logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आज का आईपीएल मैच, 21 अप्रैल 2026: दिल्ली कैपिटल्स का आईपीएल में मुकाबला आज, टॉप 4 के लिए SRH से भिड़ंत आईपीएल 2026 के 31वें मुकाबले में मंगलवार (21 अप्रैल) को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) की भिड़ंत दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के साथ होगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हैदराबाद राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। एसआरएच अपनी जीत की लय को इस मुकाबले में भी बरकरार रखना चाहेगी। वहीं, अक्षर पटेल की अगुवाई में दिल्ली कैपिटल्स भी दमदार प्रदर्शन करना चाहेगी। बता दें कि हैदराबाद और दिल्ली के 6-6 अंक हैं। लेकिन, एसआरएच बेहतर नेट रन रेट के चलते चौथे पायदान पर है जबकि दिल्ली पांचवें स्थान पर है। अगर हैदराबाद यह मैच जीतेगी तो वे टॉप 4 में बरकरार रहेंगे। वहीं अगर दिल्ली ने बाजी मारी तो वे टॉप 4 में वापसी कर लेंगे और हैदराबाद उनसे नीचे आ जाएगी। हैदराबाद ने लगातार दो मुकाबले जीते सनराइजर्स हैदराबाद ने आखिरी दो मुकाबलों में शानदार जीत दर्ज की है। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में एसआरएच के बल्लेबाजों का प्रदर्शन बेहतरीन रहा था। अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 22 गेंदों में 59 रनों की दमदार पारी खेली थी, तो हेनरिक क्लासेन अपनी शानदार फॉर्म को जारी रखने में सफल रहे थे। उन्होंने 39 गेंदों में 59 रन बनाए थे। ईशान किशन ने भी इस सीजन बल्ले से अहम योगदान दिया है। हालांकि, ट्रेविस हेड जरूर रनों के लिए संघर्ष करते नजर आए हैं। नीतीश कुमार रेड्डी ने आईपीएल 2026 में बल्ले और गेंद दोनों से अच्छा प्रदर्शन किया है।

2 hrs ago
user_क्रिकेट अपडेट्स
क्रिकेट अपडेट्स
वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago
0af15689-d624-4b18-a7d3-774af834cc78

आज का आईपीएल मैच, 21 अप्रैल 2026: दिल्ली कैपिटल्स का आईपीएल में मुकाबला आज, टॉप 4 के लिए SRH से भिड़ंत आईपीएल 2026 के 31वें मुकाबले में मंगलवार (21 अप्रैल) को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) की भिड़ंत दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के साथ होगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हैदराबाद राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। एसआरएच अपनी जीत की लय को इस मुकाबले में भी बरकरार रखना चाहेगी। वहीं, अक्षर पटेल की अगुवाई में दिल्ली कैपिटल्स भी दमदार प्रदर्शन करना चाहेगी। बता दें कि हैदराबाद और दिल्ली के 6-6 अंक हैं। लेकिन, एसआरएच बेहतर नेट रन रेट के चलते चौथे पायदान पर है जबकि दिल्ली पांचवें स्थान पर है। अगर हैदराबाद यह मैच जीतेगी तो वे टॉप 4 में बरकरार रहेंगे। वहीं अगर दिल्ली ने बाजी मारी तो वे टॉप 4 में वापसी कर लेंगे और हैदराबाद उनसे नीचे आ जाएगी। हैदराबाद ने लगातार दो मुकाबले जीते सनराइजर्स हैदराबाद ने आखिरी दो मुकाबलों में शानदार जीत दर्ज की है। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में एसआरएच के बल्लेबाजों का प्रदर्शन बेहतरीन रहा था। अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 22 गेंदों में 59 रनों की दमदार पारी खेली थी, तो हेनरिक क्लासेन अपनी शानदार फॉर्म को जारी रखने में सफल रहे थे। उन्होंने 39 गेंदों में 59 रन बनाए थे। ईशान किशन ने भी इस सीजन बल्ले से अहम योगदान दिया है। हालांकि, ट्रेविस हेड जरूर रनों के लिए संघर्ष करते नजर आए हैं। नीतीश कुमार रेड्डी ने आईपीएल 2026 में बल्ले और गेंद दोनों से अच्छा प्रदर्शन किया है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बाइक के दीवाने युवाओं के लिए गोलघर गोरखपुर में जावा यजदी ने मजबूत और माइलेज देने वाली बाइक शोरूम खोला है। यहां 2 से 4 लाख रुपए के बीच में मिल जाएंगी गाड़ियां।
    1
    बाइक के दीवाने युवाओं के लिए गोलघर गोरखपुर में जावा यजदी ने मजबूत और माइलेज देने वाली बाइक शोरूम खोला है। यहां 2 से 4 लाख रुपए के बीच में मिल जाएंगी गाड़ियां।
    user_Gorakhpurhalchal Saeed Alam Kh
    Gorakhpurhalchal Saeed Alam Kh
    वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Post by रवि चन्द्र पत्रकार
    1
    Post by रवि चन्द्र पत्रकार
    user_रवि चन्द्र पत्रकार
    रवि चन्द्र पत्रकार
    Nurse सहजनवा, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ 🚨 कोतवाली खलीलाबाद के टेमा चौराहे के पास बोलेरो में लगी भीषण आग, एक युवक गंभीर रूप से झुलसा टेमा चौराहे के पास उस समय हड़कंप मच गया जब एक डीसीएम से टक्कर के बाद चलती बोलेरो गाड़ी में अचानक भीषण आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गाड़ी में सवार सभी लोग खलीलाबाद से बस्ती एक शादी समारोह से वापस आ रहे थे । सूत्र के अनुसार सभी बुलेरो सवार खलीलाबाद के बताए जा रहे हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह घायलों को बाहर निकाला गया। सभी घायलों को तत्काल एंबुलेंस की सहायता से बस्ती सदर अस्पताल भेजा गया। बताया जा रहा है कि घायलों में एक युवक मनोज की हालत बेहद गंभीर है। वह आग की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गया, उसके शरीर का आधा हिस्सा आग से प्रभावित हुआ है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। फिलहाल घटना के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रारंभिक आशंका शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी की जताई जा रही है।
    2
    🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ 🚨
कोतवाली खलीलाबाद के टेमा चौराहे के पास बोलेरो में लगी भीषण आग, एक युवक गंभीर रूप से झुलसा
टेमा चौराहे के पास उस समय हड़कंप मच गया जब एक डीसीएम से टक्कर के बाद चलती बोलेरो गाड़ी में अचानक भीषण आग लग गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गाड़ी में सवार सभी लोग खलीलाबाद से बस्ती एक शादी समारोह से वापस आ रहे थे । सूत्र के अनुसार सभी बुलेरो सवार खलीलाबाद के बताए जा रहे हैं।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह घायलों को बाहर निकाला गया। सभी घायलों को तत्काल एंबुलेंस की सहायता से बस्ती सदर अस्पताल भेजा गया।
बताया जा रहा है कि घायलों में एक युवक मनोज की हालत बेहद गंभीर है। वह आग की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गया, उसके शरीर का आधा हिस्सा आग से प्रभावित हुआ है।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
फिलहाल घटना के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रारंभिक आशंका शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी की जताई जा रही है।
    user_शक्ति श्रीवास्तव बाबुल
    शक्ति श्रीवास्तव बाबुल
    खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • चौरीचौरा क्षेत्र के विकास खंड ब्रह्मपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत पचदेउरी स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में बन रही बाउंड्री वॉल को लेकर गंभीर अनियमितताओं के संकेत सामने आए हैं। करीब 4 लाख 42 हजार रुपये की लागत से हो रहे इस निर्माण कार्य को शिक्षा विभाग के माध्यम से कराया जा रहा है, जिसके बावजूद गुणवत्ता को लेकर प्रश्न उठ रहे हैं। निर्माण कार्य में सादे (कम गुणवत्ता वाले) बालू के प्रयोग की बात सामने आई है, जिससे दीवार की मजबूती पर सवाल खड़े हो रहे हैं। गुणवत्ता निर्धारित मानकों के अनुरूप है या नहीं, यह अब जांच का विषय बन गया है। मौके पर कार्य कर रहे मजदूरों के अनुसार बाउंड्री वॉल में 6:1 के अनुपात (बालू और सीमेंट) का मसाला तैयार कर प्रयोग किया जा रहा है, जिसकी उपयुक्तता को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। इस संबंध में विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बताया कि यह कार्य ग्राम प्रधान द्वारा कराया जा रहा है और विद्यालय प्रशासन की इसमें कोई सीधी भूमिका नहीं है। वहीं ग्राम पंचायत पचदेउरी के प्रधान राजकुमार ने इस बात से इनकार करते हुए कहा कि यह कार्य ग्राम सभा से नहीं बल्कि शिक्षा विभाग के माध्यम से कराया जा रहा है। दोनों बयानों के चलते जिम्मेदारी को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है, जबकि कार्य शिक्षा विभाग से कराए जाने की बात सामने आ रही है। इस संबंध में ब्रह्मपुर खंड शिक्षा अधिकारी भारत भूषण ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है और इसकी जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की अनियमितता या मानकों की अनदेखी पाई जाती है तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अब प्रशासनिक स्तर पर जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट होगी, लेकिन फिलहाल निर्माण कार्य की गुणवत्ता और जिम्मेदारी तय होना सबसे बड़ा सवाल बना हुआ है।
    2
    चौरीचौरा क्षेत्र के विकास खंड ब्रह्मपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत पचदेउरी स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में बन रही बाउंड्री वॉल को लेकर गंभीर अनियमितताओं के संकेत सामने आए हैं। करीब 4 लाख 42 हजार रुपये की लागत से हो रहे इस निर्माण कार्य को शिक्षा विभाग के माध्यम से कराया जा रहा है, जिसके बावजूद गुणवत्ता को लेकर प्रश्न उठ रहे हैं।
निर्माण कार्य में सादे (कम गुणवत्ता वाले) बालू के प्रयोग की बात सामने आई है, जिससे दीवार की मजबूती पर सवाल खड़े हो रहे हैं। गुणवत्ता निर्धारित मानकों के अनुरूप है या नहीं, यह अब जांच का विषय बन गया है।
मौके पर कार्य कर रहे मजदूरों के अनुसार बाउंड्री वॉल में 6:1 के अनुपात (बालू और सीमेंट) का मसाला तैयार कर प्रयोग किया जा रहा है, जिसकी उपयुक्तता को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
इस संबंध में विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बताया कि यह कार्य ग्राम प्रधान द्वारा कराया जा रहा है और विद्यालय प्रशासन की इसमें कोई सीधी भूमिका नहीं है। वहीं ग्राम पंचायत पचदेउरी के प्रधान राजकुमार ने इस बात से इनकार करते हुए कहा कि यह कार्य ग्राम सभा से नहीं बल्कि शिक्षा विभाग के माध्यम से कराया जा रहा है।
दोनों बयानों के चलते जिम्मेदारी को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है, जबकि कार्य शिक्षा विभाग से कराए जाने की बात सामने आ रही है।
इस संबंध में ब्रह्मपुर खंड शिक्षा अधिकारी भारत भूषण ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है और इसकी जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की अनियमितता या मानकों की अनदेखी पाई जाती है तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अब प्रशासनिक स्तर पर जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट होगी, लेकिन फिलहाल निर्माण कार्य की गुणवत्ता और जिम्मेदारी तय होना सबसे बड़ा सवाल बना हुआ है।
    user_केशवर गोंड
    केशवर गोंड
    चौरी चौरा, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने पुलिस लाइन स्थित जीर्णोद्धारित पुलिस कैंटीन का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कैंटीन का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं एवं वस्तुओं की गुणवत्ता का जायजा लिया। उद्घाटन के बाद पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस बल की कार्यक्षमता उनके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर निर्भर करती है। ड्यूटी की व्यस्तता के बीच कर्मियों को आवश्यक सुविधाएं सहजता से उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि यह कैंटीन पुलिस कर्मियों और उनके परिवारों के लिए उपयोगी साबित होगी। उन्होंने बताया कि कैंटीन का मुख्य उद्देश्य पुलिस कर्मियों एवं उनके परिजनों को रियायती दरों पर उच्च गुणवत्ता की दैनिक उपयोग की वस्तुएं एवं खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना है। जीर्णोद्धार के बाद कैंटीन को आधुनिक रूप दिया गया है। इसमें सामानों के बेहतर रख-रखाव के लिए रैक, बैठने की समुचित व्यवस्था तथा डिजिटल भुगतान की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कैंटीन में उपलब्ध वस्तुओं की गुणवत्ता और स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि कर्मियों को बेहतर सेवाएं मिल सकें। #SantKabirNagar #PoliceNews #UPPolice #SandeepKumarMeena #PoliceCanteen #Inauguration #PublicService #PoliceWelfare #DigitalIndia #GoodGovernance #NewsUpdate #hindinewsupdate #liveuponenews
    2
    संतकबीरनगर। 
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने पुलिस लाइन स्थित जीर्णोद्धारित पुलिस कैंटीन का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कैंटीन का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं एवं वस्तुओं की गुणवत्ता का जायजा लिया।
उद्घाटन के बाद पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस बल की कार्यक्षमता उनके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर निर्भर करती है। ड्यूटी की व्यस्तता के बीच कर्मियों को आवश्यक सुविधाएं सहजता से उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि यह कैंटीन पुलिस कर्मियों और उनके परिवारों के लिए उपयोगी साबित होगी।
उन्होंने बताया कि कैंटीन का मुख्य उद्देश्य पुलिस कर्मियों एवं उनके परिजनों को रियायती दरों पर उच्च गुणवत्ता की दैनिक उपयोग की वस्तुएं एवं खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना है।
जीर्णोद्धार के बाद कैंटीन को आधुनिक रूप दिया गया है। इसमें सामानों के बेहतर रख-रखाव के लिए रैक, बैठने की समुचित व्यवस्था तथा डिजिटल भुगतान की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कैंटीन में उपलब्ध वस्तुओं की गुणवत्ता और स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि कर्मियों को बेहतर सेवाएं मिल सकें।
#SantKabirNagar #PoliceNews #UPPolice #SandeepKumarMeena #PoliceCanteen #Inauguration #PublicService #PoliceWelfare #DigitalIndia #GoodGovernance #NewsUpdate #hindinewsupdate
#liveuponenews
    user_LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
    LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
    खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • विधायक के खिलाफ अपशब्द, केसदर्ज कैम्पियरगंज कैम्पियरगंज विधायक के खिलाफ अपशब्द बोलने के साथही उनकेप्रतिनिधि, समर्थक और चेयरमैन प्रतिनिधि को जान से मारने की धमकी मामला सामने आया है। पलिस ने केस दर्जकर जांचशुरू कर दी है। चौमुखा वार्ड नम्बर तीन निवासी नवीन सिंह ने तहरीर में बताया कि नगर पंचायत वार्ड नं. 1 निवासी रजनीकान्त ने रामचौरा निवासी सूरज के मोबाइल पर फोन कर विधायक फतेह बहादुर सिंह उनके प्रतिनिधि गणेशदत्त त्रिपाठी व उनके सहयोगी समशेर सिंह तथा चेयरमैन प्रतिनिधि गोपाल सिंह के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए नौ मई तक जान से मार देने की धमकी दी है। नवीन सिंह ने साक्ष्यके तौर पर ऑडियो और वीडियो भी पुलिस को उपलब्ध कराया है।
    1
    विधायक के खिलाफ अपशब्द, केसदर्ज
कैम्पियरगंज कैम्पियरगंज विधायक के खिलाफ अपशब्द बोलने के साथही उनकेप्रतिनिधि, समर्थक और चेयरमैन प्रतिनिधि को जान से मारने की धमकी मामला सामने आया है। पलिस ने केस दर्जकर जांचशुरू कर दी है। चौमुखा वार्ड नम्बर तीन निवासी नवीन सिंह ने तहरीर में बताया कि नगर पंचायत वार्ड नं. 1 निवासी रजनीकान्त ने रामचौरा निवासी सूरज के मोबाइल पर फोन कर विधायक फतेह बहादुर सिंह उनके प्रतिनिधि गणेशदत्त त्रिपाठी व उनके सहयोगी समशेर सिंह तथा चेयरमैन प्रतिनिधि गोपाल सिंह के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए नौ मई तक जान से मार देने की धमकी दी है। नवीन सिंह ने साक्ष्यके तौर पर ऑडियो और वीडियो भी पुलिस को उपलब्ध कराया है।
    user_Rammilan kacher
    Rammilan kacher
    पत्रकार कैंपियरगंज, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    46 min ago
  • संत कबीर नगर। पूर्व सभासद टी.एन. गुप्ता के जन्मदिन पर उमड़ा स्नेह, बधाई देने वालों का लगा सुबह से ही लग रहा तांता। फोन और सोशल मीडिया के माध्यम से दिनभर बधाईयों का सिलसिला चलता रहा। शाम को पूर्व सभासद टी.एन. गुप्ता का जन्मदिन शहर के एक निजी होटल में उत्साहपूर्ण वातावरण के बीच मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में शहर के अनेक गणमान्य नागरिक, मित्रगण एवं समाज के प्रबुद्ध लोग शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान सभी ने उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह का मुख्य आकर्षण केक कटिंग कार्यक्रम रहा, जिसमें पूर्व नगर अध्यक्ष सतविंदर पाल सिंह जज्जी सहित उपस्थित सभी गणमान्य लोगों ने टी एन गुप्ता को केक खिलाकर एवं अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया , जिससे कार्यक्रम का माहौल और भी गरिमामय हो गया। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने उनके सामाजिक कार्यों और जनसेवा में दिए गए योगदान की सराहना करते हुए कहा कि टी.एन. गुप्ता हमेशा लोगों की अपेक्षाओं पर खरे उतरे हैं और समाज में उनकी विशेष पहचान है। अंत में सभी ने एकजुट होकर उन्हें शुभकामनाएं दीं और कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। #liveuponenews #TNGupta #BirthdayCelebration #SammanSamaroh #LocalNews #HappyBirthday #Respect #SocialWork #PublicLeader #Celebration #IndiaNews #TrendingNews
    3
    संत कबीर नगर।
पूर्व सभासद टी.एन. गुप्ता के जन्मदिन पर उमड़ा स्नेह, बधाई देने वालों का लगा सुबह से ही लग रहा तांता। फोन और सोशल मीडिया के माध्यम से दिनभर बधाईयों का सिलसिला चलता रहा।
शाम को पूर्व सभासद टी.एन. गुप्ता का जन्मदिन शहर के एक निजी होटल में उत्साहपूर्ण वातावरण के बीच मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में शहर के अनेक गणमान्य नागरिक, मित्रगण एवं समाज के प्रबुद्ध लोग शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान सभी ने उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
समारोह का मुख्य आकर्षण केक कटिंग कार्यक्रम रहा, जिसमें पूर्व नगर अध्यक्ष सतविंदर पाल सिंह जज्जी सहित उपस्थित सभी गणमान्य लोगों ने टी एन गुप्ता को केक खिलाकर एवं   अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया , जिससे कार्यक्रम का माहौल और भी गरिमामय हो गया।
कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने उनके सामाजिक कार्यों और जनसेवा में दिए गए योगदान की सराहना करते हुए कहा कि टी.एन. गुप्ता हमेशा लोगों की अपेक्षाओं पर खरे उतरे हैं और समाज में उनकी विशेष पहचान है। अंत में सभी ने एकजुट होकर उन्हें शुभकामनाएं दीं और कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।
#liveuponenews 
#TNGupta #BirthdayCelebration #SammanSamaroh  #LocalNews #HappyBirthday #Respect #SocialWork #PublicLeader #Celebration #IndiaNews #TrendingNews
    user_LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
    LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
    खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • अपना हाटा एजेंसी गोपालपुर क्योंकि यहां से बहुत ब्लैक होता है गैस
    2
    अपना हाटा एजेंसी गोपालपुर क्योंकि यहां से बहुत ब्लैक  होता है गैस
    user_Sonu Kumar Gautam
    Sonu Kumar Gautam
    हाटा, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • सीएम योगी के गृह जनपद से सटे फरेंदा विधानसभा,की सड़कों का यह हाल, देखें? #Maharajganj #DM #CMYogi #CMYogiAdityanath
    1
    सीएम योगी के गृह जनपद से सटे फरेंदा विधानसभा,की सड़कों का यह हाल, देखें?
#Maharajganj 
#DM 
#CMYogi 
#CMYogiAdityanath
    user_R K SINGH Y
    R K SINGH Y
    News Anchor फरेन्दा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.