कोटा मेडिकल कॉलेज में मौतों के बाद दवाइयों पर रोक निशुल्क दवा योजना के तहत हुई थी सप्लाई ■ ■ ऑपरेशन में काम आने वाले इंजेक्शन-ग्लूकोस पर भी पाबंदी ▪ ▪ ▪ जयपुर। कोटा में सीजेरियन डिलीवरी के बाद बिगड़ी तबीयत और 2 प्रसूताओं की मौत के बाद ड्रग डिपार्टमेंट ने उन दवाइयों के उपयोग पर रोक लगा दी है, जिनका उपयोग वहां हुआ था। ड्रग कंट्रोल डिपार्टमेंट ने कोटा मेडिकल कॉलेज से गायनी वार्ड में (ऑपरेशन के बाद) उपयोग होने वाली 24 तरह की दवाइयों, उपकरणों के उपयोग पर रोक लगाई है। ड्रग कंट्रोलर अजय फाटक ने अलग-अलग पत्र लिखकर राजस्थान मेडिकल सर्विस कॉरपोरेशन लि. (आरएमएससीएल), प्रदेश के तमाम दवाई विक्रेताओं (रिटेलर और हॉलसेलर) को आगाह किया है कि वे इन दवाइयों की सप्लाई आगामी आदेशों तक नहीं करें। इनमें 15 ऐसी दवाइयां हैं, जो RMSCL की तरफ से मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना के तहत कोटा मेडिकल कॉलेज को सप्लाई की हैं। इसमें आईवी सेट (ग्लूकोस लगाने वाले), सिरिंज, ग्लूकोस की बोतल स्थानीय 9 तरह की दवाइयां खरीदी गई इन 15 दवाइयों और उपकरण के अलावा कोटा मेडिकल कॉलेज के वार्ड में 9 तरह की अन्य दवाइयां (इंजेक्शन, ग्लूकोस बोतल, आईवी सेट-कैथेटर) भी उपयोग में ली गई। ये सभी दवाइयां मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने स्थानीय स्तर पर खरीद करके मरीजों में उपयोग की है। और कई तरह के इंजेक्शन हैं। इन सभी की जांच रिपोर्ट आने तक उपयोग पर रोक ड्रग कंट्रोलर ने इन सभी दवाइयों के उपयोग, बेचान और सप्लाई पर आगामी जांच रिपोर्ट आने तक रोक लगाई है। ड्रग कंट्रोलर ने 15 दवाइयों की लिस्ट जारी करते हुए आरएमएससीएल के कार्यकारी निदेशक को पत्र लिखकर लिस्टेड दवाइयों की सप्लाई को अन्य दूसरे सरकारी हॉस्पिटल या मेडिकल कॉलेजों में नहीं करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही बाजार में तमाम मेडिकल स्टोर, हॉलसेलर्स को भी उन 9 दवाइयों की लिस्ट सार्वजनिक करके बेचान करने से रोका है, जिनके सैंपल जांच के लिए उठाए गए हैं। कोटा में दो महिलाओं की मौत, डॉक्टर बर्खास्त, 3 सस्पेंड कोटा के न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती 2 और महिलाओं की तबीयत बिगड़ गई। किडनी फेल होने पर उन्हें प्राइवेट हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया है। इससे पहले सिजेरियन डिलीवरी के बाद 2 महिलाओं की मौत हो चुकी है। कई की किडनी फेल है। वहीं अब जेके लोन अस्पताल से भी एक मामला सामने आया है। यहां सिजेरियन डिलीवरी के बाद महिला की तबीयत बिगड़ गई। 8 मई की रात 10 बजे कलेक्टर और एडीएम सिटी ने प्राइवेट हॉस्पिटल पहुंचकर महिलाओं की स्थिति के बारे में जानकारी ली थी। दो डॉक्टर सहित 4 पर कार्रवाई हॉस्पिटल प्रशासन ने ऑपरेटिंग सर्जन असिस्टेंट प्रोफेसर (गायनेकोलॉजी) डॉ. श्रद्धा की सेवाएं बर्खास्त कर दी हैं। वह संविदा पर मेडिकल कॉलेज में तैनात थीं। इमरजेंसी ओटी के ऑफिसर इंचार्ज एसोसिएट प्रोफेसर (सर्जरी) डॉ. नवनीत शर्मा, ऑपरेशन थिएटर की सिस्टर इंचार्ज गुरजीत कौर और लेबर रूम की सिस्टर इंचार्ज निमेश वर्मा को सस्पेंड कर दिया है। 4 दिन में 8 महिलाओं की हालत बिगड़ी इससे पहले न्यू मेडिकल हॉस्पिटल में सिजेरियन डिलीवरी के बाद एक-एक कर 6 महिलाओं की तबीयत बिगड़ी थी। इनमें से 2 महिलाओं की मौत हो चुकी है। न्यू मेडिकल हॉस्पिटल में पिछले 4 दिन में कुल 8 महिलाओं की हालत बिगड़ी है।

- राजसमंद जिले के केलवा थाना क्षेत्र में रविवार रात कुंवारिया और पोदावली के बीच सड़क पर एक साथ तीन पैंथर देखे गए। राहगीरों द्वारा बनाए गए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से क्षेत्र में दहशत फैल गई। गर्मी और पानी की कमी के कारण आबादी क्षेत्र में बढ़ रही वन्यजीवों की आवाजाही को देखते हुए स्थानीय लोगों ने वन विभाग से गश्त बढ़ाने की मांग की है।1
- परिवार बचाओ जागरूकता संदेश देता प्रेरणा दायक वीडियो ,.1
- चित्तौड़गढ़ से आए इस भक्तिमय संदेश में भगवान लक्ष्मीनारायण, शिव शंकर और गोविंद सांवरिया सेठ जी सहित कई देवताओं की स्तुति की गई है। यह पोस्ट हरि और श्री राम के प्रति गहन आस्था और अटूट समर्पण को उजागर करता है।1
- राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में रमेश ईनाणी हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इस मामले में ₹50 हजार के इनामी आरोपी रमता राम को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह गिरफ्तारी इस हाई-प्रोफाइल हत्याकांड की जांच में एक महत्वपूर्ण मोड़ मानी जा रही है।1
- राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में भाजपा नेता हत्याकांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिले में 40 किलो डोडाचूरा भी जब्त किया गया और साइबर गिरोह पर शिकंजा कसा गया। यह दिनभर की प्रमुख खबरों में शामिल हैं।1
- गांधी नगर, चित्तौड़गढ़ स्थित आयुष हॉस्पिटल में मरीजों को गंभीर दर्द से छुटकारा मिला है। कई दिनों की परेशानी के बाद, यहां सफल इलाज से उन्हें राहत मिली और वे अब ठीक महसूस कर रहे हैं।1
- राजसमंद के केलवा थाना क्षेत्र में बीती रात पोदावली इलाके की सड़क के पास तीन पैंथर विचरण करते देखे गए। इनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ग्रामीणों में डर का माहौल है।1
- न्यायाधीश महोदय के सामने , लड़का रोते हुए फरियाद करता हुआ1
- चित्तौड़गढ़ में भक्तों ने श्री लक्ष्मीनारायण, भगवान शिव, शंकर जी और सांवरिया सेठ जैसे कई देवी-देवताओं का स्मरण किया। यह संदेश क्षेत्र में आध्यात्मिक भक्ति और श्रद्धा का वातावरण बना रहा।1