logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शॉर्ट सर्किट से लगी आग ग्रामीणों ने मोटर पंप से पाया काबू, चांदन व आनंदपुर में फायर ब्रिगेड की मांग तेज* शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, अनाज व कपड़े सहित सारा सामान जलकर राख चांदन (बांका): आनंदपुर थाना क्षेत्र के बरमसिया गांव में बिजली के शॉर्ट सर्किट से एक घर में भीषण आग लग गई, जिसमें घर का अनाज, कपड़ा व अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया। बताया जाता है कि गांव निवासी सहदेव दास के घर में अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई और देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की जानकारी मिलते ही आनंदपुर थाना अध्यक्ष विनोद कुमार ने पहल करते हुए कटोरिया फायर ब्रिगेड को सूचना दी। हालांकि इसके पहले ही ग्रामीणों ने साहस का परिचय देते हुए मोटर पंप चलाकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया और काफी मशक्कत के बाद आग को बुझाने में सफल हुए। लेकिन तब तक घर का अधिकांश सामान जलकर राख हो चुका था।ग्रामीणों का कहना है कि यदि चांदन प्रखंड में अग्निशमन वाहन की व्यवस्था रहती तो आग पर समय रहते काबू पाया जा सकता था और नुकसान कम होता। लोगों ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में कहीं भी आग लगने की स्थिति में फायर ब्रिगेड समय पर नहीं पहुंच पाता है, जिससे अक्सर अधिक नुकसान हो जाता है।ग्रामीणों ने बांका जिलाधिकारी से मांग करते हुए कहा कि चांदन प्रखंड क्षेत्र में स्थायी रूप से एक अग्निशमन दस्ता की व्यवस्था की जाए, ताकि आपात स्थिति में तुरंत राहत मिल सके। वहीं घटना की सूचना मिलने पर चांदन अंचल अधिकारी रविकांत कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित द्वारा आवेदन देने के बाद कर्मचारी की रिपोर्ट के आधार पर आपदा प्रबंधन विभाग से मिलने वाली सहायता राशि दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। रिपोर्ट:उमाकांत पोद्दार

8 hrs ago
user_Umakant poddar
Umakant poddar
Software Developer चानन, बांका, बिहार•

More news from Jharkhand and nearby areas
  • Post by Objectionnews
    1
    Post by Objectionnews
    user_Objectionnews
    Objectionnews
    Media company Deoghar, Jharkhand•
    21 hrs ago
  • भेड़ामोड पंजवारा मुख्य मार्ग पर बुधवार शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गया
    1
    भेड़ामोड पंजवारा मुख्य मार्ग पर बुधवार शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गया
    user_Bikash Kumar
    Bikash Kumar
    News Anchor बांका, बांका, बिहार•
    23 hrs ago
  • Post by विशाल कम्प्यूटर एजूकेशन
    1
    Post by विशाल कम्प्यूटर एजूकेशन
    user_विशाल कम्प्यूटर एजूकेशन
    विशाल कम्प्यूटर एजूकेशन
    Education Centre Phulidumar, Banka•
    11 hrs ago
  • बौसी थाना क्षेत्र के भंडारी चक निवासी सागर मंडल की पत्नी राधिका देवी अपने तीन मासूम बच्चों के साथ प्रशासन का दरवाजा खटखटाया
    2
    बौसी थाना क्षेत्र के भंडारी चक निवासी सागर मंडल की पत्नी राधिका देवी अपने तीन मासूम बच्चों के साथ प्रशासन का दरवाजा खटखटाया
    user_Pritam Kumar
    Pritam Kumar
    बाराहाट, बांका, बिहार•
    19 hrs ago
  • मुख्य खबरें — • प्रतिष्ठित परीक्षा Union Public Service Commission Civil Services Examination (UPSC) के टॉप-10 में बिहार के दो होनहारों ने जगह बनाकर प्रदेश का नाम रोशन किया। • प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर प्रेमिका मोबाइल टावर पर चढ़ गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। • एक स्कूल टीचर की संदिग्ध परिस्थितियों में बेड पर लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
    2
    मुख्य खबरें —
• प्रतिष्ठित परीक्षा Union Public Service Commission Civil Services Examination (UPSC) के टॉप-10 में बिहार के दो होनहारों ने जगह बनाकर प्रदेश का नाम रोशन किया।
• प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर प्रेमिका मोबाइल टावर पर चढ़ गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
• एक स्कूल टीचर की संदिग्ध परिस्थितियों में बेड पर लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
    user_Rajiv Ranjan
    Rajiv Ranjan
    Local News Reporter जमुई, जमुई, बिहार•
    43 min ago
  • लोगों को किस प्रकार से साइबर फ्रॉड के चक्कर में परेशान कर 50000 से ₹100000 का चूना लगाया जाता है इस खबर को देखने के बाद आपके पसीना उतरना शुरू हो जाएगा जी हां यह खबर देखिए अगर पसीना न उतरे तो नजर अंदाज कर दीजिएगा
    1
    लोगों को किस प्रकार से साइबर फ्रॉड के चक्कर में परेशान कर 50000 से ₹100000 का चूना लगाया जाता है इस खबर को देखने के बाद आपके पसीना उतरना शुरू हो जाएगा जी हां यह खबर देखिए अगर पसीना न उतरे तो नजर अंदाज कर दीजिएगा
    user_User10408
    User10408
    पत्रकार Godda, Jharkhand•
    10 hrs ago
  • साइबर फ्रॉड का बहुत बड़ा भंडाफोड़ अगर आप एक दुकानदार है आपके पास कोई स्कैनर मांग रहा है पेमेंट करने के लिए की खबर देख लीजिए आप इसके अंदर लेने के बाद आपके अकाउंट से ऑटोमेटेड 50000 काम करता है
    1
    साइबर फ्रॉड का बहुत बड़ा भंडाफोड़ अगर आप एक दुकानदार है आपके पास कोई स्कैनर मांग रहा है पेमेंट करने के लिए की खबर देख लीजिए आप इसके अंदर लेने के बाद आपके अकाउंट से ऑटोमेटेड 50000 काम करता है
    user_User10408
    User10408
    पत्रकार Godda, Jharkhand•
    11 hrs ago
  • गिरिडीह जिला के जमुआ विधानसभा के देवरी प्रखण्ड के देवपहाड़ी मे एक बच्चे ने सुनाया ऐसा मंत्र की सभी रह गए दंग इतनी छोटी उम्र मे इतनी कठिन तपस्या क्यों... #satyasahitynews #nonfollowersviewerseveryone #giridih_jharkhand #bhakti #BreakingNews #deori #jamua
    1
    गिरिडीह जिला के जमुआ विधानसभा के देवरी प्रखण्ड के देवपहाड़ी मे एक बच्चे ने सुनाया ऐसा मंत्र की सभी  रह गए दंग 
इतनी छोटी उम्र मे इतनी कठिन तपस्या क्यों...
#satyasahitynews #nonfollowersviewerseveryone #giridih_jharkhand #bhakti #BreakingNews #deori #jamua
    user_Satya sahitya news
    Satya sahitya news
    News Anchor जमुआ, गिरिडीह, झारखंड•
    11 hrs ago
  • फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर तारापुर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। तारापुर एएसपी संकेत कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे छापेमारी अभियान के तहत पुलिस ने एक गैर जमानती वारंटी को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी राज कुमार ने बताया कि न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट के आधार पर पुरानी बाजार निवासी स्व. जगदीश स्वर्णकार के पुत्र सुनील कुमार को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी की कार्रवाई दरोगा अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध हवेली खड़गपुर थाना कांड संख्या 98/2001 दर्ज है, जो सड़क दुर्घटना से संबंधित मामला है। इस मामले में वह लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में मुंगेर भेज दिया है। वहीं पुलिस ने फरार आरोपियों के खिलाफ आगे भी छापेमारी अभियान जारी रखने की बात कही है।
    1
    फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर तारापुर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। तारापुर एएसपी संकेत कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे छापेमारी अभियान के तहत पुलिस ने एक गैर जमानती वारंटी को गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी राज कुमार ने बताया कि न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट के आधार पर पुरानी बाजार निवासी स्व. जगदीश स्वर्णकार के पुत्र सुनील कुमार को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी की कार्रवाई दरोगा अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध हवेली खड़गपुर थाना कांड संख्या 98/2001 दर्ज है, जो सड़क दुर्घटना से संबंधित मामला है। इस मामले में वह लंबे समय से फरार चल रहा था।
पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में मुंगेर भेज दिया है। वहीं पुलिस ने फरार आरोपियों के खिलाफ आगे भी छापेमारी अभियान जारी रखने की बात कही है।
    user_SUMIT KUMAR
    SUMIT KUMAR
    Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.