logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*रक्षाबंधन पर मातृशक्ति को मा0 मुख्यमंत्री जी की बड़ी सौगात, जालौन में गूंजा ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ का संदेश *60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं को निःशुल्क बस यात्रा सुविधा, योजना का किया शुभारंभ* *रक्षाबंधन के पर्व पर प्रदेश की माताओं, बहनों एवं बेटियों के लिए 27, 28 एवं 29 अगस्त तक सहयात्री सहित निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा की भी घोषणा की।* रक्षाबंधन के पावन पर्व से पहले उत्तर प्रदेश की मातृशक्ति को मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने बड़ी सौगात दी। लखनऊ स्थित जुपिटर हॉल, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान से मुख्यमंत्री ने 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं के लिए निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान करने वाली ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना का शुभारंभ किया तथा विशेष बसों को फ्लैग-ऑफ किया। इस अवसर पर मा0 मुख्यमंत्री जी ने रक्षाबंधन के पर्व पर प्रदेश की माताओं, बहनों एवं बेटियों के लिए 27, 28 एवं 29 अगस्त तक सहयात्री सहित निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री के इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण आज राजकीय मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से बड़ी संख्या में उपस्थित नारी शक्ति, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक देखा और सुना। कार्यक्रम में सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, माधौगढ़ विधायक मूलचंद्र निरंजन, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रशासक डॉ. घनश्याम अनुरागी, जल शक्ति मंत्री के प्रतिनिधि अरविंद चौहान, विधान परिषद सदस्य के प्रतिनिधि मयंक त्रिपाठी, कालपी विधायक के प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह, जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं महिलाएं उपस्थित रहीं। मा0 मुख्यमंत्री जी के संबोधन के दौरान सभागार में मौजूद महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। रक्षाबंधन के अवसर पर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं को दी गई निःशुल्क यात्रा की सुविधा को उपस्थित नारी शक्ति ने सरकार की ओर से सम्मान, सुरक्षा और आत्मीयता से जुड़ी पहल बताया। कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों ने भी माताओं एवं बहनों को रक्षाबंधन के पावन पर्व की शुभकामनाएं देते हुए साड़ी का वितरण किया। सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन के लिए लगातार कार्य कर रही है। रक्षाबंधन के अवसर पर निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा बहनों के लिए सरकार की संवेदनशीलता और उनके प्रति सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का उद्देश्य महिलाओं को सुविधाएं देने के साथ ही उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है। माधौगढ़ विधायक मूलचंद्र निरंजन ने कहा कि ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना विशेष रूप से वरिष्ठ माताओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण पहल है। 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं को निःशुल्क यात्रा की सुविधा मिलने से उन्हें अपने परिजनों से मिलने तथा धार्मिक एवं सामाजिक यात्राओं में सुविधा प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन पर बहनों को सहयात्री सहित निःशुल्क यात्रा की सुविधा देकर मुख्यमंत्री ने पर्व की खुशियों को और बढ़ा दिया है। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रशासक डॉ. घनश्याम अनुरागी ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का पर्व नहीं, बल्कि मातृशक्ति के सम्मान का भी अवसर है। प्रदेश सरकार द्वारा इस अवसर पर महिलाओं को निःशुल्क यात्रा की सुविधा देना सराहनीय कदम है। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से महिलाओं के जीवन में सुविधा, सुरक्षा और आत्मविश्वास बढ़ रहा है। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं के लिए की गई निःशुल्क बस यात्रा की व्यवस्था मा0 मुख्यमंत्री जी की मातृशक्ति के प्रति संवेदनशील सोच को दर्शाती है। जिलाधिकारी ने उपस्थित महिलाओं को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाई जाए, ताकि पात्र नागरिक उनका पूरा लाभ उठा सकें। जल शक्ति मंत्री के प्रतिनिधि अरविंद चौहान ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा, स्वावलंबन और सशक्तिकरण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। सरकार की प्राथमिकता है कि माताओं, बहनों और बेटियों को सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण के साथ आगे बढ़ने के अवसर मिलें। उन्होंने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के माध्यम से देश ने अपनी शक्ति और सुरक्षा के प्रति दृढ़ संकल्प का परिचय दिया, वहीं प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के लिए संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं उनके जीवन को सुगम और सशक्त बनाने का कार्य कर रही हैं। रक्षाबंधन पर निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा तथा वरिष्ठ महिलाओं के लिए ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ इसी संवेदनशील सोच और मातृशक्ति के प्रति सम्मान का उदाहरण है।

11 hrs ago
user_सोनू महाराज पत्रकार
सोनू महाराज पत्रकार
कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
11 hrs ago
2de244b7-acfd-41a4-a195-aca880d596fd

*रक्षाबंधन पर मातृशक्ति को मा0 मुख्यमंत्री जी की बड़ी सौगात, जालौन में गूंजा ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ का संदेश *60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं को निःशुल्क बस यात्रा सुविधा, योजना का किया शुभारंभ* *रक्षाबंधन के पर्व पर प्रदेश की माताओं, बहनों एवं बेटियों के लिए 27, 28 एवं 29 अगस्त तक सहयात्री सहित निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा की भी घोषणा की।* रक्षाबंधन के पावन पर्व से पहले उत्तर प्रदेश की मातृशक्ति को मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने बड़ी सौगात दी। लखनऊ स्थित जुपिटर हॉल, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान से मुख्यमंत्री ने 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं के लिए निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान करने वाली ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना का शुभारंभ किया तथा विशेष बसों को फ्लैग-ऑफ किया। इस अवसर पर मा0 मुख्यमंत्री जी ने रक्षाबंधन के पर्व पर प्रदेश की माताओं, बहनों एवं बेटियों के लिए 27, 28 एवं 29 अगस्त तक सहयात्री सहित निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री के इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण आज राजकीय मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से बड़ी संख्या में उपस्थित नारी शक्ति, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक देखा और सुना। कार्यक्रम में सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, माधौगढ़ विधायक मूलचंद्र निरंजन, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रशासक डॉ. घनश्याम अनुरागी, जल शक्ति मंत्री के प्रतिनिधि अरविंद चौहान, विधान परिषद सदस्य के प्रतिनिधि मयंक त्रिपाठी, कालपी विधायक के प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह, जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं महिलाएं उपस्थित रहीं। मा0 मुख्यमंत्री जी के संबोधन के दौरान सभागार में मौजूद महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। रक्षाबंधन के अवसर पर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं को दी गई निःशुल्क यात्रा की सुविधा को उपस्थित नारी शक्ति ने सरकार की ओर से सम्मान, सुरक्षा और आत्मीयता से जुड़ी पहल बताया। कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों ने भी माताओं एवं बहनों को रक्षाबंधन के पावन पर्व की शुभकामनाएं देते हुए साड़ी का वितरण किया। सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन के लिए लगातार कार्य कर रही है। रक्षाबंधन के अवसर पर निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा बहनों के लिए सरकार की संवेदनशीलता और उनके प्रति सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का उद्देश्य महिलाओं को सुविधाएं देने के साथ ही उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है। माधौगढ़ विधायक मूलचंद्र निरंजन ने कहा कि ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना विशेष रूप से वरिष्ठ माताओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण पहल है। 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं को निःशुल्क यात्रा की सुविधा मिलने से उन्हें अपने परिजनों से मिलने तथा धार्मिक एवं सामाजिक यात्राओं में सुविधा प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन पर बहनों को सहयात्री सहित निःशुल्क यात्रा की सुविधा देकर मुख्यमंत्री ने पर्व की खुशियों को और बढ़ा दिया है। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रशासक डॉ. घनश्याम अनुरागी ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का पर्व नहीं, बल्कि मातृशक्ति के सम्मान का भी अवसर है। प्रदेश सरकार द्वारा इस अवसर पर महिलाओं को निःशुल्क यात्रा की सुविधा देना सराहनीय कदम है। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से महिलाओं के जीवन में सुविधा, सुरक्षा और आत्मविश्वास बढ़ रहा है। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं के लिए की गई निःशुल्क बस यात्रा की व्यवस्था मा0 मुख्यमंत्री जी की मातृशक्ति के प्रति संवेदनशील सोच को दर्शाती है। जिलाधिकारी ने उपस्थित महिलाओं को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाई जाए, ताकि पात्र नागरिक उनका पूरा लाभ उठा सकें। जल शक्ति मंत्री के प्रतिनिधि अरविंद चौहान ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा, स्वावलंबन और सशक्तिकरण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। सरकार की प्राथमिकता है कि माताओं, बहनों और बेटियों को सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण के साथ आगे बढ़ने के अवसर मिलें। उन्होंने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के माध्यम से देश ने अपनी शक्ति और सुरक्षा के प्रति दृढ़ संकल्प का परिचय दिया, वहीं प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के लिए संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं उनके जीवन को सुगम और सशक्त बनाने का कार्य कर रही हैं। रक्षाबंधन पर निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा तथा वरिष्ठ महिलाओं के लिए ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ इसी संवेदनशील सोच और मातृशक्ति के प्रति सम्मान का उदाहरण है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • गजनेर थाना क्षेत्र में अलग अलग जगहों पर लड़ाई झगड़े के विवाद के मामले में पुलिस ने छह लोगों पर की शांतिभंग की कार्यवाही गजनेर थाना क्षेत्र में अलग अलग जगहों पर झगड़ा फसाद हो गया था। वहीं दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे पर आरोप लगाकर शिकायती पत्र दिया गया।वहीं पुलिस ने जांच पड़ताल कर माहौल बिगाड़ने के आरोप में छह लोगों पर शांतिभंग की कार्यवाही की। थाना प्रभारी सनत कुमार ने बताया कि छह लोगों पर शांतिभंग की कार्यवाही की गई।
    1
    गजनेर थाना क्षेत्र में अलग अलग जगहों पर लड़ाई झगड़े के विवाद के मामले में पुलिस ने छह लोगों पर की शांतिभंग की कार्यवाही
गजनेर थाना क्षेत्र में अलग अलग जगहों पर झगड़ा फसाद हो गया था। वहीं दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे पर आरोप लगाकर शिकायती पत्र दिया गया।वहीं पुलिस ने जांच पड़ताल कर माहौल बिगाड़ने के आरोप में छह लोगों पर शांतिभंग की कार्यवाही की। थाना प्रभारी सनत कुमार ने बताया कि छह लोगों पर शांतिभंग की कार्यवाही की गई।
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • सिकंदरा में हर्षोल्लास से मनाया गया ईद मिलादुन्नबी का पर्व, जुलूस में दिखी कौमी एकता और आपसी भाईचारे की मिसाल सिकंदरा कस्बा सहित देशभर में मुस्लिम समुदाय ने जश्ने ईद मिलादुन्नबी का त्योहार बुधवार को बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया। इस अवसर पर करीब 3 बजे निकाले गए जुलूस में आपसी भाईचारे और कौमी एकता की मिसाल देखने को मिली। जुलूस में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और नात-ए-पाक व दरूद शरीफ पढ़ते हुए पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के आगमन की खुशी मनाई। कई स्थानों पर हिंदू समुदाय के लोगों ने मुस्लिम समाज के लोगों को फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया और आपसी सौहार्द का संदेश दिया। जुलूस में शामिल लोगों के लिए जगह-जगह लंगर एवं खाने-पीने की विशेष व्यवस्था की गई। सभी मस्जिदों के इमामों ने नात-ए-पाक एवं दरूद शरीफ पढ़ते हुए जुलूस का नेतृत्व किया। त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। सिकंदरा थाना प्रभारी सुधाकर सिंह तथा तहसील प्रशासन के अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर बनाए रखी। पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर लोगों ने एक-दूसरे को त्योहार की शुभकामनाएं दीं और भाईचारे, शांति एवं सौहार्द का संदेश दिया।
    1
    सिकंदरा में हर्षोल्लास से मनाया गया ईद मिलादुन्नबी का पर्व, जुलूस में दिखी कौमी एकता और आपसी भाईचारे की मिसाल
सिकंदरा कस्बा सहित देशभर में मुस्लिम समुदाय ने जश्ने ईद मिलादुन्नबी का त्योहार बुधवार को बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया। इस अवसर पर करीब 3 बजे निकाले गए जुलूस में आपसी भाईचारे और कौमी एकता की मिसाल देखने को मिली।
जुलूस में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और नात-ए-पाक व दरूद शरीफ पढ़ते हुए पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के आगमन की खुशी मनाई। कई स्थानों पर हिंदू समुदाय के लोगों ने मुस्लिम समाज के लोगों को फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया और आपसी सौहार्द का संदेश दिया।
जुलूस में शामिल लोगों के लिए जगह-जगह लंगर एवं खाने-पीने की विशेष व्यवस्था की गई। सभी मस्जिदों के इमामों ने नात-ए-पाक एवं दरूद शरीफ पढ़ते हुए जुलूस का नेतृत्व किया।
त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। सिकंदरा थाना प्रभारी सुधाकर सिंह तथा तहसील प्रशासन के अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर बनाए रखी। पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर लोगों ने एक-दूसरे को त्योहार की शुभकामनाएं दीं और भाईचारे, शांति एवं सौहार्द का संदेश दिया।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • जसापुर की जर्जर सड़क बनी मुसीबत, गड्ढों में भरा पानी दे रहा हादसों को न्योता जसापुर की जर्जर सड़क बनी मुसीबत, गड्ढों में भरा पानी दे रहा हादसों को न्योता मंगलपुर-जसापुर मार्ग से लेकर मल्हानपुरवा-जिगना-जैतापुर संपर्क मार्ग तक बदहाल हालात, ग्रामीणों ने उठाई स्थायी समाधान की मांग संदलपुर ब्लॉक क्षेत्र के जसापुर गांव की मुख्य सड़क इन दिनों बदहाली की ऐसी तस्वीर पेश कर रही है, जिससे ग्रामीणों और राहगीरों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। मंगलपुर से जसापुर को जोड़ने वाली मुख्य सड़क जगह-जगह से पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों में बारिश का पानी भर जाने से राहगीरों के लिए सफर जोखिम भरा हो गया है। पानी से लबालब गड्ढे दूर से दिखाई नहीं देते, जिससे वाहन चालकों को दुर्घटना का खतरा बना रहता है। जसापुर गांव में प्रवेश करते ही सड़क की स्थिति और गंभीर नजर आती है। मल्हानपुरवा, जिगना होते हुए जैतापुर को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर भारी जलभराव होने से ग्रामीणों और राहगीरों को आवागमन में काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। बारिश के बाद सड़क और गड्ढों का अंतर मिट जाता है, जिसके चलते दोपहिया वाहन चालकों के साथ पैदल निकलने वाले लोगों को भी काफी सावधानी बरतनी पड़ती है। ग्रामीणों मान सिंह, रमेश सविता, मनोज अग्निहोत्री आदि का कहना है कि सड़क की समस्या कोई नई नहीं है। करीब चार-पांच माह पहले पैचवर्क का कार्य कराया गया था, लेकिन कुछ समय बाद ही सड़क की हालत फिर खराब हो गई। ग्रामीणों ने उस समय भी जेई विवेक कुशवाहा से सड़क की स्थिति सुधारने की मांग की थी, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका। ग्रामीणों का कहना है कि महज पैचवर्क से समस्या दूर होने वाली नहीं है। लगातार बारिश और जलभराव के कारण सड़क फिर टूट जाती है। ऐसे में सड़क का मजबूत और स्थायी निर्माण कराया जाना जरूरी है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि सड़क के साथ जलनिकासी की समुचित व्यवस्था भी कराई जाए, ताकि भविष्य में जलभराव की समस्या दोबारा न खड़ी हो। आरसीसी सड़क निर्माण की कार्ययोजना शासन को भेजी गई सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर जब जेई विवेक कुशवाहा से जानकारी ली गई तो उन्होंने बुधवार शाम करीब 7 बजे बताया कि सड़क को विशेष रूप से आरसीसी निर्माण के लिए कार्ययोजना तैयार कर शासन को भेज दी गई है। शासन से मंजूरी मिलते ही सड़क निर्माण का कार्य शुरू करा दिया जाएगा। अब ग्रामीणों की नजर शासन की मंजूरी और प्रस्तावित आरसीसी निर्माण पर टिकी है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि यदि प्रस्तावित निर्माण जल्द शुरू होता है तो लंबे समय से जर्जर सड़क और जलभराव की समस्या से उन्हें स्थायी राहत मिल सकेगी।
    1
    जसापुर की जर्जर सड़क बनी मुसीबत, गड्ढों में भरा पानी दे रहा हादसों को न्योता
जसापुर की जर्जर सड़क बनी मुसीबत, गड्ढों में भरा पानी दे रहा हादसों को न्योता
मंगलपुर-जसापुर मार्ग से लेकर मल्हानपुरवा-जिगना-जैतापुर संपर्क मार्ग तक बदहाल हालात, ग्रामीणों ने उठाई स्थायी समाधान की मांग
संदलपुर ब्लॉक क्षेत्र के जसापुर गांव की मुख्य सड़क इन दिनों बदहाली की ऐसी तस्वीर पेश कर रही है, जिससे ग्रामीणों और राहगीरों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। मंगलपुर से जसापुर को जोड़ने वाली मुख्य सड़क जगह-जगह से पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों में बारिश का पानी भर जाने से राहगीरों के लिए सफर जोखिम भरा हो गया है। पानी से लबालब गड्ढे दूर से दिखाई नहीं देते, जिससे वाहन चालकों को दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
जसापुर गांव में प्रवेश करते ही सड़क की स्थिति और गंभीर नजर आती है। मल्हानपुरवा, जिगना होते हुए जैतापुर को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर भारी जलभराव होने से ग्रामीणों और राहगीरों को आवागमन में काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। बारिश के बाद सड़क और गड्ढों का अंतर मिट जाता है, जिसके चलते दोपहिया वाहन चालकों के साथ पैदल निकलने वाले लोगों को भी काफी सावधानी बरतनी पड़ती है।
ग्रामीणों मान सिंह, रमेश सविता, मनोज अग्निहोत्री आदि का कहना है कि सड़क की समस्या कोई नई नहीं है। करीब चार-पांच माह पहले पैचवर्क का कार्य कराया गया था, लेकिन कुछ समय बाद ही सड़क की हालत फिर खराब हो गई। ग्रामीणों ने उस समय भी जेई विवेक कुशवाहा से सड़क की स्थिति सुधारने की मांग की थी, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका।
ग्रामीणों का कहना है कि महज पैचवर्क से समस्या दूर होने वाली नहीं है। लगातार बारिश और जलभराव के कारण सड़क फिर टूट जाती है। ऐसे में सड़क का मजबूत और स्थायी निर्माण कराया जाना जरूरी है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि सड़क के साथ जलनिकासी की समुचित व्यवस्था भी कराई जाए, ताकि भविष्य में जलभराव की समस्या दोबारा न खड़ी हो।
आरसीसी सड़क निर्माण की कार्ययोजना शासन को भेजी गई
सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर जब जेई विवेक कुशवाहा से जानकारी ली गई तो उन्होंने बुधवार शाम करीब 7 बजे बताया कि सड़क को विशेष रूप से आरसीसी निर्माण के लिए कार्ययोजना तैयार कर शासन को भेज दी गई है। शासन से मंजूरी मिलते ही सड़क निर्माण का कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
अब ग्रामीणों की नजर शासन की मंजूरी और प्रस्तावित आरसीसी निर्माण पर टिकी है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि यदि प्रस्तावित निर्माण जल्द शुरू होता है तो लंबे समय से जर्जर सड़क और जलभराव की समस्या से उन्हें स्थायी राहत मिल सकेगी।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • संदलपुर में बारावफात पर पैगंबर साहब की शान में निकला जुलूस, प्रशासन रहा मुस्तैद संदलपुर में बारावफात पर पैगंबर साहब की शान में निकला जुलूस, प्रशासन रहा मुस्तैद संदलपुर। कस्बा संदलपुर में बारावफात के अवसर पर श्रद्धा और सौहार्द के साथ जुलूस निकाला गया। जुलूस ब्लॉक गेट से शुरू होकर पानी की टंकी तक पहुंचा। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। जुलूस के दौरान लोगों ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं को याद करते हुए शांति, भाईचारे और आपसी सौहार्द का संदेश दिया। निर्धारित मार्ग से होकर जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से आगे बढ़ा। कार्यक्रम को लेकर पुलिस एवं प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा और जुलूस के दौरान लगातार निगरानी की गई। जुलूस शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। इस दौरान लोगों ने आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया।
    4
    संदलपुर में बारावफात पर पैगंबर साहब की शान में निकला जुलूस, प्रशासन रहा मुस्तैद
संदलपुर में बारावफात पर पैगंबर साहब की शान में निकला जुलूस, प्रशासन रहा मुस्तैद
संदलपुर। कस्बा संदलपुर में बारावफात के अवसर पर श्रद्धा और सौहार्द के साथ जुलूस निकाला गया। जुलूस ब्लॉक गेट से शुरू होकर पानी की टंकी तक पहुंचा। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
जुलूस के दौरान लोगों ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं को याद करते हुए शांति, भाईचारे और आपसी सौहार्द का संदेश दिया। निर्धारित मार्ग से होकर जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से आगे बढ़ा।
कार्यक्रम को लेकर पुलिस एवं प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा और जुलूस के दौरान लगातार निगरानी की गई।
जुलूस शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। इस दौरान लोगों ने आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया।
    user_रवि शुक्ला पत्रकार
    रवि शुक्ला पत्रकार
    Newspaper advertising department सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • उरई में पूरी शान ओ शौकत के साथ निकला जुलूस ए मोहम्मदी
    1
    उरई में पूरी शान ओ शौकत के साथ निकला जुलूस ए मोहम्मदी
    user_मुजीब आलम पत्रकार
    मुजीब आलम पत्रकार
    Graphic designer उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • 🎤jalaun : आंगनबाड़ी केंद्र से जूनियर स्कूल तक कच्चा रास्ता बना मुसीबत का जड़🖥️ 📌बारिश में ग्रामीणों कीचड़ से निकलने को है मजबूर 📌इस रास्ते से प्रतिदिन गुजरते है दर्जनों स्कूली बच्चे जालौन।विकासखंड जालौन के ग्राम गायर में आंगनबाड़ी केंद्र से जूनियर स्कूल तक जाने वाला कच्चा रास्ता बारिश के मौसम में ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन गया है। बारिश होते ही रास्ते पर कीचड़ और जलभराव की स्थिति बन जाती है, जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। ग्रामीणों के मुताबिक, इस रास्ते से प्रतिदिन ग्रामीणों के साथ स्कूली बच्चे भी गुजरते हैं। बारिश के दिनों में बच्चों को कीचड़ से होकर स्कूल जाना पड़ता है। कई बार फिसलने का भी डर रहता है वहीं, यदि किसी ग्रामीण की तबीयत अचानक खराब हो जाए तो कच्चे और कीचड़युक्त रास्ते के कारण एंबुलेंस घर तक पहुंचने में भी परेशानी होती है। खास बात यह है कि इसी रास्ते पर आरआरसी सेंटर और सामुदायिक शौचालय भी स्थित हैं। इसके बावजूद रास्ते की बदहाली की ओर जिम्मेदारों का ध्यान नहीं जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार अधिकारियों द्वारा सड़क की नाप-जोख भी की जा चुकी है, लेकिन इसके बाद भी सड़क का निर्माण नहीं कराया गया।ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के दौरान समस्या और गंभीर हो जाती है। रोजमर्रा के काम से लेकर बच्चों के स्कूल जाने तक लोगों को इसी रास्ते का इस्तेमाल करना पड़ता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि आंगनबाड़ी केंद्र से जूनियर स्कूल तक सड़क को शीघ्र पक्का कराया जाए, ताकि बरसात में होने वाली परेशानी से ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को निजात मिल सके। ग्रामीण कैलाश यागिक, धनीराम वर्मा, गुलठाई, चुन्ना, रामनरेश, महेश, आमिर, भूरे, सोहन,हिमांशु समेत दर्जनों ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों से सड़क निर्माण की मांग की है। रिपोर्ट-जनपद जालौन से soni news के लिए अमित कुमार।
    2
    🎤jalaun : आंगनबाड़ी केंद्र से जूनियर स्कूल तक कच्चा रास्ता बना मुसीबत का जड़🖥️
📌बारिश में ग्रामीणों कीचड़ से निकलने को है मजबूर
📌इस रास्ते से प्रतिदिन गुजरते है दर्जनों स्कूली बच्चे
जालौन।विकासखंड जालौन के ग्राम गायर में आंगनबाड़ी केंद्र से जूनियर स्कूल तक जाने वाला कच्चा रास्ता बारिश के मौसम में ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन गया है। बारिश होते ही रास्ते पर कीचड़ और जलभराव की स्थिति बन जाती है, जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 
ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है।
ग्रामीणों के मुताबिक, इस रास्ते से प्रतिदिन ग्रामीणों के साथ स्कूली बच्चे भी गुजरते हैं। बारिश के दिनों में बच्चों को कीचड़ से होकर स्कूल जाना पड़ता है। कई बार फिसलने का भी डर रहता है वहीं, यदि किसी ग्रामीण की तबीयत अचानक खराब हो जाए तो कच्चे और कीचड़युक्त रास्ते के कारण एंबुलेंस घर तक पहुंचने में भी परेशानी होती है।
खास बात यह है कि इसी रास्ते पर आरआरसी सेंटर और सामुदायिक शौचालय भी स्थित हैं। इसके बावजूद रास्ते की बदहाली की ओर जिम्मेदारों का ध्यान नहीं जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार अधिकारियों द्वारा सड़क की नाप-जोख भी की जा चुकी है, लेकिन इसके बाद भी सड़क का निर्माण नहीं कराया गया।ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के दौरान समस्या और गंभीर हो जाती है। रोजमर्रा के काम से लेकर बच्चों के स्कूल जाने तक लोगों को इसी रास्ते का इस्तेमाल करना पड़ता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि आंगनबाड़ी केंद्र से जूनियर स्कूल तक सड़क को शीघ्र पक्का कराया जाए, ताकि बरसात में होने वाली परेशानी से ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को निजात मिल सके।
ग्रामीण कैलाश यागिक, धनीराम वर्मा, गुलठाई, चुन्ना, रामनरेश, महेश, आमिर, भूरे, सोहन,हिमांशु समेत दर्जनों ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों से सड़क निर्माण की मांग की है।
रिपोर्ट-जनपद जालौन से soni news के लिए अमित कुमार।
    user_SONI NEWS
    SONI NEWS
    Media company उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • जालौन में सड़क या गड्ढों का जाल? जोल्हूपुर ओवरब्रिज से पहले दर्जनों गड्ढे दे रहे हादसे को न्योता! कालपी तहसील क्षेत्र में हमीरपुर-कदौरा की ओर से आने वाले वाहनों को जोल्हूपुर ओवरब्रिज पर चढ़ने से पहले सड़क पर बने दर्जनों गड्ढों से होकर गुजरना पड़ रहा है। ई-रिक्शा, रिक्शा, सरकारी बसें और ट्रक तक इन गड्ढों को पार करते नजर आते हैं। गड्ढों में पहिया पड़ते ही वाहन के असंतुलित होने का खतरा बना रहता है। खासकर छोटे वाहनों में सवारियां बैठी होने के कारण स्थिति और भी चिंताजनक बताई जा रही है। वाहन चालकों का कहना है कि सवारियां भरकर कालपी बाजार की ओर आते-जाते समय हर पल हादसे का डर बना रहता है। यही मार्ग कानपुर, उरई, कालपी समेत कई प्रमुख स्थानों को जोड़ता है। ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है—जब सरकार सड़कों के निर्माण और मरम्मत पर लाखों रुपये खर्च कर रही है, तो आखिर कुछ ही महीनों में सड़कें गड्ढों में क्यों तब्दील हो जाती हैं? एक और बड़ा सवाल—जब टोल टैक्स की वसूली लगातार जारी है, तो वाहन चालकों को सुरक्षित और गड्ढामुक्त सड़क कब मिलेगी? क्या जिम्मेदार विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है? क्या सड़क की गुणवत्ता की जांच होगी? और आखिर इन गड्ढों की मरम्मत कब होगी? वीडियो को अंत तक जरूर देखें और बताएं—क्या ऐसी सड़क व्यवस्था पर जिम्मेदार अधिकारियों से जवाब नहीं मांगा जाना चाहिए? अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दें। #जालौन #कालपी #जोल्हूपुर #जोल्हूपुर_ओवरब्रिज #कदौरा #हमीरपुर #उरई #कानपुर #सड़क_पर_गड्ढे #गड्ढों_की_सड़क #सड़क_की_गुणवत्ता #सड़क_निर्माण #PWD #लोकनिर्माण_विभाग #टोलटैक्स #हादसे_का_खतरा #वाहन_चालक #ई_रिक्शा #सरकारी_बस #ट्रक #जनता_की_आवाज #जिम्मेदार_कौन #बड़ा_सवाल #ब्रेकिंग_न्यूज़ #वायरल_वीडियो #ताजा_खबर #जालौन_न्यूज #JalaunNews #KalpiNews #BreakingNews
    1
    जालौन में सड़क या गड्ढों का जाल? जोल्हूपुर ओवरब्रिज से पहले दर्जनों गड्ढे दे रहे हादसे को न्योता!

कालपी तहसील क्षेत्र में हमीरपुर-कदौरा की ओर से आने वाले वाहनों को जोल्हूपुर ओवरब्रिज पर चढ़ने से पहले सड़क पर बने दर्जनों गड्ढों से होकर गुजरना पड़ रहा है। 
ई-रिक्शा, रिक्शा, सरकारी बसें और ट्रक तक इन गड्ढों को पार करते नजर आते हैं।
गड्ढों में पहिया पड़ते ही वाहन के असंतुलित होने का खतरा बना रहता है। खासकर छोटे वाहनों में सवारियां बैठी होने के कारण स्थिति और भी चिंताजनक बताई जा रही है। 
वाहन चालकों का कहना है कि सवारियां भरकर कालपी बाजार की ओर आते-जाते समय हर पल हादसे का डर बना रहता है।
यही मार्ग कानपुर, उरई, कालपी समेत कई प्रमुख स्थानों को जोड़ता है। ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है—जब सरकार सड़कों के निर्माण और मरम्मत पर लाखों रुपये खर्च कर रही है, तो आखिर कुछ ही महीनों में सड़कें गड्ढों में क्यों तब्दील हो जाती हैं?
एक और बड़ा सवाल—जब टोल टैक्स की वसूली लगातार जारी है, तो वाहन चालकों को सुरक्षित और गड्ढामुक्त सड़क कब मिलेगी?
क्या जिम्मेदार विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है? क्या सड़क की गुणवत्ता की जांच होगी? और आखिर इन गड्ढों की मरम्मत कब होगी?
वीडियो को अंत तक जरूर देखें और बताएं—क्या ऐसी सड़क व्यवस्था पर जिम्मेदार अधिकारियों से जवाब नहीं मांगा जाना चाहिए? अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दें।
#जालौन #कालपी #जोल्हूपुर #जोल्हूपुर_ओवरब्रिज #कदौरा #हमीरपुर
#उरई #कानपुर #सड़क_पर_गड्ढे #गड्ढों_की_सड़क #सड़क_की_गुणवत्ता #सड़क_निर्माण #PWD #लोकनिर्माण_विभाग #टोलटैक्स #हादसे_का_खतरा #वाहन_चालक #ई_रिक्शा #सरकारी_बस #ट्रक #जनता_की_आवाज #जिम्मेदार_कौन #बड़ा_सवाल #ब्रेकिंग_न्यूज़ #वायरल_वीडियो #ताजा_खबर #जालौन_न्यूज  #JalaunNews #KalpiNews #BreakingNews
    user_सोनू महाराज पत्रकार
    सोनू महाराज पत्रकार
    कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए कानपुर देहात पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए 521 वाहनों का चालान किया गया पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के उद्देश्य से जनपदीय पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत बिना नंबर प्लेट के वाहन, ट्रिपल राइडिंग, हेलमेट न पहनना, बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाना आदि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कठोर कार्यवाही की गई। अभियान के दौरान *कुल 521 वाहनों* का चालान किया गया। इसके साथ ही, जनपदीय पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें। यह अभियान जनपद में सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और दुर्घटनाओं को कम करने के लिए निरंतर जारी रहेगा।
    1
    सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए कानपुर देहात पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए 521 वाहनों का चालान किया गया 
पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के उद्देश्य से जनपदीय पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत बिना नंबर प्लेट के वाहन, ट्रिपल राइडिंग, हेलमेट न पहनना, बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाना आदि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कठोर कार्यवाही की गई। अभियान के दौरान *कुल 521 वाहनों* का चालान किया गया।  इसके साथ ही, जनपदीय पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें। यह अभियान जनपद में सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और दुर्घटनाओं को कम करने के लिए निरंतर जारी रहेगा।
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • राजपुर में कच्चे मकान की छत भरभराकर गिरी, बाल-बाल बचे महिला और बच्चे; आवास योजना का लाभ न मिलने का आरोप राजपुर कस्बे के अशोकनगर में बुधवार सुबह एक कच्चे मकान की छत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के समय आंगन में महिला मोहिनी अपने बच्चों के साथ काम कर रही थीं। गनीमत रही कि छत गिरने से महिला और बच्चे बाल-बाल बच गए। घटना के बाद परिवार में दहशत का माहौल है। मोहिनी ने बताया कि उनके पति शैलेंद्र अवस्थी मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। परिवार में एक बेटा और एक बेटी हैं। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के साथ उनका मकान भी कच्चा है। इसके बावजूद उन्हें अभी तक प्रधानमंत्री आवास योजना या किसी अन्य आवास योजना का लाभ नहीं मिल सका है। मोहिनी का आरोप है कि उन्होंने पिछले तीन वर्षों के दौरान नगर पंचायत में आवास के लिए दो बार आवेदन किया, लेकिन अब तक उन्हें योजना का लाभ नहीं मिला। उनका कहना है कि उनसे बाद में आवेदन करने वाले कई लोगों को छह माह से एक वर्ष के भीतर आवास योजना का लाभ मिल चुका है, जबकि उनका परिवार अब भी कच्चे मकान में रहने को मजबूर है। छत गिरने की सूचना मिलने के बाद प्रशासन ने मामले का संज्ञान लिया। सिकंदरा उपजिलाधिकारी उषा सिंह ने बताया कि राजपुर के लेखपाल रविंद्र शुक्ला को करीब एक बजे मौके पर भेजा गया है। लेखपाल द्वारा मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया जाएगा और नियमानुसार पीड़ित परिवार को सहायता दिलाने की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, राजपुर नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी नीति त्रिपाठी ने बताया कि पीड़िता का नाम आवास योजना की सूची में दर्ज है। उन्होंने आश्वासन दिया कि नियमानुसार जल्द ही परिवार को आवास योजना का लाभ दिलाने की कार्रवाई की जाएगी।
    1
    राजपुर में कच्चे मकान की छत भरभराकर गिरी, बाल-बाल बचे महिला और बच्चे; आवास योजना का लाभ न मिलने का आरोप
राजपुर कस्बे के अशोकनगर में बुधवार सुबह एक कच्चे मकान की छत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के समय आंगन में महिला मोहिनी अपने बच्चों के साथ काम कर रही थीं। गनीमत रही कि छत गिरने से महिला और बच्चे बाल-बाल बच गए। घटना के बाद परिवार में दहशत का माहौल है।
मोहिनी ने बताया कि उनके पति शैलेंद्र अवस्थी मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। परिवार में एक बेटा और एक बेटी हैं। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के साथ उनका मकान भी कच्चा है। इसके बावजूद उन्हें अभी तक प्रधानमंत्री आवास योजना या किसी अन्य आवास योजना का लाभ नहीं मिल सका है।
मोहिनी का आरोप है कि उन्होंने पिछले तीन वर्षों के दौरान नगर पंचायत में आवास के लिए दो बार आवेदन किया, लेकिन अब तक उन्हें योजना का लाभ नहीं मिला। उनका कहना है कि उनसे बाद में आवेदन करने वाले कई लोगों को छह माह से एक वर्ष के भीतर आवास योजना का लाभ मिल चुका है, जबकि उनका परिवार अब भी कच्चे मकान में रहने को मजबूर है।
छत गिरने की सूचना मिलने के बाद प्रशासन ने मामले का संज्ञान लिया। सिकंदरा उपजिलाधिकारी उषा सिंह ने बताया कि राजपुर के लेखपाल रविंद्र शुक्ला को करीब एक बजे मौके पर भेजा गया है। लेखपाल द्वारा मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया जाएगा और नियमानुसार पीड़ित परिवार को सहायता दिलाने की कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, राजपुर नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी नीति त्रिपाठी ने बताया कि पीड़िता का नाम आवास योजना की सूची में दर्ज है। उन्होंने आश्वासन दिया कि नियमानुसार जल्द ही परिवार को आवास योजना का लाभ दिलाने की कार्रवाई की जाएगी।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.