परमवीरों की शहादत को किया याद व नमन अंबाह। *🇮🇳 पुलवामा के अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि 🇮🇳* *वतन की मोहब्बत में जो खुद को मिटा गए,वो पुलवामा के वीर हमें देशभक्ति का सही मतलब सिखा गए* आज 14 फरवरी है—वही तारीख जिसे पूरा देश 'Black Day' के रूप में याद करता है। आज के दिन हमारे उन 40 वीर सपूतों ने पुलवामा आतंकी हमले में अपनी शहादत देकर तिरंगे की शान को अमर कर दिया था। 💔 वो दिन हम न भूलेंगे, न माफ करेंगे: आज जब दुनिया अन्य आयोजनों में व्यस्त है, हमें याद करना होगा उन परिवारों को जिन्होंने हमारे सुरक्षित कल के लिए अपना 'आज' बलिदान कर दिया। किसी ने अपना बेटा खोया, तो किसी ने अपना पिता, ताकि हम और आप चैन की नींद सो सकें। 🌹 वीर जवानों को हमारा कोटि-कोटि नमन: • शहादत का वो मंजर आज भी हर भारतीय की आँखें नम कर देता है। • देश आपकी वीरता और सर्वोच्च बलिदान का हमेशा ऋणी रहेगा। • आतंकवाद के खिलाफ देश का हर नागरिक आज एकजुट है। 🕯️ आइए, आज के दिन हम सब मिलकर उन वीर आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करें और उनके परिवारों को शक्ति देने की कामना करें। जय हिन्द! जय भारत! 🇮🇳 #PulwamaAttack #BlackDay #SaluteOurHeroes #ShuruApp #JaiHind
परमवीरों की शहादत को किया याद व नमन अंबाह। *🇮🇳 पुलवामा के अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि 🇮🇳* *वतन की मोहब्बत में जो खुद को मिटा गए,वो पुलवामा के वीर हमें देशभक्ति का सही मतलब सिखा गए* आज 14 फरवरी है—वही तारीख जिसे पूरा देश 'Black Day' के रूप में याद करता है। आज के दिन हमारे उन 40 वीर सपूतों ने पुलवामा आतंकी हमले में अपनी शहादत देकर तिरंगे की शान को अमर कर दिया था। 💔 वो दिन हम न भूलेंगे, न माफ करेंगे: आज जब दुनिया अन्य आयोजनों में व्यस्त है, हमें याद करना होगा उन परिवारों को जिन्होंने हमारे सुरक्षित कल के लिए अपना 'आज' बलिदान कर दिया। किसी ने अपना बेटा खोया, तो किसी ने अपना पिता, ताकि हम और आप चैन की नींद सो सकें। 🌹 वीर जवानों को हमारा कोटि-कोटि नमन: • शहादत का वो मंजर आज भी हर भारतीय की आँखें नम कर देता है। • देश आपकी वीरता और सर्वोच्च बलिदान का हमेशा ऋणी रहेगा। • आतंकवाद के खिलाफ देश का हर नागरिक आज एकजुट है। 🕯️ आइए, आज के दिन हम सब मिलकर उन वीर आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करें और उनके परिवारों को शक्ति देने की कामना करें। जय हिन्द! जय भारत! 🇮🇳 #PulwamaAttack #BlackDay #SaluteOurHeroes #ShuruApp #JaiHind
- *लहार में टमटम चालक से मारपीट, मोबाइल और नकदी लूटकर नशीला पदार्थ सुंघाकर फेंका* *क्षेत्र में लुटेरों के हौंसले बुलन्द आए दिन हो रही है लूट* लहार थाना लहार क्षेत्र में एक टमटम चालक के साथ मारपीट और लूट की घटना सामने आई है। पीड़ित धर्मेंद्र कुशवाह पुत्र रतीराम निवासी ग्राम गनेशपुरा ने थाने में आवेदन देकर तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। आवेदक के अनुसार 13 फरवरी 2026 की रात करीब 9 बजे सुरेन्द्र बैटरी हाउस के पास बस स्टैंड पर दो युवक मिले, जिन्होंने अर्जेंट मटेला गांव जाने की बात कही। चालक ने देर रात होने की बात कही, लेकिन युवकों के आग्रह पर 150 रुपये किराए में उन्हें बैठाकर मटेला की ओर रवाना हुआ। रास्ते में डिग्री कॉलेज के आगे एक सीटी-100 मोटरसाइकिल पर सवार तीसरा युवक भी मिला। कुछ दूरी पर दोनों युवकों ने किराया दिया और आगे निकल गए। पीड़ित का आरोप है कि जब वह वापस लहार की ओर लौट रहा था, तभी तीनों युवक पीछे से आए, टमटम रोककर गाली-गलौज की और कॉलर पकड़कर नीचे उतार लिया। मारपीट कर उसके पास से ओप्पो कंपनी का मोबाइल (नंबर 8839604997) और 800 रुपये नगद छीन लिए। इसके बाद उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया और टमटम लेकर मौके से फरार हो गए। करीब आधे घंटे बाद होश आने पर पीड़ित ने थाना लहार पहुंचकर सूचना दी एवं अज्ञात आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर मोबाइल, नगदी और टमटम वापस दिलाने की मांग की है।1
- धौलपुर । अभिभाषक संघ धौलपुर द्वारा आयोजित स्पोर्ट्स वीक के अंतर्गत क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश राकेश कुमार गोयल रहे जिन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए कहा कि मैच का परिणाम कुछ भी हो, जीत खेल की होनी चाहिए। उन्होंने दोनों टीम के खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन कर फाइनल में जगह बनाने के लिए शुभकामनाएं दी। वरिष्ठ अधिवक्ता महेश मुदगल ने कहा कि बार बेंच की प्रतियोगिताएं आपसी मेल मिलाप के लिए आयोजित हो रही है। अधिवक्ता खिलाड़ी खेल भावना का परिचय दें और बेहतर खेल खेलें। कोर्ट मेनेजर बृजेश शर्मा ने कहा कि धौलपुर अभिभाषक संघ की एक बहुत ही अच्छी पहल है सभी अभिभाषक संघो को इसका अनुसरण करना चाहिए। इस प्रकार के आयोजन के माध्यम से संबंधों में और भी मधुरता स्थापित होती है। इस दौरान पूर्व अभिभाषक संघ अध्यक्ष हरिशंकर मुदगल, रविंद्र मोदी, नितिन मोदी , बृजेंद्र रावत ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।आज खेले गए सेमीफाइनल पहला मुकाबला अमित कमठान एकादश व गौरव शर्मा एकादश के बीच खेला गया। जिसमें अमित कमठान एकादश ने निर्धारित ओवर में टूर्नामेंट का सर्वाधिक स्कोर 98 रन बनाए । प्रशांत ने 30 व दीपक सिकरवार 33 रन की शानदार पारी के खेली।लक्ष्य का पीछा करने उतरी गौरव शर्मा एकादश 43 रन ही बना पाई। अमित कमठान एकादश 45 रन से विजयी रही। दूसरे मुकाबले में सैपऊ एकादश बनाम बेंच एकादश के बीच खेला गया । बेंच एकादश ने 64 बनाए लक्ष्य का पीछा करने उतरी सैपऊ एकादश की टीम 52 रन ही बना पाई। बेंच एकादश 12 रन से विजयी रही प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रविवार को बार - बेंच के मध्य खेला जाएगा। प्रतियोगिता के निर्णायक रवि मोहन त्रिवेदी, विमल शर्मा, मोहम्मद जाकिर हुसैन, सौरभ गुर्जर, पूजा नरसल, शांति व गौरव वर्मा रहे।4
- अम्बाह मे कुछ समय पहले हुई डकैती के 5 आरोपी हुए गिरफ्तार भेजे जेल आधा सामान बरामद1
- नाबालिग से दरिंदगी करने वाले आरोपी को 'आखरी सांस' तक जेल, पॉक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला धौलपुर जिले की विशेष न्यायालय (पॉक्सो कोर्ट) ने एक दिल दहला देने वाले मामले में ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए दोषी को कठोर सजा दी है। न्यायालय ने आरोपी को उम्रकैद यानी अंतिम सांस तक जेल में रहने की सजा सुनाई है। साथ ही, दोषी पर 31,500 रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है। क्या था पूरा मामला? विशिष्ट लोक अभियोजक संतोष मिश्रा के अनुसार, यह मामला 26 नवंबर 2022 का है। धौलपुर के महिला थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय नाबालिग के साथ न केवल मारपीट और दुष्कर्म किया गया, बल्कि क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए उसके गुप्तांगों को कांच की बोतल से गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया था। तत्काल कार्रवाई: पीड़िता की गंभीर स्थिति को देखते हुए महिला थाना एसएचओ मंजू फौजदार ने अस्पताल पहुंचकर पर्चा बयान लिए। गिरफ्तारी: मामले की जांच सीओ सिटी सुरेश सांखला को सौंपी गई, जिन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को 8 दिसंबर 2022 को गिरफ्तार किया। इलाज: पीड़िता की हालत इतनी नाजुक थी कि उसे धौलपुर से जयपुर (SMS अस्पताल) रेफर करना पड़ा, जहाँ उसके दो बड़े ऑपरेशन हुए। न्यायालय की कार्यवाही और फैसला मामले की गंभीरता को देखते हुए अभियोजन पक्ष ने मजबूती से पैरवी की। कोर्ट में कुल 18 गवाह पेश किए गए और दस्तावेजी साक्ष्य साबित किए गए। पॉक्सो न्यायाधीश राजकुमार ने दोनों पक्षों की लंबी बहस सुनने के बाद शुक्रवार को बल्देव को दोषी करार दिया। मुआवजा: न्यायालय ने न्याय के साथ-साथ पीड़िता के पुनर्वास का भी ध्यान रखा है। 'पीड़ित प्रतिकार स्कीम' के तहत नाबालिग को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने के आदेश जारी किए गए हैं। 1
- kushwah समाज के वक्ति के साथ अन्या हुआ है भाई की न्याय मिलना चाहिए1
- रेलवे लाइन व बाउंड्री वॉल से ग्रामीणों में आक्रोश, अंडरपास की मांग को लेकर 11वें दिन भी धरना जारी फतेहाबाद : क्षेत्र के पुरा कोरियन, पक्का चमरपुरा, और भीकनपुर सहित कई गांवों के ग्रामीण रेलवे लाइन के किनारे बनाई गई बाउंड्री वॉल के विरोध में लगातार धरना दे रहे हैं। गुरुवार को धरना 11वें दिन भी जारी रहा। ग्रामीणों का आरोप है कि बाउंड्री वॉल निर्माण से गांवों के संपर्क मार्ग पूरी तरह बाधित हो गए हैं, जिससे लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि रेलवे द्वारा अंडरपास की व्यवस्था नहीं किए जाने से मरीजों, गर्भवती महिलाओं और किसानों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। आपात स्थिति में अस्पताल तक पहुंचने में देरी हो रही है, वहीं किसानों को ट्रैक्टर और कृषि उपकरण खेतों तक ले जाने में भी कठिनाई हो रही है। धरना स्थल पर पहुंचे भारतीय भाईचारा महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष होतम भैया ने ग्रामीणों को समर्थन देते हुए कहा कि उनकी मांगें पूरी तरह जायज हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 19 फरवरी तक रेलवे विभाग और प्रशासन ने अंडरपास निर्माण को लेकर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो 20 फरवरी को रेल रोको आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस संबंध में कई बार जनप्रतिनिधियों और रेलवे अधिकारियों को ज्ञापन दिए जा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला है। ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि जब तक अंडरपास निर्माण को लेकर ठोस घोषणा नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।1
- *श्रमिक भाई- बहनों को सेवा शर्तों या किसी भी श्रम संबंधी समस्या का करना पड़ रहा है सामना तो ना हों परेशान* *राज्यस्तरीय श्रम कंट्रोल रूम नंबर 1800 233 8888 पर करें फोन* *भिंड 14 फरवरी 2026/* श्रम पदाधिकारी भिंड ने कहा है कि श्रमिक भाई- बहनों यदि आपको मजदूरी भुगतान, न्यूनतम वेतन, कार्य समय, ओवरटाइम, सेवा शर्तों या किसी भी श्रम संबंधी समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो परेशान न हों। राज्यस्तरीय श्रम कंट्रोल रूम टोल फ्री नंबर: 1800 233 8888 शिकायत दर्ज करा सकते हैं। यहाँ प्राथमिकता के आधार पर निम्न शिकायतों का समाधान किया जाता है= मजदूरी का भुगतान न होना या विलंब, न्यूनतम वेतन अधिनियम से संबंधित शिकायतें, सेवा समाप्ति निलंबन एवं सेवा शर्तों से जुड़े विवाद , कार्य समय साप्ताहिक अवकाश एवं ओवरटाइम, महिला श्रमिक असंगठित एवं संविदा श्रमिकों से जुड़े मुददे, बाल श्रम एवं बंधक श्रम से संबंधित शिकायतें । इसके अतिरिक्त श्रम विभाग के अंतर्गत् संचालित श्रम कल्याण मंडल, MPBOCW, असंगठित कर्मकार कल्याण मंडल एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से संबंधित जानकारी और शिकायतें भी दर्ज की जाती है।1
- Indien army 🪖 अपने भाई को अंतिम विदाई देती हुईं बहन 😭😭🪖🇮🇳🇮🇳🇮🇳 ओम शांति ओम शांति1
- धौलपुर में सेवा और संवेदनशीलता का उदाहरण देखने को मिला।जहां जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत ने एक अभिनव पहल करते हुए सुरक्षा कर्मी बहादुर सिंह लोधी की बेटी की शादी धूमधाम से कर विदाई कराई, जिला भाजपा कार्यालय धौलपुर पर सेवारत सुरक्षा कर्मी बहादुर सिंह लोधा की बेटी के विवाह की रस्म परंपरा अनुसार सभी कार्यकर्ता बंधुओ ने निभाई, जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत ने कहा कि कन्यादान से बड़ा कोई दान नहीं होता कन्या दान करने वाला सौभाग्यशाली होता है जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत के प्रयास से सभी कार्यकर्ताओं ने तन मन धन से सहयोग कर वर वधू को आशीर्वाद दिया एवं बर बधू के वैवाहिक जीवन में काम आने वाली दैनिक वस्तुएं सभी कार्यकर्ताओं ने पूरे मनोयोग से सहयोग कर दी और कोई कमी नहीं छोड़ी है, राजावत ने कहा कि मैं भाजपा परिवार को में बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं सभी ने अपनी बेटी समझ कर यथायोग सहयोग दिया है, लड़की के पिता बहादुर सिंह ने कहा कि मैं बहुत सौभाग्यशाली बेटी का पिता हूं, बेटी के विवाह में गरीबी का कोई एहसास नहीं हुआ धौलपुर जिले के सभी पदाधिकारी एवं सम्माननीय कार्यकर्ताओ ने बेटी के विवाह में रंग भर दिया, मैं और मेरा परिवार भाजपा परिवार का आभारी रहेगा विवाह समारोह में धौलपुर जिले के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेl सभी लोगों ने बारातियों के साथ भोजन ग्रहण कियाl2