Shuru
Apke Nagar Ki App…
दमोह जिले के पटेरा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान आरोपी के पास से एक लाख रुपये मूल्य का मशरूका और एक अवैध देशी पिस्टल बरामद की गई है।
सचिन सिंह राजपूत प्रदेश समय
दमोह जिले के पटेरा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान आरोपी के पास से एक लाख रुपये मूल्य का मशरूका और एक अवैध देशी पिस्टल बरामद की गई है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- मध्य प्रदेश के दमोह स्थित नवीन मेडिकल कॉलेज परिसर में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 250 पौधे लगाए गए। इस कार्यक्रम में प्रदेश के आनंद विभाग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल, सांसद राहुल सिंह लोधी, मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. अर्जुन सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे, जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल, प्रभारी कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत प्रवीण फुलपगारे सहित वरिष्ठ चिकित्सकों, जनप्रतिनिधियों और आमजनों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई। कार्यक्रम के दौरान राज्यमंत्री लखन पटेल ने कहा कि जिले के लिए इतना भव्य मेडिकल कॉलेज बनना एक बड़ी उपलब्धि है और इससे क्षेत्रवासियों को बेहतर व सस्ती स्वास्थ्य सेवाएँ मिलेंगी। वहीं सांसद राहुल सिंह लोधी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में यह विशाल अधोसंरचना तैयार हुई है। उन्होंने जानकारी दी कि शीघ्र ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दमोह प्रवास पर आकर नवीन मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण करेंगे और इस वर्ष आयोजित नीट (NEET) परीक्षा के आधार पर 100 विद्यार्थियों का प्रवेश प्रारंभ कर नियमित संचालन शुरू कर दिया जाएगा। जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल ने इसे जिले की पुरानी माँग बताते हुए कहा कि इससे स्थानीय विद्यार्थियों को उच्च चिकित्सा शिक्षा और रोज़गार के नए अवसर प्राप्त होंगे।3
- पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाए जा रहे 'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' अभियान के अंतर्गत दमोह में लोगों को शराब के सेवन से दूरी बनाए रखने और इसके दुष्परिणामों की लगातार जानकारी दी जा रही है। इसी क्रम में रविवार शाम 4 बजे एसपी आनंद कलादगी ने आमजन से शराब पीकर वाहन न चलाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि शराब पीकर वाहन न चलाएं, क्योंकि घर पर कोई आपका इंतजार कर रहा होता है। शराब के कारण होने वाली दुर्घटनाओं से परिवार बिखर जाते हैं और लापरवाही की वजह से लोग असमय काल के गाल में चले जाते हैं। इसीलिए यातायात के नियमों का पालन करें और शराब का सेवन बंद कर एक स्वच्छ और स्वस्थ समाज का निर्माण करें।1
- देश में युवाओं की शक्ति के सामने तानाशाह को आखिरकार झुकना पड़ा है। इस मौके पर देश के तमाम युवाओं को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं दी गई हैं।1
- पन्ना जिले के अमानगंज में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने छात्रों के समर्थन में उतरते हुए महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा है। अमानगंज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा छात्रों के पक्ष में यह ज्ञापन प्रेषित किया गया है।1
- दमोह शहर के बस स्टैंड स्थित शराब दुकान क्षेत्र से रविवार शाम करीब 5 बजे दो पेटी अवैध अंग्रेजी शराब की खेप पकड़ी गई। भगवती मानव कल्याण संगठन शाखा दमोह के कार्यकर्ताओं ने शराब ले जा रहे दो आरोपियों को पकड़कर कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बिना नंबर की एक होंडा शाइन बाइक भी जब्त कर ली। पकड़े गए आरोपियों की पहचान विहार निवासी रमेश यादव उर्फ कृष्णा यादव और दमोह के आमचोपड़ा निवासी प्रिंस यादव के रूप में हुई है। कोतवाली पुलिस ने दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जिले में इन दिनों 'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' अभियान चलाया जा रहा है। इसके बावजूद अवैध शराब की तस्करी और बिक्री के मामले सामने आने से अभियान की प्रभावशीलता पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है।1
- पन्ना जिले के अमानगंज में ब्लॉक कांग्रेस ने छात्रों के समर्थन में एक पदयात्रा निकाली। इस दौरान अमानगंज ब्लॉक कांग्रेस ने छात्रों का पक्ष रखते हुए ज्ञापन भी सौंपा।1
- दिल्ली पुलिस ने मोदी जी और अमित शाह जी को गाली देने तथा देश-विरोधी नारे लगाने वाले लगभग 3000 से अधिक लोगों की पहचान कर ली है। इन सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और दिल्ली पुलिस द्वारा इन्हें सीधे इनके घरों से उठाया जा रहा है। इस बीच, कॉकरोज जनता पार्टी ने भी इन लोगों से पूरी तरह पल्ला झाड़ लिया है। पार्टी द्वारा यह घोषणा की गई है कि यदि आरोपी कैमरे में कैद हो गए हैं, तो देश-विरोधी बयानों और हिंसा के लिए दर्ज FIR किसी भी हाल में वापस नहीं ली जाएगी। अब इन 3000 से ज्यादा लोगों को पुलिस के केस से बचाने के लिए न तो विपक्ष पार्टी का कोई नेता आएगा और न ही CJP वाले। विशेष रूप से इन सभी लोगों के पासपोर्ट कैंसिल कर दिए जाएंगे और इन्हें जीवन में कभी भी सरकारी नौकरी नहीं मिलेगी।1
- राज्यों की सीमाएं पार कर मंदिरों को अपना निशाना बनाने वाले दो अंतरराज्यीय नकबजनी चोर गिरोह आखिरकार पथरिया पुलिस के जाल में फंस गए हैं। पुलिस ने मंदिरों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले इन दोनों अंतरराज्यीय गिरोहों को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरोह सिक्किम, पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और दिल्ली सहित अन्य राज्यों के मंदिरों को अपना निशाना बनाकर चोरी करता था।1