टप्पल के प्राथमिक विद्यालय में उपस्थित पंजा का में अग्रिम हस्ताक्षर करने का आरोप प्रधानाध्यापक ने खंड शिक्षा अधिकारी से की शिकायत अग्रिम हस्ताक्षर कराने का आरोप, दो शिक्षिकाएं विवादों में जट्टारी (अलीगढ़)। विकासखंड टप्पल के ग्राम कृपालपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में उपस्थिति पंजिका को लेकर विवाद सामने आया है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने दो शिक्षिकाओं पर अग्रिम तिथि में जबरन हस्ताक्षर करने का गंभीर आरोप लगाया है। प्राथमिक विद्यालय कृपालपुर के प्रधानाध्यापक नितेंद्र कुमार के अनुसार, उर्दू शिक्षिका नगीना अंजुम और शिक्षा मित्र रेखा रानी ने मंगलवार को उपस्थिति रजिस्टर में 18 मार्च 2026 की अग्रिम तिथि के लिए हस्ताक्षर कर दिए। उन्होंने आरोप लगाया कि जब इस पर आपत्ति जताई गई तो दोनों शिक्षिकाओं ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया और झूठी शिकायत में फंसाने की धमकी दी। प्रधानाध्यापक ने बताया कि घटना के समय विद्यालय की अन्य स्टाफ सदस्य रश्मि, आशा कुमारी और विमला गौतम भी मौजूद थीं, जिन्हें गवाह के रूप में शामिल किया गया है। मामले की शिकायत खंड शिक्षा अधिकारी टप्पल से करते हुए उन्होंने संबंधित शिक्षिकाओं के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की है। वहीं, खंड शिक्षा अधिकारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। दोनों शिक्षिकाओं से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
टप्पल के प्राथमिक विद्यालय में उपस्थित पंजा का में अग्रिम हस्ताक्षर करने का आरोप प्रधानाध्यापक ने खंड शिक्षा अधिकारी से की शिकायत अग्रिम हस्ताक्षर कराने का आरोप, दो शिक्षिकाएं विवादों में जट्टारी (अलीगढ़)। विकासखंड टप्पल के ग्राम कृपालपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में उपस्थिति पंजिका को लेकर विवाद सामने आया है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक
ने दो शिक्षिकाओं पर अग्रिम तिथि में जबरन हस्ताक्षर करने का गंभीर आरोप लगाया है। प्राथमिक विद्यालय कृपालपुर के प्रधानाध्यापक नितेंद्र कुमार के अनुसार, उर्दू शिक्षिका नगीना अंजुम और शिक्षा मित्र रेखा रानी ने मंगलवार को उपस्थिति रजिस्टर में 18 मार्च 2026 की अग्रिम तिथि के लिए हस्ताक्षर कर दिए। उन्होंने आरोप
लगाया कि जब इस पर आपत्ति जताई गई तो दोनों शिक्षिकाओं ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया और झूठी शिकायत में फंसाने की धमकी दी। प्रधानाध्यापक ने बताया कि घटना के समय विद्यालय की अन्य स्टाफ सदस्य रश्मि, आशा कुमारी और विमला गौतम भी मौजूद थीं, जिन्हें गवाह के रूप में शामिल
किया गया है। मामले की शिकायत खंड शिक्षा अधिकारी टप्पल से करते हुए उन्होंने संबंधित शिक्षिकाओं के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की है। वहीं, खंड शिक्षा अधिकारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। दोनों शिक्षिकाओं से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- अलीगढ़ के बरला थाना क्षेत्र के दिलालपुर गांव की घटना, जहां संपत्ति के लालच में हुआ रिश्तो का कत्ल2
- #साक्षरता #प्रेरणा #शिक्षाकाअधिकार #मेरठ #जज्बा #NeverStopLearning #Inspiration #EducationForAll #LiteracyMission #NewIndia #SuccessStory1
- Post by AP NEWS NEWS2
- *🚨सूचना / अपील🚨* संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) के आह्वान पर दिनांक 19 मार्च को रामलीला मैदान, दिल्ली में आयोजित पंचायत में पहुंचने वाले सभी संगठनों के साथियों से विनम्र निवेदन है कि आपकी टीम जहां से भी दिल्ली के लिए रवाना हो, उसकी स्पष्ट वीडियो रिकॉर्डिंग अवश्य करें। *कृपया सभी वीडियो HD / Document फॉर्मेट में निम्न नंबर पर WhatsApp के माध्यम से साझा करें:* *📞 9729006467 (Vicky Dhanda)* वीडियो भेजते समय संबंधित गांव / जिला / संगठन का नाम अवश्य लिख कर भेजे, ताकि सभी स्थानों की जानकारी सही तरीके से इकट्ठी की जा सके। *धन्यवाद।*1
- उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के खुर्जा क्षेत्र के गाँव मुबारकपुर में खबरा रोड पर सड़क निर्माण के दौरान एक बड़ा हादसा सामने आया है। गिट्टी और रोडी से भरा एक ट्रक अचानक पलट गया, जिसके नीचे चार मजदूर दब गए। इस दर्दनाक हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। 👉 ऐसी ही लेटेस्ट और ग्राउंड रिपोर्ट के लिए हमारे चैनल को Subscribe करें, वीडियो को Like करें और ज्यादा से ज्यादा Share करें। #Khurja #Bulandshahr #Mubarakpur #RoadAccident #TruckAccident #BreakingNews #UPNews #AccidentNews #HindiNews #LocalNews #GroundReport #NewsUpdate #ViralNews #UPPolice #LatestNews1
- Post by Bhoopsinghchauhan2
- सिकंदराराऊ में सियासी इफ्तार: भाईचारे के मंच से गूंजा 2027 का चुनावी बिगुल!1
- Post by AP NEWS NEWS1