उत्तरकाशी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने दी शुभकामनाएं, घर-घर मंदिरों में आशीर्वाद का दीप जलाने की अपील. गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। Vol.विजयपाल सजवाण ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल, दूरदर्शी एवं सशक्त नेतृत्व में भारत निरंतर विकास और प्रगति की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उनके नेतृत्व और राष्ट्र के प्रति समर्पण ने भारत को वैश्विक मंच पर एक सशक्त पहचान दिलाई है। Vol - उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर क्षेत्रवासी अपने-अपने घरों एवं मंदिरों में आस्था और श्रद्धा के साथ आशीर्वाद का दीप जलाकर उनके दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना करें। यह दीप राष्ट्रसेवा के प्रति उनके समर्पण और देश की उज्ज्वल प्रगति के लिए हमारी सामूहिक शुभकामनाओं का प्रतीक बने। Vol - पूर्व विधायक ने माँ गंगा, माँ यमुना एवं भगवान बद्री-केदार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर ऊर्जा की प्रार्थना करते हुए कहा कि वे इसी प्रकार निरंतर राष्ट्र की सेवा करते रहें और भारत को विकास एवं समृद्धि की नई ऊंचाइयों तक ले जाएं। Byte - विजयपाल सजवाण. पूर्व विधायक. गंगोत्री विधानसभा.
उत्तरकाशी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने दी शुभकामनाएं, घर-घर मंदिरों में आशीर्वाद का दीप जलाने की अपील. गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। Vol.विजयपाल सजवाण ने
कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल, दूरदर्शी एवं सशक्त नेतृत्व में भारत निरंतर विकास और प्रगति की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उनके नेतृत्व और राष्ट्र के प्रति समर्पण ने भारत को वैश्विक मंच पर एक सशक्त पहचान दिलाई है। Vol - उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर
पर क्षेत्रवासी अपने-अपने घरों एवं मंदिरों में आस्था और श्रद्धा के साथ आशीर्वाद का दीप जलाकर उनके दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना करें। यह दीप राष्ट्रसेवा के प्रति उनके समर्पण और देश की उज्ज्वल प्रगति के लिए हमारी सामूहिक शुभकामनाओं का प्रतीक बने। Vol - पूर्व विधायक ने माँ गंगा, माँ
यमुना एवं भगवान बद्री-केदार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर ऊर्जा की प्रार्थना करते हुए कहा कि वे इसी प्रकार निरंतर राष्ट्र की सेवा करते रहें और भारत को विकास एवं समृद्धि की नई ऊंचाइयों तक ले जाएं। Byte - विजयपाल सजवाण. पूर्व विधायक. गंगोत्री विधानसभा.
- यूथ कांग्रेस के पूर्व महासचिव रहे लखवीर चौहान बने जिला कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी लखवीर चौहान को टिहरी जिला कांग्रेस ने दी अहम जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओ मे उत्साह1
- गंगोत्री धाम में पीएम मोदी के जन्मदिवस पर तीर्थ पुरोहितों ने की विशेष पूजा-अर्चना गंगोत्री धाम में पीएम मोदी के जन्मदिवस पर तीर्थ पुरोहितों ने की विशेष पूजा-अर्चना उत्तरकाशी। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को विश्वप्रसिद्ध गंगोत्री धाम में तीर्थ पुरोहितों की ओर से विशेष पूजा-अर्चना, धारा पूजन एवं धारा आरती का आयोजन किया गया। इस दौरान मां गंगा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई। गंगोत्री धाम में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम के दौरान तीर्थ पुरोहितों ने विधि-विधान के साथ मां भगवती गंगा की पूजा-अर्चना की और धारा आरती कर प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर गंगा पुरोहित सभा के अध्यक्ष पंडित संजीव सेमवाल, सचिव माधवानंद सेमवाल, कोषाध्यक्ष पवन सेमवाल सहित तमाम पदाधिकारी, वहीं, पंच मंदिर समिति की ओर से भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गंगोत्री धाम पहुंचे तीर्थयात्रियों के लिए गर्म पानी, चाय, भोजन एवं भोग प्रसाद की व्यवस्था की गई। समिति की ओर से श्रद्धालुओं की सेवा के साथ धार्मिक अनुष्ठानों में भी सहभागिता की गई। गंगोत्री धाम में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम के दौरान तीर्थ पुरोहितों एवं श्रद्धालुओं ने मां गंगा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की।1
- मसूरी में बड़ा हादसा! 100 फीट गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, 5 युवक घायल मसूरी में गज्जी बैंड के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन सवार पांच युवक घायल हो गए। सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस और फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद सभी घायलों को खाई से बाहर निकाला। सभी को 108 एंबुलेंस से उप जिला चिकित्सालय मसूरी पहुंचाया गया। पांचों घायल मुजफ्फरनगर के रहने वाले बताए गए हैं और मसूरी घूमने के बाद देहरादून लौट रहे थे। एक युवक की हालत गंभीर होने पर उसे देहरादून हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी में तेज गति को हादसे का संभावित कारण बताया जा रहा है।1
- स्वाद, सेहत से भरपूर, बनाने में इतनी आसान, ऐसे तैयार कीजिये 'कॉर्न चाट'1
- 18 सितंबर 2026 को उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी हत्याकांड को पूरे 4 साल हो रहे हैं, और इस अवसर पर उनकी चौथी पुण्यतिथि पर प्रदेश भर में न्याय की मांग को लेकर बड़े प्रदर्शन और श्रद्धांजलि सभाओं का आयोजन किया जाएगा! ऋषिकेश के वनंतरा रिजॉर्ट में 18 सितंबर 2022 को हुई उपरोक्त दुखद घटना के चार साल बीत जाने के बाद भी जनता और राजनीतिक दलों में "वीआईपी (VIP)" के नाम का खुलासा न होने और मामले की सीबीआई (CBI) जांच की स्थिति को लेकर भारी आक्रोश है! देहरादून के गांधी पार्क में 18 सितंबर को सुबह 10:30 बजे एक विशाल श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जा रही है। 'संयुक्त संघर्ष मंच' और अन्य सामाजिक संगठनों द्वारा आयोजित इस सभा में अंकिता को याद करने के साथ ही न्याय की लड़ाई को तेज करने का संकल्प लिया जाएगा! उत्तराखंड के विभिन्न छात्र और युवा संगठन शुक्रवार 18 सितंबर को दोपहर 12 बजे देहरादून स्थित सीबीआई कार्यालय में प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शनकारियों का मुख्य सवाल यह है कि करीब एक साल से चल रही सीबीआई जांच के बावजूद वह "संभावित वीआईपी" आज भी खुलेआम सत्ता के नशे में कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए क्यों घूम रहा है! बड़ा सवाल! उत्तराखंड कांग्रेस ने इस मौके पर पूरे प्रदेश में प्रदर्शन का निर्णय लिया है। ऋषिकेश स्थित वनंतरा रिजॉर्ट पर होने वाले मुख्य प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल खुद मौजूद रहेंगे! अंकिता की स्मृति में पूरे उत्तराखंड के लोग 18 सितंबर की शाम को एकजुट होकर दीप जलाएंगे और सोशल मीडिया व सड़कों पर न्याय की आवाज़ बुलंद करेंगे। पुण्यतिथि से ठीक पहले, अंकिता मामले में पैरवी कर चुके वरिष्ठ अधिवक्ता नवनीश नेगी को एक धमकी भरा पत्र मिला है, जिसमें उन्हें दुर्घटना और हमले की धमकी दी गई है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।3
- सरकारी जमीन पर कब्जा किया है? अब सैटेलाइट मैपिंग से खुलेगा राज! देहरादून: सरकारी जमीन और परिसंपत्तियों को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने समीक्षा बैठक में सभी संबंधित विभागों को अपनी परिसंपत्तियों की सैटेलाइट पॉलीगॉन मैपिंग कर सीमा निर्धारित करने और विवरण UK-GAMS पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि पोर्टल पर प्रदर्शित अतिक्रमण को तत्काल हटाया जाएगा। वहीं, मैपिंग का काम शुरू नहीं करने वाले 12 विभागों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। जिन विभागों की 100 से अधिक परिसंपत्तियों की मैपिंग लंबित है, उन्हें भी चेतावनी नोटिस दिया जाएगा। प्रशासन के अनुसार, 16 विभाग मैपिंग का काम पूरा कर चुके हैं, जबकि 41 विभागों में प्रक्रिया जारी है। डीएम ने चेतावनी दी कि प्रगति नहीं मिलने पर संबंधित अधिकारियों की व्यक्तिगत जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाएगी।1
- उत्तरकाशी /गंगोत्री. कल रात्रि को गंगोत्री धाम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर विशेष धारा पूजन व आरती, गंगा पुरोहितों ने मांगी दीर्घायु की कामना. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्म दिवस के अवसर पर कल रात्रि को गंगोत्री धाम में गंगा पुरोहितों द्वारा विशेष धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान गंगा घाट पर मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सफल कार्यकाल की कामना को लेकर धारा पूजन एवं विशेष धारा आरती संपन्न की गई। Vol.गंगा पुरोहित सभा के अध्यक्ष पंडित संजीव सेमवाल ने मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा आज हमारे राज्य के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन है। समस्त तीर्थ पुरोहितों की ओर से हम उन्हें हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित करते हैं। इस अवसर पर गंगा घाट पर गंगा पूजन का आयोजन किया गया है तथा माँ भगवती गंगा की धारा आरती के माध्यम से माँ पतित पावनी से प्रार्थना की जा रही है कि मुख्यमंत्री को लंबी आयु और आरोग्य प्राप्त हो तथा उनका कार्यकाल राज्य की प्रगति के लिए अत्यंत उत्तम एवं सफल रहे। Vol.इस अवसर पर गंगोत्री धाम में भक्तिमय माहौल रहा. कार्यक्रम के दौरान गंगा पुरोहित सभा के अध्यक्ष पंडित संजीव सेमवाल के साथ सचिव माधवानंद सेमवाल, कोषाध्यक्ष पवन सेमवाल, सुनील सेमवाल, दीपक सेमवाल, गोवर्धन सेमवाल, राजेश सेमवाल, महेश सेमवाल, केशवानंद सेमवाल सहित बड़ी संख्या में तीर्थ पुरोहित मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में माँ गंगा से मुख्यमंत्री धामी के जीवन की प्रार्थना की। Byte - संजीव सेमवल. गंगा पुरोहित.4
- सरकार UPA पेमेंट मे भी जनता को लूटने का कर रही कार्य : कुलदीप पंवार सरकार UPA पेमेंट मे भी जनता को लूटने का कर रही कार्य : कुलदीप पंवार1
- बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारीः जिलाधिकारी प्रेस नोट देहरादून बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारीः जिलाधिकारी CWC के समक्ष 236 प्रकरण प्रस्तुत, 120 का निस्तारण; 06 बच्चों को दत्तक ग्रहण हेतु विधिक रूप से मुक्त किया गया जिलाधिकारी/अध्यक्ष जिला बाल संरक्षण इकाई, देहरादून डॉ0 आशीष चौहान की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में देर शाम बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति (DCWPC), बाल कल्याण समिति (CWC), चाइल्ड हेल्पलाइन-1098 तथा बाल भिक्षावृत्ति निवारण प्रयास/इंटेंसिव केयर सेंटर, साधु राम इंटर कॉलेज की त्रैमासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बाल संरक्षण, पुनर्वास, दत्तक ग्रहण, शिक्षा, स्वास्थ्य, बालश्रम, बाल विवाह एवं बाल भिक्षावृत्ति उन्मूलन से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि प्रत्येक प्रकरण में बच्चे के सर्वोत्तम हित, सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पुनर्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। बाल संरक्षण से जुड़े सभी विभाग एवं संस्थाएं आपसी समन्वय से प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें तथा लापरवाही पाए जाने पर जवाबदेही तय की जाए। विगत तीन माह में बाल कल्याण समिति के समक्ष 236 प्रकरण प्रस्तुत हुए, जिनमें 120 का निस्तारण किया जा चुका है। संस्थागत बालगृहों में निवासरत 06 बच्चों को दत्तक ग्रहण हेतु विधिक रूप से मुक्त किया गया। वित्तीय वर्ष 2026 में अब तक 05 बच्चों को दत्तक ग्रहण में दिया गया है। वर्ष 2016 से अब तक जनपद से कुल 109 बच्चों को देश एवं विदेश में दत्तक ग्रहण में दिए जाने की जानकारी दी गई। चाइल्ड हेल्पलाइन-1098 की समीक्षा में अप्रैल-जून के दौरान 200 तथा जुलाई से अब तक 174 प्रकरण प्राप्त होने की जानकारी दी गई। बाल विवाह के 02 मामले तथा बालश्रम के 46 प्रकरण प्राप्त हुए हैं। जिलाधिकारी ने पारिवारिक समस्याओं एवं अन्य संवेदनशील प्रकरणों में काउंसलिंग और नियमित फॉलोअप के निर्देश दिए। जनपद में संचालित 19 राजकीय एवं स्वैच्छिक बालगृहों की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने आवास, भोजन, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं को मानकों के अनुरूप बनाए रखने तथा कमियों का समयबद्ध समाधान कराने के निर्देश दिए। समीक्षा अवधि में बालगृहों के 16 निरीक्षण किए गए। संस्थाओं में कार्यरत 156 कार्मिकों में से 138 का पुलिस सत्यापन हो चुका है तथा शेष का सत्यापन शीघ्र कराने को कहा गया। बालगृहों में निवासरत 302 बच्चों की दस्तावेजी स्थिति की समीक्षा में बताया गया कि 236 के आधार कार्ड, 95 के आयुष्मान कार्ड एवं 116 के राशन कार्ड बनाए जा चुके हैं तथा 219 बच्चे विद्यालयों में अध्ययनरत हैं। शेष बच्चों के दस्तावेज प्राथमिकता से तैयार कराने के निर्देश दिए गए। बाल भिक्षावृत्ति एवं बालश्रम उन्मूलन अभियान की समीक्षा में बताया गया कि दिसंबर 2024 से अब तक 744 बच्चों को चिन्हित/रेस्क्यू किया गया, जिनमें 111 बाल भिक्षावृत्ति, 173 कूड़ा बीनने वाले, 101 बालश्रम, 307 ड्रॉपआउट एवं 52 अन्य श्रेणी के बच्चे शामिल हैं। इनमें से 216 बच्चों का विद्यालयों में प्रवेश कराया गया है। जिलाधिकारी ने रेस्क्यू के बाद शिक्षा, स्वास्थ्य, काउंसलिंग एवं पुनर्वास के लिए प्रभावी फॉलोअप सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मिशन वात्सल्य के तहत ब्लॉक, ग्राम, नगर निकाय एवं वार्ड स्तर पर बाल संरक्षण समितियों को सक्रिय करने तथा उपलब्ध अनटाइड अनुदान की 5 प्रतिशत धनराशि बच्चों के कल्याण एवं सुरक्षा पर नियमानुसार व्यय करने के निर्देश दिए। साथ ही अनाथ एवं परित्यक्त बच्चों के प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, दत्तक ग्रहण, अन्य राज्यों के बच्चों को गृह राज्य भेजने तथा बच्चों के अभिलेख अद्यतन रखने की कार्रवाई समयबद्ध रूप से करने को कहा। संयुक्त मजिस्ट्रेट हर्षिता सिंह, अध्यक्ष जिला बाल कल्याण समिति नमिता ममगाईं, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट, जिला शिक्षा अधिकारी प्रेमलाल भारती, पुलिस क्षेत्राधिकारी वंदना वर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर ghildiyal , जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास जितेंद्र कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।2