Shuru
Apke Nagar Ki App…
ललितपुर के थाना मदनपुर पुलिस ने रविवार को नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। थानाध्यक्ष राजपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश कर उसे धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मध्य प्रदेश के सागर जिले के थाना रहली अंतर्गत ग्राम नवलपुर कछरा निवासी रज्जू (उम्र करीब 20 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय गनेश के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना मदनपुर में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज था और वह पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
Jitendra Pal

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के पाली में भारतीय जनता पार्टी नशा मुक्ति भारत के लिए संकल्पित हो रही है। देश को नशा मुक्त बनाने की दिशा में भाजपा पूरी तरह से संकल्पबद्ध नजर आ रही है।1
- टीकमगढ़ में गली-गली, मोहल्लों और ग्रामीण क्षेत्रों में झोलाछाप डॉक्टरों के क्लिनिक खुले हुए हैं। इन झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्रवाई करने के लिए कलेक्टर द्वारा निर्देश भी दिए गए हैं, लेकिन इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग की टीम कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। कलेक्टर के आदेश मिलने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा इन झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्रवाई न करना विभाग की निष्क्रियता को दर्शाता है।1
- ललितपुर के मड़ावरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम गिदवाहा में रविवार दोपहर एक 27 वर्षीय महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में कीटनाशक का सेवन कर लिया। ग्राम गिदवाहा की रहने वाली प्रीति (27) पत्नी नंदलाल रविवार दोपहर को घर पर अकेली थी, उसी दौरान उसने किसी कारणवश घर में रखी कीटनाशक दवा पी ली। जब उसके परिजन वापस लौटे, तो महिला को बदहवास हालत में पाया। स्थिति बिगड़ती देख परिवार के लोग घबरा गए और उसे तुरंत उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मड़ावरा लेकर पहुंचे। अस्पताल पहुंचने पर महिला के पति नंदलाल अपने साथ कीटनाशक की खाली बोतल भी लेकर आए थे। उन्होंने ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर को बोतल दिखाकर बताया कि उनकी पत्नी ने इसी दवा का सेवन किया है। इसके बाद चिकित्सकों ने तुरंत महिला का इलाज शुरू किया और वर्तमान में उसकी हालत पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। सीएचसी मड़ावरा के चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि नियमानुसार मामले की सूचना पुलिस को भेज दी गई है। उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर टिप्पणी करते हुए कहा कि अस्पताल में आत्महत्या के प्रयास से जुड़े कई मामले आते हैं, लेकिन पुलिस स्तर पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हो पाती है। उनका मानना है कि यदि ऐसे मामलों में समयबद्ध जांच और आवश्यक कार्रवाई की जाए, तो इस तरह की घटनाओं में कमी लाई जा सकती है।1