अवैध तरीके से बीमार पशुओं के कटाई को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया गया आवेदन जलालगढ़ प्रखंड अंतर्गत अवैध तरीके से बीमार बकरा मुर्गा इत्यादि पशुओं की कटाई कर बिक्री की जा रही है इस संबंध में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष इरशाद खान ने प्रखंड विकास पदाधिकारी ममता कुमारी को आवेदन सौंपा उन्होंने कहा कि प्रखंड क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर खुले आम अवैध तरीके से बकरा, मुर्गा एवं मुर्गी का बाजार लगाया जा रहा है। इस संबंध में इरशाद खान ने आज दिन के 2 बजे कहा है कि बाजार में बिना किसी स्वास्थ्य जांच एवं स्वच्छता व्यवस्था के पशु-पक्षियों की बिक्री की जा रही है। साथ ही, जानकारी मिली है कि कई स्थानों पर बीमार एवं अस्वस्थ पशुओं को भी खुले आम काटा जा रहा है, जिससे आम जनता के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है। उक्त बाजार में न तो किसी प्रकार की सरकारी अनुमति ली गई है और न ही पशु चिकित्सक की उपस्थिति सुनिश्चित की जाती है। इससे संक्रामक रोग फैलने की आशंका बनी हुई है तथा पर्यावरण एवं स्वच्छता नियमों का भी उल्लंघन हो रहा है। उन्होंने मामले की शीघ्र जांच कराते हुए अवैध रूप से संचालित बाजार पर रोक लगाने, दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने तथा बीमार पशुओं के वध पर तत्काल प्रतिबंध लगाने की मांग की है , ताकि आम जनता को संभावित स्वास्थ्य जोखिम से बचाया जा सके।

- Post by Radhe krishna1
- इस अवसर पर सदन में नितेश कुमार सिंह ने डिलेवरी के समय 10 प्रतिशत महिलाओं के सामने हो रही समस्या पर क्या कहा1
- #Breking news: सड़क के बीचों-बीच मची अफरा-तफरी: पूर्णिया बस स्टैंड पर डिवाइडर से जा भिड़ी चार पहिया वाहन1
- बाहर मजदूरी करने गए एक युवक हुआ लापता, पुलिस कर रही जांच जोकीहाट/अल्लामा ग़ज़ाली जोकीहाट: एक माह से लापता युवक, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका; महलगांव थानाध्यक्ष ने शुरू की जांच जोकीहाट (अररिया): अररिया जिले के जोकीहाट प्रखंड अंतर्गत चैनपुर मसुरिया पंचायत (वार्ड संख्या 13) से एक हृदयविदारक मामला सामने आया है। यहाँ एक गरीब परिवार का इकलौता सहारा, जो घर की तंगहाली दूर करने परदेस गया था, पिछले एक महीने से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता है। इस घटना ने पूरे गांव में चिंता का माहौल पैदा कर दिया है। क्या है पूरा मामला? पीड़ित पिता खलील और उनकी पत्नी ने आंखों में आंसू लेकर बताया कि उनके बेटे को बकरीद के महज तीन दिन बाद गांव का ही जफर नामक व्यक्ति काम दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया था। बाद में उसे बेंगलुरु (Bangalore) के पास किसी फैक्ट्री में मज़दूरी पर लगाया गया। वहां अनीस, शकूर और मोइन नामक ठेकेदार उसे अपनी देखरेख में रखे हुए थे। परिजनों का आरोप है कि कार्यस्थल पर कुछ आपसी विवाद हुआ था, जिसके बाद ठेकेदार अनीस ने फोन कर सूचना दी कि उसने युवक को घर वापस आने के लिए गाड़ी पर बिठा दिया है। लेकिन एक महीना बीत जाने के बाद भी युवक अपने घर नहीं पहुँचा, जिससे परिवार को किसी बड़ी अनहोनी या साजिश की आशंका सता रही है। थानाध्यक्ष बरेश कुमार का कड़ा रुख मामला अब महलगांव थाना की चौखट तक पहुँच चुका है। इस संवेदनशील मुद्दे पर थानाध्यक्ष बरेश कुमार ने गंभीरता दिखाते हुए बताया: "परिजनों द्वारा लापता युवक के संबंध में लिखित आवेदन प्राप्त हुआ है। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। जिन ठेकेदारों के नाम सामने आए हैं, उनसे संपर्क साधा जा रहा है और तकनीकी साक्ष्यों (Mobile Location) के आधार पर युवक को ट्रैक करने की कोशिश की जा रही है। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।" न्याय की गुहार लापता युवक के पिता खलील का कहना है कि उनका बेटा बहुत सीधा और अनपढ़ है, जिसे बाहरी दुनिया की समझ कम है। पीड़ित माता-पिता अब केवल प्रशासन की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रहे हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने भी पुलिस से मांग की है कि इस गरीब परिवार को न्याय दिलाया जाए और युवक की सुरक्षित बरामदगी सुनिश्चित की जाए।1
- Post by Feraj Babu1
- Post by Suraj Singh4
- बिहार विधानसभा नरपतगंज में मुक्तिधाम के अभाव के कारण स्थानीय निवासियों को अंतिम संस्कार जैसे संवेदनशील कार्य में गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।नरपतगंज विधायक देवंती देवी।1
- Sonu I Love you1