जहां बेटियां जन्म से लेकर आजीवन पूजी जाती हैं, ऐसा है अपना मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव बेटियों और महिलाओं का कल्याण हमारी प्राथमिकता, सरकार उठा रही सभी कदम लाड़ली लक्ष्मी योजना से लिंगानुपात में हो रहा सुधार सरकार की योजनाएं हर कदम पर सहेली बनकर हैं महिलाओं के साथ हटा में 405.58 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन मुख्यमंत्री ने एचपीवी वैक्सीन का डोज लेने वाली आठ बेटियों को दिए प्रमाण पत्र हटा को शिवकाशी बनाएंगे - मुख्यमंत्री ने की घोषणा हटा में बनेगा नया भवन, एमएलबी स्कूल में बनेगा ऑडिटोरियम, पटेरा में खुलेगा नया महाविद्यालय हटा के महाविद्यालय में अब कृषि, उद्यानिकी एवं पशुपालन संकाय भी पढ़ाया जाएगा मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हटा में महिला सशक्तिकरण सम्मेलन में की सहभागिता दैनिक हिन्दुस्तान समाज दमोह जिला ब्यूरो विजय यादव भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि जहां बेटियां जन्म से लेकर अंतिम पड़ाव तक पूजी जाती हैं, वह सिर्फ़ और सिर्फ़ अपना मध्यप्रदेश ही है। नारियां सदैव पूजनीय हैं। हम अपने देश को भी जननी मानकर भारत माता की जय कहकर पूजते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बेटियों और महिलाओं के समग्र विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। सरकार की योजनाएं महिलाओं के जीवन में हर कदम पर पक्की सहेली बनकर उनके साथ खड़ी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार बेटियों और महिलाओं के समग्र कल्याण के लिए प्रतिबद्ध होकर सभी कदम उठा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को दमोह जिले की हटा विधानसभा क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण सम्मेलन सह शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि लाड़ली लक्ष्मी योजना का बेहद अच्छा प्रभाव देखने को मिला है। इस योजना के कारण प्रदेश के लिंगानुपात में व्यापक सुधार हुआ है और बेटियों के प्रति समाज की सोच में भी बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि लाड़ली बहनों की प्रगति और आशीर्वाद से ही प्रदेश में समृद्धि आ रही है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिंगल क्लिक से दमोह जिले के लिए 405 करोड़ 58 लाख रुपये से अधिक की लागत के 13 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इसमें लगभग 232 करोड़ रूपए की लागत से हटा से गैसाबाद सिमरिया मार्ग (एसएच-55) के 73 किमी मार्ग के टू-लेन रोड के रूप में उन्नयन एवं चौड़ीकरण, 74 करोड़ 44 लाख रूपए की लागत से मडियादो से बर्धा किशनगढ़ सड़क निर्माण और 48 करोड़ 89 लाख रूपये की लागत से मड़ियादो से रजपुरा मार्ग के निर्माण कार्य का भूमिपूजन शामिल है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विरासत से विकास के मूल मंत्र के तहत प्रदेश में कई उल्लेखनीय कार्य किए जा रहे हैं। पिछले साल इसी बुंदेलखंड क्षेत्र के वैश्विक पर्यटन स्थल खजुराहो में स्टेट कैबिनेट की मीटिंग कर सरकार ने 27 हजार 500 करोड़ रूपए से अधिक के विकास कार्यों को मंजूरी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल में ही सर्वाइकल कैंसर की वैक्सीन का टीकाकरण शुरू हुआ है। उन्होंने सभी माताओं-बहनों से अपील करते हुए कहा कि अपनी पात्र बेटियों को यह टीका अवश्य लगवाएं और दूसरे लोगों को भी ऐसा ही करने के लिए जागरूक करें। मुख्यमंत्री ने बताया कि यह टीका पूरी तरह सुरक्षित है, इससे हमारी बेटियों का भविष्य आजीवन सुरक्षित रहेगा। मुख्यमंत्री ने एचपीवी वैक्सीन का डोज लेने वाली हटा की आठ बेटियों को मंच से प्रमाण पत्र भी सौंपा। मुख्यमंत्री ने पात्र हितग्राहियों को हितलाभ भी वितरित किए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव की घोषणाएं - हटा अब बनेगा शिवकाशी मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हटावासियों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी करते हुए हटा का नाम बदलकर इसे शिवकाशी नाम देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि हटा श्री श्री 1008 देवश्री गौरीशंकर की नगरी है, इसलिए अब इसे शिवकाशी के रूप में ही जाना जाएगा। मुख्यमंत्री ने हटावासियों को और भी कई सौगातें दीं। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि हटा में नवीन आईटीआई भवन बनाया जाएगा। हटा में सर्वसुविधायुक्त नया नगर पालिका भवन एवं भव्य गीता भवन भी निर्मित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में कृषि एवं पशुपालन क्षेत्र में बड़ा स्कोप है, इसलिए हटा के महाविद्यालय में अब कृषि, उद्यानिकी एवं पशुपालन संकाय/विषय भी पढ़ाये जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि विनती-मड़ियादौ-चौरईया मार्ग का चौड़ीकरण कराया जाएगा। हटा के शासकीय पीएमश्री महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल में इंडोर ऑडिटोरियम बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने पटेरा में नया महाविद्यालय खोले जाने की घोषणा करते हुए कहा कि मड़ियादो एवं देवरी फतेहपुर में नया हायर सेकेण्डरी भवन बनाया जाएगा। इसी प्रकार नगर परिषद तेंदूखेड़ा में तारादेही तिराहे से चौरई तक मार्ग चौड़ीकरण एवं सौन्दर्यीकरण कार्य कराए जाएंगे। नगर परिषद तेंदूखेड़ा में वार्ड क्रमांक 3 में सी.सी. रोड निर्माण कराया जाएगा। गहरा से चौपरा-सिमरी तक मार्ग का चौड़ीकरण किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि दमोह जिले में औद्योगिक गतिविधियों का विस्तार किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन-बेतवा नदी लिंक परियोजना के जरिए बुंदेलखंड के हर खेत को सिंचाई के लिए पानी मिलेगा। खेतों में फसलें लहलहाएंगी, अब हटा से कोई रोजगार की तलाश में बाहर नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सिंचाई का रकबा अब 55 लाख हेक्टेयर तक पहुंच गया है। इसमें 10 लाख हेक्टेयर रकबा तो पिछले दो साल में ही बढ़ा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश में महिला कल्याण से जुड़ी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार का लक्ष्य महिलाओं को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाना है। बेटियों और महिलाओं को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने के लिए हम कोई कसर नहीं रखेंगे। महिलाओं की खुशहाली में ही प्रदेश की खुशहाली है। उन्होंने कहा कि हमने दो दिन पहले महिला दिवस मनाया है। अब आगे नवरात्रि आ रही है। राज्य सरकार नारी कल्याण के लिए समर्पित है। प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख से अधिक लाड़ली बहनों को हर माह सम्मानपूर्वक 1500 रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द लोकसभा और विधानसभा में बहनों को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। राज्य में नगरीय निकायों में यह आरक्षण 50 प्रतिशत तक है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हटा विधायिका श्रीमती उमादेवी खटीक को जन्मदिवस की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे हटावासियों की दीर्घकाल तक सेवा करती रहें। हटा विधायिका श्रीमती उमादेवी खटीक ने स्वागत संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज पहली बार हटा विधानसभा क्षेत्र आए हैं। साथ में 405 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की सौगातें भी लाये हैं। उन्होंने कहा कि नारी पूरे समाज के विकास की प्रमुख आधारशिला होती है। आज हमारी महिलाएं शिक्षा, सेना और हर क्षेत्र में देश को गौरव दिला रही हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में प्रदेश में माताओं-बहनों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए मजबूती से काम हो रहा है। प्रदेश में हर बेटी का सम्मान और हर महिला को रोजगार के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। आज दमोह जिले के लिए अनेक विकास कार्यों का भूमि-पूजन पूरा हुआ है। इससे इस क्षेत्र के विकास को नए पंख लगेंगे। कार्यक्रम में उच्च शिक्षा, आयुष एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री एवं दमोह जिले के प्रभारी मंत्री श्री इंदर सिंह परमार, प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास और धर्मस्व राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, पशुपालन एवं डेयरी विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री लखन पटेल, हटा विधायक उमादेवी खटीक, पूर्व मंत्री एवं दमोह विधायक श्री जयंत मलैया, राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष मंजू धर्मेन्द्र कटारे, पूर्व विधायिका श्रीमती सोना अहिरवार, पूर्व विधायक हटा पीएल तंतुवाय, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री श्याम शिवहरे, हटा जनपद पंचायत अध्यक्ष गंगा राम पटेल, लालचंद खटीक सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर, पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी, बड़ी संख्या में लाड़ली बहनें, गणमान्य नागरिक, मीडियाजन, हटा और अन्य क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
जहां बेटियां जन्म से लेकर आजीवन पूजी जाती हैं, ऐसा है अपना मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव बेटियों और महिलाओं का कल्याण हमारी प्राथमिकता, सरकार उठा रही सभी कदम लाड़ली लक्ष्मी योजना से लिंगानुपात में हो रहा सुधार सरकार की योजनाएं हर कदम पर सहेली बनकर हैं महिलाओं के साथ हटा में 405.58 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन मुख्यमंत्री ने एचपीवी वैक्सीन का डोज लेने वाली आठ बेटियों को दिए प्रमाण पत्र हटा को शिवकाशी बनाएंगे - मुख्यमंत्री ने की घोषणा हटा में बनेगा नया भवन, एमएलबी स्कूल में बनेगा ऑडिटोरियम, पटेरा में खुलेगा नया महाविद्यालय हटा के महाविद्यालय में अब कृषि, उद्यानिकी एवं पशुपालन संकाय भी पढ़ाया जाएगा मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हटा में महिला सशक्तिकरण सम्मेलन में की सहभागिता दैनिक हिन्दुस्तान समाज दमोह जिला ब्यूरो विजय यादव भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि जहां बेटियां जन्म से लेकर अंतिम पड़ाव तक पूजी जाती हैं, वह सिर्फ़ और सिर्फ़ अपना मध्यप्रदेश ही है। नारियां सदैव पूजनीय हैं। हम अपने देश को भी जननी मानकर भारत माता की जय कहकर पूजते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बेटियों और महिलाओं के समग्र विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। सरकार की योजनाएं महिलाओं के जीवन में हर कदम पर पक्की सहेली बनकर उनके साथ खड़ी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार बेटियों और महिलाओं के समग्र कल्याण के लिए प्रतिबद्ध होकर सभी कदम उठा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को दमोह जिले की हटा विधानसभा क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण सम्मेलन सह शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि लाड़ली लक्ष्मी योजना का बेहद अच्छा प्रभाव देखने को मिला है। इस योजना के कारण प्रदेश के लिंगानुपात में व्यापक सुधार हुआ है और बेटियों के प्रति समाज की सोच में भी बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि लाड़ली बहनों की प्रगति और आशीर्वाद से ही प्रदेश में समृद्धि आ रही है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिंगल क्लिक
से दमोह जिले के लिए 405 करोड़ 58 लाख रुपये से अधिक की लागत के 13 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इसमें लगभग 232 करोड़ रूपए की लागत से हटा से गैसाबाद सिमरिया मार्ग (एसएच-55) के 73 किमी मार्ग के टू-लेन रोड के रूप में उन्नयन एवं चौड़ीकरण, 74 करोड़ 44 लाख रूपए की लागत से मडियादो से बर्धा किशनगढ़ सड़क निर्माण और 48 करोड़ 89 लाख रूपये की लागत से मड़ियादो से रजपुरा मार्ग के निर्माण कार्य का भूमिपूजन शामिल है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विरासत से विकास के मूल मंत्र के तहत प्रदेश में कई उल्लेखनीय कार्य किए जा रहे हैं। पिछले साल इसी बुंदेलखंड क्षेत्र के वैश्विक पर्यटन स्थल खजुराहो में स्टेट कैबिनेट की मीटिंग कर सरकार ने 27 हजार 500 करोड़ रूपए से अधिक के विकास कार्यों को मंजूरी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल में ही सर्वाइकल कैंसर की वैक्सीन का टीकाकरण शुरू हुआ है। उन्होंने सभी माताओं-बहनों से अपील करते हुए कहा कि अपनी पात्र बेटियों को यह टीका अवश्य लगवाएं और दूसरे लोगों को भी ऐसा ही करने के लिए जागरूक करें। मुख्यमंत्री ने बताया कि यह टीका पूरी तरह सुरक्षित है, इससे हमारी बेटियों का भविष्य आजीवन सुरक्षित रहेगा। मुख्यमंत्री ने एचपीवी वैक्सीन का डोज लेने वाली हटा की आठ बेटियों को मंच से प्रमाण पत्र भी सौंपा। मुख्यमंत्री ने पात्र हितग्राहियों को हितलाभ भी वितरित किए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव की घोषणाएं - हटा अब बनेगा शिवकाशी मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हटावासियों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी करते हुए हटा का नाम बदलकर इसे शिवकाशी नाम देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि हटा श्री श्री 1008 देवश्री गौरीशंकर की नगरी है, इसलिए अब इसे शिवकाशी के रूप में ही जाना जाएगा। मुख्यमंत्री ने हटावासियों को और भी कई सौगातें दीं। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि हटा में नवीन आईटीआई भवन बनाया जाएगा। हटा में सर्वसुविधायुक्त नया नगर
पालिका भवन एवं भव्य गीता भवन भी निर्मित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में कृषि एवं पशुपालन क्षेत्र में बड़ा स्कोप है, इसलिए हटा के महाविद्यालय में अब कृषि, उद्यानिकी एवं पशुपालन संकाय/विषय भी पढ़ाये जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि विनती-मड़ियादौ-चौरईया मार्ग का चौड़ीकरण कराया जाएगा। हटा के शासकीय पीएमश्री महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल में इंडोर ऑडिटोरियम बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने पटेरा में नया महाविद्यालय खोले जाने की घोषणा करते हुए कहा कि मड़ियादो एवं देवरी फतेहपुर में नया हायर सेकेण्डरी भवन बनाया जाएगा। इसी प्रकार नगर परिषद तेंदूखेड़ा में तारादेही तिराहे से चौरई तक मार्ग चौड़ीकरण एवं सौन्दर्यीकरण कार्य कराए जाएंगे। नगर परिषद तेंदूखेड़ा में वार्ड क्रमांक 3 में सी.सी. रोड निर्माण कराया जाएगा। गहरा से चौपरा-सिमरी तक मार्ग का चौड़ीकरण किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि दमोह जिले में औद्योगिक गतिविधियों का विस्तार किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन-बेतवा नदी लिंक परियोजना के जरिए बुंदेलखंड के हर खेत को सिंचाई के लिए पानी मिलेगा। खेतों में फसलें लहलहाएंगी, अब हटा से कोई रोजगार की तलाश में बाहर नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सिंचाई का रकबा अब 55 लाख हेक्टेयर तक पहुंच गया है। इसमें 10 लाख हेक्टेयर रकबा तो पिछले दो साल में ही बढ़ा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश में महिला कल्याण से जुड़ी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार का लक्ष्य महिलाओं को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाना है। बेटियों और महिलाओं को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने के लिए हम कोई कसर नहीं रखेंगे। महिलाओं की खुशहाली में ही प्रदेश की खुशहाली है। उन्होंने कहा कि हमने दो दिन पहले महिला दिवस मनाया है। अब आगे नवरात्रि आ रही है। राज्य सरकार नारी कल्याण के लिए समर्पित है। प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख से अधिक लाड़ली बहनों को हर माह सम्मानपूर्वक 1500 रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द लोकसभा और
विधानसभा में बहनों को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। राज्य में नगरीय निकायों में यह आरक्षण 50 प्रतिशत तक है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हटा विधायिका श्रीमती उमादेवी खटीक को जन्मदिवस की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे हटावासियों की दीर्घकाल तक सेवा करती रहें। हटा विधायिका श्रीमती उमादेवी खटीक ने स्वागत संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज पहली बार हटा विधानसभा क्षेत्र आए हैं। साथ में 405 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की सौगातें भी लाये हैं। उन्होंने कहा कि नारी पूरे समाज के विकास की प्रमुख आधारशिला होती है। आज हमारी महिलाएं शिक्षा, सेना और हर क्षेत्र में देश को गौरव दिला रही हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में प्रदेश में माताओं-बहनों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए मजबूती से काम हो रहा है। प्रदेश में हर बेटी का सम्मान और हर महिला को रोजगार के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। आज दमोह जिले के लिए अनेक विकास कार्यों का भूमि-पूजन पूरा हुआ है। इससे इस क्षेत्र के विकास को नए पंख लगेंगे। कार्यक्रम में उच्च शिक्षा, आयुष एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री एवं दमोह जिले के प्रभारी मंत्री श्री इंदर सिंह परमार, प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास और धर्मस्व राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, पशुपालन एवं डेयरी विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री लखन पटेल, हटा विधायक उमादेवी खटीक, पूर्व मंत्री एवं दमोह विधायक श्री जयंत मलैया, राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष मंजू धर्मेन्द्र कटारे, पूर्व विधायिका श्रीमती सोना अहिरवार, पूर्व विधायक हटा पीएल तंतुवाय, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री श्याम शिवहरे, हटा जनपद पंचायत अध्यक्ष गंगा राम पटेल, लालचंद खटीक सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर, पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी, बड़ी संख्या में लाड़ली बहनें, गणमान्य नागरिक, मीडियाजन, हटा और अन्य क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
- Post by Hakikat MP संवाद न्यूज1
- हिंडोरिया थाना पुलिस की बड़ी कार्यवाही,अवैध शराब से भरी बलेनो कार पकड़ी,2 आरोपी गिरफ्तार, पटेरा -हिंडोरिया थाना प्रभारी धर्मेंद्र उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब से भरी बलेनो कार सहित 2 आरोपियों को पकड़ा है। मुखबिर की सूचना पर बिलथरा शराब दुकान के पास पुलिस ने कार की तलाशी के दौरान 10 पेटी देशी मदिरा शराब अवैध रूप से रखी पाई गई,मौके से दो आरोपी दानिश खान और प्रकाश राठौर को अभिरक्षा में लेकर अवैध शराब, कार को पुलिस ने जब्त किया जब्त शराब और वाहन की कीमत करीब साढ़े चार लाख रुपये बताई गई है पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धाराओ में प्रकरण दर्ज कर न्यायालय पेश किया है।3
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में हटा, जिला दमोह में आयोजित महिला सशक्तिकरण सम्मेलन1
- Post by Vikas Soni1
- Post by नीलेश विश्वकर्मा1
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- Post by Shailesh Shrivastava1
- हटा आगमन प्रदेश के मुखिया का पटेरा -मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज दमोह जिले के हटा विधानसभा आयेंगे जिसमें स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज 11 मार्च 2026 अपरान्ह 3:20 बजे हटा हेलीपेड पहुंचेंगे। आप स्थानीय गौरीशंकर मंदिर प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हो रहे |2