शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य समापन शाहपुरा भैरू लाल लक्षकार गायत्री आश्रम स्थित नवनिर्मित महाकाल मंदिर में चल रहे दो दिवसीय शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य हवन आहुति, शिवपरिवार प्राण प्रतिष्ठा के साथ समापन हुआ। गायत्री परिवार के तत्वावधान में 24 से 25 अगस्त तक आयोजित इस धार्मिक महोत्सव में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा की गई। दो दिनों तक चले कार्यक्रम में यज्ञ, हवन, अभिषेक और भजन-कीर्तन जैसे विविध कार्यक्रम आयोजित हुए। जानकारी देते हुए ओमप्रकाश चितलांगिया ने बताया कि कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर निकाली गई भव्य कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं सिर पर कलश धारण कर शामिल हुईं। यात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंची, जहां महाआरती के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। पूरे क्षेत्र में हर-हर महादेव और जय महाकाल के जयकारे गूंजते रहे।
शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य समापन शाहपुरा भैरू लाल लक्षकार गायत्री आश्रम स्थित नवनिर्मित महाकाल मंदिर में चल रहे दो दिवसीय शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य हवन आहुति, शिवपरिवार प्राण प्रतिष्ठा के
साथ समापन हुआ। गायत्री परिवार के तत्वावधान में 24 से 25 अगस्त तक आयोजित इस धार्मिक महोत्सव में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा की गई। दो दिनों तक चले कार्यक्रम में यज्ञ, हवन,
अभिषेक और भजन-कीर्तन जैसे विविध कार्यक्रम आयोजित हुए। जानकारी देते हुए ओमप्रकाश चितलांगिया ने बताया कि कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर निकाली गई भव्य कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं सिर पर कलश धारण कर शामिल
हुईं। यात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंची, जहां महाआरती के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। पूरे क्षेत्र में हर-हर महादेव और जय महाकाल के जयकारे गूंजते रहे।
- नासिरदा में जश्ने ईद मिलादुन्नबी की धूम: गूंजे नारे-ए-रसालत, अकीदत के साथ निकला भव्य जलसा* *मदरसे के बच्चों, युवाओं, महिलाओं व बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग, जामा मस्जिद में कुरानखानी व तब्बरुख का आयोजन, शाम को महफिल-ए-मिलाद का होगा आयोजन* नासिरदा(के एम कुरेशी)जश्ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर नासिरदा कस्बे में हज़रत मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की शान में भव्य एवं श्रद्धापूर्ण जलसे का आयोजन किया गया। पूरे कस्बे में धार्मिक उत्साह और अकीदत का माहौल देखने को मिला। जलसा बावड़ी वाले बाबा स्थान से रवाना होकर कुरैशी मोहल्ला, बस स्टैंड, सदर बाजार, पानी की टंकी, कचहरी चौक सहित विभिन्न मार्गों से होता हुआ जामा मस्जिद पहुंचा। जलसे में मदरसे के बच्चे-बच्चियां, युवा, महिलाएं और बुजुर्ग बड़ी संख्या में शामिल हुए। प्रतिभागियों के हाथों में इस्लामी झंडे, तख्तियां और बैनर थे तथा वे बुलंद आवाज में हज़रत पैगम्बर मोहम्मद साहब की शान में नारे लगाते हुए चल रहे थे। पूरे मार्ग में लोगों ने जलसे का स्वागत किया तथा आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। जामा मस्जिद पहुंचने पर कुरानखानी का आयोजन किया गया, जिसमें देश-दुनिया में अमन, शांति और खुशहाली की दुआएं मांगी गईं। इसके बाद उपस्थित लोगों में तब्बरुख वितरित किया गया। आयोजकों ने बताया कि जश्ने ईद मिलादुन्नबी के उपलक्ष्य में रात्रि 8 बजे महफिल-ए-मिलाद शरीफ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें नातख्वां और उलेमा हज़रत मोहम्मद साहब की सीरत और शिक्षाओं पर प्रकाश डालेंगे। कार्यक्रम को लेकर मुस्लिम समाज में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। जश्ने ईद मिलादुन्नबी के इस आयोजन ने नासिरदा में धार्मिक एकता, भाईचारे और आपसी सौहार्द का संदेश दिया।1
- वार्ड नंबर 15 में सड़क और नालियों की बदहाली,सीवरेज काम के एक साल बाद भी सड़क अधूरी ।।वन्दे भारत न्यूज।।1
- ईद मिलादुन्नबी पर रक्तदान शिविर में 201 यूनिट रक्त संग्रहित मुबारक मंसूरी ने 39वीं बार रक्तदान कर दिया मानवता का संदेश विजयनगर/भीलवाड़ा:राजकुमार गोयल ईद मिलादुन्नबी पर रक्तदान शिविर में 201 यूनिट रक्त संग्रहित मुबारक मंसूरी ने 39वीं बार रक्तदान कर दिया मानवता का संदेश विजयनगर/भीलवाड़ा:राजकुमार गोयल ईद मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर आम मुस्लिम समाज विजयनगर के नवयुवकों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से बुधवार, 26 अगस्त को चंदा कॉलोनी स्थित सामुदायिक भवन, मस्जिद के पास रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मंसूरी वेलफेयर सोसाइटी, मोयला समाज विकास समिति एवं अलनूर फाउंडेशन विजयनगर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर में लोगों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। शिविर में कुल 201 यूनिट रक्तदान हुआ। रक्त संग्रहण के लिए भीलवाड़ा ब्लड सेंटर एवं त्रिवेणी ब्लड सेंटर अजमेर की टीमें मौजूद रहीं। सुबह 8 बजे शुरू हुआ रक्तदान शिविर शाम 6 बजे तक चला। दोपहर 2 बजे तक ही 150 से अधिक यूनिट रक्त संग्रहित हो चुका था, जिसके बाद भी रक्तदाताओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। 39वीं बार रक्तदान कर दिया मानवता का संदेश भीलवाड़ा जिले के मंसूरी समाज के जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता मुबारक मंसूरी (उपरेड़ा) ने शिविर में पहुंचकर 39वीं बार रक्तदान किया। इससे पूर्व वे भीलवाड़ा में इमाम हुसैन की शहादत के अवसर पर आयोजित रक्तदान शिविर में 38वीं बार रक्तदान कर चुके हैं। मुबारक मंसूरी ने कहा कि रक्तदान किसी जाति, धर्म या संप्रदाय तक सीमित नहीं है। प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान कर पीड़ित मानवता की सेवा में योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि रक्तदान के माध्यम से किसी जरूरतमंद का जीवन बचाया जा सकता है। हमें ‘जियो और जीने दो’ तथा ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की भावना के साथ मानवता की सेवा करनी चाहिए। सामाजिक संगठनों ने निभाई अहम भूमिका शिविर को सफल बनाने में अलनूर फाउंडेशन के एडवोकेट अब्दुल मलिक, इलियास अंसारी, अनीस भाई, अमित भाई, संजय भाई, असलम भाई, अकरम मंसूरी, मुश्ताक भाई, महबूब आलम सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया। मोयला समाज की ओर से जिला सदर मेरुद्दीन, मुश्ताक अली, मीर, इकबाल, आजाद सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं मंसूरी वेलफेयर सोसाइटी के सदर बाबुद्दीन, शहजाद भाई, शरीफ भाई, सद्दीक मंसूरी सहित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया। समाज के जिम्मेदार लोगों में हाजी उमर साहब, मोहम्मद आरिफ, इंद्रा कॉलोनी सदर चांद जी, अब्दुल अलीम, सलीम मंसूरी, मुबारक रायला वाले, अब्दुल हन्नान, नौशाद, मोइन, जावेद तथा अजमेर से हाजी मोहम्मद सहित कई लोगों ने शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया। रक्तदान शिविर में युवाओं सहित विभिन्न आयु वर्ग के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजकों ने रक्तदाताओं एवं सहयोग करने वाले सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार मानव सेवा के कार्यों को जारी रखने का संकल्प लिया।4
- बीलिया कला में पहली बार निकली कांवड़ यात्रा, पूरे गांव ने लिया भाग क्राईम न्यूज संपादक एवं राजस्थान धरा न्यूज संपादक कुमार प्रवीण सेन बीलिया कलां भीलवाड़ा। ग्राम सेवक कालू सेन ने बताया कि बीलिया कला गांव में पहली बार कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया। कांवड़ यात्रा में पूरे गांव के श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। श्रद्धालु बनास नदी से जल भरकर कांवड़ के साथ पूरे गांव में भ्रमण करते हुए बनास नदी स्थित महादेव मंदिर पहुंचे और भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इस अवसर पर भगवान महादेव की विशेष पूजा-अर्चना कर पूरे गांव की सुख-समृद्धि एवं मंगलकामना के लिए प्रार्थना की गई। पूजा के बाद मालपुआ, खुर-पुड़ी सहित विभिन्न व्यंजनों का भोग लगाया गया और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। जर्जर मंदिर का हुआ कायाकल्प ग्राम सेवक कालू सेन ने बताया कि गांव में स्थित महादेव मंदिर लंबे समय से जर्जर अवस्था में था। राधेश्याम गुर्जर एवं कमलेश गुर्जर के मन में मंदिर के पुनर्निर्माण का विचार आया, जिसके बाद लाखों रुपये की लागत से मंदिर का जीर्णोद्धार एवं विकास कार्य करवाया गया। मंदिर परिसर में स्विमिंग पूल, बाउंड्री निर्माण के साथ पेड़-पौधे भी लगाए गए, जिससे परिसर का स्वरूप पूरी तरह बदल गया। मंदिर के कायाकल्प के बाद पहली बार बनास नदी से जल भरकर कांवड़ यात्रा निकाली गई। पूरे गांव में भ्रमण के बाद श्रद्धालुओं ने भगवान महादेव का जलाभिषेक किया और धार्मिक आयोजन के साथ प्रसाद वितरण किया। कांवड़ यात्रा को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला।3
- Post by श्याम कूमार वसीटा भीम आर्मी आईटी सेल जिला प्रभारी भीलवाड़ा1
- आसींद कस्बे में मुस्लिम भाइयों ने मनाया ईद मिलादुन्नबी का पर्व कस्बे में निकाला गया जुलूस ए मुहम्मदी1
- मां जोगणियां भाग -२३&२४.......A novel of Arawali ki lokdevi MAA JOGANIA.1
- आसींद में मुस्लिम भाइयों ने मनाया ईद मिलादुन्नबी का पर्व मुस्लिम भाइयों ने निकाला कस्बे में जुलूस मजहबी झांकिया रही आकर्षण का केंद्र पुलिस प्रशासन का रहा माकूल इंतजाम आसींद / आसींद कस्बे में आज मुस्लिम भाइयों ने इस्लाम धर्म के पैगम्बर ए इस्लाम हजरत मुहम्मद साहब का यौमे पैदाइश का मुकद्दश दिन ईद मिलादुन्नबी का पर्व बड़े ही हर्षौल्लास के साथ में मनाया गया वही जामा मस्जिद से मुस्लिम भाइयों द्वारा उनकी शान में नात शरीफ का तराना गुनगुनाते हुए विशाल जुलूस शुरू हुआ जो कस्बे के मुख्य मार्गो से होता हुआ दरगाह बगीची हजरत मुहम्मद अब्दुल कय्यूम शाह की दरगाह पर पहुंचा जहां पर मुस्लिम भाइयों ने सामूहिक रूप से सलातो सलाम पेशकर देश में अमन चैन भाई चारे की दुआ मांगी गई आसींद मंजूर 94138895961