logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित, एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश नानपारा, बहराइच। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार शनिवार को तहसील मिहीपुरवा (मोतीपुर) में उपजिलाधिकारी मोनालिसा जौहरी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे, जिनकी शिकायतों को अधिकारियों ने गंभीरता से सुना। सम्पूर्ण समाधान दिवस में विद्युत, भूमि विवाद, अवैध कब्जा, राशन कार्ड, चकबंदी, पुलिस तथा विकास कार्यों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच करते हुए निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से महिला अपराध से संबंधित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने तथा प्रत्येक प्रकरण में पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों से कहा कि शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण शासन की मंशा के अनुरूप किया जाए, ताकि आमजन को त्वरित न्याय मिल सके। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी मिहीपुरवा, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, पूर्ति निरीक्षक सहित प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

3 hrs ago
user_Sarfaraj Siddiqui Journalist
Sarfaraj Siddiqui Journalist
Computer service बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago
d1b22e6f-2973-44da-83d7-ec9cfa0afb77

सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित, एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश नानपारा, बहराइच। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार शनिवार को तहसील मिहीपुरवा (मोतीपुर) में उपजिलाधिकारी मोनालिसा जौहरी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे, जिनकी शिकायतों को अधिकारियों ने गंभीरता से सुना। सम्पूर्ण समाधान दिवस में विद्युत, भूमि

b495a97c-016d-4937-a7d9-4ecbcfc6f754

विवाद, अवैध कब्जा, राशन कार्ड, चकबंदी, पुलिस तथा विकास कार्यों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच करते हुए निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से महिला अपराध से संबंधित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण

78f293a7-71ba-4475-a82a-ddc32963f3c2

करने तथा प्रत्येक प्रकरण में पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों से कहा कि शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण शासन की मंशा के अनुरूप किया जाए, ताकि आमजन को त्वरित न्याय मिल सके। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी मिहीपुरवा, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, पूर्ति निरीक्षक सहित प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • कजरी तीज का महापर्व नजदीक आते हीं कवरियो का उत्साह गांव शहर मे तैयारी मे जुटे कवरिया प्रसासन भी अलर्ट
    1
    कजरी तीज का महापर्व नजदीक आते हीं कवरियो का उत्साह गांव शहर मे  तैयारी मे जुटे कवरिया  प्रसासन  भी  अलर्ट
    user_पत्रकार श्रीनाथ रस्तोगी
    पत्रकार श्रीनाथ रस्तोगी
    Local News Reporter कर्नलगंज, गोंडा, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील इकौना में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित को किया निर्देशित श्रावस्ती,। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग की अध्यक्षता में तहसील इकौना में सम्पूर्ण समाधान दिवस/तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने तहसील दिवस में आये फरियादियों की समस्याओं को गम्भीरता से सुना तथा उनके निस्तारण हेतु सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने 06 शिकायती प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण कराया तथा सम्बन्धित को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित भी किया। उन्होने कहा कि भूमि विवादों से सम्बन्धित प्रकरणों में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर जाकर निष्पक्ष ढंग से निस्तारण कराएं, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। सम्पूर्ण समाधान दिवस/तहसील दिवस के आयोजन हेतु जिलाधिकारी द्वारा जारी रोस्टर के अनुसार जनपद में क्रमशः तहसील जमुनहा एवं तहसील भिनगा में सम्पूर्ण समाधान दिवस/तहसील दिवस का आयोजन कर फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण किया गया। इस अवसर पर सम्बन्धित तहसीलों के उपजिलाधिकारी, तहसीलदार एवं तहसील तथा ब्लाक स्तर के सभी सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।सम्पूर्ण समाधान दिवस/तहसील दिवस इकौना में कुल 55 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर ही 06 शिकायतों का निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों के समय सीमा के अन्तर्गत निस्तारण हेतु सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को उपलब्ध कराया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस भिनगा में 29 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से मौके पर 07 शिकायतों का निस्तारण किया गया। तहसील जमुनहा में कुल 20 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से मौके पर 03 शिकायतों का निस्तारण किया गया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी इकौना रवेन्द्र कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 ए0के0 सिंह, क्षेत्राधिकारी आलोक सिंह, तहसीलदार इकौना, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग के0पी0 मिश्रा, खण्ड विकास अधिकारी इकौना व गिलौला सहित अन्य विभागों के अधिकारीगण, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल एवं फरियादीगण उपस्थित रहे।
    1
    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील इकौना में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन
प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित को किया निर्देशित
श्रावस्ती,। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग की अध्यक्षता में तहसील इकौना में सम्पूर्ण समाधान दिवस/तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने तहसील दिवस में आये फरियादियों की समस्याओं को गम्भीरता से सुना तथा उनके निस्तारण हेतु सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने 06 शिकायती प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण कराया तथा सम्बन्धित को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित भी किया। उन्होने कहा कि भूमि विवादों से सम्बन्धित प्रकरणों में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर जाकर निष्पक्ष ढंग से निस्तारण कराएं, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
सम्पूर्ण समाधान दिवस/तहसील दिवस के आयोजन हेतु जिलाधिकारी द्वारा जारी रोस्टर के अनुसार जनपद में क्रमशः तहसील जमुनहा एवं तहसील भिनगा में सम्पूर्ण समाधान दिवस/तहसील दिवस का आयोजन कर फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण किया गया। इस अवसर पर सम्बन्धित तहसीलों के उपजिलाधिकारी, तहसीलदार एवं तहसील तथा ब्लाक स्तर के सभी सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।सम्पूर्ण समाधान दिवस/तहसील दिवस इकौना में कुल 55 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर ही 06 शिकायतों का निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों के समय सीमा के अन्तर्गत निस्तारण हेतु सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को उपलब्ध कराया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस भिनगा में 29 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से मौके पर 07 शिकायतों का निस्तारण किया गया। तहसील जमुनहा में कुल 20 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से मौके पर 03 शिकायतों का निस्तारण किया गया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी इकौना रवेन्द्र कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 ए0के0 सिंह, क्षेत्राधिकारी आलोक सिंह, तहसीलदार इकौना, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग के0पी0 मिश्रा, खण्ड विकास अधिकारी इकौना व गिलौला सहित अन्य विभागों के अधिकारीगण, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल एवं फरियादीगण उपस्थित रहे।
    user_Hasmat Husain Khan
    Hasmat Husain Khan
    Lawyer इकौना, श्रावस्ती, उत्तर प्रदेश•
    59 min ago
  • रेउसा में खाद की कथित कालाबाजारी का आरोप, किसानों ने कार्रवाई की उठाई मांग जिला संवाददाता सत्य प्रकाश शुक्ला सीतापुर/रेउसा। खरीफ सीजन के बीच रेउसा क्षेत्र में खाद की उपलब्धता को लेकर किसानों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। किसानों का कहना है कि सरकारी समितियों और बिक्री केंद्रों पर उन्हें घंटों लाइन में लगने के बाद भी खाद नहीं मिल रही है। कई किसानों को एक-एक बोरी खाद के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है, जिससे धान सहित अन्य फसलों की बुवाई और देखभाल प्रभावित हो रही है। स्थानीय किसानों और ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में खाद की कथित कालाबाजारी की जा रही है। उनका दावा है कि बड़ी मात्रा में खाद पिकअप वाहनों के माध्यम से अन्य स्थानों और फैक्ट्रियों की ओर भेजी जा रही है। किसानों का कहना है कि यदि खाद किसानों तक पहुंचने के बजाय इस प्रकार बाहर भेजी जाती रही तो जरूरतमंद किसानों को समय पर खाद उपलब्ध नहीं हो सकेगी। इसी क्रम में शनिवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा एक पिकअप वाहन को रोकने का प्रयास किए जाने की चर्चा क्षेत्र में रही। कार्यकर्ताओं का दावा है कि वाहन में बड़ी मात्रा में खाद लदी हुई थी। यह भी आरोप लगाया जा रहा है कि वाहन रेउसा निवासी हर्षित पोरवाल (पुत्र सुरेश पोरवाल) का था और वाहन चालक मौके से वाहन लेकर चला गया। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है तथा संबंधित पक्ष का बयान भी समाचार लिखे जाने तक प्राप्त नहीं हो सका था। किसानों का कहना है कि यदि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए तो खाद वितरण व्यवस्था में हो रही अनियमितताओं का खुलासा हो सकता है। किसानों ने जिला प्रशासन, कृषि विभाग, पुलिस प्रशासन, उत्तर प्रदेश सरकार तथा क्षेत्रीय विधायक से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने और किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने की मांग की है।
    1
    रेउसा में खाद की कथित कालाबाजारी का आरोप, किसानों ने कार्रवाई की उठाई मांग
जिला संवाददाता सत्य प्रकाश शुक्ला 
सीतापुर/रेउसा। खरीफ सीजन के बीच रेउसा क्षेत्र में खाद की उपलब्धता को लेकर किसानों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। किसानों का कहना है कि सरकारी समितियों और बिक्री केंद्रों पर उन्हें घंटों लाइन में लगने के बाद भी खाद नहीं मिल रही है। कई किसानों को एक-एक बोरी खाद के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है, जिससे धान सहित अन्य फसलों की बुवाई और देखभाल प्रभावित हो रही है।
स्थानीय किसानों और ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में खाद की कथित कालाबाजारी की जा रही है। उनका दावा है कि बड़ी मात्रा में खाद पिकअप वाहनों के माध्यम से अन्य स्थानों और फैक्ट्रियों की ओर भेजी जा रही है। किसानों का कहना है कि यदि खाद किसानों तक पहुंचने के बजाय इस प्रकार बाहर भेजी जाती रही तो जरूरतमंद किसानों को समय पर खाद उपलब्ध नहीं हो सकेगी।
इसी क्रम में शनिवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा एक पिकअप वाहन को रोकने का प्रयास किए जाने की चर्चा क्षेत्र में रही। कार्यकर्ताओं का दावा है कि वाहन में बड़ी मात्रा में खाद लदी हुई थी। यह भी आरोप लगाया जा रहा है कि वाहन रेउसा निवासी हर्षित पोरवाल (पुत्र सुरेश पोरवाल) का था और वाहन चालक मौके से वाहन लेकर चला गया। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है तथा संबंधित पक्ष का बयान भी समाचार लिखे जाने तक प्राप्त नहीं हो सका था।
किसानों का कहना है कि यदि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए तो खाद वितरण व्यवस्था में हो रही अनियमितताओं का खुलासा हो सकता है। किसानों ने जिला प्रशासन, कृषि विभाग, पुलिस प्रशासन, उत्तर प्रदेश सरकार तथा क्षेत्रीय विधायक से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने और किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने की मांग की है।
    user_सत्य प्रकाश शुक्ला पत्रकार
    सत्य प्रकाश शुक्ला पत्रकार
    Voice of people बिसवां, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • मादक पदार्थ तस्करी पर श्रावस्ती पुलिस नें कसा सिकंजा गांजे सहित तस्कर गिरफ्तार श्रावस्ती। जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना इकौना पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है।अपर पुलिस अधीक्षक चन्द्रकेश सिंह के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी इकौना आलोक कुमार सिंह के निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक परमानन्द तिवारी के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए थाना इकौना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, थाना इकौना पर पंजीकृत मु0अ0सं0 154/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रभावी कार्रवाई करते हुए उपनिरीक्षक विशाल यादव, उपनिरीक्षक रामदुलार यादव एवं कांस्टेबल शेषराम वर्मा की टीम ने भानू पुत्र रामपदारथ लोधी, निवासी चिचड़ी नौसहरा, थाना इकौना, जनपद श्रावस्ती को भाभेपारा से चिचड़ी मार्ग पर गिरफ्तार किया।तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 1 किलो 122 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।पुलिस का कहना है कि जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध कारोबार के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
    1
    मादक पदार्थ तस्करी पर श्रावस्ती पुलिस नें कसा सिकंजा गांजे सहित तस्कर गिरफ्तार
श्रावस्ती। जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना इकौना पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है।अपर पुलिस अधीक्षक चन्द्रकेश सिंह के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी इकौना आलोक कुमार सिंह के निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक परमानन्द तिवारी के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए थाना इकौना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, थाना इकौना पर पंजीकृत मु0अ0सं0 154/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रभावी कार्रवाई करते हुए उपनिरीक्षक विशाल यादव, उपनिरीक्षक रामदुलार यादव एवं कांस्टेबल शेषराम वर्मा की टीम ने भानू पुत्र रामपदारथ लोधी, निवासी चिचड़ी नौसहरा, थाना इकौना, जनपद श्रावस्ती को भाभेपारा से चिचड़ी मार्ग पर गिरफ्तार किया।तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 1 किलो 122 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।पुलिस का कहना है कि जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध कारोबार के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
    user_Hasmat Husain Khan
    Hasmat Husain Khan
    Lawyer इकौना, श्रावस्ती, उत्तर प्रदेश•
    51 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.