*वृक्षारोपण के लिए करें गढ्ढों की खुदानः डीएम* रिपोर्ट-अल्तमश हुसैन-7054881233 बांदा। बुधवार को जिलाधिकारी बाँदा जे0रीभा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पर्यावरण समिति एवं वृक्षारोपण समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को स्थल चिन्हित कर वृक्षारोपण हेतु गड्ढा खुदान करने के निर्देश दिये। उन्होंने अतर्रा, बबेरू एवं नरैनी रोड पर सड़क किनारे वृक्षारोपण किये जाने हेतु डीएफओ एवं अधिशाषी अभियंता पीडब्लूडी को सिल चिन्हित करने के निर्देश दिये। उन्होंने नहर किनारे एवं तहसील में वृक्षारोपण किये जाने हेतु स्थल चिन्हित करने के निर्देश दिये। उन्होंने प्रत्येक माह के तीसरे शुक्रवार को हरित चौपाल पर्यावरण को सुरक्षित रखने हेतु गॉव में आयोजित करने के निर्देश दिये। उन्होंने सॉलिड बेस्ट मैनेजमेन्ट को बेहतर बनाने के लिए निर्देश दिये कि सड़क किनारे कूडा नही फेंका जाए, कूडे का उचित निस्तारण चिन्हित स्थानों पर ही डालकर किया जाए। उन्होंने आरआरसी सेन्टरों का संचालन करने एवं संचालित आरआरसी सेन्टरों की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश जिला पंचायत राज अधिकारी को दिये। उन्होंने पर्यावरण के संरक्षण के लिए जीरो साइकिल पॉलीथिन के उपयोग को रोके जाने हेतु अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका एवं सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। बायोमेडिकल वेस्ट का उचित निस्तारण किये जाने तथा सरकारी एवं प्राइवेट अस्पतालों का बायोमेडिकल वेस्ट का उचित निस्तारण किये जाने के निर्देश अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दिये। उन्होंने ग्राम गंगा समितियों का गठन किये जाने तथा नदियों में प्रदूषित जल को प्रवाहित न किये जाने के निर्देश दिये तथा निम्नी नाला एवं करिया नाला में प्रदूषित जल की जांच कराये जाने के पश्चात ही जल प्रवाहित करने के निर्देश दिये। प्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढावा दिये जाने तथा किसान पाठशाला आयोजित किये जाने के निर्देश दिये। बैठक में बताया गया कि जैविक खेती को बढाने के लिए पन्द्रह कलस्टरों का चयन नदियों के किनारे किया गया है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार पाण्डेय, प्रभागीय वनाधिकारी अरबिन्द कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी एवं सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

- बांदा पूर्व माध्यमिक विद्यालय शिवपाल डेरा में दोपहर 2:38 पर विद्यालय के मुख्य गेट पर ताला लटकता मिला जब स्कूल में पढ़ाई के समय ही ताला झूलता मिले तो सवाल उठना लाजमी आखिर बच्चे की पढ़ाई किस भरोसे चल रही है? सरकार शिक्षा सुधार के दावे कर रहे लेकिन जमीनी हकीकत पर विद्यालय बंद और बच्चे शिक्षा से वंचित नजर आ रहे हैं अब देखना है कि शिक्षा विभाग इस लापरवाही पर क्या कार्रवाई करता है या फिर यह मामला भी हमेशा की तरह फाइलों में दबकर रह जाएगा1
- Post by Raj dwivedi1
- होली के शुभ अवसर पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने बुढ़वा मंगल को लेकर रीति रिवाज द्वारा गाना बजाने पर बुढ़वा मंगल खेल अपने सहयोगियों के साथ1
- बांदा में आयकर विभाग और प्रवर्तन निदेशालय की संयुक्त छापेमारी से व्यापारियों में हड़कंप।1
- बाँदा में IT–ED की बड़ी कार्रवाई! ताबड़तोड़ छापेमारी से व्यापारियों में हड़कंप, कई प्रतिष्ठान जांच के दायरे में 📍 बाँदा जनपद बाँदा में उस समय हड़कंप मच गया जब अचानक इनकम टैक्स विभाग और प्रवर्तन निदेशालय (ED) की संयुक्त टीम शहर में पहुंच गई। टीम ने बिना किसी पूर्व सूचना के कई व्यापारियों और प्रतिष्ठानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी कार्रवाई शुरू कर दी। छापेमारी की खबर फैलते ही व्यापारियों में अफरा-तफरी और हलचल का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि मनी लॉन्ड्रिंग और आयकर से जुड़ी संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद केंद्र सरकार की एजेंसियों ने यह कार्रवाई की है। इसी सूचना के आधार पर अधिकारियों की टीम ने जनपद में पहुंचकर कुछ चुनिंदा व्यापारिक प्रतिष्ठानों को जांच के दायरे में लिया। सूत्रों के मुताबिक, टीम कई दस्तावेजों और वित्तीय लेन-देन की भी गहन जांच कर रही है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि छापेमारी के दौरान कितनी नकदी, दस्तावेज या अन्य सामान बरामद हुआ है। फिलहाल जांच कार्रवाई लगातार जारी है और अधिकारियों ने इस पूरे मामले पर अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।1
- Post by Mamta chaurasiya1
- आगरा के राजामंडी स्थित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ब्रज प्रांत कार्यालय में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मंत्रोच्चारण के साथ हवन पूजन से हुई, जिसमें क्षेत्रीय संगठन मंत्री मनोज नीखरा ने प्रथम आहुति देकर विश्व कल्याण की कामना की। समारोह में राधा-कृष्ण स्वरूपों के नृत्य और फूलों की होली ने पूरे वातावरण को भक्तिमय और आनंदमय बना दिया। इस अवसर पर अभाविप के पदाधिकारियों ने समाज में सद्भाव, प्रेम और समरसता के साथ होली मनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, एमएलसी विजय शिवहरे, भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग और अभाविप के पूर्व व वर्तमान कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- मतदाता सत्यापन प्रक्रिया को लेकर समाजवादी पार्टी के नेता ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर जांच की मांग की ।1