विष्णु भगवान की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व निकली भव्य कलश यात्रा शाहजहांपुर ( संजय मिश्रा) जनपद के कस्बा तिलहर के प्रचीन गोसाई मंदिर में भगवान विष्णु व लक्ष्मी की प्रस्तावित प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व शनिवार को नगर में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर कलश यात्रा का जोरदार स्वागत किया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। मोहल्ला नितगंजा निवासी कमल सक्सेना, गुड्डू, मोहित सहित अन्य भक्तों की अगुवाई में तथा मुख्य आचार्य पंडित अयोध्या प्रसाद के सानिध्य में कलश यात्रा गोसाई मंदिर से विधिवत पूजन-अर्चन के बाद प्रारंभ हुई। सिर पर कलश धारण किए महिलाएं और भजन-कीर्तन करते श्रद्धालु यात्रा में उत्साहपूर्वक शामिल रहे। कलश यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई पांच मंदिरों में पहुंची, जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद यात्रा पुनः गोसाई मंदिर पहुंचकर विधिवत संपन्न हुई। आयोजकों ने बताया कि भगवान विष्णु की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मंदिर परिसर में व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। कलश यात्रा के सफल आयोजन पर भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिला।
विष्णु भगवान की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व निकली भव्य कलश यात्रा शाहजहांपुर ( संजय मिश्रा) जनपद के कस्बा तिलहर के प्रचीन गोसाई मंदिर में भगवान विष्णु व लक्ष्मी की प्रस्तावित प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व शनिवार को नगर में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर कलश यात्रा का जोरदार स्वागत किया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। मोहल्ला नितगंजा निवासी कमल सक्सेना, गुड्डू, मोहित सहित अन्य भक्तों की अगुवाई में तथा मुख्य आचार्य
पंडित अयोध्या प्रसाद के सानिध्य में कलश यात्रा गोसाई मंदिर से विधिवत पूजन-अर्चन के बाद प्रारंभ हुई। सिर पर कलश धारण किए महिलाएं और भजन-कीर्तन करते श्रद्धालु यात्रा में उत्साहपूर्वक शामिल रहे। कलश यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई पांच मंदिरों में पहुंची, जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद यात्रा पुनः गोसाई मंदिर पहुंचकर विधिवत संपन्न हुई। आयोजकों ने बताया कि भगवान विष्णु की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मंदिर परिसर में व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। कलश यात्रा के सफल आयोजन पर भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिला।
- शाहजहांपुर में एक पनीर विक्रेता पर चाकू से हमला किया गया है। पुराने पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने इस वारदात को अंजाम दिया। हमले में विक्रेता गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है1
- शाहजहांपुर। रोजा थाना क्षेत्र के मानपुर चचरी जंगल में चल रहे जुए के अड्डे पर पुलिस ने शनिवार को छापा मारकर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से कुल 3 लाख 97 हजार रुपये नकद, 16 मोटरसाइकिलें और ताश के पत्ते बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर की गई कार्रवाई के दौरान जुए के फड़ से 3 लाख 11 हजार रुपये बरामद हुए, जबकि गिरफ्तार आरोपियों की तलाशी में 86 हजार रुपये मिले। पुलिस के पहुंचते ही कई जुआरी अपनी बाइकें छोड़कर मौके से फरार हो गए। गिरफ्तार आरोपियों में मुकरमपुर रहीमपुर निवासी दिनेश यादव, लोधीपुर निवासी मोहम्मद जैन, रोशनगंज निवासी दिनेश मौर्य तथा लखीमपुर जिले के उचौलिया थाना क्षेत्र के सिसोरा नासिर गांव निवासी कल्लू शामिल हैं। बताया जा रहा है कि मानपुर चचरी जंगल में लंबे समय से बड़े पैमाने पर जुआ संचालित हो रहा था। स्थानीय लोगों की ओर से पूर्व में भी शिकायतें की गई थीं। थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।1
- जुए के अड्डे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार गिरफ्तार;2
- Shahjahanpur Roja Mandi 3 nambar get ahemat pur niwajpur me is hend pamp me pani bilkul pila ata he or pine me karba lagta he or iske pas hi tenk bana he kirpiya is hend pamp ki borug Thora hat ke ki jay Mera nem .. surjeet saxsena1
- #होली_2026: ‘#लाट_साहब’ जुलूस को लेकर प्रशासन अलर्ट, मंडलायुक्त ने किया पैदल निरीक्षण #शाहजहाँपुर। #आगामी_होली_पर्व-2026 के दृष्टिगत जनपद में निकलने वाले परंपरागत ‘लाट साहब’ जुलूस की तैयारियों को लेकर रिजर्व पुलिस लाइन में मंडलायुक्त बरेली मंडल की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीआईजी बरेली रेंज, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सहित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। जुलूस मार्ग के संवेदनशील स्थलों, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन व विभागीय समन्वय पर विस्तृत चर्चा की गई। #अधिकारियों_ने_पर्याप्त_पुलिस_बल_तैनाती, बैरिकेडिंग, रूट डायवर्जन, सीसीटीवी व ड्रोन निगरानी के निर्देश दिए। सोशल मीडिया मॉनिटरिंग और अफवाहों पर सख्त कार्रवाई की भी चेतावनी दी गई। बैठक के बाद अधिकारियों ने कोतवाली व सदर बाजार क्षेत्र में जुलूस मार्ग का पैदल निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रशासन ने नागरिकों से शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील की UP Police शाहजहाँपुर पुलिस Shahjahanpur Police Admfr Shahjahanpur Dig Range Bareilly DM Shahjahanpur Uttar Pradesh Highlights Suresh Kumar Khanna Yogi adityanath c.m for u.p1
- कस्तूरबा विद्यालय में रंगों की फुहार: सहयोग संस्था संग छात्राओं ने धूमधाम से मनाई होली शाहजहांपुर। जनपद की समाजसेवी संस्था सहयोग द्वारा महानगर के किला मोहल्ला स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में होली पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में छात्राओं के साथ रंग खेलकर, मिठाई बांटकर और पिचकारी व उपहार देकर संस्था पदाधिकारियों ने त्योहार की खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे एडीएम एफ/आर अरविंद कुमार ने संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि जनपद में हर क्षेत्र में सहयोग संस्था के जनहित कार्य दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि त्योहारों को मिल-जुलकर मनाने से आपसी प्रेम और आनंद दोनों बढ़ते हैं। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि शाहजहांपुर की होली का देशभर में अलग ही महत्व है। छात्राओं को प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा, “शिक्षा शेरनी का दूध है, जो इसे पीता है वह शेर की तरह दहाड़ता है,” इसलिए सभी बच्चियां पढ़ाई पर पूरा ध्यान दें और जीवन में आगे बढ़ें। संस्था के संस्थापक अनिल गुप्ता प्रधान एवं शाहनवाज खां एडवोकेट ने कहा कि सहयोग संस्था सदैव जनहित के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाती रहेगी। संस्था की अध्यक्ष रजनी गुप्ता, महासचिव विकास सक्सेना तथा कोषाध्यक्ष महेंद्र दुबे ने बताया कि इस कार्यक्रम के पश्चात अगला आयोजन राजकीय बाल गृह एवं सुंदर नगर गांव में किया जाएगा, जहां बच्चों के साथ होली की खुशियां बांटी जाएंगी। कार्यक्रम में संस्था की स्तुति गुप्ता, संगीता गुप्ता, सुमन गुप्ता, ममता यादव सहित विद्यालय की प्रधानाचार्य अर्चना बिश्नोई, सुचिता सिंह, ममता आर्य, ज्योति सक्सेना, मेनका राठौर, सुधा वर्मा, आराधना श्रीवास्तव एवं आरती गौतम सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं। होली के इस रंगारंग आयोजन ने छात्राओं के चेहरों पर मुस्कान बिखेर दी और आपसी भाईचारे व सद्भाव का संदेश दिया।1
- शाहजहांपुर। होली अवकाश से पूर्व शनिवार को परिषदीय विद्यालयों में उत्सव जैसा माहौल रहा। अंतिम शिक्षण दिवस पर छात्र-छात्राओं ने पढ़ाई के साथ उल्लासपूर्वक होली का पर्व मनाया। रविवार अवकाश तथा सोमवार से 5 मार्च तक घोषित होली अवकाश के चलते बच्चों में खासा उत्साह दिखाई दिया। अब विद्यालय 6 मार्च को पुनः खुलेंगे। सुबह से ही विद्यालयों में पर्व की रंगत नजर आई। शिक्षकों ने अनुशासन बनाए रखते हुए स्पष्ट किया कि रंग खेलने की अनुमति विद्यालय समय समाप्ति के बाद ही दी जाएगी। अवकाश की घंटी बजते ही बच्चों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाना शुरू कर दिया। कई विद्यालयों में छात्र-छात्राओं ने अपने गुरुजनों को भी गुलाल लगाकर आशीर्वाद लिया। देखते ही देखते परिसर रंग-बिरंगा हो उठा और हंसी-खुशी का माहौल बन गया। बच्चों ने एक-दूसरे को गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं को सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण ढंग से पर्व मनाने की सलाह दी। विद्यालय प्रशासन ने अभिभावकों से भी अपील की कि बच्चे संयम और सुरक्षा के साथ होली मनाएं, जिससे त्योहार की खुशियां सभी के लिए सुखद बनी रहें।1
- शाहजहाँपुर। शाहजहाँपुर के थाना कोतवाली क्षेत्र में इंटर कॉलेज के एक छात्र पर पुरानी रंजिश को लेकर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।1
- शाहजहाँपुर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण की बाइट1