पश्चिम बंगाल में भाजपा की पूर्ण बहुमत सरकार बनेगी – शलभ मणि त्रिपाठी पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब सभी की नजरें 4 मई को होने वाली मतगणना पर टिकी हैं। इसी बीच राजनीतिक दलों के नेताओं द्वारा अपनी-अपनी जीत के दावे भी तेज हो गए हैं। देवरिया सदर से भाजपा विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने बड़ा बयान देते हुए पश्चिम बंगाल को लेकर दावा किया है कि वहां की जनता ने भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत दिया है और राज्य में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम आने के बाद स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगी और भाजपा के पक्ष में जनादेश सामने आएगा। वहीं, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए त्रिपाठी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सपा पिछले 9 वर्षों से सत्ता से बाहर है और आगे भी बाहर ही रहेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकारों के कार्यों से जनता संतुष्ट है, यही वजह है कि लोगों का भरोसा लगातार भाजपा पर बढ़ रहा है। भाजपा विधायक ने भरोसा जताया कि आने वाले समय में भी पार्टी जनता की अपेक्षाओं पर खरी उतरेगी और विकास के एजेंडे को आगे बढ़ाती रहेगी
पश्चिम बंगाल में भाजपा की पूर्ण बहुमत सरकार बनेगी – शलभ मणि त्रिपाठी पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब सभी की नजरें 4 मई को होने वाली मतगणना पर टिकी हैं। इसी बीच राजनीतिक दलों के नेताओं द्वारा अपनी-अपनी जीत के दावे भी तेज हो गए हैं। देवरिया सदर से भाजपा विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने बड़ा बयान देते हुए पश्चिम बंगाल को लेकर दावा किया है कि वहां की जनता ने भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत दिया है और राज्य में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम आने के बाद स्थिति पूरी तरह स्पष्ट
हो जाएगी और भाजपा के पक्ष में जनादेश सामने आएगा। वहीं, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए त्रिपाठी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सपा पिछले 9 वर्षों से सत्ता से बाहर है और आगे भी बाहर ही रहेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकारों के कार्यों से जनता संतुष्ट है, यही वजह है कि लोगों का भरोसा लगातार भाजपा पर बढ़ रहा है। भाजपा विधायक ने भरोसा जताया कि आने वाले समय में भी पार्टी जनता की अपेक्षाओं पर खरी उतरेगी और विकास के एजेंडे को आगे बढ़ाती रहेगी
- कांशीराम आवास के पानी टंकी पर फंसे दो बच्चों को प्रशासन की सूझ बूझ और हेलिकाप्टर की मदद से बचाई गई जान ।मौजूद लोगों ने शासन प्रशासन की सराहना की और पायलट और सैनिक को फरिश्ता कहा !2
- गोरखपुर, 3 मई। कचहरी क्लब के मैदान में ड्रीम सिटी मेले का धूमधाम से उद्घाटन मुख्य अतिथि मनीष सिंह (जिला हाकी संघ अध्यक्ष, गोरखपुर) और विशिष्ट अतिथि प्रियांशी सिंह के हाथों सम्पन्न हुआ। मेले के प्रबंधक तापस कुमार दत्ता ने बताया कि गर्मियों की छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए हर साल की तरह इस बार भी शहरवासियों के लिए यह मनोरंजन का केंद्र तैयार किया गया है। मुख्य आकर्षण रशियन जलपरी और विदेशी फ्रिसबी झूला होगा। मेले का समय शाम 4:30 से रात 10 बजे तक रहेगा। मेले में देश-विदेश के यूरोपीय झूलों का अनूठा संग्रह है, जिसमें टोरा-टोरा, ब्रेक डांस, जॉइंट व्हील, ड्रेगन ट्रेन, एरोप्लेन, मिनी ट्रेन और मिक्की माउस जैसे रोमांचक झूले शामिल हैं। संयोजक पप्पू सिंह पहलवान ने अतिथियों का स्वागत किया और शहरवासियों से अपील की कि वे परिवार संग मेले का आनंद लें। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था पर जोर देते हुए कहा कि परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, सुरक्षाकर्मी तैनात हैं और पार्किंग की पूर्ण सुविधा उपलब्ध है।4
- Post by Times of Uttar Pradesh1
- स्मार्ट मीटर के खिलाफ AAP का प्रदेशभर में प्रदर्शन | “डिजिटल लूट” का आरोप | UP Smart Meter Protest1
- *गोरखपुर के नौका विहार में लड़कियों के दो गुटों में हुई महाभारत, वीडियो वायरल*1
- नाली की सफाई करने वाला आता है मगर सफाई नहीं होती है कभी हो भी जाए तो वही पर कचड़ा डाल कर चला जाता है दुबार आता नहीं है कचड़ा ले जाने के लिए ग्राम पंचायत हरपुर लालाडीह की फोटो है1
- Post by G News1
- कुशीनगर जनपद के कप्तानगंज थाना क्षेत्र में एक चर्चित मामले में पुलिस ने बड़ी कानूनी कार्रवाई करते हुए स्थानीय विधायक प्रतिनिधि रुद्र प्रकाश सिंह के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर दी है। यह कार्रवाई सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे ऑडियो क्लिप्स के आधार पर की गई है, जिसने पूरे इलाके में हलचल मचा दी है। 👉 पुलिस के अनुसार, थाना प्रभारी दीपक सिंह की तहरीर पर दर्ज इस मुकदमे में आरोप है कि आरोपी ने अपने प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए अनुचित दबाव बनाया और पुलिस विभाग की छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। 🎧 क्या है वायरल ऑडियो में? दो अलग-अलग ऑडियो क्लिप्स सामने आए हैं— 🔸 पहले क्लिप में एक व्यक्ति खुद को SP कार्यालय से जुड़ा बताकर एक RTI कार्यकर्ता को कथित रूप से धमकाता सुनाई दे रहा है। 🔸 दूसरे क्लिप में RTI कार्यकर्ता और आरोपी के बीच बातचीत होने का दावा किया जा रहा है, जिसकी जांच जारी है। 🔍 जांच में क्या चल रहा है? पुलिस फिलहाल साक्ष्य जुटाने और ऑडियो की तकनीकी जांच में लगी हुई है। बताया जा रहा है कि मामला करीब तीन साल पुराने घटनाक्रम से जुड़ा है। जांच पूरी होने के बाद ही चार्जशीट दाखिल की जाएगी। 🗣️ आरोपी का पक्ष वहीं, आरोपी रुद्र प्रकाश सिंह ने इसे पूरी तरह राजनीतिक साजिश बताते हुए कहा कि विपक्ष उनकी छवि खराब करने के लिए पुराने ऑडियो को वायरल कर रहा है। उन्होंने जांच में सहयोग की बात भी कही है। ⚡ चर्चा में पुलिस की सख्ती इस कार्रवाई के बाद पुलिस कप्तान की सख्त छवि और निष्पक्ष कार्रवाई की चारों ओर चर्चा हो रही है।1
- Post by Abc Hindustan1