Shuru
Apke Nagar Ki App…
आगरा GRP का बड़ा खुलासा: अंतरराज्यीय चोर गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार आगरा। आगरा कैंट GRP पुलिस ने अंतरराज्यीय चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए पुनीत और आकाश नाम के दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी पुनीत के खिलाफ 27 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी ने लॉकडाउन के बाद हुक्का पार्लर बंद किया और चोरी की वारदातों को अंजाम देना शुरू किया। खास बात यह है कि चोरी के साथ वह NEET की तैयारी करता रहा और परीक्षा पास भी कर चुका है। पुलिस के अनुसार पुनीत ने चोरी की रकम से अपनी गर्लफ्रेंड के कैंसर के इलाज में करीब 80 लाख रुपये खर्च किए। आरोपियों के कब्जे से लाखों के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी बरामद हुई है।
Tv92 News
आगरा GRP का बड़ा खुलासा: अंतरराज्यीय चोर गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार आगरा। आगरा कैंट GRP पुलिस ने अंतरराज्यीय चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए पुनीत और आकाश नाम के दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी पुनीत के खिलाफ 27 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी ने लॉकडाउन के बाद हुक्का पार्लर बंद किया और चोरी की वारदातों को अंजाम देना शुरू किया। खास बात यह है कि चोरी के साथ वह NEET की तैयारी करता रहा और परीक्षा पास भी कर चुका है। पुलिस के अनुसार पुनीत ने चोरी की रकम से अपनी गर्लफ्रेंड के कैंसर के इलाज में करीब 80 लाख रुपये खर्च किए। आरोपियों के कब्जे से लाखों के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी बरामद हुई है।
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- 20 साल से न सड़क, न बिजली! नरक में जीने को मजबूर परिवार | Banda News वीडियो का विवरण: बांदा जिले के इस गांव के लोगों का दर्द देखकर आपकी आंखें नम हो जाएंगी। पिछले 20 सालों से यहां न तो पक्की सड़क है, न पीने का पानी और न ही बिजली। 10-15 परिवार आज भी बुनियादी सुविधाओं के बिना नरकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। प्रशासन और सरकार कब जागेगी? देखिए हमारी खास ग्राउंड रिपोर्ट। Related Search Queries: Banda news today Banda ground report road electricity problem उत्तर प्रदेश बांदा की खबर गांव में 20 साल से नहीं है सड़क और बिजली Tathyadharmi Bharat news UP Banda village problem news1
- आगरा के पन्ना पैलेस थिएटर में फफूंद लगी पेटीज परोसने का आरोप दर्शकों ने किया हंगामा आगरा के पन्ना पैलेस थिएटर में फफूंद लगी पेटीज परोसने का आरोप दर्शकों ने किया हंगामा शमशाबाद रोड कहरई मोड़ स्थित थिएटर का मामला परिवार के साथ फिल्म देखने आए लोगों ने कहा सेहत से खिलवाड़ आगरा। आगरा के शमशाबाद रोड कहरई मोड़ के पास स्थित पन्ना पैलेस थिएटर पर गंभीर आरोप लगे हैं। थिएटर में फिल्म देखने आए दर्शकों का आरोप है कि यहां कैंटीन में फफूंद लगी और कीड़े वाली पेटीज बेची जा रही है। मामला सामने आने के बाद दर्शकों में भारी आक्रोश है जानकारी के अनुसार, रविवार को कई लोग अपने परिवार के साथ पन्ना पैलेस थिएटर में फिल्म देखने के लिए पहुंचे थे। फिल्म के इंटरवल के दौरान उन्होंने थिएटर के अंदर स्थित कैंटीन से कोल्ड ड्रिंक और पेटीज खरीदी। आरोप है कि जैसे ही पेटीज को खाना शुरू किया तो उसमें से बदबू आ रही थी। शक होने पर जब पेटीज को खोलकर देखा गया तो उसके अंदर फफूंद लगी हुई थी और कीड़े भी पड़े हुए थे पीड़ित दर्शकों का कहना है हम यहां अपने परिवार और बच्चों के साथ फिल्म देखने आते हैं। इंटरवल में बच्चों ने पेटीज की मांग की। जब हमने पेटीज खरीदी तो उसमें से स्मेल आ रही थी। खोलकर देखा तो अंदर फफूंद और कीड़े थे। यह सीधे तौर पर लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ है घटना के बाद दर्शकों ने थिएटर प्रबंधन से शिकायत की, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिला। लोगों ने इस मामले की शिकायत खाद्य विभाग से करने की बात कही है थिएटर जैसी जगहों पर जहां रोजाना सैकड़ों लोग परिवार के साथ आते हैं, वहां इस तरह का एक्सपायर्ड और फफूंद लगा खाद्य पदार्थ बेचना गंभीर लापरवाही है। इससे फूड पॉइजनिंग और कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं फिलहाल इस मामले में खाद्य सुरक्षा विभाग से जांच की मांग की जा रही है। देखना होगा कि प्रशासन पन्ना पैलेस थिएटर पर क्या कार्रवाई करता है।4
- Post by गीताधौरहरा1
- युगांडा की उपराष्ट्रपति जेसिका अलुपो ने किया ताजमहल का दीदार, आगरा में सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम आगरा। ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने भारत पहुंचीं युगांडा की उपराष्ट्रपति जेसिका अलुपो सोमवार को आगरा पहुंचीं, जहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध ताजमहल का दीदार किया। दोपहर करीब 12 बजे होटल ताज कन्वेंशन में जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने उपराष्ट्रपति का स्वागत किया। ताजमहल भ्रमण को लेकर आगरा में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। उपराष्ट्रपति और उनके प्रतिनिधिमंडल ने ताजमहल की बेमिसाल स्थापत्य कला और खूबसूरती को निहारा और उसकी जमकर सराहना की। इस दौरान पुलिस आयुक्त दीपक कुमार, अपर पुलिस आयुक्त सचिन्द्र पटेल, डीसीपी सैयद अली अब्बास, डीसीपी सोनम कुमार, एडीसीपी आदित्य, एसीपी बजरंग प्रसाद, एसीपी ताज सुरक्षा यतेंद्र सिंह नागर, प्रभारी निरीक्षक ताजगंज नीरज कुमार शर्मा और थाना प्रभारी ताज सुरक्षा शिवराज सिंह सहित सीआईएसएफ और पुरातत्व विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। पत्रकार अनीस सैफी की विशेष रिपोर्ट, टीवी92 न्यूज़।1
- कक्षा 7 के छात्र की डंडे से बेरहमी से पिटाई, हाथ फ्रैक्चर अछनेरा के धर्मपुरा कंपोजिट विद्यालय में बिना अनुमति शौच जाने पर छात्र की पिटाई का आरोप। परिजनों का आरोप है कि डंडे से मारपीट में छात्र का हाथ फ्रैक्चर हो गया। पीड़ित पिता 6 दिन तक थाने-चौकी के चक्कर काटते रहे। डीसीपी वेस्ट से शिकायत के बाद पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी। 📍 मामला थाना अछनेरा क्षेत्र का है।#Agra #AgraNews #Achhnera #AchhneraNews #UPPolice #AgraPolice #BreakingNews #SchoolNews #UttarPradesh1
- ब्रेकिंग न्यूज़ बरसात के बाद खंदौली में जलभराव बना आफत, आधा किलोमीटर तक सड़क पर भरा पानी, जलभराव के चलते लगा लंबा जाम, जाम में एंबुलेंस भी फंसी, ब्रेकिंग न्यूज़ बरसात के बाद खंदौली में जलभराव बना आफत, आधा किलोमीटर तक सड़क पर भरा पानी, जलभराव के चलते लगा लंबा जाम, जाम में एंबुलेंस भी फंसी, राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी, सड़क पर पानी भरने से यातायात व्यवस्था हुई प्रभावित, टोल प्लाजा प्रबंधन जुटा जलभराव की निकासी में1
- मंगलवार को जिलाधिकारी ने जनता दर्शन मे विभिन्न क्षेत्रो से आये लोगो की समस्याएं सुनी मंगलवार को जिलाधिकारी ने ‘जनता दर्शन’ में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना गया। संबंधित अधिकारियों से प्रकरणों की जानकारी लेते हुए कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया।शेष प्रकरणों के गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही स्पष्ट किया गया कि प्रत्येक शिकायत का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा शिकायतकर्ता को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। जिला प्रशासन नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं जनसामान्य को बेहतर प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। Updated News-16/सितम्बर/26- AIN नेटवर्क की व्यरो रिपोर्ट नये youtube चैनल के साथ एक बार फिर से उसी नाम के साथ सोशल मीडिया मित्रों और शुभचिंतको से चैनल सब्सक्राइब करने की अपील🙏| अपने देश व आसपास की खबरों को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना बिल्कुल भी ना भूले | अब सभी खबरों को देखिये 4K के साथ | AIN नेटवर्क को उत्तरप्रदेश व अन्य राज्यों से जिला संवाददाता, तहसील रिपोर्टर, ब्लॉक रिपोर्टर के लिए शीघ्र सम्पर्क करें |1
- लूट की झूठी सूचना से मचा हड़कंप: बैंक जांच में खुला राज, 1.10 लाख की लूट निकली फर्जी फतेहाबाद। थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े 1.10 लाख रुपए की लूट की सूचना ने पुलिस को दौड़ा दिया। शिकायतकर्ता ने तीन बाइक सवार बदमाशों पर चाकू की नोक पर रुपए लूटने का आरोप लगाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की तो मामला फर्जी निकला। बैंक रिकॉर्ड की जांच में सामने आया कि शिकायतकर्ता ने घटना से पहले बैंक से कोई नकद रकम निकाली ही नहीं थी।वरना गांव निवासी धर्मेंद्र पुत्र प्रताप सिंह ने पुलिस को सूचना दी थी कि बाबा की तिवरिया के पास तीन बाइक सवारों ने चाकू दिखाकर उससे 1 लाख 10 हजार रुपए लूट लिए। धर्मेंद्र ने बताया कि एक आरोपी ने काली टी-शर्ट और जींस पहन रखी थी, जबकि दूसरे के कान में बाली थी।सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शिकायतकर्ता से पूछताछ की। धर्मेंद्र ने पुलिस को बताया कि वह पंजाब नेशनल बैंक, पालिया से 50 हजार रुपए निकालकर लाया था। इसके अलावा 60 हजार रुपए किसी परिचित से लिए थे। बैंक पहुंची पुलिस तो सामने आई हकीकत पुलिस धर्मेंद्र को लेकर पंजाब नेशनल बैंक पहुंची और उसके खाते की जानकारी ली। शाखा प्रबंधक ने बताया कि धर्मेंद्र ने 14 सितंबर को मोबाइल के जरिए 20 हजार, 19 हजार और 9 हजार रुपए ट्रांसफर किए थे। खाते में करीब 600 रुपए ही शेष थे। बैंक रिकॉर्ड में 50 हजार रुपए की नकद निकासी नहीं मिली।इसके बाद पुलिस ने धर्मेंद्र से कथित तौर पर लूटे गए 1.10 लाख रुपए के संबंध में पूछताछ की। वह नकदी के संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। वहीं, किसी परिचित से 60 हजार रुपए नकद लेने की बात की भी पुष्टि नहीं हुई।प्रभारी निरीक्षक फतेहाबाद विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि धर्मेंद्र ने लूट की झूठी सूचना दी थी। बैंक से कोई नकद रकम निकालने की पुष्टि नहीं हुई और न ही किसी व्यक्ति से 60 हजार रुपए नकद लेने की बात सामने आई। जांच में लूट की घटना मनगढ़ंत और फर्जी पाई गई।1
- गर्भवती अंजली की मौत पर सियासी संग्राम! थाने में सपा का हल्ला बोल, रामजीलाल सुमन धरने पर1