गणेश शोभायात्रा को लेकर शांति समिति की बैठक, ड्रोन से होगी निगरानी राजपुर। 14 सितंबर को प्रस्तावित गणेश शोभायात्रा एवं भाव जुलूस को लेकर राजपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी धार्मिक आयोजन के दौरान कानून-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने को लेकर चर्चा की गई। पुलिस एवं प्रशासन ने बताया कि शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की व्यवस्था की गई है। राजपुर थाना क्षेत्र के पुलिस बल के साथ आसपास के थानों से भी पुलिस बल बुलाया गया है, जो पूरे जुलूस के दौरान तैनात रहेगा। पुलिस द्वारा पूरे आयोजन पर लगातार नजर रखी जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए ड्रोन के माध्यम से भी निगरानी की जाएगी। पुलिस ने स्पष्ट किया कि शोभायात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की अवैध या असामाजिक गतिविधि करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से भी स्थिति पर नजर रखेगी। बैठक में एसडीओपी बीएल अटोदे, थाना प्रभारी माधवसिंह ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर आकाश यादव, जीपी डावर तहसीलदार,नरगावे पटवारी राजपुर सहित पुलिस-प्रशासन के अधिकारी, आयोजन समिति के सदस्य एवं नगर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। अधिकारियों ने आयोजनकर्ताओं से अपील की कि शोभायात्रा शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखें। किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक गतिविधि या विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए आयोजन समिति एवं नागरिकों से पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई। पुलिस ने कहा कि धार्मिक आयोजन के दौरान सुरक्षा और कानून-व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी तथा पूरे कार्यक्रम के दौरान पुलिस बल मुस्तैद रहेगा।
गणेश शोभायात्रा को लेकर शांति समिति की बैठक, ड्रोन से होगी निगरानी राजपुर। 14 सितंबर को प्रस्तावित गणेश शोभायात्रा एवं भाव जुलूस को लेकर राजपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी धार्मिक आयोजन के दौरान कानून-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने को लेकर चर्चा की गई। पुलिस एवं प्रशासन ने बताया कि शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की व्यवस्था की गई है। राजपुर थाना क्षेत्र के पुलिस बल के साथ आसपास के थानों से भी पुलिस बल बुलाया गया है, जो पूरे जुलूस के दौरान तैनात रहेगा। पुलिस द्वारा पूरे आयोजन पर लगातार नजर रखी जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए ड्रोन के माध्यम से भी निगरानी की जाएगी। पुलिस ने स्पष्ट किया कि शोभायात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की अवैध या असामाजिक गतिविधि करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से भी स्थिति पर नजर रखेगी। बैठक में एसडीओपी बीएल अटोदे, थाना प्रभारी माधवसिंह ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर आकाश यादव, जीपी डावर तहसीलदार,नरगावे पटवारी राजपुर सहित पुलिस-प्रशासन के अधिकारी, आयोजन समिति के सदस्य एवं नगर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। अधिकारियों ने आयोजनकर्ताओं से अपील की कि शोभायात्रा शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखें। किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक गतिविधि या विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए आयोजन समिति एवं नागरिकों से पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई। पुलिस ने कहा कि धार्मिक आयोजन के दौरान सुरक्षा और कानून-व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी तथा पूरे कार्यक्रम के दौरान पुलिस बल मुस्तैद रहेगा।
- रलावती से जुड़ी हर ताज़ा खबर के लिए हमें फॉलो करें। गौरव डावर ग्राम पंचायत रलावती में पिछले 2 से 3 दिनों से लगातार बारिश हो रही है। बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। अभी फसलें पककर तैयार हो चुकी हैं, तो लगातार बारिश के चलते किसानों को भारी नुकसान होने की आशंका है। खेतों में पानी भरने से फसलें प्रभावित हो सकती हैं। मौसम का यह सिलसिला कब थमेगा, यह अभी कहना मुश्किल है। किसानों की नजर अब बारिश रुकने और अपनी फसल बचाने पर टिकी हुई है। और नदी नाले उफान पर चल रहे हे ओर गलियों में भी भारी पानी भर चुका हे रलावती से जुड़ी हर ताज़ा खबर के लिए हमें फॉलो करें। गौरव डावर।1
- शहीद भीमा नायक सागर (लोअर गोई) बांध के गेट खोले , निचले क्षेत्रों में प्रशासन ने किया अलर्ट जारी1
- *भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के धार जिला ग्रामीण प्रभारी विकास यादव (धनगर) का हुआ धरमपुरी विधानसभा का प्रवास* *भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के धार जिला ग्रामीण प्रभारी विकास यादव (धनगर) का हुआ धरमपुरी विधानसभा का प्रवास* राहुल सेन मांडव मो 9669141814 मांडू न्यूज/भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा जिला धार ग्रामीण के जिला प्रभारी श्री विकास जी धनगर यादव भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा धार जिला ग्रामीण अध्यक्ष हीरालाल बृजवासी का धार जिला ग्रामीण के अंतर्गत आज धरमपुरी विधानसभा में प्रथम आगमन हुआ धरमपुरी विधानसभा के धरमपुरी ,धामनोद,गुजरी, बंगड़ी ,नालछा मंडल में पधारने से भव्य स्वागत हुआ भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा धार जिला प्रभारी विकाश धनगर यादव भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा धार जिला ग्रामीण अध्यक्ष हीरालाल जी बृजवासी का चतुर्भुज श्री राम की नगरी मांडू में भव्य स्वागत क्या गया वही भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा धार जिला ग्रामीण प्रभारी विकास धनगर यादव भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा धार जिला ग्रामीण अध्यक्ष हीरालाल बृजवासी जी के द्वारा चतुर्भुज श्री राम मंदिर पहुंचकर प्रभु श्री राम जी के दर्शन किए साथ ही चतुर्भुज श्री राम मंदिर मांडू के महामंडलेश्वर डॉक्टर नरसिंह दास जी महाराज का आशीर्वाद लिया वहीं चतुर्भुज श्री राम मंदिर मांडू के महामंडलेश्वर डॉक्टर नरसिंह दास जी महाराज के द्वारा भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के धार जिला ग्रामीण प्रभारी विकास धनगर यादव भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा धार जिला ग्रामीण अध्यक्ष हीरालाल बृजवासी का चतुर्भुज श्री राम जी का चित्र दे कर स्वागत क्या साथी आशीर्वाद दिया भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा धार जिला ग्रामीण प्रभारी विकास धनगर यादव भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा धार जिला ग्रामीण अध्यक्ष हीरालाल बृजवासी जी के मांडू प्रथम आगमन पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के द्वारा भव्य स्वागत किया गया नालछा भाजपा मंडल अध्यक्ष रघु निनामा,भाजपा धार जिला ग्रामीण मन की बात प्रभारी रविन्द्र परिहार, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा धार जिला ग्रामीण महामंत्री विजय सोनी ,भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा धार जिला ग्रामीण उपाध्यक्ष हेमदास बैरागी भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा धार जिला ग्रामीण सह मीडिया प्रभारी राहुल सेन मांडव,भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा धार जिला ग्रामीण मन की बात सह प्रभारी नीरज वर्मा, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा नालछा मंडल महामंत्री कमल शिवदे, वीरेंद्र जायसवाल, पप्पी लिलर, आदि ने स्वागत क्या वही भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा धार जिला ग्रामीण प्रभारी विकास धनगर यादव भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा धार जिला ग्रामीण अध्यक्ष ने चर्चा कर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी 17 सितंबर को नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन को लेकर पूरे देश में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन होगा आप सभी बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक भारतीय जनता पार्टी प्रदेश स्तर के द्वारा निर्देशित कार्यक्रमों का पूरे तन्मयता के साथ पालन करते हुए उनके आयोजन के सहभागी बने वह पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना संपूर्ण योगदान प्रदान करें।4
- बड़ी खबर | बसों की आमने-सामने टक्कर भलदेव–गौरीपुत्र बसों की आमने-सामने टक्कर की घटना सामने आई है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। वीडियो में बसों को क्षतिग्रस्त हालत में देखा जा सकता है। बड़ी खबर | बसों की आमने-सामने टक्कर भलदेव–गौरीपुत्र बसों की आमने-सामने टक्कर की घटना सामने आई है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। वीडियो में बसों को क्षतिग्रस्त हालत में देखा जा सकता है।1
- आबकारी विभाग के गोडाउन से शराब चोरी करने वाले बदमाश पुलिस की गिरफ्त में पुलिस थाना कोतवाली द्वारा शराब बरामद कर आरोपी गिरफ्तार आबकारी विभाग के गोडाउन से शराब चोरी करने वाले बदमाश पुलिस की गिरफ्त में पुलिस थाना कोतवाली द्वारा शराब बरामद कर आरोपी गिरफ्तार इमरान खत्री अलीराजपुर पुलिस अधीक्षक रघुवंशसिंह द्वारा बताया गया कि कोतवाली आलीराजपुर ने बताया गया कि फरियादी आब. उनि. गम्भीरसिह पिता वेचला वास्कले द्वारा थाना कोतवाली पर रिपोर्ट किया कि मद्यभण्डारगार आलीराजपुर के कमरे का दरवाजे का नकुचा होकर वृत जोबट के अपराध क्रमांक-136-2024 धारा-34(1), 34(2) आबकारी एक्ट मे जप्त सुदा मुद्दा माल ब्लेक एण्ड व्हाईट व्हीस्की की 04 पेटी व 07 बोतल, एंटीकुटी व्हीस्की की 01 पेटी व 10 बोतल एव सिग्नेचर व्हीस्की की 02 पेटी व 09 बोतल एवं अपराध क्रमांक-223/2026 धारा-34(1), 34(2) आबकारी एक्ट मे जप्त शुदा मुद्दा माल मे से माउण्ड बीयर केन की 13 पेटी, देशी मदिरा प्लेन की 04 पेटी, पाव, लंदन प्राइड बोतका की 07 पेटी पाव, गोवा व्हीस्की की 17 पेटी पाव किमती करीबन 2,00,000/- की कम होना पायी गई । शराब की पेटियो की आसपास तलाश किये लेकिन शराब की पेटियो का कोई पता नही चला । मध्य भण्डागार मे रखी शराब की पेटियों को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा चुराकर लेकर चले गया । उक्त रिपोर्ट पर संज्ञान लेते हुए थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक-416/2026 धारा 331(4), 305ए BNS का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिये गये । • प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ज्योति उमठ बघेल व एसडीओपी अलीराजपुर डॉ. शक्तिसिंह चौहान के निर्देशन में आरोपी की धरपकड हेतु थाना कोतवाली आलीराजपुर की एक टीम गठित की गई । विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा घटना स्थल के आसपास के सीसीटीव्ही कैमरे तथा पुलिस कैमरे का बारिकी से अवलोकन कर एवं मुखबिर सूचना पर ग्राम दरकली व बडी उतावली में दबिश देकर संदिग्ध 01.मुकेश पिता रणसिंह सापलिया निवासी बडी उतावली व 02. झमला पिता इडलिया कटेलिया भीलाला निवासी दरकली पटेल फलिया को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई । जो आरोपियों द्वारा उक्त शराब को चोरी करना स्वीकार किया । आरोपियों के कब्जे से चोरी गयी शराब को बरामद की गयी तथा अपराध में प्रयुक्त पिकअप वाहन को भी आरोपियों से जप्त की गई । आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जिला जेल दाखिल किया गया । • उक्त कार्यवाही में निरी सोनू सिटोले थाना प्रभारी आलीराजपुर, उनि सुनिल रन्दे, उनि. रणजीतसिंह सोलंकी, सउनि लक्ष्मण देवडा, प्रआर दिलीप(सायबर), आर गंगाराम, आर सुमित, आर जितेन्द्र, आर प्रकाश, आर हिरालाल, आर अमरसिंह, आर दिलीप व सैनिक अनिल का सराहनीय योगदान रहा ।4
- नर्मदा घाट पर अमावस्या के बाद सफाई अभियान, पुराने कपड़े व बड़ी मात्रा मे कचरा एकत्रित..1
- *आलीराजपुर जिले में निलकंठेश्वर महादेव मंदिर से शिक्षकों ने मांगा न्याय, सरकार की सदबुद्धि के लिए हवन-यज्ञ पूजा से न्याय यात्रा का किया समापन* *आलीराजपुर जिले में निलकंठेश्वर महादेव मंदिर से शिक्षकों ने मांगा न्याय, सरकार की सदबुद्धि के लिए हवन-यज्ञ पूजा से न्याय यात्रा का किया समापन* *TET के विरोध में कृषि उपज मंडी प्रांगण में गूंजे नारे, मंदिर के पूजारी को सौंपा ज्ञापन* इमरान खत्री आलीराजपुर :- शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) के विरोध में मध्य प्रदेश प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय आह्वान पर रविवार को जिला अध्यक्ष भंगुसिंह तोमर के नेतृत्व में आलीराजपुर में टीईटी से मुक्ति न्याय यात्रा के तहत सरकार की सदबुद्धि के लिए निलकंठेश्वर महादेव एवं संकट मोचन हनुमान मंदिर में हवन यज्ञ पूजा पाठ कर मंदिर को ज्ञापन अर्जी माननीय प्रधानमंत्री एवं माननीय मुख्यमंत्री के नाम से अर्पित किया गया। मंदिर के पूजारी मनोज कुमार शर्मा ने प्राप्त अर्जी को मंदिर के लेटर पेड से कवरिंग बनाकर ज्ञापन प्रेषित किया गया हैं।इस दौरान जिले भर से हजारों की संख्या में शिक्षक जिला स्तरीय कार्यक्रम पहुंचे थे। इस दौरान शिक्षकों ने "शिक्षक पात्रता परीक्षा जैसा काला कानून वापस लो" और "शिक्षक पात्रता परीक्षा परीक्षा रद करो' के नारे लगाए। इसी आस्था के साथ शिक्षकों ने निलकंठेश्वर महादेव से न्याय की गुहार लगाते हुए केंद्र सरकार एवं सर्वोच्च न्यायालय को सद्बुद्धि देने तथा शिक्षकों के हित में निर्णय होने की प्रार्थना की। *अनुभवी शिक्षकों से पुन्नः परीक्षा लेना न्यायसंगत नहीं* जिला अध्यक्ष भंगुसिंह तोमर ने कहा कि निलकंठेश्वर महादेव कर्म फलदाता और न्याय के देवता के रूप में माना जाता है इसीलिए हम ने मंदिर में अर्जी लगाई हैं। शिक्षक अपनी योग्यता,वर्षों के अनुभव और निरंतर सेवाकाल में अपना कर्तव्य ईमानदारी से सिद्ध करते आए है। 45, 50 और 55 वर्ष की उम्र पार कर चुके अनुभवी शिक्षकों से पुनः पात्रता परीक्षा लेना न्यायसंगत नहीं है। साथ ही नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता बहाल करने, समान कार्य समान वेतन हेतु केंद्रीय वेतनमान लागू करने की मांग रखी है। *जनगणना और चुनाव जैसे कार्य शिक्षक सफलतापूर्वक कराते रहे* संघ जिला उपाध्यक्ष विनय तंवर ने कहा कि सरकार शिक्षकों को छोटे-छोटे प्रशिक्षण देकर जनगणना, चुनाव सहित अनेक महत्वपूर्ण कार्य करवाते रहें हैं। शिक्षक हर जिम्मेदारी को ईमानदारी से निभाते हैं। वर्षों की सेवा के बाद पात्रता पर सवाल उठाना उचित नहीं है। *गुरु के ज्ञान और अनुभव पर बार-बार सवाल कयों?* महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष अंजू सिसोदिया ने कहा कि कहा कि शिक्षक ने नियुक्ति के समय योग्यता पूरी की है और सेवा में अपनी कार्यक्षमता को साबित किया है। सरकार को शिक्षकों के हित रास्ता निकाला चाहिए। ओर टीईटी को निरस्त करना होगा, अन्यथा शिक्षक समुदाय सड़को पर दिखेगा। *सरकार से कानून वापस लेने की मांग* राज्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष राजेश वाघेला ने कहा कि ने सरकार एवं सर्वोच्च न्यायालय से मांग की कि शिक्षकों की आयु, अनुभव, पूर्व निर्धारित नियुक्ति योगयता और लंबे सेवाकाल को ध्यान में रखते हुए शिक्षक पात्रता परीक्षा की अनिवार्यता से राहत दी जाए तथा शिक्षकों के हित में न्यायपूर्ण निर्णय लिया जाए। *अंत में निलकंठेश्वर महादेव से की प्रार्थना एवं सौंपा ज्ञापन अर्जी* टीईटी मुक्ति न्याय यात्रा के समापन पर शिक्षकों ने सामूहिक रूप से हवन यज्ञ एवं प्रार्थना करते हुए कहा कि निलकंठेश्वर उन्हें न्याय दिलाएं और शासन तथा न्याय व्यवस्था को शिक्षकों के हित में उचित निर्णय लेने की प्रेरणा दें।ऐसे में अनुभवी शिक्षकों पर पुनः पात्रता परीक्षा का निर्णय गलत है। सरकार को पुनर्विचार करना चाहिए। न्याय यात्रा कार्यक्रम को ट्राइबल वेलफेयर सोसाइटी के जिला अध्यक्ष अनुज द्विवेदी,पुरानी पेंशन बहाल योजना जिला अध्यक्ष सुरेंद्रसिंह चौहान, पीएमयूएम संघ के संगठन मंत्री कौशिक वाघेला,जिला सचिव अंजीश वाघेला, उदयगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष प्रेमसिंह जामोद, जोबट ब्लॉक अध्यक्ष राजूसिंह डावर, पेंशनर एसोसिएशन के सदस्य बहादुर सिंह रावत,शंकर हरावल, जयश्री गेहलोद,नीलम गेहलोद आदि ने संबोधित किया। कार्यकम का संचालन रतन सिंह रावत ने किया एवं आभार आई टी सेल प्रभारी एल एन राठौड़ ने माना। इस अवसर पर भुवानसिंह भाबर,करमसिंह किराड़, सुरला चौहान,सवलसिंह बघेल, मनी चौहान,लालसिंह रावत,देवीसिंह मंडलोई, प्रदीप किराड़,रायसिंह आवासीय, हरसिंह कनेश,गुलाबी तोमर, सुनीता जाटव,शिला ओहरिया, लालबाई सिसोदिया, शर्मीला रावत, विनीता चोंगड़, लीला सोलंकी,वेलकु किराड़, नजरू ओहरिया सहित बड़ी संख्या में संख्या में शिक्षक उपस्थित थे।4
- महू से* अभी अभी महू के गवली पलासिया रोड पर चलती कार में लगी आग।1
- पर्यूषण पर्व पर श्वेतांबर जैन मंदिर मे धूमधाम से मनाया भगवान महावीर का जन्म कल्याण..1