कलम के तेज धार से स्वामी विवेकानंद सभागार में गूंजे राजस्थानी लोक नृत्य कालबेलिया एवं संगीत के सुर अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय परिसर स्थित स्वामी विवेकानंद सभागार में स्पिक मैके अयोध्या चैप्टर के संयुक्त तत्वावधान में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राजस्थान से पधारे सुप्रसिद्ध लोक कलाकार उस्ताद भुनगार खान मुंगणियार एवं उनके दल ने राजस्थानी लोक संगीत की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। पारंपरिक वाद्ययंत्रों की थाप और तानों के साथ कालबेलिया नृत्य ने मरुस्थलीय जीवन, प्रेम, विरह और उल्लास को जीवंत कर दिया। 'केसरिया बालम पधारो म्हारो देश' सहित अनेक लोक गीतों व भजनों से पूरा सभागार मंत्रमुग्ध हो उठा। अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. नीलम पाठक ने कहा कि भारत की पारंपरिक लोक कलाएं हमारी समृद्ध विरासत की आत्मा हैं। आधुनिकता की दौड़ में अपनी जड़ों को जीवंत रखना युवाओं का दायित्व है। स्पिक मैके जैसी संस्थाएं छात्रों को इस धरोहर से जोड़कर सर्वांगीण विकास में भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि उस्ताद भुनगार खान की प्रस्तुति ने सिद्ध किया कि मिट्टी की खुशबू लिए लोक संगीत सीधे आत्मा को छूता है। मंच संचालन छात्रा अग्रिमा मिश्रा एवं मधुरिमा सिंह ने किया। समन्वय प्रो. नीलम पाठक के निर्देशन में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। समापन पर कुलपति ने उस्ताद भुनगार खान व साथी कलाकारों को पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रो. एस के रायजादा, प्रो. सी के मिश्र, प्रो. तुहिना वर्मा, प्रो. शैलेंद्र कुमार, डॉ. पी के द्विवेदी सहित शिक्षक, अधिकारी व बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।
कलम के तेज धार से स्वामी विवेकानंद सभागार में गूंजे राजस्थानी लोक नृत्य कालबेलिया एवं संगीत के सुर अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय परिसर स्थित स्वामी विवेकानंद सभागार में स्पिक मैके अयोध्या चैप्टर के संयुक्त तत्वावधान में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राजस्थान से पधारे सुप्रसिद्ध लोक कलाकार उस्ताद भुनगार खान मुंगणियार एवं उनके दल ने राजस्थानी लोक संगीत की मनमोहक
प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। पारंपरिक वाद्ययंत्रों की थाप और तानों के साथ कालबेलिया नृत्य ने मरुस्थलीय जीवन, प्रेम, विरह और उल्लास को जीवंत कर दिया। 'केसरिया बालम पधारो म्हारो देश' सहित अनेक लोक गीतों व भजनों से पूरा सभागार मंत्रमुग्ध हो उठा। अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. नीलम पाठक ने कहा कि भारत की पारंपरिक लोक कलाएं हमारी समृद्ध विरासत की
आत्मा हैं। आधुनिकता की दौड़ में अपनी जड़ों को जीवंत रखना युवाओं का दायित्व है। स्पिक मैके जैसी संस्थाएं छात्रों को इस धरोहर से जोड़कर सर्वांगीण विकास में भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि उस्ताद भुनगार खान की प्रस्तुति ने सिद्ध किया कि मिट्टी की खुशबू लिए लोक संगीत सीधे आत्मा को छूता है। मंच संचालन छात्रा अग्रिमा मिश्रा एवं मधुरिमा सिंह
ने किया। समन्वय प्रो. नीलम पाठक के निर्देशन में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। समापन पर कुलपति ने उस्ताद भुनगार खान व साथी कलाकारों को पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रो. एस के रायजादा, प्रो. सी के मिश्र, प्रो. तुहिना वर्मा, प्रो. शैलेंद्र कुमार, डॉ. पी के द्विवेदी सहित शिक्षक, अधिकारी व बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।
- बावर्ची बना ‘नकली पुलिसिया’,बाइक पर पुलिस का लोगो लगाकर दर्शनार्थियों को ढोने निकला!* *बावर्ची बना ‘नकली पुलिसिया’,बाइक पर पुलिस का लोगो लगाकर दर्शनार्थियों को ढोने निकला!* वाराणसी।पुलिस लाइन में बावर्ची का काम करने वाले साहब का ‘टैलेंट’ अब रसोई से निकलकर सड़क तक पहुंच गया है।बाइक पर पुलिस का लोगो लगाया और शुरू कर दी दर्शनार्थियों को ढोने की ‘पुलिसिया सेवा’।बाइक पर पुलिस का निशान देखकर दूर से तो यही लगेगा कि कोई पुलिसकर्मी सरकारी ड्यूटी पर निकला है,लेकिन पास पहुंचते ही पता चलता है कि जनाब की ड्यूटी कानून व्यवस्था संभालने की नहीं,बल्कि सवारी व्यवस्था संभालने की है।लगता है पुलिस लाइन में दाल-चावल पकाते-पकाते साहब ने सोचा कि क्यों न आज दर्शनार्थियों को भी ‘सरकारी अंदाज’ में घुमाया जाए।अब सवाल यह है कि पुलिस का लोगो बाइक पर किस आदेश से लगा और बावर्ची साहब को दर्शनार्थियों की सवारी ढोने का अधिकार किसने दिया?अगर लोगो लगाते ही ड्यूटी बदल सकती है तो फिर पुलिस विभाग में पदोन्नति का नया फार्मूला भी तैयार है—बाइक पर लोगो लगाओ और बावर्ची से बन जाओ पुलिस वाले!कल को शायद चाय बनाने वाला वीआईपी सुरक्षा में और सफाईकर्मी कानून व्यवस्था में तैनात दिखाई दे।फिलहाल बाइक पर पुलिस का लोगो और पीछे दर्शनार्थियों की सवारी वाला यह अनोखा नजारा लोगों के बीच खूब चर्चा बटोर रहा है।1
- वाराणसी ब्रेकिंग न्यूज़ *वाराणसी* *लंका थाने पर काफी संख्या में अधिवक्ताओं की भीड़* *वाराणसी* *लंका थाने पर काफी संख्या में अधिवक्ताओं की भीड़*1
- निःशुल्क मोतियाबिंद जांच एवं ऑपरेशन शिविर में उमड़ी भीड़, 90 मरीजों की हुई नेत्र जांच जनता न्यूज़ टीवी ब्यूरो चीफ़ राजमणी पाण्डेय चंदौली1
- अधिवक्ताओं ने जताया आभार, बोले-अब प्रोटेक्शन एक्ट भी लागू करें न्यूज़ टू इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट वाराणसी/प्रयागराज।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदेश के सभी सक्रिय अधिवक्ताओं के लिए 5 लाख रुपये प्रतिवर्ष कैशलेस मेडिकल इंश्योरेंस की घोषणा के बाद अधिवक्ताओं में खुशी की लहर है।वाराणसी कचहरी के अधिवक्ताओं ने इस फैसले के लिए मुख्यमंत्री को हार्दिक बधाई और धन्यवाद दिया है। अधिवक्ताओं का कहना है कि यह लंबे समय से चली आ रही मांग थी, जिसे योगी सरकार ने पूरा किया है।साथ ही वाराणसी सेंट्रल बार के महामंत्री आशीष सिंह और अधिवक्ताओं ने अपनी प्रमुख मांग दोहराई है। पोस्टर बैनर लेकर प्रदर्शन कर रहे अधिवक्ताओं ने कहा,अधिवक्ता भाइयों के लिए 5 लाख तक के कैशलेस इलाज के लिए धन्यवाद,बस आप प्रोटेक्शन एक्ट भी लागू कर दें।प्रदर्शनकारी अधिवक्ताओं ने हमारी मांगे पूरी हो,अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करो" के नारे भी लगाए। उनका कहना है कि आए दिन अधिवक्ताओं के साथ हो रही घटनाओं को रोकने के लिए प्रोटेक्शन एक्ट बहुत जरूरी है।1
- नगर निगम वाराणसी मे भ्रष्टाचार पर जमकर बरसे यूनियन नेता वाराणसी का नगर निगम अब भ्रष्टाचार का पर्याय बनता जा रहा है। शहर के तमाम यूनियन नेता ने आरोप लगाया है कि निगम के अधिकारी कर्मचारी का शोषण कर रहे है। उनकी कही कोई सुनवाई नहीं किया जा सकता क्या। पेश है रिपोर्ट Varanasi Breking News1
- Lalita ji jila Mirzapur Thana donganj didi se milane belthara mor se I thi1
- आईडीएच कॉलोनी में गूंजा गणपति बप्पा मोरया, सात दिवसीय उत्सव शुरू1
- घटवारी माता मंदिर मार्ग पर गंदगी का अंबार, कीचड़ और सूअरों से श्रद्धालु परेशान जनता न्यूज़ टीवी ब्यूरो चीफ़ राजमणी पाण्डेय चंदौली1