शासन की मंशा के अनुरूप राजस्व वादों का गुण-दोष के आधार पर प्राथमिकता से करें निस्तारण : डीएम *राजस्व वसूली में तेजी लाने तथा प्रवर्तन कार्यों में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश बाराबंकी, 17 सितंबर 2026। डीआरडीए स्थित गांधी सभागार में जिलाधिकारी श्री ईशान प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कर एवं करेत्तर राजस्व प्राप्तियों, सीएम डैशबोर्ड के राजस्व संबंधी बिंदुओं, राजस्व वादों के निस्तारण, भूमि विवादों तथा विभिन्न विभागों की प्रवर्तन कार्रवाई की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने विभागवार प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति तथा राजस्व कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। राजस्व वादों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी राजस्व वादों का गुण-दोष के आधार पर प्राथमिकता से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि लंबित राजस्व वादों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए तथा प्रत्येक प्रकरण में संबंधित तथ्यों एवं अभिलेखों का समुचित परीक्षण करते हुए गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निर्णय लिया जाए। धारा-34, धारा-38(2), अंश सुधार तथा अन्य लंबित राजस्व वादों में अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। सीएम डैशबोर्ड के अंतर्गत वरासत, नामांतरण, खतौनी संशोधन एवं अन्य प्रमुख संकेतकों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा। भूमि विवादों की समीक्षा के दौरान उन्होंने आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों का मौके पर सत्यापन कर गुणवत्तापूर्ण एवं स्थायी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आवश्यकता के अनुसार राजस्व एवं पुलिस विभाग के समन्वय से प्रभावी कार्रवाई करने को कहा। कर एवं करेत्तर राजस्व वसूली की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को लक्ष्य के अनुरूप राजस्व प्राप्तियों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने बड़े बकायेदारों से प्रभावी वसूली के लिए अभियान चलाने तथा लंबित देयों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि राजस्व वसूली में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। खाद्य सुरक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने खाद्य प्रतिष्ठानों एवं अन्य संबंधित स्थलों की नियमित जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने परिषदीय विद्यालयों एवं आवासीय सरकारी विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन (एमडीएम) की गुणवत्ता की नियमित जांच कराने तथा विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान देने को कहा। ऑनलाइन होम डिलीवरी सर्विस से जुड़ी एजेंसियों के भंडार गृहों की भी नियमित अंतराल पर जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) श्री निरंकार सिंह, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) श्री राजकुमार सिंह, समस्त उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, एआरटीओ, संबंधित विभागों के अधिकारी एवं अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
शासन की मंशा के अनुरूप राजस्व वादों का गुण-दोष के आधार पर प्राथमिकता से करें निस्तारण : डीएम *राजस्व वसूली में तेजी लाने तथा प्रवर्तन कार्यों में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश बाराबंकी, 17 सितंबर 2026। डीआरडीए स्थित गांधी सभागार में जिलाधिकारी श्री ईशान प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कर एवं करेत्तर राजस्व प्राप्तियों, सीएम डैशबोर्ड के राजस्व संबंधी बिंदुओं, राजस्व वादों के निस्तारण, भूमि विवादों तथा विभिन्न विभागों की प्रवर्तन कार्रवाई की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने विभागवार प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति तथा राजस्व कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। राजस्व वादों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी राजस्व वादों का गुण-दोष के आधार पर प्राथमिकता से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि लंबित राजस्व
वादों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए तथा प्रत्येक प्रकरण में संबंधित तथ्यों एवं अभिलेखों का समुचित परीक्षण करते हुए गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निर्णय लिया जाए। धारा-34, धारा-38(2), अंश सुधार तथा अन्य लंबित राजस्व वादों में अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। सीएम डैशबोर्ड के अंतर्गत वरासत, नामांतरण, खतौनी संशोधन एवं अन्य प्रमुख संकेतकों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा। भूमि विवादों की समीक्षा के दौरान उन्होंने आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों का मौके पर सत्यापन कर गुणवत्तापूर्ण एवं स्थायी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आवश्यकता के अनुसार राजस्व एवं पुलिस विभाग के समन्वय से प्रभावी कार्रवाई करने को कहा। कर एवं करेत्तर राजस्व वसूली की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को लक्ष्य के अनुरूप राजस्व प्राप्तियों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
उन्होंने बड़े बकायेदारों से प्रभावी वसूली के लिए अभियान चलाने तथा लंबित देयों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि राजस्व वसूली में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। खाद्य सुरक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने खाद्य प्रतिष्ठानों एवं अन्य संबंधित स्थलों की नियमित जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने परिषदीय विद्यालयों एवं आवासीय सरकारी विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन (एमडीएम) की गुणवत्ता की नियमित जांच कराने तथा विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान देने को कहा। ऑनलाइन होम डिलीवरी सर्विस से जुड़ी एजेंसियों के भंडार गृहों की भी नियमित अंतराल पर जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) श्री निरंकार सिंह, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) श्री राजकुमार सिंह, समस्त उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, एआरटीओ, संबंधित विभागों के अधिकारी एवं अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
- *5 बच्चों की सास का 20 साल छोटे दामाद पर दिल आ गया* *रातभर पंचायत चली, लेकिन दोनों को अलग नहीं कर पाई* *अब दोनों ने एकसाथ रहने का ऐलान कर दिया है* *मामला मैनपुरी, उत्तर प्रदेश का है।*1
- 15 August 2026 mein bacchon ne Tiranga Lekar School Ki Raunak Badhai Aur railiyan Bhi nikaali 15 August 2026 mein bacchon ne Tiranga Lekar School Ki Raunak Badhai Aur railiyan Bhi nikaali1
- Post by Shiva सलमानी2
- मां बेंल्हा देवी धाम में महिलाओं ने तीज का पर्व बडें धूमधाम से मनाया । ब्रेकिंग प्रतापगढ मां बेंल्हा देवी धाम में महिलाओं ने तीज का पर्व बडें धूमधाम से मनाया ।1
- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज भगवान विश्वकर्मा की पावन जयंती पर गोरखपुर में आयोजित श्री विश्वकर्मा पूजनोत्सव किया। इस अवसर पर श्री योगी ने संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन अत्यंत पवित्र दिन है। एक और इस सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की आज पावन जयंती है। वहीं दूसरी ओर, नए भारत के शिल्पी देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी का भी आज पावन जन्मदिन है। मैं बाबा गोरखनाथ की इस पावन धरा से, श्री विश्वकर्मा पंचायत मंदिर में भगवान विश्वकर्मा के पावन चरणों में नमन करते हुए, भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के इस पावन जन्मदिन के अवसर पर, उत्तर प्रदेश वासियों की ओर से जन्मदिन की हृदय से बधाई देते हुए, नए भारत और विकसित भारत की उनकी संकल्पना उनके नेतृत्व में 140 करोड़ भारतवासी साकार होते हुए देखेंगे इस विश्वास के साथ, उनके स्वस्थ और दीर्घ जीवन की कामना बाबा गोरखनाथ और भगवान विश्वकर्मा से करता हूं। मुख्यमंत्री श्री योगी ने कहा नए भारत में प्रधानमंत्री मोदी जी ने आप सभी हस्तशिल्पी और कारीगरों को 'पीएम विश्वकर्मा' के रूप में एक प्लेटफॉर्म उपलब्ध करवाया है। प्रधानमंत्री जी का कहना है कि जो भी देश अपने हस्तशिल्पी और कारीगरों को अपने आर्टिजन्स का सम्मान करता है, वह आगे बढ़ता है, और इसलिए चाहे वह 'विश्वकर्मा श्रम सम्मान' के माध्यम से,चाहे वह राजमिस्त्री हो, चाहे वह लकड़ी का कार्य करने वाला बढ़ई हो, चाहे वह हलवाई हो, चाहे वह सुनार का काम करने वाला स्वर्ण व्यवसायी हो, कारीगर हो, या फिर समाज के अंदर ऐसे तमाम कारीगरी है, जो कारीगरी इस समाज के स्वावलंबन का आधार बनी थी। आजादी के बाद निरंतर उनकी उपेक्षा हुई, लेकिन पहली बार किसी सरकार ने उनके बारे में सुना और जाना उनकी चिंता की, उन्हें टूलकिट उपलब्ध... करवाया, उन्हें ट्रेनिंग की सुविधा उपलब्ध करवाई, उन्हें सस्ता बैंक से लोन उपलब्ध करवाया। वह भारतीय जनता पार्टी की प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व की डबल इंजन की सरकार है। श्री योगी ने क्या कहा सुनिए।,,, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज भगवान विश्वकर्मा की पावन जयंती पर गोरखपुर में आयोजित श्री विश्वकर्मा पूजनोत्सव किया। इस अवसर पर श्री योगी ने संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन अत्यंत पवित्र दिन है। एक और इस सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की आज पावन जयंती है। वहीं दूसरी ओर, नए भारत के शिल्पी देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी का भी आज पावन जन्मदिन है। मैं बाबा गोरखनाथ की इस पावन धरा से, श्री विश्वकर्मा पंचायत मंदिर में भगवान विश्वकर्मा के पावन चरणों में नमन करते हुए, भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के इस पावन जन्मदिन के अवसर पर, उत्तर प्रदेश वासियों की ओर से जन्मदिन की हृदय से बधाई देते हुए, नए भारत और विकसित भारत की उनकी संकल्पना उनके नेतृत्व में 140 करोड़ भारतवासी साकार होते हुए देखेंगे इस विश्वास के साथ, उनके स्वस्थ और दीर्घ जीवन की कामना बाबा गोरखनाथ और भगवान विश्वकर्मा से करता हूं। मुख्यमंत्री श्री योगी ने कहा नए भारत में प्रधानमंत्री मोदी जी ने आप सभी हस्तशिल्पी और कारीगरों को 'पीएम विश्वकर्मा' के रूप में एक प्लेटफॉर्म उपलब्ध करवाया है। प्रधानमंत्री जी का कहना है कि जो भी देश अपने हस्तशिल्पी और कारीगरों को अपने आर्टिजन्स का सम्मान करता है, वह आगे बढ़ता है, और इसलिए चाहे वह 'विश्वकर्मा श्रम सम्मान' के माध्यम से,चाहे वह राजमिस्त्री हो, चाहे वह लकड़ी का कार्य करने वाला बढ़ई हो, चाहे वह हलवाई हो, चाहे वह सुनार का काम करने वाला स्वर्ण व्यवसायी हो, कारीगर हो, या फिर समाज के अंदर ऐसे तमाम कारीगरी है, जो कारीगरी इस समाज के स्वावलंबन का आधार बनी थी। आजादी के बाद निरंतर उनकी उपेक्षा हुई, लेकिन पहली बार किसी सरकार ने उनके बारे में सुना और जाना उनकी चिंता की, उन्हें टूलकिट उपलब्ध... करवाया, उन्हें ट्रेनिंग की सुविधा उपलब्ध करवाई, उन्हें सस्ता बैंक से लोन उपलब्ध करवाया। वह भारतीय जनता पार्टी की प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व की डबल इंजन की सरकार है। श्री योगी ने क्या कहा सुनिए।,,,1
- जय जय श्री विश्वकर्मा, आदि शिल्पी भगवान। सृष्टि के रचयिता, तुम हो सबसे महान।। अंतरा 1: ब्रह्मा के पुत्र, तुम देवों के शिल्पकार। द्वारका नगरी, लंका बनाई अपार।। हाथ जोड़ कर सोनी करे तेरा ध्यान। हे प्रभु आकर, कर दो कल्याण।। अंतरा 2 मैं हूँ तेरी सेविका, शुक्ला परिवार से सोनी आई। औजारों को तिलक लगा, तेरी ज्योत जगाई।। मेरे हर काम में, बस तेरा ही नाम हो। मेरी मेहनत से, हे प्रभु तेरा सम्मान हो।। अंतरा 3: कर्म ही पूजा है, यही तुम सिखाते। मेहनती हाथों को, गले से लगाते।। सोनी की अरदास सुनो, हे अंतर्यामी। सदा सहाय रहना, हे विश्वकर्मा स्वामी।। समापन: विश्वकर्मा बाबा की जय, सदा ही जय हो। सोनी शरण में तेरी, बेड़ा पार हो।। लेखिका कवयित्री सोनी शुक्ला क्रांति लखनऊ उत्तर प्रदेश जय जय श्री विश्वकर्मा, आदि शिल्पी भगवान। सृष्टि के रचयिता, तुम हो सबसे महान।। अंतरा 1: ब्रह्मा के पुत्र, तुम देवों के शिल्पकार। द्वारका नगरी, लंका बनाई अपार।। हाथ जोड़ कर सोनी करे तेरा ध्यान। हे प्रभु आकर, कर दो कल्याण।। अंतरा 2 मैं हूँ तेरी सेविका, शुक्ला परिवार से सोनी आई। औजारों को तिलक लगा, तेरी ज्योत जगाई।। मेरे हर काम में, बस तेरा ही नाम हो। मेरी मेहनत से, हे प्रभु तेरा सम्मान हो।। अंतरा 3: कर्म ही पूजा है, यही तुम सिखाते। मेहनती हाथों को, गले से लगाते।। सोनी की अरदास सुनो, हे अंतर्यामी। सदा सहाय रहना, हे विश्वकर्मा स्वामी।। समापन: विश्वकर्मा बाबा की जय, सदा ही जय हो। सोनी शरण में तेरी, बेड़ा पार हो।। लेखिका कवयित्री सोनी शुक्ला क्रांति लखनऊ उत्तर प्रदेश1
- प्रधानमंत्री के जन्मोत्सव पर दीयों से जगमगाया सफदरगंज स्वास्थ्य केंद्र, इंदल वर्मा ने स्टाफ के साथ मनाया उत्सव ब्यूरो चीफ बाराबंकी सफदरगंज। थाना सफदरगंज क्षेत्र अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सफदरगंज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में अनोखा उत्सव मनाया गया। पीएचसी परिसर को सैकड़ों दीपों से सजाया गया। मुख्य गेट से लेकर अस्पताल के अंदर तक फर्श पर दीयों की कतारें और आकर्षक रंगोली बनाई गई, जिससे पूरा स्वास्थ्य केंद्र दीपों की रोशनी में जगमगा उठा। इस अवसर पर इंदल वर्माऔर पीएचसी के स्टाफ ने मिलकर अस्पताल परिसर में दीप प्रज्ज्वलित किए। दीपोत्सव के दौरान अस्पताल में मौजूद स्टाफ ने प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की। वीडियो में पीएचसी के अंदर दीयों के बीच कर्मचारी उत्साह के साथ खड़े नजर आ रहे हैं। आमतौर पर सरकारी अस्पतालों की अव्यवस्था की खबरें सामने आती हैं, लेकिन सफदरगंज पीएचसी में प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर की गई इस तरह की सजावट और साफ-सफाई ने सभी का दिल जीत लिया। स्थानीय लोगों ने इस पहल को स्वास्थ्य विभाग की सकारात्मक सोच बताया और इंदल वर्मा व समस्त स्टाफ की सराहना की।1
- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, CM योगी आदित्यनाथ, AP CM चंद्र बाबू नायडू, मंत्री चिराग पासवान ने PM मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी से वडनगर के लिए बाइक्स रैली को हरी झंडी दिखाई... रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, CM योगी आदित्यनाथ, AP CM चंद्र बाबू नायडू, मंत्री चिराग पासवान ने PM मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी से वडनगर के लिए बाइक्स रैली को हरी झंडी दिखाई...1