logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अमेरिकी ट्रेड डील के विरोध में किसान हुए एकजुट, 23 मार्च को पीपली में होगी जनआक्रोश रैली जुलाना: कस्बे के वार्ड नंबर 3 में भारतीय किसान यूनियन की एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के किसानों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बैठक में किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई, विशेष रूप से केंद्र सरकार द्वारा अमेरिका के साथ किए गए व्यापार समझौते को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जमीदारा स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन के प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप सिहाग ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियां किसानों के हितों के खिलाफ जा रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अमेरिका के साथ किए गए इस समझौते से भारतीय किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। उनका कहना था कि इस डील के तहत अमेरिकी किसानों को भारत के बाजार में अपनी फसल बेचने का अवसर मिलेगा, जिससे स्थानीय किसानों की उपज की मांग प्रभावित होगी। प्रदीप सिहाग ने कहा कि यदि विदेशी फसलें सस्ती दरों पर भारतीय बाजार में उपलब्ध होंगी, तो देश के किसानों की फसल बिकना मुश्किल हो जाएगा। इससे न केवल किसानों की आय पर असर पड़ेगा, बल्कि उनकी आर्थिक स्थिति भी कमजोर हो सकती है। 23 मार्च को पीपली में भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले एक विशाल जनआक्रोश रैली का आयोजन किया जाएगा। इस रैली में बड़ी संख्या में किसान भाग लेकर सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करेंगे। किसानों का कहना है कि जब तक सरकार इस समझौते को वापस नहीं लेती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। इस अवसर पर जयदीप चहल, विजय नंबरदार, सत्यवान लाठर, राजेश, सुनील सहित अनेक किसान मौजूद रहे। फोटो कैप्शन: 21 जुलाना 01: बैठक में भाग लेते किसान।

1 day ago
user_कर्मवीर
कर्मवीर
जुलाना, जींद, हरियाणा•

More news from सोनीपत and nearby areas
  • धनाना का नाम संत रामपाल कर रहे विश्व भर में रोशन, अन्नपूर्णा मुहिम से लाखों जरूरतमंदों को मिलती है हर महीने खाद्य सामग्री & हजारों बेसहारों को पक्का मकान
    1
    धनाना का नाम संत रामपाल कर रहे विश्व भर में रोशन, अन्नपूर्णा मुहिम से लाखों जरूरतमंदों को मिलती है हर महीने खाद्य सामग्री & हजारों बेसहारों को पक्का मकान
    user_APNA ARYAVRAT NEWS
    APNA ARYAVRAT NEWS
    Local News Reporter सोनीपत•
    19 hrs ago
  • कभी कबड्डी खेलने वाली रोहतक की बेटी आज सुपरहिट अभिनेत्री: कबड्डी से Paatal Lok और OTT तक का सफर - अंजवी सिंह हुड्डा
    1
    कभी कबड्डी खेलने वाली रोहतक की बेटी आज सुपरहिट अभिनेत्री: कबड्डी से Paatal Lok और OTT तक का सफर - अंजवी सिंह हुड्डा
    user_Digital Bhoomi
    Digital Bhoomi
    पत्रकार Rohtak, Haryana•
    2 hrs ago
  • *बड़ी खबर ढखेरवा खीरी से दिल दहला देने वाली घटना* *हक की आवाज से शाहिद मंसूरी की खास रिपोर्ट*,,,,, लखीमपुर खीरी जनपद में एक भीषण सड़क हादसे ने इलाके में सनसनी फैला दी। ढखेरवा चौराहे के बहुचर्चित ज्वेलर्स व्यापारी रानू बरनवाल की कार सामने से आ रही तेज रफ्तार निजी बस से जोरदार टक्कर खा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। यह दर्दनाक हादसा मल्लबेहड़ थाना क्षेत्र में औघड़ बाबा मंदिर के पास हुआ, जहां आए दिन तेज रफ्तार के चलते हादसे होते रहते हैं। हादसे में रानू बरनवाल गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं कार में सवार स्वर्गीय गुड्डू बरनवाल की पत्नी और उनका बेटा शिवांक भी इस भीषण टक्कर में घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि आसपास मौजूद लोग दहशत में आ गए और तुरंत मौके पर भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने मानवता दिखाते हुए घायलों को कार से बाहर निकाला और तत्काल अस्पताल भिजवाया। सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है, लेकिन तेज रफ्तार को इसकी मुख्य वजह माना जा रहा है। इस हादसे के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और लोग सड़क सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल उठा रहे हैं। आप देख रहे है हक की आवाज हर दिन हर घंटे एक बडी खबर शाहिद मंसूरी के साथ लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश
    1
    *बड़ी खबर ढखेरवा खीरी से दिल दहला देने वाली घटना*
*हक की आवाज से  शाहिद मंसूरी की खास रिपोर्ट*,,,,, 
लखीमपुर खीरी जनपद में एक भीषण सड़क हादसे ने इलाके में सनसनी फैला दी। ढखेरवा चौराहे के बहुचर्चित ज्वेलर्स व्यापारी रानू बरनवाल की कार सामने से आ रही तेज रफ्तार निजी बस से जोरदार टक्कर खा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
यह दर्दनाक हादसा मल्लबेहड़ थाना क्षेत्र में औघड़ बाबा मंदिर के पास हुआ, जहां आए दिन तेज रफ्तार के चलते हादसे होते रहते हैं।
हादसे में
रानू बरनवाल गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
वहीं कार में सवार स्वर्गीय गुड्डू बरनवाल की पत्नी और उनका बेटा शिवांक भी इस भीषण टक्कर में घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि आसपास मौजूद लोग दहशत में आ गए और तुरंत मौके पर भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने मानवता दिखाते हुए घायलों को कार से बाहर निकाला और तत्काल अस्पताल भिजवाया।
सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है, लेकिन तेज रफ्तार को इसकी मुख्य वजह माना जा रहा है।
इस हादसे के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और लोग सड़क सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल उठा रहे हैं।
आप देख रहे है हक की आवाज हर दिन हर घंटे एक बडी खबर शाहिद मंसूरी के साथ लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश
    user_हक की आवाज न्यूज़ चैनल
    हक की आवाज न्यूज़ चैनल
    Kheri Jalab St, Hisar•
    16 hrs ago
  • रोहतक स्टेशन पर अच्छी व्यवस्थाओं के बीच अव्यवस्था, यात्री परेशान रोहतक स्टेशन पर अच्छी व्यवस्थाओं के बीच अव्यवस्था, यात्री परेशान
    1
    रोहतक स्टेशन पर अच्छी व्यवस्थाओं के बीच अव्यवस्था, यात्री परेशान
रोहतक स्टेशन पर अच्छी व्यवस्थाओं के बीच अव्यवस्था, यात्री परेशान
    user_Sagar Hindustani
    Sagar Hindustani
    Local News Reporter Rohtak Station Diary Mohalla, Rohtak•
    18 hrs ago
  • वायरल वीडियो हजारों किलोमीटर दूर से भक्त भगवान के दर्शन करने जाते हैं। उनके साथ ऐसा व्यवहार? ये वीडियो दिल को झकोर कर रख देने वाला है। उन्हें दर्शन तो ढंग से करने देते……शर्मनाक...
    1
    वायरल वीडियो 
हजारों किलोमीटर दूर से भक्त भगवान के दर्शन करने जाते हैं। उनके साथ ऐसा व्यवहार? ये वीडियो दिल को झकोर कर रख देने वाला है। उन्हें दर्शन तो ढंग से करने देते……शर्मनाक...
    user_पानीपत क्रांति न्यूज़ पानीपत क
    पानीपत क्रांति न्यूज़ पानीपत क
    Court reporter Israna, Panipat•
    53 min ago
  • Post by IndiaNews 9Live
    1
    Post by IndiaNews 9Live
    user_IndiaNews 9Live
    IndiaNews 9Live
    Assandh, Karnal•
    15 hrs ago
  • Post by Parveen Golagarh
    1
    Post by Parveen Golagarh
    user_Parveen Golagarh
    Parveen Golagarh
    Court reporter भिवानी, भिवानी, हरियाणा•
    16 hrs ago
  • ईद के दिन सनसनीखेज घटना – गौ रक्षक की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप ईद के दिन एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां गौ तस्करी रोकने के दौरान “फरसा वाले बाबा” के नाम से पहचाने जाने वाले गौ रक्षक को तेज रफ्तार वाहन से कुचल दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह कोई सामान्य हादसा नहीं बल्कि सुनियोजित हमला प्रतीत होता है। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है और लोगों में भारी रोष देखने को मिल रहा है। बड़ा सवाल: क्या यह सिर्फ दुर्घटना थी या इसके पीछे कोई गहरी साजिश छिपी है? स्थानीय लोगों और सनातन समाज के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। अब देखना यह है कि प्रशासन इस मामले में कितनी तेजी और पारदर्शिता से न्याय दिला पाता है हक की आवाज न्यूज़ चैनल संपादक ऑल इंडिया प्रेस महापात्रा दिनेश आचार्य हर खबर के लिए संपर्क करें 8948983388
    1
    ईद के दिन सनसनीखेज घटना – गौ रक्षक की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप
ईद के दिन एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां गौ तस्करी रोकने के दौरान “फरसा वाले बाबा” के नाम से पहचाने जाने वाले गौ रक्षक को तेज रफ्तार वाहन से कुचल दिया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह कोई सामान्य हादसा नहीं बल्कि सुनियोजित हमला प्रतीत होता है। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है और लोगों में भारी रोष देखने को मिल रहा है।
बड़ा सवाल:
क्या यह सिर्फ दुर्घटना थी या इसके पीछे कोई गहरी साजिश छिपी है?
स्थानीय लोगों और सनातन समाज के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।
अब देखना यह है कि प्रशासन इस मामले में कितनी तेजी और पारदर्शिता से न्याय दिला पाता है
हक की आवाज न्यूज़ चैनल 
संपादक ऑल इंडिया प्रेस
महापात्रा दिनेश आचार्य 
हर खबर के लिए संपर्क करें 
8948983388
    user_हक की आवाज न्यूज़ चैनल
    हक की आवाज न्यूज़ चैनल
    Kheri Jalab St, Hisar•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.