logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चूरू में शीतला अष्टमी पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ | शीतला माता मंदिर में पूजा-अर्चना Churu शहर के प्रतिभानगर स्थित Sheetla Mata Temple Churu में शीतला अष्टमी के पावन अवसर पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। महिला श्रद्धालुओं ने मां शीतला देवी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। शीतला अष्टमी को बासौड़ा अष्टमी के नाम से भी जाना जाता है। इस अवसर पर महिलाओं ने पारंपरिक तरीके से माता की पूजा कर पापड़, गुलगुला, हलवा सहित विभिन्न बासी व्यंजनों का भोग अर्पित किया और गुलाल चढ़ाकर माता की आराधना की। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार चैत्र कृष्ण पक्ष की अष्टमी को मां शीतला की पूजा करने से संक्रामक रोगों से रक्षा और परिवार के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की जाती है। इस दिन घरों में चूल्हा नहीं जलाया जाता और एक दिन पहले बनाया गया ठंडा भोजन ही माता को भोग लगाकर प्रसाद के रूप में ग्रहण किया जाता है। मेले के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस का जाप्ता सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात रहा, जिससे दर्शन व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रही।

on 11 March
user_Interviewer India
Interviewer India
पत्रकार चूरू, चूरू, राजस्थान•

More news from राजस्थान and nearby areas
  • झुंझुनूं। राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन झुंझुनूं में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर झुंझुनूं पुलिस के अधिकारियों एवं जवानों ने उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम में झुंझुनूं पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर सहित पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने पुलिस बल की गौरवशाली परंपराओं और कर्तव्यनिष्ठा को याद करते हुए आमजन की सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। बुधवार रात्रि को आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम में प्रस्तुत देशभक्ति गीतों, नृत्य एवं अन्य प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से पुलिस स्थापना दिवस के उत्सव को और भी यादगार बना दिया। इस अवसर पर पुलिस विभाग के जवानों के उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की गई तथा उनके योगदान को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एकजुट होकर समाज में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने का संकल्प लिया।
    1
    झुंझुनूं। राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन झुंझुनूं में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर झुंझुनूं पुलिस के अधिकारियों एवं जवानों ने उत्साह के साथ भाग लिया।
कार्यक्रम में झुंझुनूं पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर सहित पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने पुलिस बल की गौरवशाली परंपराओं और कर्तव्यनिष्ठा को याद करते हुए आमजन की सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
बुधवार रात्रि को आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम में प्रस्तुत देशभक्ति गीतों, नृत्य एवं अन्य प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से पुलिस स्थापना दिवस के उत्सव को और भी यादगार बना दिया।
इस अवसर पर पुलिस विभाग के जवानों के उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की गई तथा उनके योगदान को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एकजुट होकर समाज में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने का संकल्प लिया।
    user_Amit Sharma
    Amit Sharma
    पत्रकार झुंझुनू, झुंझुनू, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • सड़क दुर्घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है और इसको लेकर विपक्षी नेताओं द्वारा ट्रॉमा सेंटर की मांग को लेकर फिर आवाज उठाई गई।
    1
    सड़क दुर्घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है और इसको लेकर विपक्षी नेताओं द्वारा ट्रॉमा सेंटर की मांग को लेकर फिर आवाज उठाई गई।
    user_News 7 NETWORK
    News 7 NETWORK
    पत्रकार श्रीडूंगरगढ़, बीकानेर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • Post by Mahendergarh live
    1
    Post by Mahendergarh live
    user_Mahendergarh live
    Mahendergarh live
    News Anchor महेंद्रगढ़, महेंद्रगढ़, हरियाणा•
    2 hrs ago
  • यह नई व्यवस्था नागरिकों को अपनी जानकारी स्वयं डिजिटल माध्यम से दर्ज करने का अधिकार और सुविधा प्रदान करेगी।
    1
    यह नई व्यवस्था नागरिकों को अपनी जानकारी स्वयं डिजिटल माध्यम से दर्ज करने का अधिकार और सुविधा प्रदान करेगी।
    user_Raj Kumar
    Raj Kumar
    Fitness Trainer नारनौल, महेंद्रगढ़, हरियाणा•
    7 hrs ago
  • #महिला आरक्षण बिल पर हरियाणा की केबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी ने क्या कहा
    1
    #महिला आरक्षण बिल पर हरियाणा की केबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी ने क्या कहा
    user_DHAKAD HAI HARYANA
    DHAKAD HAI HARYANA
    Media house भिवानी, भिवानी, हरियाणा•
    2 hrs ago
  • Post by Dainik news Haryana live
    1
    Post by Dainik news Haryana live
    user_Dainik news Haryana live
    Dainik news Haryana live
    Local News Reporter अटेली, महेंद्रगढ़, हरियाणा•
    2 hrs ago
  • Post by Mahendergarh live
    1
    Post by Mahendergarh live
    user_Mahendergarh live
    Mahendergarh live
    News Anchor महेंद्रगढ़, महेंद्रगढ़, हरियाणा•
    4 hrs ago
  • #2011 के बजाय 2026 की जनगणना के हिसाब से मिले 33% महिला आरक्षण में आरक्षित वर्गो को भागीदारी #राजेंदर पाल गौतम #राष्ट्रीय अध्यक्ष SC डिपार्टमेंट कांग्रेस
    1
    #2011 के बजाय 2026 की जनगणना के हिसाब से मिले 33% महिला आरक्षण में आरक्षित वर्गो को भागीदारी #राजेंदर पाल गौतम #राष्ट्रीय अध्यक्ष SC डिपार्टमेंट कांग्रेस
    user_DHAKAD HAI HARYANA
    DHAKAD HAI HARYANA
    Media house भिवानी, भिवानी, हरियाणा•
    3 hrs ago
  • Bhiwani
    1
    Bhiwani
    user_JONY KUMAR
    JONY KUMAR
    Local News Reporter भिवानी, भिवानी, हरियाणा•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.