Shuru
Apke Nagar Ki App…
जालौन में मजदूरों ने मजदूरी न मिलने पर लगाई भुगतान कराने की गुहार, पुलिस पर भी भगाने का लगाया आरोप!!... जालौन में मजदूरी न मिलने पर दर्जनों मजदूर सड़क पर आए, मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले से आए करीब 30 मजदूरों को नहीं मिली मजदूरी, चांदनी गांव में मटर तोड़ने आए मजदूरों को नही मिली मजदूरी, कोतवाली में फरियाद लेकर पहुंचे पीड़ित मजदूरों को पुलिस ने भगाया, कोतवाली पुलिस की असंवेदनशीलता के बाद मजदूरों ने पुलिस क्लब के पास डाला डेरा, जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के चांदनी गांव का मामला!!
Harsh Samvad
जालौन में मजदूरों ने मजदूरी न मिलने पर लगाई भुगतान कराने की गुहार, पुलिस पर भी भगाने का लगाया आरोप!!... जालौन में मजदूरी न मिलने पर दर्जनों मजदूर सड़क पर आए, मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले से आए करीब 30 मजदूरों को नहीं मिली मजदूरी, चांदनी गांव में मटर तोड़ने आए मजदूरों को नही मिली मजदूरी, कोतवाली में फरियाद लेकर पहुंचे पीड़ित मजदूरों को पुलिस ने भगाया, कोतवाली पुलिस की असंवेदनशीलता के बाद मजदूरों ने पुलिस क्लब के पास डाला डेरा, जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के चांदनी गांव का मामला!!
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- जालौन में सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, डीएम राजेश कुमार पाण्डेय ने दिए कड़े निर्देश उत्तर प्रदेश के जालौन में सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने अधिकारियों के साथ बैठक कर सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने स्पष्ट कहा कि जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत रॉन्ग साइड चलने वाले वाहन, ओवरस्पीडिंग, ड्रिंक एंड ड्राइविंग जैसे मामलों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वाले और सीट बेल्ट का उपयोग न करने वाले चार पहिया वाहन चालकों के खिलाफ भी अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने वाले चालकों पर भी कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने परिवहन और स्वास्थ्य विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि वाहन चालकों के स्वास्थ्य और ड्राइविंग दक्षता की जांच के लिए समय-समय पर विशेष कैंप लगाए जाएं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वाहन चालक शारीरिक रूप से सक्षम हैं और सुरक्षित ढंग से वाहन चला रहे हैं। इसके अलावा जिलाधिकारी ने शिक्षा विभाग को स्कूल और कॉलेजों में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराने के निर्देश दिए हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से छात्रों और युवाओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा, जिससे सड़क दुर्घटनाओं को कम किया जा सके। डीएम ने यह भी कहा कि नाबालिगों के वाहन चलाने पर पूरी तरह से रोक लगाई जाए। यदि कोई नाबालिग वाहन चलाते हुए पाया जाता है तो उसके अभिभावक के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। स्कूल वाहनों की सुरक्षा को लेकर भी प्रशासन गंभीर है। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि स्कूल बसों और अन्य स्कूल वाहनों की फिटनेस, सुरक्षा मानकों और आवश्यक दस्तावेजों की नियमित जांच की जाए, ताकि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। साथ ही जिलाधिकारी ने शहर और कस्बों में अवैध पार्किंग और सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए भी अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं, जिससे यातायात व्यवस्था सुचारू रह सके और दुर्घटनाओं की संभावना कम हो। डीएम ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करते हुए सड़क सुरक्षा अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि सड़क सुरक्षा सभी की जिम्मेदारी है और नियमों का पालन करके ही दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है। प्रशासन इस दिशा में पूरी सख्ती के साथ कार्रवाई करेगा!!1
- #news1
- खास खबर है जालौन जिले के जालौन कोतवाली क्षेत्र से जुड़ी हुई जहां आज़ देर रात नगर क्षेत्र के सबसे व्यस्ततम सरदार पटेल चौक के पास अचानक से एक व्यक्ति पर महिला ने चप्पलों की बरसात कर दी देखें खास रिपोर्ट देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ1
- माती पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने अपने कार्यालय में पीड़ा व समस्याओं को लेकर आए लोगों को सम्मान पूर्वक बैठाया और उनकी समस्याओं व शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुना और सभी को न्याय का भरोसा दिलाते हुए उनके प्रार्थना पत्रों को सर्व संबंधित को न्याय पूर्ण, समय सीमा में निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया।1
- 1️⃣ महीनों से खराब वाटर कूलर जालौन की सब्जी मंडी में लगा वाटर कूलर कई महीनों से खराब पड़ा है, जिससे मंडी में आने वाले लोगों को पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। 2️⃣ भीषण गर्मी में बढ़ी परेशानी गर्मी के मौसम में पानी की व्यवस्था न होने से व्यापारी, किसान और मजदूर काफी परेशान हैं। 3️⃣ रोज सैकड़ों लोगों का आना-जाना मंडी में प्रतिदिन सैकड़ों किसान अपनी सब्जियां बेचने आते हैं, साथ ही व्यापारी और मजदूर भी बड़ी संख्या में मौजूद रहते हैं। 4️⃣ बोतलबंद पानी खरीदने की मजबूरी वाटर कूलर खराब होने के कारण लोगों को इधर-उधर पानी तलाशना पड़ रहा है या फिर मजबूर होकर बोतलबंद पानी खरीदना पड़ रहा है। 5️⃣ अधिकारियों को कई बार दी जा चुकी सूचना स्थानीय लोगों का कहना है कि मंडी प्रशासन और संबंधित अधिकारियों को कई बार इस समस्या की जानकारी दी जा चुकी है। 6️⃣ डीएम के निर्देशों का नहीं हो रहा पालन जिलाधिकारी द्वारा जिले में कहीं भी खराब पेयजल व्यवस्था न रहने के निर्देश दिए गए हैं, लेकिन जालौन सब्जी मंडी में इसका पालन होता नहीं दिख रहा है। 7️⃣ जल्द समाधान की मांग व्यापारियों और किसानों ने मांग की है कि खराब पड़े वाटर कूलर को जल्द ठीक कराया जाए ताकि मंडी में आने वाले लोगों को राहत मिल सके। ✍️ संजयकुमार तहसील संवाददाता जालौन मो. 79051843711
- char bar application dene ke bad bhi rasta theek nahin hua yahan tak ki1
- Post by Bheem rajawat 96288004581
- जालौन जिले के जालौन कोतवाली क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर है जहां देर रात एक ओवरलोड डंफर ने चित्रकूट एसओजी टीम की गाड़ी में जोरदार टक्कर मारी है इस घटनाक्रम में दरोगा सहित चार लोग घायल हुए हैं देखें खास रिपोर्ट देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ1
- रुरा थाना क्षेत्र के एक गांव का है।जहां की रहने वाली 9 साल की मासूम खेतों में गई थी।जहां गांव के ही व्यक्ति रामविलास ने उसके साथ दुष्कर्म किया।वहीं इसी मामले को लेकर पीड़ित पिता ने थाने में तहरीर दी।थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि तहरीर के आधार पर पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश की जा रही है।1