19वीं वाहिनी भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 37वां स्थापना दिवस कुल्लू टुडे न्यूज़ सराहन (रामपुर बुशहर): 19वीं वाहिनी भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) बॉण्डा, सराहन में वाहिनी का 37वां स्थापना दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कमांडेंट श्री श्रीपाल के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वाहिनी परिसर स्थित शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। इसके उपरांत वाहिनी के परेड ग्राउंड में सुसज्जित परेड का आयोजन किया गया, जिसमें कमांडेंट ने सलामी ली। उन्होंने इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों एवं उनके परिवारजनों को स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। कमांडेंट श्री श्रीपाल ने बताया कि 19वीं वाहिनी का इतिहास वीरता और गौरव से भरा रहा है। इस वाहिनी को अब तक 01 शौर्य चक्र, 01 सेना मेडल, 03 राष्ट्रपति पुलिस मेडल फॉर गैलेंट्री तथा 32 पुलिस मेडल फॉर गैलेंट्री से सम्मानित किया जा चुका है। स्थापना दिवस के अवसर पर वाहिनी के पदाधिकारियों, उनके परिवारजनों एवं बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया, जिसमें सभी ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इसके साथ ही वाहिनी क्षेत्र में निवासरत सेवानिवृत्त पदाधिकारियों को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी के लिए भव्य भोजन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उप-सेनानी श्री अखिलेश ठाकुर, उप-सेनानी/जीडीओ श्री देशराज, सहायक सेनानी/अभियंता श्री नवनीत सिंह एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ. नेहा यादव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
19वीं वाहिनी भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 37वां स्थापना दिवस कुल्लू टुडे न्यूज़ सराहन (रामपुर बुशहर): 19वीं वाहिनी भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) बॉण्डा, सराहन में वाहिनी का 37वां स्थापना दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कमांडेंट श्री श्रीपाल के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वाहिनी परिसर स्थित शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। इसके उपरांत वाहिनी के परेड ग्राउंड में सुसज्जित परेड का आयोजन किया गया, जिसमें कमांडेंट ने सलामी ली। उन्होंने इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों एवं उनके परिवारजनों को स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। कमांडेंट श्री श्रीपाल ने बताया कि 19वीं वाहिनी का इतिहास वीरता और गौरव से भरा रहा
है। इस वाहिनी को अब तक 01 शौर्य चक्र, 01 सेना मेडल, 03 राष्ट्रपति पुलिस मेडल फॉर गैलेंट्री तथा 32 पुलिस मेडल फॉर गैलेंट्री से सम्मानित किया जा चुका है। स्थापना दिवस के अवसर पर वाहिनी के पदाधिकारियों, उनके परिवारजनों एवं बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया, जिसमें सभी ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इसके साथ ही वाहिनी क्षेत्र में निवासरत सेवानिवृत्त पदाधिकारियों को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी के लिए भव्य भोजन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उप-सेनानी श्री अखिलेश ठाकुर, उप-सेनानी/जीडीओ श्री देशराज, सहायक सेनानी/अभियंता श्री नवनीत सिंह एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ. नेहा यादव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
- Post by Dev Raj Thakur1
- बंजारा कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष मोहर सिंह ठाकुर का कार्तिक कार्यकर्ताओं द्वारा विधानसभा क्षेत्र के प्रवेश द्वार लारजी पधारने पर खूब स्वागत किया गया1
- कमला नेहरू अस्पताल (KNH) से गायनी ओपीडी को शिफ्ट करने के सरकार के निर्णय ने अब तूल पकड़ लिया है। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति (AIDWA) ने इस फैसले को महिला विरोधी करार देते हुए सरकार के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। बुधवार को समिति के बैनर तले महिलाओं ने अस्पताल परिसर में जमकर प्रदर्शन किया और 24 घंटे के 'रात्रि पड़ाव' के साथ अपना विरोध दर्ज कराया। विओ: अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की महासचिव फालमा चौहान ने कहा कि गायनी और प्रसूति विभाग एक-दूसरे के पूरक हैं और इन्हें अलग-अलग करना मरीजों के साथ अन्याय है। उन्होंने कहा कि 102 साल पुराने इस ऐतिहासिक अस्पताल में ब्लड बैंक, इमरजेंसी, ओटी और लैब जैसी सभी सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध हैं। सरकार का यह कहना कि यहाँ मशीनें पुरानी हैं, पूरी तरह तर्कहीन है। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर मशीनें पुरानी थीं तो उन्हें बदला जाना चाहिए था, न कि ओपीडी को ही यहाँ से शिफ्ट कर दिया जाता। फालमा चौहान ने सरकार पर आरोप लगाया कि महिलाओं पर भारी-भरकम 'यूजर चार्ज' थोप दिए गए हैं और अस्पताल में खान-पान की वस्तुओं के साथ ही अन्य दाम भी बढ़ा दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर स्वास्थ्य मंत्री से भी बात की गई थी, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।उन्होंने कहा कि सरकार जिद पर अड़ी है और आनन-फानन में इस ओपीडी को शिफ्ट किया गया है, जिससे महिलाओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फालमा चैहान ने सरकार को चेताते हुए कहा कि यदि यह जनविरोधी निर्णय वापस नहीं लिया गया तो आने वाले समय में आंदोलन और उग्र होगा। वर्तमान में चल रहे 24 घंटे के धरने और रात्रि पड़ाव के बाद, समिति ने आगामी 30 अप्रैल को आईजीएमसी (IGMC) में एक बड़े प्रदर्शन का आह्वान किया है। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि अगर इसके बावजूद भी सरकार ने अपने आदेश वापस नहीं लिए, तो महिलाओं का यह हुजूम सचिवालय की ओर कूच करेगा और वहां का घेराव किया जाएगा। महिलाओं की मांग है कि KNH में नए भवन का निर्माण जल्द किया जाए और सभी आधुनिक सुविधाएं इसी परिसर में प्रदान की जाएं ताकि मरीजों को भटकना न पड़े। बाइट : फालमा चौहान महासचिव अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति2
- “भक्तों की आस्था और श्रद्धा का अद्भुत संगम, हिमानी माता चामुंडा के दिव्य दर्शन। पहाड़ों की गोद में बसे इस पावन मंदिर में आपका स्वागत है। भक्तों ने मां के दर्शन किए, जयकारे लगाए, और मां की कृपा का अनुभव किया। आइए, आप भी इस दिव्य शक्ति का अनुभव करें।”1
- माता मंगला बनलगी मेले का भव्य समापन: दून विधायक राम कुमार चौधरी ने विजेताओं को किया सम्मानित पवन सिंघ1
- सुंदरनगर में कबड्डी ट्रायल 26 अप्रैल | Mandi Kabaddi Trials 2025 | Adarsh Academy Selection1
- Post by Munishkoundal1
- रिपोर्ट 22 अप्रैल बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज। कुल्लू जिला की बंजार विधानसभा क्षेत्र की महिला कांग्रेस अध्यक्षा पिंगला भंडारी ने कहा कि कांग्रेस कमेटी के भीतर उनके कार्यकाल में 6बार कांग्रेस के अध्यक्ष बदल चुके हैं लेकिन मैं अभी भी महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनी हुई है उन्होंने पार्टी द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि अब अन्य महिलाओं को भी मौका दिया जाना चाहिए विधानसभा के क्षेत्र कांग्रेस पार्टी में बहुत सी काबिल महिलाए है1