logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

MLA प्रदीप लरिया ने CM को सौंपा ज्ञापन, रखी यह 9बड़ी मांग, जल्द मिलेगी स्वीकृति MLA प्रदीप लरिया ने CM को सौंपा ज्ञापन, रखी यह 9बड़ी मांग, जल्द मिलेगी स्वीकृति नरयावली के विकास को मिलेगी नई रफ़्तार सागर | सागर प्रवास पर आए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के समक्ष नरयावली विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया ने क्षेत्र के सर्वांगीण विकास का विज़न प्रस्तुत किया। ज्ञानवीर विश्वविद्यालय के गरिमामयी उद्घाटन समारोह के दौरान विधायक लारिया ने मुख्यमंत्री से भेंट कर नरयावली विधानसभा की लंबित विकास परियोजनाओं और सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु विशेष आग्रह किया। कड़ान सिंचाई परियोजना: 52 गांवों की खुशहाली के लिए बजट की मांग विधायक प्रदीप लारिया ने मुख्यमंत्री का ध्यान 'कड़ान मध्यम सिंचाई परियोजना' की ओर आकर्षित करते हुए बताया कि इस महत्वपूर्ण योजना पर अब तक 385.79 करोड़ रुपये व्यय किए जा चुके हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि तकनीकी जटिलताओं और ग्राम पथरिया हाट को डूब क्षेत्र से बचाने के लिए 'गाइड बंड' का निर्माण अत्यंत आवश्यक है, जिसके लिए 254.36 करोड़ की अतिरिक्त प्रशासनिक स्वीकृति अनिवार्य है। विधायक श्री लारिया ने विशेष ध्यानाकर्षण कराया कि यदि यह बजट शीघ्र स्वीकृत नहीं होता है, तो 52 गांवों की 12,363 हेक्टेयर भूमि सिंचाई से वंचित रह जाएगी। उन्होंने मुख्यमंत्री से आगामी 'अधिकारी समिति' की बैठक में इसे प्राथमिकता से मंजूरी देने का अनुरोध किया। क्षेत्र के कायाकल्प हेतु 9 सूत्रीय मांगें विधायक लारिया द्वारा सौंपे गए पत्र में क्षेत्र की शिक्षा, स्वास्थ्य और प्रशासनिक सुदृढ़ीकरण के लिए प्रमुख मांगें मकरोनिया में राजस्व अनुविभागीय कार्यालय (SDM Office) की स्थापना और नरयावली टप्पा तहसील को पूर्ण तहसील का दर्जा, नरयावली ग्राम पंचायत को नगर पंचायत बनाने की प्रक्रिया को तत्काल पूर्ण करना, शासकीय महाविद्यालय नरयावली में विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय का प्रारंभ तथा परसोरिया व जरुआखेड़ा में नए सरकारी कॉलेजों की स्थापना,मकरोनिया में आई.टी. पार्क की स्थापना तथा मकरोनिया व कर्रापुर में आधुनिक इनडोर स्टेडियम का निर्माण सहित तोड़ा गौतमिया एवं गढ़ौली सेवारा में नए तालाबों का निर्माण तथा करिया पाठा वियर व पिपरिया जसराज जलाशय को स्वीकृति का अनुरोध किया। खुरई रोड स्थित ज्ञानवीर यूनिवर्सिटी के उद्घाटन अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ उप-मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल, शिक्षा मंत्री श्री इंदर सिंह परमार और कैबिनेट मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत सहित अन्य वरिष्ठ जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस अवसर पर विधायक श्री लारिया ने कहा कि "नरयावली विधानसभा का विकास मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री जी का दृष्टिकोण सकारात्मक है और मुझे पूर्ण विश्वास है कि इन मांगों की स्वीकृति से क्षेत्र में खुशहाली और प्रगति के नए द्वार खुलेंगे।"

2 hrs ago
user_Raghvendr Singh
Raghvendr Singh
सागर नगर, सागर, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago
366ea020-7b78-42c5-a275-e0dccd6320cb

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • सागर जेरई में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने ज्ञानवीर विश्वविद्यालय का किया उद्घाटन, भविष्य के वकीलों द्वारा तैयार किए गए मूक कोर्ट का किया अवलोकन, मेधावी छात्राओं को किया सम्मानित, बुंदेली स्वाद का लिया आनंद, बोले- बुंदेली व्यंजन स्वादिष्ट भी और पाचक भी By MP15NEWSMPCG नीरज वैद्यराज पत्रकार  07582888100
    2
    सागर जेरई में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने ज्ञानवीर विश्वविद्यालय का किया उद्घाटन, भविष्य के वकीलों द्वारा तैयार किए गए मूक कोर्ट का किया अवलोकन, मेधावी छात्राओं को किया सम्मानित, बुंदेली स्वाद का लिया आनंद, बोले- बुंदेली व्यंजन स्वादिष्ट भी और पाचक भी
By MP15NEWSMPCG
नीरज वैद्यराज पत्रकार 
07582888100
    user_नीरज वैद्यराज पत्रकार
    नीरज वैद्यराज पत्रकार
    सागर नगर, सागर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • सागर जिले की नरयावाली विधानसभा के जेरई गांव पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन यादव, उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, मंत्री इंदर सिंह परमार, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, गोपाल भार्गव, भूपेंद्र सिंह भी मौजूद
    2
    सागर जिले की नरयावाली विधानसभा के जेरई गांव पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन यादव, उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, मंत्री इंदर सिंह परमार, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, गोपाल भार्गव, भूपेंद्र सिंह भी मौजूद
    user_Raghvendr Singh
    Raghvendr Singh
    सागर नगर, सागर, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • बीना रिफायनरी रोड पर हड़कल पार गांव के पास किया कंपनी की एक फोर व्हीलर गाड़ी आनियंत्रित होकर पलटी खाते हुए आप देख सकते हैं गाड़ी का क्या हाल हो गया गाड़ी में बैठे लोग हुए घायल मौके पर पहुंची एंबुलेंस सभी घायलों को पहुंचाया अस्पताल
    2
    बीना रिफायनरी रोड पर हड़कल पार गांव के पास किया कंपनी की एक फोर व्हीलर गाड़ी  आनियंत्रित होकर पलटी खाते हुए आप देख सकते हैं गाड़ी का क्या हाल हो गया गाड़ी में बैठे लोग हुए घायल मौके पर पहुंची एंबुलेंस सभी घायलों को पहुंचाया अस्पताल
    user_RAJESH BABELE
    RAJESH BABELE
    Court reporter सागर नगर, सागर, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव सागर के जेरई स्थित ज्ञानवीर यूनीवर्सिटी के उद्घाटन समारोह में।
    1
    मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव सागर के जेरई स्थित ज्ञानवीर यूनीवर्सिटी के उद्घाटन समारोह में।
    user_पत्रकार प्रशांत दीक्षित जैसीनगर
    पत्रकार प्रशांत दीक्षित जैसीनगर
    Newspaper publisher जैसिनगर, सागर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • खुरई में बेटियों को लगाया जा रहा HPV का टीका, सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए अभियान
    1
    खुरई में बेटियों को लगाया जा रहा HPV का टीका, सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए अभियान
    user_प्रफुल्ल बोहरे
    प्रफुल्ल बोहरे
    Khurai, Sagar•
    10 hrs ago
  • लोकल न्यूज़ बीना में भाई ने भाई के सिर पर पाइप से किया हमला, गंभीर घायल, पुलिस ने मामला किया दर्ज
    1
    लोकल न्यूज़ 
बीना में भाई ने भाई के सिर पर पाइप से किया हमला, गंभीर घायल,  पुलिस ने मामला किया दर्ज
    user_Mp news 24live
    Mp news 24live
    पत्रकार बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • खिमलासा में थ्रेसर में घुसा आदमी हुई मौत पत्नी बताई गई गर्भवती
    2
    खिमलासा में थ्रेसर में घुसा आदमी हुई मौत पत्नी बताई गई गर्भवती
    user_बिजय चोहन
    बिजय चोहन
    वीडियो क्रिएटर बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • सागर जिले की नरयावाली विधानसभा के जेरई गांव पहुंचे मुख्यमंत्री, हेलीकाप्टर हुआ लेंड देखें live Video
    1
    सागर जिले की नरयावाली विधानसभा के जेरई गांव पहुंचे मुख्यमंत्री, हेलीकाप्टर हुआ लेंड देखें live Video
    user_Raghvendr Singh
    Raghvendr Singh
    सागर नगर, सागर, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.