छिंदवाड़ा जिले की नगर परिषद हर्रई के सभा कक्ष में अटल नगरीय निकाय अधिकारी कर्मचारी कल्याण संघ मध्य प्रदेश की नई इकाई के गठन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रदेश अध्यक्ष कन्हैयालाल राय जी की गरिमामयी उपस्थिति में हुए इस कार्यक्रम में संगठन के कार्यों से प्रभावित होकर और उस पर विश्वास जताते हुए सर्वसम्मति से इस इकाई का गठन किया गया है। इस दौरान नगर परिषद हर्रई के तमाम अधिकारी और कर्मचारी साथी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस नवगठित इकाई में आतिश डागोरिया को इकाई अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इसके अलावा मुकेश शर्मा और रामकुमार यादव को इकाई उपाध्यक्ष, नरेंद्र कुमार सोनी को सचिव, संजीव सिंह को सह सचिव, राजा साहू को सह संयुक्त सचिव, ललित चौरसिया को कोषाध्यक्ष एवं प्रेम कुमार नेमा को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में संजय यादव, मुकेश यादव, दशरथ साहू, राघवेंद्र सोम कुबर, वीरू वंशकार, राकेश विश्वकर्मा, मनीराम डेहरिया और अंकुर पटवा को नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर प्रदेश सह सचिव साजिद खान, प्रदेश अनुशासन समिति प्रभारी संजय शर्मा, प्रदेश सह संगठन प्रभारी सचिन चौरसिया, जिला सह सचिव मनोज मालवी, जिला संयुक्त सचिव स्वप्निल विश्वकर्मा और अमरवाड़ा इकाई के अध्यक्ष विनय नेमा सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे, जिन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को अपनी शुभकामनाएं और बधाई प्रेषित की।
छिंदवाड़ा जिले की नगर परिषद हर्रई के सभा कक्ष में अटल नगरीय निकाय अधिकारी कर्मचारी कल्याण संघ मध्य प्रदेश की नई इकाई के गठन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रदेश अध्यक्ष कन्हैयालाल राय जी की गरिमामयी उपस्थिति में हुए इस कार्यक्रम में संगठन के कार्यों से प्रभावित होकर और उस पर विश्वास जताते हुए
सर्वसम्मति से इस इकाई का गठन किया गया है। इस दौरान नगर परिषद हर्रई के तमाम अधिकारी और कर्मचारी साथी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस नवगठित इकाई में आतिश डागोरिया को इकाई अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इसके अलावा मुकेश शर्मा और रामकुमार यादव को इकाई उपाध्यक्ष, नरेंद्र कुमार सोनी को सचिव, संजीव सिंह
को सह सचिव, राजा साहू को सह संयुक्त सचिव, ललित चौरसिया को कोषाध्यक्ष एवं प्रेम कुमार नेमा को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में संजय यादव, मुकेश यादव, दशरथ साहू, राघवेंद्र सोम कुबर, वीरू वंशकार, राकेश विश्वकर्मा, मनीराम डेहरिया और अंकुर पटवा को नियुक्त किया गया है। इस
अवसर पर प्रदेश सह सचिव साजिद खान, प्रदेश अनुशासन समिति प्रभारी संजय शर्मा, प्रदेश सह संगठन प्रभारी सचिन चौरसिया, जिला सह सचिव मनोज मालवी, जिला संयुक्त सचिव स्वप्निल विश्वकर्मा और अमरवाड़ा इकाई के अध्यक्ष विनय नेमा सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे, जिन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को अपनी शुभकामनाएं और बधाई प्रेषित की।
- नरसिंहपुर जिले की हर खबर को अब दर्शक एसीएन भारत समाचार पर देख सकते हैं। यह समाचार प्रसारण जी टी पी एल केबल टी वी के चैनल नंबर 198 पर उपलब्ध है।1
- नरसिंहपुर में पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन ईगल क्लॉ' के तहत कोतवाली पुलिस ने एक नशे के सौदागर को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति तिंदनी रोड नहर के पास अवैध मादक पदार्थ स्मैक बेचने की फिराक में खड़ा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी की और तलापार निवासी आरोपी आशीष मेहरा को तिन्दी नहर के पास से गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली थाना प्रभारी गौरव चाटे ने जानकारी दी कि गिरफ्तार किए गए आरोपी आशीष मेहरा के पास से लगभग ₹1 लाख कीमत की 10 ग्राम स्मैक और एक मोबाइल फोन जब्त किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले को विवेचना में ले लिया है।1
- नरसिंहपुर के वनग्राम गुकला के ग्रामीण नाकेदार की मनमानी का शिकार हो रहे हैं। नाकेदार के इस मनमाने रवैये से परेशान होकर ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय का रुख किया और कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर इस मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई है।1
- मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आगामी चुनाव परिणामों और क्षेत्र की राजनीति को लेकर आत्मविश्वास के साथ एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में यह दावा करते हुए कहा कि दतिया को जिताने की बात हुई है और दतिया हम जीत रहे हैं, जीतेंगे।1
- Post by Jyoti soni1
- अमरवाड़ा भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल के पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि छिंदवाड़ा के सांसद विवेक बंटी साहू की मैहर पदयात्रा में शामिल होने के लिए पहुँचे। पदयात्रा में शामिल होकर इन पदाधिकारियों ने सांसद को अपनी शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।1
- Post by Satish Vishwakarma1
- नरसिंहपुर में संदूक से कपड़े निकालते समय एक युवक को जहरीले सर्प ने काट लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। कपड़े निकालने के दौरान अचानक हुए इस सर्पदंश के कारण युवक ने दम तोड़ दिया।1