समथर-पंडोखर रोड पर 06 वर्षीय बच्ची को टक्कर मारने के डेढ़ माह बाद केस दर्ज, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बाइक सवारों की तलाश शुरू सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल छह वर्षीय बच्ची के मामले में पुलिस ने आखिरकार गुरुवार दोपहर 02 बजे एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना करीब डेढ़ माह पहले की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार पंडोखर थाना क्षेत्र के सिकरी गाँव निवासी दिनेश केवट ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 17 जून 2026 को उनकी छह वर्षीय बेटी रागिनी केवट अपनी दादी और गांव की महिलाओं के साथ गौरैया माता मंदिर से लौट रही थी। इसी दौरान समथर-पंडोखर रोड पर एक तेज रफ्तार बाइक ने बच्ची को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर घायल रागिनी का पहले झांसी, फिर ग्वालियर के अस्पतालों में इलाज कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। परिजनों ने घटना स्थल के सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंपे हैं, जिनमें तीन युवक बाइक पर जाते दिखाई दे रहे हैं, हालांकि वाहन का नंबर स्पष्ट नहीं दिख रहा। पुलिस ने मामला दर्ज कर बाइक सवारों की तलाश शुरू कर दी है।

- दतिया उपचुनाव का सबसे बड़ा सस्पेंस: मतदान के बीच आशुतोष तिवारी के इस इशारे ने उड़ाई सबकी नींद! दतिया उपचुनाव का सबसे बड़ा सस्पेंस: मतदान के बीच आशुतोष तिवारी के इस इशारे ने उड़ाई सबकी नींद!1
- पहली बार मतदान करने पहुंचीं अनुष्का दीक्षित, युवाओं से की लोकतंत्र के महापर्व में बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील दतिया विधानसभा उपचुनाव के दौरान पहली बार मतदान करने वाली युवा मतदाता अनुष्का दीक्षित ने उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के बाद उन्होंने अपनी उंगली पर लगी अमिट स्याही दिखाते हुए खुशी जाहिर की और कहा कि मतदान करना प्रत्येक नागरिक का अधिकार और कर्तव्य है। अनुष्का ने विशेष रूप से युवाओं से अपील की कि वे घरों से निकलकर अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करें और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि हर एक वोट देश और समाज के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण होता है।1
- Watching the live visuals from the Datia by-election reminds us of the power of every single vote. It's truly inspiring to see citizens engage in the democratic process, making their voices heard. Every election, big or small, is a testament to our collective responsibility and hope for a better future. Let's cherish and participate in this fundamental right.1
- दतिया विधानसभा में मतदान संपन्न होने पर क्या कुछ बोले दतिया कलेक्टर स्वप्निल वानखेडे जरूर जानें.... दतिया विधानसभा में मतदान संपन्न होने पर क्या कुछ बोले दतिया कलेक्टर स्वप्निल वानखेडे जरूर जानें....1
- दतिया उपचुनाव: फर्जी वोटिंग के आरोप पर मांडवी जी का बड़ा बयान | पोलिंग बूथ पर हुआ विवाद ब्रेकिंग न्यूज़ दतिया दतिया उपचुनाव के दौरान फर्जी वोटिंग को लेकर विवाद सामने आया है। कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह की बेटी मांडवी ने कहा कि पोलिंग बूथ पर फर्जी वोट को लेकर विवाद की स्थिति बनी। उनका कहना है कि इस मामले को लेकर अधिकारियों से भी शिकायत की गई। अब यह मामला चुनावी माहौल में चर्चा का विषय बन गया है।1
- सुपारी शूटर हुसैन को झाँसी पुलिस ने मुठभेड़ मे किया गिरफ्तार.1
- भांडेर में श्रावण महोत्सव: 10 शिवालयों में तीर्थ जल से हुआ सामूहिक जलाभिषेक, सामाजिक समरसता मंगल टोली का माहभर चलेगा अभियान। भांडेर में श्रावण मास के पावन अवसर पर सामाजिक समरसता मंगल टोली के तत्वावधान में शुक्रवार को भांडेर नगर के 10 शिवालयों में सामूहिक जलाभिषेक अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यकर्ताओं ने विभिन्न पवित्र तीर्थों का जल भगवान भोलेनाथ को श्रद्धा और विधि-विधान से अर्पित कर सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की। सुबह निर्धारित समय पर श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग शिवालयों में पहुंचकर पूजा-अर्चना एवं जलाभिषेक किया। आयोजकों ने बताया कि यह धार्मिक अभियान पूरे श्रावण माह तक प्रतिदिन निर्धारित मार्ग और शिवालयों में जारी रहेगा। अभियान का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक समरसता का संदेश देना तथा अधिक से अधिक लोगों को इस पुण्य कार्य से जोड़ना है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, युवा और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए तथा पूरे माह इस अभियान में सहभागिता निभाने का संकल्प लिया।1
- "सरकार की योजनाओं और विकास पर जनता कर रही मतदान, भाजपा की जीत तय – डॉ. सुकर्ण मिश्रा" दतिया विधानसभा उपचुनाव के मतदान के बीच भाजपा नेता एवं डॉ. नरोत्तम मिश्रा के पुत्र डॉ. सुकर्ण मिश्रा ने कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के विकास कार्यों पर जनता मतदान कर रही है। उन्होंने दावा किया कि पिछले ढाई वर्षों में दतिया में विकास कार्य प्रभावित रहे, जिससे आम जनता नाराज है। डॉ. सुकर्ण मिश्रा ने विश्वास जताते हुए कहा कि मतदाता विकास और सुशासन के पक्ष में मतदान कर रहे हैं तथा दतिया विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत सुनिश्चित है। बाइट – डॉ. सुकर्ण मिश्रा।1
- दतिया उपचुनाव का सबसे बड़ा सस्पेंस: मतदान के बीच आशुतोष तिवारी के इस इशारे ने उड़ाई सबकी नींद! दतिया उपचुनाव का सबसे बड़ा सस्पेंस: मतदान के बीच आशुतोष तिवारी के इस इशारे ने उड़ाई सबकी नींद!1