास जैसी बुनियादी सुविधा से वंचित थे। मड़िहान तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत रजौहा निवासी रमाशंकर सिंह पटेल 68 वर्ष बुधवार रात करीब 9 बजे पत्नी अशोक कुमारी 68 वर्ष के साथ भोजन कर बगल के खपरैल वाले कच्चे मकान में सोने चले गए। उनका पुत्र अजय कुमार उर्फ मिठ्ठू अपनी पत्नी व बच्चों के साथ बगल में ईंट के घर में सो रहा था।देर रात लगभग 11 बजे के करीब अचानक कच्ची दीवार और खपरैल भरभराकर उनके ऊपर गिर पड़े। शोर सुनकर बस्ती के लोग दौड़े और लगभग ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को मलबे से बाहर निकाला। परिजन आनन-फानन में दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़िहान ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची मड़िहान पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की खबर से पूरे गांव में कोहराम मच गया। दूसरी घटना मड़िहान तहसील क्षेत्र के ही बभनी थाना क्षेत्र के थपनवा गांव की है। जहां हीरालाल 65 वर्ष अपनी पत्नी केवली देवी 60 वर्ष के साथ खेत पर बने कच्चे मकान में रहकर बोरवेल और फसलों की देखभाल करते थे। बुधवार रात करीब 8 बजे खाना खाकर दोनों चारपाई पर सो गए। रात एक बजे के करीब कच्ची दीवार अचानक गिर गई और दोनों मलबे में दब गए।गुरुवार सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने ध्वस्त मकान देखा तो परिजनों को सूचना दी। ग्रामीणों ने दोनों को निकालकर निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने केवली देवी को मृत घोषित कर दिया। हीराल की हालत गंभीर देखते हुए उसे सीएचसी मड़िहान रेफर कर दिया गया है।मृतका के पुत्र गणेश ने बताया कि वह पत्नी पूजा देवी, बेटी प्राची, परी और बेटे प्रिंस के साथ गांव में ही कच्चे मकान में रहते है। छोटा भाई सूरज भी परिवार सहित कच्चे घर में रहता है। पत्नी पूजा देवी पंचायत सहायक के पद पर कार्यरत हैं। लगातार हो रही बारिश से क्षेत्र के गरीबों का जीना दूभर हो गया है। एक तरफ सरकार हर गरीब को पक्की छत देने की बात कर रही है, वहीं दूसरी तरफ अधिकारियों की उदासीनता से लोग आज भी जर्जर मिट्टी के मकानों में रहने को मजबूर हैं। एसडीएम मड़िहान ने बताया कि दोनों पीड़ित परिवारों को आपदा राहत कोष से 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। साथ ही यह भी जांच कराई जाएगी कि इन गरीब परिवारों को अब तक प्रधानमंत्री,मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ क्यों नहीं मिल सका। फिलहाल दोनों गांवों में मातम का माहौल है। प्रशासन ने बारिश के दौरान कच्चे मकानों में न रहने और सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की अपील की है।1
- ट्रक चालक की संदिग्ध मौत, नदी में मिला शव; हत्या का आरोप 🚨 मिर्जापुर BREAKING मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के दुल्लापुर निवासी बसंतू बिंद का शव तीन दिन बाद नदी में मिला। बताया जा रहा है कि बसंतू मुंबई से ट्रक पर टायर लादकर पटना जा रहे थे। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की और चक्का जाम कर दिया। परिजनों का आरोप है कि बसंतू के हाथ-पैर बांधकर नदी में फेंका गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटना को लेकर परिजनों में आक्रोश है। #Mirzapur #MirzapurNews #BreakingNews #UPNews #CrimeNews #मिर्जापुर1