सड़क सुरक्षा को लेकर डीसी अनुपमा अंजली ने ली बैठक इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार से ईआरवी 112 त्वरित रिस्पॉन्स टाइम 6 मिनट 16 सेकंड दर्ज पिछले साल के मुकाबले आधी हुई सड़क दुर्घटनाएं सड़क सुरक्षा को लेकर डीसी अनुपमा अंजली ने ली बैठक इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार से ईआरवी 112 त्वरित रिस्पॉन्स टाइम 6 मिनट 16 सेकंड दर्ज पिछले साल के मुकाबले आधी हुई सड़क दुर्घटनाएं नारनौल, 26 अगस्त। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सुरक्षित सड़क, सुरक्षित सफर के विज़न को लेकर उपायुक्त अनुपमा अंजली ने बुधवार को लघु सचिवालय में सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी एवं जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ली। उपायुक्त ने बताया कि जिला प्रशासन के निरंतर प्रयासों से सड़क दुर्घटनाओं में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। वर्ष 2025 में जनवरी से अगस्त माह तक जहां जिले में 291 दुर्घटनाएं हुई थीं, वहीं वर्ष 2026 की इसी अवधि में यह घटकर 150 रह गई हैं। इसके साथ ही दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों का आंकड़ा 94 से घटकर 80 तथा घायलों की संख्या 344 से घटकर 217 पर आ गई है। इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए एनएचएआई और लोक निर्माण विभाग द्वारा बड़े पैमाने पर काम किया गया है। एनएचएआई नारनौल-रेवाड़ी और महेंद्रगढ़-भिवानी मार्ग का 100 प्रतिशत रोड सेफ्टी ऑडिट पूरा कर लिया गया है। आपातकालीन स्थिति में जीवन रक्षा के लिए पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की ईआरवी 112 का औसतन रिस्पॉन्स टाइम रिकॉर्ड 6 मिनट 16 सेकंड दर्ज किया गया है। इस त्वरित रिस्पॉन्स टाइम के कारण दुर्घटनाग्रस्त लोगों को अति शीघ्र चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। डीसी ने कहा कि प्रधानमंत्री राहत योजना के तहत पात्र दुर्घटना पीड़ितों को कैशलेस इलाज की सुविधा प्रदान की जाए। उन्होंने बताया कि आमजन और वाहन चालकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा जुलाई और अगस्त माह में 628 लोगों को प्राथमिक चिकित्सा (फर्स्ट एड) का प्रशिक्षण दिया गया। इसके साथ ही परिवहन विभाग द्वारा बस चालकों और परिचालकों के लिए नेत्र एवं स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए गए, जिसमें 154 चालकों-परिचालकों की आंखों की जांच की गई। उपायुक्त अनुपमा अंजली ने बैठक के अंत में अधिकारियों को निर्देश दिए कि दुर्घटना संभावित क्षेत्रों और ब्लैक स्पॉट्स के स्थाई समाधान के कार्य में और तेजी लाई जाए ताकि महेंद्रगढ़ जिले को पूर्णतः दुर्घटना-मुक्त बनाया जा सके। डीसी ने निर्देश दिए कि हर महीने ब्लैक स्पाट प्वाइंट के संबंध में अलग से बैठक संबंधित अधिकारियों के साथ होनी चाहिए। आरटीए मनोज कुमार ने पीपीटी के माध्यम से बैठक का एजेंडा सबके सामने रखा। इस बैठक में एडीसी तरुण कुमार पावरिया, एसडीएम महेंद्रगढ़ योगेश सैनी, सीईओ जिला परिषद निर्मल नागर, एसडीएम नांगल चौधरी उदय सिंह, डीएमसी रणवीर सिंह तथा डीएसपी डॉ कविता के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

- पानीपत में ACB का बड़ा ट्रैप! ₹20 हजार रिश्वत लेते पटवारी-सहायक गिरफ्तार 35 हजार की रिश्वत मांगी, 20 हजार लेते रंगे हाथ पकड़े गए पटवारी-सहायक!1
- महेंद्रगढ़ नागरिक अस्पताल में डॉक्टरों की कमी।रात और डॉक्टर डेपुटेशन पर भेजें। महेंद्रगढ़, हरियाणा, रेवाडी समाचारl1
- balaji luxury flower 🌹 balloon decoration bhojawas kanina balaji luxury flower 🌹 balloon decoration bhojawas kanina1
- 26 August 2026 Haryana News: Haryana Ki Taja Khabar Mukhya Samachar Haryana Daily News1
- भजनलाल शर्मा ने और कुछ तो किया नहीं बीजेपी को पेल रखा है बोले गोविंद सिंह डोटासरा1
- सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन शरद पूर्णिमा की रात में भगवान श्रीकृष्ण का गोपियों के साथ दिव्य नृत्य के प्रसंग पर उपस्थित श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर किया नीमराना के समीपवर्ती गांव घीलोठ में श्रीश्याम मंदिर के समीप सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन मुख्य यजमान राकेश कॉन्ट्रेक्टर विजय सिंह चौहान ने व्यास पीठ की विधिवत पूजा अर्चना कर कथा का शुभारंभ करवाया। कथा में विशिष्ठ अतिथि के रूप में कूलकिंग उद्योग इंडिया लिमिटेड प्लांट हैड अरूण शर्मा,फैक्ट्री मैनेजर सतपाल सिंह,एचआर हैड अरविन्द यादव,मेजर राजेन्द्र सिंह चौहान,उदयपालसिंह चौहान एवं पार्षद वेदप्रकाश खबरी रहे।श्रीमद्भागवत कथा के कथावाचक व्यास श्री छेदीलाल ने कथा में श्रीमद्भागवत कथा में आज व्यास पीठ से कथावाचक छेदीलाल महाराज ने इंद्र और कामधेनु द्वारा अभिषेक प्रसंग में राजा इंद्र का अहंकार टूटना, कृष्ण से क्षमा मांगना और उन्हें 'गोविंद' नाम देना सुनाया। गोविन्द नाम के बाद नन्द महाराज की वरुण लोक से मुक्ति के प्रसंग में एकादशी व्रत के बाद यमुना में स्नान करते समय वरुण देव के दूत नंद बाबा को ले जाते हैं, जिन्हें कृष्ण जी द्वारा छुड़ाकर लाने का प्रसंग सुनाया।इसके बाद महारास (रासलीला) के प्रसंग में शरद पूर्णिमा की रात भगवान श्रीकृष्ण का गोपियों के साथ दिव्य नृत्य के प्रसंग पर उपस्थित श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर किया। महारास के बाद कथावाचक छेदीलाल व्यास ने सुदर्शन विद्याधर का उद्धार और शंखचूड़ वध के प्रसंग में अजगर रूपी विद्याधर को चरण छूकर मुक्त करना और गोपियों को तंग करने वाले शंखचूड़ का वध करने की कथा सुनाई। वहीं कथा के अंत में अक्रूर जी के आगमन का प्रसंग में कंस के बुलावे पर अक्रूर जी का रथ लेकर वृंदावन आए और कृष्ण-बलराम को मथुरा चलने का न्यौता दिया गया। न्यौता के बाद श्रीकृष्ण का राधा रानी,माता यशोदा और गोपियों को रोता छोड़कर मथुरा के लिए निकलने का प्रसंग भाव विभोर कर गया।कथा के समापन पर उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया । इस अवसर पर अमरदीप सिंह चौहान,हवलदार वीरेन्द्र सिंह यादव,परमानंद यादव,अनिल सिंह चौहान कोलीला,लखन शर्मा,परसराम गुप्ता,हजारी लाल शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।4
- Jaipur गोपालपुरा बायपास पर कोचिंग संस्थानों को JDA कर रहा सील Jaipur गोपालपुरा बायपास पर कोचिंग संस्थानों को JDA कर रहा सील1
- रघुनाथपुरा में घर में महिला ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी रघुनाथपुरा में घर में महिला ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी रघुनाथपुरा। क्षेत्र में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब घर में एक 65 वर्षीय महिला मृत अवस्था में मिली। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की। मृतका की पहचान कमला पत्नी जगनाराम, उम्र 65 वर्ष, निवासी रघुनाथपुरा के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को नीचे उतरवाया। पुलिस ने शव को सूरजगढ़ सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है और महिला के इस कदम के पीछे के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है। आत्महत्या के कारणों का खुलासा पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा।1