*बीना स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण कुछ ट्रेनों के मार्ग में संशोधन* झाँसी, 26 अगस्त 2026। बीना स्टेशन पर बीना–आगासौद के मध्य तीसरी रेल लाइन को जोड़ने के लिए किए जा रहे यार्ड रीमॉडलिंग एवं नॉन इंटरलॉकिंग (NI) कार्य के संबंध में पश्चिम मध्य रेलवे द्वारा पूर्व में जारी अधिसूचना में संशोधन किया गया है। संशोधित अधिसूचना के अनुसार कुछ ट्रेनों के पूर्व निर्धारित एवं डायवर्टेड मार्गों में आंशिक संशोधन किया गया है। संशोधित मार्ग निम्नानुसार हैं— 1. गाड़ी संख्या 15045 गोरखपुर–ओखा एक्सप्रेस दिनांक 24.09.2026 से 15.10.2026 तक पूर्व निर्धारित मार्ग गोविंदपुरी–झांसी–बीना–गुना के स्थान पर ग्वालियर–झांसी–बीना–गुना मार्ग से संचालित होगी। डायवर्टेड मार्ग में भी संशोधन करते हुए अब यह गाड़ी *ग्वालियर–शिवपुरी–गुना* मार्ग से चलेगी। कुल 4 ट्रिप। 2. गाड़ी संख्या 15046 ओखा–गोरखपुर एक्सप्रेस दिनांक 20.09.2026 से 11.10.2026 तक पूर्व निर्धारित मार्ग गुना–बीना–झांसी–गोविंदपुरी के स्थान पर गुना–बीना–झांसी–ग्वालियर* मार्ग से चलेगी। डायवर्टेड मार्ग में भी संशोधन करते हुए अब यह गाड़ी *गुना–शिवपुरी–ग्वालियर* होकर संचालित की जाएगी । कुल 4 ट्रिप। 3. गाड़ी संख्या 19053 सूरत–मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस दिनांक 18.09.2026 से 09.10.2026 तक गुना–बीना–झांसी–ग्वालियर मार्ग से संचालित होगी। डायवर्टेड मार्ग अब *गुना–शिवपुरी–ग्वालियर* रहेगा। कुल 4 ट्रिप। 4. गाड़ी संख्या 19054 मुजफ्फरपुर–सूरत एक्सप्रेस दिनांक 20.09.2026 से 11.10.2026 तक पूर्व निर्धारित मार्ग के स्थान पर ग्वालियर–झांसी–बीना–गुना मार्ग से चलेगी। *डायवर्टेड मार्ग अब ग्वालियर–शिवपुरी–गुना* रहेगा। कुल 4 ट्रिप। 5. गाड़ी संख्या 11071 लोकमान्य तिलक टर्मिनस–बलिया एक्सप्रेस दिनांक 07.10.2026 से 14.10.2026 तक पूर्व निर्धारित कटनी–बीना–इटारसी मार्ग के स्थान पर इटारसी–बीना–कटनी मुरवारा -कटनी मार्ग से चलेगी। *संशोधित डायवर्टेड मार्ग अब इटारसी - -जबलपुर-कटनी रहेगा*। कुल 8 ट्रिप। 6. गाड़ी संख्या 11072 बनारस–लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस दिनांक 07.10.2026 से 14.10.2026 तक पूर्व निर्धारित ईटी–बीना–कटनी मार्ग के स्थान पर कटनी–कटनी मुरवारा–बीना–इटारसी मार्ग से चलेगी। *संशोधित डायवर्टेड मार्ग कटनी-जबलपुर- इटारसी रहेगा*। कुल 8 ट्रिप। यात्रियों से अनुरोध है कि उक्त अवधि में यात्रा करने से पूर्व अपनी ट्रेन के संशोधित मार्ग एवं परिचालन संबंधी जानकारी अवश्य जांच लें तथा रेलवे द्वारा जारी नवीनतम सूचना के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं। रेल प्रशासन यात्रियों से होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त करता है तथा अधोसंरचना विकास एवं रेल परिचालन को और बेहतर बनाने के लिए किए जा रहे इन कार्यों में यात्रियों के सहयोग की अपेक्षा करता है। बीना स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण कुछ ट्रेनों के मार्ग में संशोधन*

- झांसी: सेल्फी का शौक पड़ा भारी, सुकुवां-ढुकुवां बांध में डूबा युवक!1
- सुकुवां-ढुकुवां बांध, झांसी-ललितपुर बॉर्डर सेल्फी के चक्कर में हादसा, सुकुवां-ढुकुवां बांध में युवक डूबा सुकुवां-ढुकुवां बांध, झांसी-ललितपुर बॉर्डर सेल्फी के चक्कर में हादसा, सुकुवां-ढुकुवां बांध में युवक डूबा झांसी-ललितपुर बॉर्डर पर स्थित सुकुवां-ढुकुवां बांध पर आज बड़ा हादसा हो गया। सेल्फी लेते समय पैर फिसलने से एक व्यक्ति तेज बहाव में बह गया। बताया जा रहा है कि बांध ओवरफ्लो होने से पानी का बहाव बेहद तेज है। आज भी माताटीला बांध से पानी छोड़े जाने के कारण सुकुवां-ढुकुवां बांध में 30 हजार क्यूसेक से ज्यादा पानी का डिस्चार्ज हो रहा है, जिसके चलते निचले इलाकों में अलर्ट जारी है। इसी तेज बहाव के बीच व्यक्ति सेल्फी ले रहा था, तभी उसका पैर फिसल गया और वह पानी में चला गया। डूबा युवक ललितपुर जिले के बिरधा गांव का बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन मौके पर पहुंच गया। गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश जारी है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि ओवरफ्लो बांध के नजदीक न जाएं, सेल्फी के चक्कर में जान जोखिम में न डालें।1
- बारिश के बीच झाँसी मे दो मंजिल मकान ढहा,, बाल बाल बचा 5 सदस्यीय परिवार.1
- झासी जनपद में आज रसोईया सम्मान समारोह समस्त तहसीलों के साथ जनपद मुख्यालय में दीनदयाल सभागार में1
- शादी के डेढ़ महीने बाद खुला राज! पति ने पत्नी को प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ा, लगाए गंभीर आरोप झांसी के चिरगांव थाना क्षेत्र में शादी के करीब डेढ़ महीने बाद एक नवविवाहिता के कथित प्रेम-प्रसंग का मामला सामने आया है। पति का आरोप है कि उसने अपनी पत्नी को कथित प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। घटना के बाद इलाके में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। रिपोर्टों के मुताबिक, पति ने आरोप लगाया कि पत्नी उसे चाय और दूध में नींद की गोलियां देती थी। पति का यह भी आरोप है कि जब उसने पत्नी और उसके कथित प्रेमी का विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई और गला दबाने की कोशिश की गई। पति ने घटना का वीडियो बनाए जाने का भी दावा किया है। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच के बाद ही घटना से जुड़े आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।1
- थाना कोतवाली दतिया पुलिस द्वारा दो चोरी के मामलों का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय दतिया श्री मयूर खंडेलवाल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री मंजीत सिंह चावला एवं एसडीओपी दतिया श्रीमती आकांक्षा जैन के कुशल मार्गदर्शन में थाना कोतवाली दतिया पुलिस द्वारा चोरी के दो मामलों का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई राशि भी बरामद की है। पुलिस द्वारा प्रकरणों में संदेहियों की तलाश एवं पूछताछ के दौरान करीम राज एवं सेट मोंगिया, निवासी प्रकाश नगर को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ एवं विवेचना के आधार पर आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए पैसे एवं अपराध में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल बरामद किए गए। दोनों आरोपियों को दिनांक 25.08.2026 को गिरफ्तार कर आज माननीय न्यायालय दतिया के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। थाना कोतवाली दतिया पुलिस द्वारा चोरी की घटनाओं के खुलासे एवं आरोपियों की गिरफ्तारी के खाओ मंडी से किया गिरफ्तार चोरी करना बताया swikar किया है कोतवाली पुलिस घटना की सही जानकारी नंही लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। थाना कोतवाली दतिया पुलिस द्वारा दो चोरी के मामलों का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय दतिया श्री मयूर खंडेलवाल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री मंजीत सिंह चावला एवं एसडीओपी दतिया श्रीमती आकांक्षा जैन के कुशल मार्गदर्शन में थाना कोतवाली दतिया पुलिस द्वारा चोरी के दो मामलों का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई राशि भी बरामद की है। पुलिस द्वारा प्रकरणों में संदेहियों की तलाश एवं पूछताछ के दौरान करीम राज एवं सेट मोंगिया, निवासी प्रकाश नगर को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ एवं विवेचना के आधार पर आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए पैसे एवं अपराध में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल बरामद किए गए। दोनों आरोपियों को दिनांक 25.08.2026 को गिरफ्तार कर आज माननीय न्यायालय दतिया के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। थाना कोतवाली दतिया पुलिस द्वारा चोरी की घटनाओं के खुलासे एवं आरोपियों की गिरफ्तारी के खाओ मंडी से किया गिरफ्तार चोरी करना बताया swikar किया है कोतवाली पुलिस घटना की सही जानकारी नंही लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। सराहनी भूमिका निरीक्षक दिनेश राजपूत उप निरीक्षक अजान सिंह, प्रधान आरक्षक कमलेश दिगंबरिया, प्रधान आरक्षक रामजी शरद शुक्ला, आरक्षक मुनेश बघेल, आरक्षक राममिलन गुर्जर, आरक्षक रविंद्र यादव की सराहनी भूमिका रही!2
- झाँसी में धूमधाम से निकला बारावफात का जुलूस, उमड़ा जनसैलाब!4
- बबीना, सुकुवां-ढुकुवां बांध का बढ़ा जल स्तर देखे अद्भुत नजारा,,,, माताटीला बांध के,, 20 गेट खोले गए 50 हजार क्यूसिक पानी छोड़ा गया,,,,1
- झांसी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, झाँसी श्री विकास कुमार द्वारा आगामी बारावफात, रक्षाबन्धन एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु झाँसी पुलिस द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम का निरीक्षण किया गया झांसी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, झाँसी श्री विकास कुमार द्वारा आगामी बारावफात, रक्षाबन्धन एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु झाँसी पुलिस द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम का निरीक्षण किया गया तथा थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत पर्याप्त पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था का जायजा लिया गया। बारावफात जुलूस मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा बताया गया कि जुलूस मार्ग पर ड्रोन से निगरानी रखी जाएगी। इसके साथ ही डीजे/साउण्ड संचालकों को डीजे/साउण्ड की आवाज को निर्धारित मानकों के अनुरूप रखने के निर्देश दिए गए हैं। इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी4