Shuru
Apke Nagar Ki App…
*दूषित जल सप्लाई से त्रस्त कोठी के लोग, जिम्मेदारों पर उठे सवाल!* कोठी नगर परिषद की जल प्रदाय व्यवस्था इन दिनों लोगों की परेशानी का बड़ा कारण बनी हुई है। दूषित पानी की सप्लाई से परेशान नगरवासी अब पीने का पानी खरीदने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार नगर परिषद सीएमओ और सीएम हेल्पलाइन में शिकायत करने के बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ! लोगों का कहना है कि पीने के पानी जैसी मूलभूत सुविधा में लापरवाही सीधे तौर पर स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है और इससे जल जनित बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ रहा है। नागरिकों ने जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए सरकार से जल्द स्थायी समाधान की मांग की है।
Dadu Sharma
*दूषित जल सप्लाई से त्रस्त कोठी के लोग, जिम्मेदारों पर उठे सवाल!* कोठी नगर परिषद की जल प्रदाय व्यवस्था इन दिनों लोगों की परेशानी का बड़ा कारण बनी हुई है। दूषित पानी की सप्लाई से परेशान नगरवासी अब पीने का पानी खरीदने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार नगर परिषद सीएमओ और सीएम हेल्पलाइन में शिकायत करने के बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ! लोगों का कहना है कि पीने के पानी जैसी मूलभूत सुविधा में लापरवाही सीधे तौर पर स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है और इससे जल जनित बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ रहा है। नागरिकों ने जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए सरकार से जल्द स्थायी समाधान की मांग की है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- सतना शहर में नगर निगम के ठेकेदार द्वारा खोदी गई सड़कों के कारण वाहन लगातार फंसकर क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। गुरुवार को सिटी कोतवाली से जयस्तंभ चौक तक के रास्ते में एक ई-रिक्शा पलट गया और कुछ ही देर बाद एक ट्रक भी गड्ढों में फंस गया। इस स्थिति से शहरवासियों को रोजाना गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।1
- रीवा कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों से आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान माताओं ने अपने नाती-पोतों के लिए नौकरी या व्यवसाय की व्यवस्था करने का अनुरोध किया, जिस पर कलेक्टर ने पीएम स्वनिधि जैसी योजनाओं से आर्थिक मदद व ऋण उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।1
- स्वच्छता अभियान को लेकर निकाली गई नगर में जागरूकता रैली नागौद जल गंगा संवर्धन अंतर्गत नगर में स्वच्छता को लेकर नगर परिषद ने शुक्रवार को जन जागरूकता रैली निकालकर नगर वासियों को स्वच्छता का संदेश दिया नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने की निकाय ने अपील किया बस स्टैंड से रैली का शुभारंभ हुआ जो मेंन बाजार सहित नगर के प्रमुख मार्गो से गुजरी सामाजिक संगठन के लोग कर्मचारी एवं नगर वासी रेली में शामिल हुए मुख्य नगर पालिका अधिकारी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने नगर वासियों से नगर को साफ सुथरा बनाने की अपील करते हुए चिन्हित स्थानों में एवं कचरा गाड़ी में कचरा डालने की अपील करते हुए कहा कि यदि सार्वजनिक स्थलों में कचरा फेंका गया तो संबंधित के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी8
- अस्पताल की जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा उचेहरा में धड़ल्ले से चल रही है अवैध प्लॉटिंग *अस्पताल की जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा उचेहरा में धड़ल्ले से चल रही है अवैध प्लॉटिंग* उचेहरा, सतना (मध्य प्रदेश): जिले के उचेहरा तहसील मुख्यालय में एक गंभीर मामला सामने आया है, जहाँ नवीन अस्पताल के लिए आवंटित सरकारी जमीन पर भू-माफियाओं द्वारा अवैध कब्जा किया जा रहा है। अस्पताल भवन जो अभी निर्माणधीन है, उससे लगी हुई शासकीय आराजी नंबर 803 और 518 की बेशकीमती जमीन पर कुछ रसूखदार लोग अतिक्रमण कर अवैध रूप से प्लॉटिंग कर रहे हैं। *क्या है पूरा मामला* प्राप्त जानकारी के अनुसार, अस्पताल की इस जमीन पर भू-माफियाओं ने तारबंदी कर उसे बेचने की तैयारी शुरू कर दी है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह सरकारी संपत्ति को निजी लाभ के लिए घेरा गया है। इस अवैध गतिविधि की खबर मिलते ही कांग्रेस नेता अतुल गौतम ने उचेहरा एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर इस पर तुरंत रोक लगाने की मांग की है। *भविष्य के लिए बड़ा खतरा* अतुल गौतम ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि अस्पताल की इस जमीन पर अवैध कॉलोनियां विकसित हो गईं, तो भविष्य में नगर नियोजन और स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार में बड़ी बाधा आएगी। सरकारी जमीन पर इस तरह का कृत्य पूरी तरह से गैर-कानूनी है और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाता है। *प्रशासन से सख्त कार्यवाही की मांग* स्थानीय नागरिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि: अस्पताल की जमीन से तुरंत अतिक्रमण हटाया जाए। चिन्हित भू-माफियाओं के विरुद्ध कठोर दंडात्मक और कानूनी कार्यवाही की जाए। सरकारी जमीनों की सुरक्षा के लिए सीमांकन (Demarcation) की प्रक्रिया जल्द पूरी हो। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इन भू-माफियाओं पर कब और कितनी सख्त कार्यवाही करता है, या फिर सरकारी जमीन यूँ ही रसूखदारों की भेंट चढ़ती रहेगी।1
- शुभ शुक्रवार।। मिनी वृंदावन धाम पन्ना भगवान जुगल किशोर महाराज के दर्शन शुभ शुक्रवार।। मिनी वृंदावन धाम पन्ना भगवान जुगल किशोर महाराज जी के दर्शन प्राप्त करें।1
- पन्ना टाइगर रिजर्व का एक बाघ फिर गाँव में घुस गया और शिकार किया, जिससे ग्रामीणों में भारी दहशत फैल गई है। पन्ना टाइगर रिजर्व की टीम मौके पर पहुँचकर लोगों को सतर्क कर रही है।1
- सतना के कन्हैया पैलेस में एक शादी समारोह से लाखों रुपए की ज्वेलरी चोरी हो गई। सूचना मिलते ही कोलगवां पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।1
- रीवा की करहिया मंडी में निरीक्षण के दौरान कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने गंदगी पाई। इस पर उन्होंने संबंधित सफाई एजेंसी पर ₹5000 का अर्थदंड लगाने के निर्देश दिए।1
- Post by Bolti Divare1