logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बैरसिया में गेहूं भंडारण को लेकर विवाद, किसान कांग्रेस ने की जांच व एफआईआर की मांग। बैरसिया क्षेत्र में एक वेयरहाउस में बड़ी मात्रा में गेहूं भंडारण को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। किसान कांग्रेस ने मामले में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। जिसके बाद क्षेत्र में हलचल तेज हो गई है। किसान कांग्रेस भोपाल ग्रामीण के अध्यक्ष रामभाई मेहर के नेतृत्व में सोमवार को बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रैली के रूप में बैरसिया थाने पहुंचे और थाना प्रभारी वीरेन्द्र सेन को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि एक स्थानीय वेयरहाउस में 6522.50 क्विंटल गेहूं का अवैध भंडारण किया गया है। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि संबंधित वेयरहाउस को खाद्य विभाग द्वारा जांच के बाद ब्लैकलिस्ट किए जाने की जानकारी सामने आई है। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी। किसान कांग्रेस के अनुसार जांच के दौरान बड़ी मात्रा में गेहूं सरकारी बारदानों में भरा हुआ पाया गया था जबकि कुछ गेहूं खुले में भी रखा मिला। संगठन ने आरोप लगाया कि इस पूरे मामले में जमाखोरी और कालाबाजारी की आशंका है तथा वेयरहाउस प्रबंधन और संबंधित संस्थाओं के बीच मिलीभगत की जांच की जानी चाहिए। संगठन ने प्रशासन से आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 कालाबाजारी निवारण अधिनियम 1980 तथा भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। किसान कांग्रेस का कहना है कि इस प्रकार की गतिविधियों से न केवल शासकीय व्यवस्था प्रभावित होती है, बल्कि किसानों के हितों को भी नुकसान पहुंचता है। ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि प्रदेश में जहां एक ओर बारदानों की कमी के कारण गेहूं खरीदी प्रभावित हो रही है, वहीं दूसरी ओर एक ही स्थान पर बड़ी संख्या में बारदानों का उपयोग कई सवाल खड़े करता है। इधर खाद्य विभाग द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्र के अन्य वेयरहाउसों की जांच भी शुरू कर दी गई है। प्रशासनिक स्तर पर पूरे प्रकरण की जांच जारी है और अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। किसान कांग्रेस के जिला ग्रामीण अध्यक्ष रामभाई मेहर ने चेतावनी दी है कि यदि मामले में शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन उग्र आंदोलन करेगा और आवश्यक होने पर न्यायालय की शरण भी लेगा। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनोखी मानसिंह पटेल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

4 hrs ago
user_Haseeb Khan Mansuri Journalist
Haseeb Khan Mansuri Journalist
सीहोर नगर, सीहोर, मध्य प्रदेश•

More news from Bhopal and nearby areas
  • भोपाल में लोक भवन (राज भवन) के ठीक सामने सडक धंस गर्ड। इसके नीचे पानी की लाइन गुजरी है। ऐसे में लीकेज होते ही सडक का बडा हिस्सा धंस गया। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार |जेस समय सडक धंसी तब वहां से कोर्ड गारडी नहीं गुजर रही थी, वरना बड़ा हादसा हों सकत था। घटना मंगलवार डेढ बजे की है। लोक भवन के सामने से घाटी से बडा तालाब के बिना फिल्टर वाले पानी की पाइप लाइन ग्जरी है जो अचानक फट गई। इससे पानी की धार बह निकली। नीचे पीएचक्यू के पीछे की सडक का डेढ सौ मीटर का हिस्सा तालाब में तब्दील हो गया। यहां एक फीट तक पानी भर गया
    1
    भोपाल में लोक भवन (राज भवन) के ठीक सामने सडक धंस गर्ड। इसके नीचे पानी की लाइन गुजरी है। ऐसे में लीकेज होते ही सडक का बडा हिस्सा धंस गया। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार |जेस समय सडक धंसी तब वहां से कोर्ड गारडी नहीं गुजर रही थी, वरना बड़ा हादसा हों सकत था।
घटना मंगलवार डेढ बजे की है। लोक भवन के सामने से घाटी से बडा तालाब के बिना फिल्टर वाले पानी की पाइप लाइन ग्जरी है जो अचानक फट गई। इससे पानी की धार बह निकली। नीचे पीएचक्यू के पीछे की सडक का डेढ सौ मीटर का हिस्सा तालाब में तब्दील हो गया। यहां एक फीट तक पानी भर गया
    user_ST NEWS
    ST NEWS
    Rajdhani bhopal Huzur, Bhopal•
    5 hrs ago
  • गली देना 😛🤣 #comedy #khillu #funny #trending #viralvideo #viralshort #comedyshorts #shortvideos #love #ytshorts #youtubeshorts #shorts #short #shortsfeed #shortsviral #shortvideo #shortsyoutube #youtubeshort #youtube #youtube
    1
    गली देना 😛🤣 #comedy #khillu #funny #trending #viralvideo #viralshort #comedyshorts #shortvideos #love #ytshorts #youtubeshorts #shorts #short #shortsfeed #shortsviral #shortvideo #shortsyoutube #youtubeshort #youtube #youtube
    user_Khillu comedy
    Khillu comedy
    Artist हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • *जन चौपाल:-आपकी पुलिस आपके द्वार* आईजी रीवा गौरव राजपूत का नवाचार,रीवा जोन के 6 जिलों के 77 थाना-64 पुलिस चौकियों में किया इसका आयोजन,माह में एक दिन आयोजित किया जाएगा कार्यक्रम, मंगलवार से होगी कार्यक्रम की शुरुआत।
    1
    *जन चौपाल:-आपकी पुलिस आपके द्वार* आईजी रीवा गौरव राजपूत का नवाचार,रीवा जोन के 6 जिलों के 77 थाना-64 पुलिस चौकियों में किया इसका आयोजन,माह में एक दिन आयोजित किया जाएगा कार्यक्रम, मंगलवार से होगी कार्यक्रम की शुरुआत।
    user_Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Court reporter Huzur, Bhopal•
    9 hrs ago
  • इंदौर क्राइम ब्रांच ने एक बार फिर अपनी दमदार कार्रवाई से कुख्यात ड्रग आरोपी को टांग कर ले आई। सटीक प्लानिंग और जबरदस्त एक्शन के साथ टीम ने आरोपी को दबोचा और बिना किसी ढिलाई के उसे इंदौर लेकर पहुंची। सूत्रों के मुताबिक, जब क्राइम ब्रांच का काफिला आरोपी को लेकर निकल रहा था, तो गांव वालों ने बीच में रोकने की कोशिश भी की, लेकिन टीम अपने इरादों पर अडिग रही। किसी दबाव में आए बिना, पूरे दमखम और प्रोफेशनल अंदाज में क्राइम ब्रांच ने अपना ऑपरेशन पूरा किया। इस कार्रवाई ने एक बार फिर साबित कर दिया कि इंदौर क्राइम ब्रांच अपराधियों के खिलाफ सख्त और बेखौफ है—जो ठान लेती है, उसे अंजाम तक जरूर पहुंचाती है।
    1
    इंदौर क्राइम ब्रांच ने एक बार फिर अपनी दमदार कार्रवाई से कुख्यात ड्रग आरोपी को टांग कर ले आई। सटीक प्लानिंग और जबरदस्त एक्शन के साथ टीम ने आरोपी को दबोचा और बिना किसी ढिलाई के उसे इंदौर लेकर पहुंची।
सूत्रों के मुताबिक, जब क्राइम ब्रांच का काफिला आरोपी को लेकर निकल रहा था, तो गांव वालों ने बीच में रोकने की कोशिश भी की, लेकिन टीम अपने इरादों पर अडिग रही। किसी दबाव में आए बिना, पूरे दमखम और प्रोफेशनल अंदाज में क्राइम ब्रांच ने अपना ऑपरेशन पूरा किया।
इस कार्रवाई ने एक बार फिर साबित कर दिया कि इंदौर क्राइम ब्रांच अपराधियों के खिलाफ सख्त और बेखौफ है—जो ठान लेती है, उसे अंजाम तक जरूर पहुंचाती है।
    user_Aamir Khan
    Aamir Khan
    Local News Reporter हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • कानपुर के किडनी गैंग ऑपरेटर्स की पहुंच विदेशों तक फैली थी. दक्षिण अफ्रीका की अरविका की कानपुर में किडनी ट्रांसप्लांट की गई. बीमार महिला भारत आई और 3 मार्च को कानपुर में अवैध तरीके से उसकी किडनी ट्रांसप्लांट हुई. डॉक्टर से बातचीत के दौरान उसकी आंखों से आंसू बह रहे है. अंत में डॉक्टर का वीडियो भी दिखता है
    1
    कानपुर के किडनी गैंग ऑपरेटर्स की पहुंच विदेशों तक फैली थी. दक्षिण अफ्रीका की अरविका की कानपुर में किडनी ट्रांसप्लांट की गई. बीमार महिला भारत आई और 3 मार्च को कानपुर में अवैध तरीके से उसकी किडनी ट्रांसप्लांट हुई. डॉक्टर से बातचीत के दौरान उसकी आंखों से आंसू बह रहे है.
अंत में डॉक्टर का वीडियो भी दिखता है
    user_Mohammad faisal
    Mohammad faisal
    हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Post by शाहिद खान रिपोर्टर
    1
    Post by शाहिद खान रिपोर्टर
    user_शाहिद खान रिपोर्टर
    शाहिद खान रिपोर्टर
    Journalist हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • पुरानी भोपाल में आयोजित जन संवाद के दौरान पुलिस कमिश्नर संजय कुमार के सामने एक समाजसेवी ने शिकायत रखी। यह शिकायत जन्माष्टमी के अवसर पर निकले जुलूस से जुड़ी थी, जिसमें आरोप लगाया गया कि भानू हिंदू और चंद्रशेखर तिवारी ने मुस्लिम समाज के नेताओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियाँ कीं। समाजसेवी ने इस मामले को गंभीर बताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की, ताकि सामाजिक सौहार्द बना रहे और भविष्य में ऐसे विवादों को रोका जा सके। आमतौर पर ऐसे मामलों में पुलिस शिकायत की जांच कर तथ्यों के आधार पर उचित कानूनी कदम उठाती है। अगर आरोप सही पाए जाते हैं, तो संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा सकती है। #bhopal #reels #viral #india #instagram
    1
    पुरानी भोपाल में आयोजित जन संवाद के दौरान पुलिस कमिश्नर संजय कुमार के सामने एक समाजसेवी ने शिकायत रखी।
यह शिकायत जन्माष्टमी के अवसर पर निकले जुलूस से जुड़ी थी, जिसमें आरोप लगाया गया कि भानू हिंदू और चंद्रशेखर तिवारी ने मुस्लिम समाज के नेताओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियाँ कीं।
समाजसेवी ने इस मामले को गंभीर बताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की, ताकि सामाजिक सौहार्द बना रहे और भविष्य में ऐसे विवादों को रोका जा सके।
आमतौर पर ऐसे मामलों में पुलिस शिकायत की जांच कर तथ्यों के आधार पर उचित कानूनी कदम उठाती है। अगर आरोप सही पाए जाते हैं, तो संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा सकती है। #bhopal #reels #viral #india #instagram
    user_ST NEWS
    ST NEWS
    Rajdhani bhopal Huzur, Bhopal•
    6 hrs ago
  • Post by Naved khan
    1
    Post by Naved khan
    user_Naved khan
    Naved khan
    रिपोर्टर हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • कानपुर के किडनी गैंग ऑपरेटर्स की पहुंच विदेशों तक फैली थी. दक्षिण अफ्रीका की अरविका की कानपुर में किडनी ट्रांसप्लांट की गई. बीमार महिला भारत आई और 3 मार्च को कानपुर में अवैध तरीके से उसकी किडनी ट्रांसप्लांट हुई. डॉक्टर से बातचीत के दौरान उसकी आंखों से आंसू बह रहे है. अंत में डॉक्टर का वीडियो भी दिखता है
    1
    कानपुर के किडनी गैंग ऑपरेटर्स की पहुंच विदेशों तक फैली थी. दक्षिण अफ्रीका की अरविका की कानपुर में किडनी ट्रांसप्लांट की गई. बीमार महिला भारत आई और 3 मार्च को कानपुर में अवैध तरीके से उसकी किडनी ट्रांसप्लांट हुई. डॉक्टर से बातचीत के दौरान उसकी आंखों से आंसू बह रहे है.
अंत में डॉक्टर का वीडियो भी दिखता है
    user_Mohammad faisal
    Mohammad faisal
    हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.