उसावां ब्लॉक की ग्राम पंचायत कटरा सहादतगंज में गौशाला की स्थिति दैनीय,व्यवस्था पर खड़े हुए सवाल। उसावां ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत कटरा सहादतगंज स्थित गौशाला में अव्यवस्थाएं सामने आई हैं। यहां करीब 300 गायें मौजूद मिलीं, जिनमें से कुछ बीमार हालत में थीं। ग्रामीणों ने बताया कि गौशाला में किसी भी गाय के कान में टैग नहीं लगा था। निरीक्षण के दौरान एक गाय मृत मिली, जिसकी आंखों को कौवे नोच रहे थे। गौशाला परिसर में काफी दलदल और कीचड़ भरा हुआ था। इससे गोवंश को भी चलने-फिरने में परेशानी हो रही थी। गौशाला की खराब हालत को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। उनका कहना है कि गोवंश की देखभाल और साफ-सफाई पर ध्यान देना चाहिए, ताकि बीमार गायों का समय पर इलाज हो सके। इस बारे में ग्राम प्रधान रमेश ने बताया कि गौशाला में लगातार काम चल रहा है। उन्होंने कुछ कमियां होने की बात मानी और कहा कि कर्मचारियों की लापरवाही मिलने पर सुधार किया जाएगा। अब देखना होगा कि अधिकारी गौशाला की व्यवस्थाएं सुधारने के लिए क्या कदम उठाते हैं।
उसावां ब्लॉक की ग्राम पंचायत कटरा सहादतगंज में गौशाला की स्थिति दैनीय,व्यवस्था पर खड़े हुए सवाल। उसावां ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत कटरा सहादतगंज स्थित गौशाला में अव्यवस्थाएं सामने आई हैं। यहां करीब 300 गायें मौजूद मिलीं, जिनमें से कुछ बीमार हालत में थीं। ग्रामीणों ने बताया कि गौशाला में किसी भी गाय के कान में टैग नहीं लगा था। निरीक्षण के दौरान एक गाय मृत मिली, जिसकी आंखों को कौवे नोच रहे थे। गौशाला परिसर में काफी दलदल और कीचड़ भरा हुआ था। इससे गोवंश को भी चलने-फिरने में परेशानी हो रही थी। गौशाला की खराब हालत को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। उनका कहना है कि गोवंश की देखभाल और साफ-सफाई पर ध्यान देना चाहिए, ताकि बीमार गायों का समय पर इलाज हो सके। इस बारे में ग्राम प्रधान रमेश ने बताया कि गौशाला में लगातार काम चल रहा है। उन्होंने कुछ कमियां होने की बात मानी और कहा कि कर्मचारियों की लापरवाही मिलने पर सुधार किया जाएगा। अब देखना होगा कि अधिकारी गौशाला की व्यवस्थाएं सुधारने के लिए क्या कदम उठाते हैं।
- एसआईबी ने उझानी में मैंथा आयल कारोबारी के गोदामों पर की छापामारी, देर शाम तक रही जारी बदायूं। जिले के उपनगर उझानी में मैंथा आयल कारोबारी के यहां बिक्रीकर विभाग की एसआईबी टीम ने छापामारी की। टीम में शामिल अधिकारियों ने मैंथा कारोबारी के दो गोदामों को खंगाला और स्टाक का मिलान किया। एसआईबी की कार्रवाई देर शाम तक जारी रही जिससे यह पता न चल सका कि छापेमारी में गड़बड़ियां पकड़ में आई या नही या फिर सब कुछ ओके निकला। मंगलवार की शाम एसआईबी अधिकारियों की टीम डिप्टी कमिश्नर रोहित मालवीय के नेतृत्व में उझानी पहुंची और बदायूं रोड स्थित मैंथा कारोबारी मनोज गोयल के गोदाम पर छापा मारा और वहां मौजूद मैंथा आयल के बारे में जानकारी लेते हुए स्टाक को देखा। टीम के अधिकारियों ने श्री गोयल के आवास स्थित गोदामों पर भी छापेमारी की जहां सबसे ज्यादा समय तक एसआईबी की टीम खामियों को खंगालती नजर आ रही थी। देर शाम तक अधिकारी मैंथा आयल के स्टाक का मिलान करते रहे। सूत्र बताते है कि छापेमारी जीएसटी से जुड़ी हो सकती है लेकिन अधिकारियों के छापामारी में व्यस्त रहने से यह पता न चल सका कि छापेमारी में कितनी खामियां या फिर जीएसटी को लेकर कुछ मामले पकडे़ गए है या नही। छापेमारी में व्यस्त अधिकारियों से सम्पर्क साधने का प्रयास किया मगर उनके साथ मौजूद पुलिस कर्मियों ने मना करते हुए कहा कि सहाब कार्रवाई पूरी होने के बाद ही कोई बात कर सकते है। बताते है कि एसआईबी अधिकारियों की टीम मैंथा आयल कारोबारी की फर्म से बिक्री, खरीद फरोख्त और लेनदेन की जांच करते हुए रात आठ बजे तक गहनता से गोदामों में जांच करते रहे। इस संदर्भ में जब कारोबारी से पूछा गया तो उन्होंने इसे रूटीन सर्वे बताया।1
- भूमि पर कब्जे और निर्माण को लेकर विवाद, पीड़ित ने एसएसपी से की कार्रवाई की मांग रिपोर्ट संजीव कुमार राणा कादरचौक। थाना कादरचौक क्षेत्र के ग्राम गंगपुर पुख्ता निवासी बागेश पुत्र श्रीराम लड़ैते ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं को प्रार्थना पत्र देकर जमीन पर कथित अवैध कब्जे और निर्माण को लेकर शिकायत की है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि परिवार के ही कुछ लोगों द्वारा दबंगई के बल पर भूमि पर कब्जा कर निर्माण कराया जा रहा है और विरोध करने पर उसके पिता के साथ मारपीट व जान से मारने की धमकी दी गई। शिकायती पत्र के अनुसार गांव में गाटा संख्या 476 व 474 के संबंध में प्रार्थी के पिता और उनके भाइयों का हिस्सा दर्ज है। आरोप है कि प्रार्थी के चाचा और चचेरे भाई अपनी दबंगई एवं बलबूते पर उक्त भूमि पर नाजायज रूप से कब्जा कर निर्माण कराने लगे। प्रार्थी और उसके पिता ने जब निर्माण का विरोध किया तो आरोपित पक्ष कथित तौर पर लाठी-डंडे लेकर मारपीट करने पर उतारू हो गया। पीड़ित का आरोप है कि निर्माण रोकने का विरोध करने पर उसके पिता को जान से मारने की धमकी दी गई तथा मौके से धक्का देकर भगा दिया गया। इसके बाद भी आरोपित पक्ष द्वारा कथित रूप से निर्माण जारी रखा गया। प्रार्थी ने शिकायत में बताया कि मामले को लेकर पहले लेखपाल, थाना कादरचौक और तहसील दिवस में भी प्रार्थना पत्र दिए जा चुके हैं, लेकिन उसके अनुसार अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। पीड़ित का कहना है कि आरोपित पक्ष कथित रूप से दबंगई के चलते उसकी जमीन पर कब्जा कर निर्माण कर रहा है, जिससे परिवार में विवाद की स्थिति बनी हुई है। पीड़ित ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले की जांच कराकर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करने तथा आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। शिकायत पत्र दिनांक 15 सितंबर 2026 का है। पुलिस कार्रवाई और दोनों पक्षों का पक्ष सामने आने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।3
- #HATHRAS_BREAKING “8 हजार का चालान होगा… 500 दे दो, सब क्लियर है!” चामड़ गेट चौराहे पर वाहन चेकिंग के दौरान ट्रैफिक पुलिसकर्मी और युवक की कथित पैसों की बातचीत का वीडियो वायरल। वीडियो में 8 हजार के चालान की बात के बाद 500 रुपये में मामला क्लियर करने की कथित पेशकश—वायरल वीडियो ने ट्रैफिक पुलिस की कार्यप्रणाली पर खड़े किए सवाल।1
- आज अपने विधानसभा क्षेत्र गरौठा के ग्रामों में अपनो के बीच। वार्ता करते हैं1
- भक्तों ने की मंगलमूर्ति की स्थापना, विधि-विधान से हुआ पूजन, मातृशक्तियों ने गाए मंगलगीत| उझानी (बदायूॅं) / भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी पर मुहल्ला नझियाई में भगवान श्री गणेश का जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। मंगलमूर्ति श्री गणेश की स्थापना कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने मोदक, मेवा-मिष्ठान का भोग अर्पित कर आरती की। मातृशक्तियों ने मंगलगीत गाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। यज्ञाचार्य गायत्री परिवार के संजीव कुमार शर्मा ने वेदमंत्रोच्चार के साथ भगवान श्री गणेश का पूजन कराया। उन्होंने कहा कि भगवान गणेश बुद्धि, विवेक, शुभता और विघ्नों के निवारण के प्रतीक हैं। गणेश चतुर्थी हमें जीवन में सद्बुद्धि, संयम और सकारात्मक चिंतन अपनाने की प्रेरणा देती है। श्रद्धा से की गई उपासना और सत्कर्म मनुष्य के जीवन को मंगलमय दिशा प्रदान करते हैं। उमाशंकर शर्मा सपत्नीक मुख्य यजमान रहे। उन्होंने विधि-विधान से गणपति पूजन किया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्री गणेश के समक्ष सुख-समृद्धि, बुद्धि-विवेक और परिवार की मंगलकामना की। इस अवसर पर इंद्रावती शर्मा, सोना तिवारी, ट्विंकल, रिंकू शर्मा, मोहित, जूही, चंचल कश्यप, बिंटू शर्मा, श्रद्धा आदि मौजूद रहे।1
- janpad Bareilly Ke bhojipura Thana Kshetra Ka mamla/ Adhikari dwara Di Gai jankari/ 54 lakh ka khel kaise aaya samne hua bada khulasa/ dhokhadhadi ke mamle mein bandhte abhiyukt girftar/ kya Thi Hakikat samne sab Ke ud Gaye Hos/ janpad Bareilly Ke bhojipura Thana Kshetra Ka mamla/ Adhikari dwara Di Gai jankari/ 54 lakh ka khel kaise aaya samne hua bada khulasa/ dhokhadhadi ke mamle mein bandhte abhiyukt girftar/ kya Thi Hakikat samne sab Ke ud Gaye Hos/1
- Thana baradari ek Ghayal teen girftar/ Mandir ja rahi thi mahila/ Mandir ja rahi thi mahila Se Kundal chhinne wale girftar/ Adhikari dwara Di Gai jankari/ kya kuchh hua yah Adhikari ne bataya/ Thana baradari ek Ghayal teen girftar/ Mandir ja rahi thi mahila/ Mandir ja rahi thi mahila Se Kundal chhinne wale girftar/ Adhikari dwara Di Gai jankari/ kya kuchh hua yah Adhikari ne bataya/1
- *प्रिया सरोज-रिंकू सिंह की शादी 4 दिसंबर को:* लखनऊ के रमाडा होटल में होगी; 15 महीने पहले हुई थी सगाई प्रिया सरोज उत्तर प्रदेश की मछलीशहर लोकसभा सीट से सांसद हैं, जबकि रिंकू सिंह भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज हैं। शादी की तारीख फाइनल होने के बाद से ही दोनों परिवारों में तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं सगाई: दोनों की रिंग सेरेमनी करीब 15 महीने पहले 8 जून 2025 को लखनऊ के 'द सेंट्रम' होटल में हुई थी। वेडिंग वेन्यू: शादी का मुख्य कार्यक्रम लखनऊ के रमाडा होटल में आयोजित किया जाएगा। ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा दैनिक समाचार पत्र1
- पंचायत सहायक की कार्यप्रणाली को लेकर जनसुनवाई में शिकायत, जांच के लिए उपनिदेशक पंचायत को भेजा मामला बरेली। जनपद की ग्राम पंचायत हर्रामपुर में पंचायत सहायक की कार्यप्रणाली को लेकर गांव निवासी आदित्य भारद्वाज द्वारा उत्तर प्रदेश जनसुनवाई समाधान पोर्टल पर दर्ज कराई गई शिकायत को जांच के लिए उपनिदेशक पंचायत, पंचायती राज विभाग को प्रेषित कर दिया गया है। शिकायतकर्ता ने पंचायत सहायक आवेश कश्यप की कार्यप्रणाली से संबंधित कई बिंदुओं की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। शिकायतकर्ता के अनुसार, 10 जनवरी 2026 को उन्होंने अपने परिवार के छह सदस्यों के आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पंचायत सहायक से केवाईसी कराई थी। आरोप है कि चार सदस्यों की केवाईसी के लिए प्रति सदस्य 100 रुपये के हिसाब से कुल 400 रुपये नकद लिए गए तथा दो अन्य सदस्यों की केवाईसी के लिए भी धनराशि की मांग की गई। शिकायतकर्ता ने बताया कि उस समय उनके परिवार के अन्य सदस्य मौके पर मौजूद थे। उनका आरोप है कि आयुष्मान कार्ड से संबंधित कार्य सही एवं पूर्ण रूप से नहीं होने के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। शिकायत में पंचायत सहायक की ग्राम पंचायत सचिवालय में नियमित उपस्थिति और कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए संबंधित अभिलेखों की जांच कराने की मांग की गई है। इसके साथ ही शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि पंचायत सहायक द्वारा पद पर कार्यरत रहते हुए गांव में निजी जन सेवा केंद्र का संचालन भी किया जा रहा है। उन्होंने संबंधित नियमों के तहत इसकी जांच कराने तथा यह सत्यापित करने की मांग की है कि निजी जन सेवा केंद्र संचालन के साथ पंचायत सहायक के दायित्वों का निर्वहन किस प्रकार किया जा रहा है। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि कुछ समय पूर्व पंचायत सहायक आवेश कश्यप के घर से नाराज होकर कहीं चले जाने पर उनके पिता द्वारा थाना भमोरा में गुमशुदगी दर्ज कराने हेतु प्रार्थना-पत्र दिया गया था। शिकायतकर्ता ने इसी अवधि के दौरान पंचायत सहायक की ग्राम पंचायत सचिवालय में उपस्थिति, पंचायत संबंधी कार्यों के निष्पादन और मानदेय भुगतान से जुड़े अभिलेखों की जांच कराने की मांग की है। शिकायतकर्ता का कहना है कि संबंधित अवधि की उपस्थिति पंजिका, कार्य निष्पादन संबंधी रिकॉर्ड, मानदेय भुगतान तथा उपस्थिति के सत्यापन से जुड़े दस्तावेजों की जांच से वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकती है। आदित्य भारद्वाज ने यह भी बताया कि जब उन्होंने ग्राम पंचायत हर्रामपुर से जुड़े एक व्हाट्सऐप ग्रुप में पंचायत सहायक की कार्यप्रणाली एवं आयुष्मान कार्ड से संबंधित अपनी बात साझा की तो उनके अनुसार पंचायत सहायक द्वारा उन्हें ग्रुप से हटा दिया गया। शिकायतकर्ता का कहना है कि वह ग्राम हर्रामपुर के निवासी और मतदाता हैं। उनके पास ग्रुप से हटाए जाने से संबंधित स्क्रीनशॉट भी सुरक्षित होने की बात कही गई है। हालांकि संबंधित व्हाट्सऐप ग्रुप की प्रकृति, संचालन व्यवस्था तथा सदस्यों को जोड़ने या हटाने के नियम भी जांच का विषय हो सकते हैं। जनसुनवाई पोर्टल पर दर्ज शिकायत अब जांच के लिए उपनिदेशक पंचायत, पंचायती राज विभाग को प्रेषित किए जाने के बाद शिकायतकर्ता को जांच की कार्रवाई का इंतजार है। शिकायतकर्ता ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं स्थलीय जांच कराकर उपलब्ध अभिलेखों और साक्ष्यों का परीक्षण करने तथा जांच में आरोप सही पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की मांग की है।3