logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में महिलाओं का जनआक्रोश, कलेक्ट्रेट पर विपक्षी सांसदों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन राजेंद्र सिंह धुऑंधार कन्नौज। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विरोध करने वाले सांसदों के खिलाफ सोमवार को कन्नौज कलेक्ट्रेट परिसर में महिलाओं का जनआक्रोश फूट पड़ा। ‘महिला जन आक्रोश अभियान’ के तहत आयोजित विपक्षी सांसद घेराव कार्यक्रम में जिले भर से पहुंचीं महिलाओं ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए महिला आरक्षण का विरोध करने वाले जनप्रतिनिधियों के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यक्रम का नेतृत्व लोकसभा कन्नौज स्तर पर प्राची गुप्ता ने किया, जबकि आयोजन की जिम्मेदारी दीप शिखा पाल ने संभाली। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने हाथों में तख्तियां लेकर “नारी शक्ति का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान” और “हक की लड़ाई में पीछे नहीं हटेगी नारी” जैसे नारे लगाए। सभा को संबोधित करते हुए प्राची गुप्ता ने कहा कि महिलाओं के संवैधानिक अधिकारों और राजनीतिक भागीदारी का विरोध करने वाले सांसदों को आने वाले समय में जनता करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को सम्मान और बराबरी का अधिकार दिलाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है, लेकिन कुछ राजनीतिक दल और जनप्रतिनिधि इसका विरोध कर महिलाओं के हक को दबाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शन केवल सांकेतिक नहीं, बल्कि उन ताकतों को चेतावनी है जो महिला सशक्तिकरण की राह में बाधा बन रही हैं। वहीं कार्यक्रम की आयोजक दीप शिखा पाल ने कहा कि कन्नौज की महिलाएं अब अपने अधिकारों के प्रति पूरी तरह जागरूक हैं और विरोध करने वाले चेहरों को पहचान चुकी हैं। उन्होंने कहा कि कन्नौज की धरती हमेशा न्याय और सामाजिक समानता की पक्षधर रही है तथा महिलाओं की बड़ी भागीदारी यह साबित करती है कि अब नारी शक्ति किसी भी अन्याय के खिलाफ खुलकर आवाज उठाने को तैयार है। कार्यक्रम में रेखा दोहरे, विनीता चतुर्वेदी, सुनीता कटियार, कल्पना देवी, कमला देवी, गीता कुशवाह, विमला कुमारी, सरोज सिंह, साधना सविता, मीना कश्यप, शीलू सिंह, मुन्नी देवी, शीतल बाथम, रीतू, राजेश्वरी, लक्ष्मी, आशा, सुधा, राधा और पुष्पा समेत बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं। पूरे कार्यक्रम के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर नारों और महिला शक्ति के जोश से गूंजता रहा।

1 hr ago
user_राजेन्द्र सिंह धुआँधार
राजेन्द्र सिंह धुआँधार
Reporter Kannauj, Uttar Pradesh•
1 hr ago
3fb4744a-3ac5-4767-b0fc-f709ff44d289

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • कन्नौज के पनगवा ग्राम पंचायत में सड़क निर्माण की मांग तेज़ हो गई है। तालग्राम ब्लॉक के सराय प्रयाग क्षेत्र में जल्द सड़क बनाने की आवश्यकता पर ग्रामीणों ने जोर दिया है।
    1
    कन्नौज के पनगवा ग्राम पंचायत में सड़क निर्माण की मांग तेज़ हो गई है। तालग्राम ब्लॉक के सराय प्रयाग क्षेत्र में जल्द सड़क बनाने की आवश्यकता पर ग्रामीणों ने जोर दिया है।
    user_Amit Kumar
    Amit Kumar
    कन्नौज, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • रोटेटेबल पैड से लैस नए मूवर कन्नौज में भारी सामान को आसानी से कहीं भी ले जाने में मदद करेंगे। ये 360-डिग्री गतिशीलता के साथ किसी भी दिशा में सुचारू आवाजाही प्रदान करते हैं। इससे सामान खिसकाने का काम बेहद सुविधाजनक और कुशल बन जाएगा।
    1
    रोटेटेबल पैड से लैस नए मूवर कन्नौज में भारी सामान को आसानी से कहीं भी ले जाने में मदद करेंगे। ये 360-डिग्री गतिशीलता के साथ किसी भी दिशा में सुचारू आवाजाही प्रदान करते हैं। इससे सामान खिसकाने का काम बेहद सुविधाजनक और कुशल बन जाएगा।
    user_Mystore.91
    Mystore.91
    Salesperson कन्नौज, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • गुरसहायगंज रोड पर बड़ा सड़क हादसा चार पहिया कर से अभी टक्कर
    1
    गुरसहायगंज रोड पर बड़ा सड़क हादसा चार पहिया कर से अभी टक्कर
    user_पत्रकार घनश्याम
    पत्रकार घनश्याम
    Court reporter तिरवा, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    20 min ago
  • छोटी बहन का बड़ा प्यार ❤️ Silver Bracelet Gift 🎁 Emotional Brother Sister Bond #shorts​ #BrotherSisterLove​ #SilverBracelet​ Description: मेरी छोटी बहन ने मेरे लिए सिल्वर का खूबसूरत ब्रासलेट गिफ्ट किया ❤️ यह सिर्फ एक गिफ्ट नहीं बल्कि उसके प्यार, अपनापन और सम्मान की निशानी है 🤗 दिल से धन्यवाद मेरी प्यारी बहन 🙏 भाई-बहन का रिश्ता दुनिया का सबसे प्यारा रिश्ता होता है 💖 Braslet पसंद आए तो Like 👍 Comment 💬 और Subscribe 🔔 जरूर करें। #BrotherSisterLove​ #SilverBracelet​ #SisterGift​ #EmotionalVideo​ #FamilyLove​ #BrotherSisterBond​ #Gift​ #Shorts​ #YouTubeShorts​ #Love​ #ViralShorts​ #Trending​ #CuteMoments​
    1
    छोटी बहन का बड़ा प्यार ❤️ Silver Bracelet Gift 🎁 Emotional Brother Sister Bond #shorts​
#BrotherSisterLove​ #SilverBracelet​
Description:
मेरी छोटी बहन ने मेरे लिए सिल्वर का खूबसूरत ब्रासलेट गिफ्ट किया ❤️
यह सिर्फ एक गिफ्ट नहीं बल्कि उसके प्यार, अपनापन और सम्मान की निशानी है 🤗
दिल से धन्यवाद मेरी प्यारी बहन 🙏
भाई-बहन का रिश्ता दुनिया का सबसे प्यारा रिश्ता होता है 💖
Braslet पसंद आए तो Like 👍 Comment 💬 और Subscribe 🔔 जरूर करें।
#BrotherSisterLove​ #SilverBracelet​ #SisterGift​ #EmotionalVideo​ #FamilyLove​ #BrotherSisterBond​ #Gift​ #Shorts​ #YouTubeShorts​ #Love​ #ViralShorts​ #Trending​ #CuteMoments​
    user_Shiva Gautam
    Shiva Gautam
    Engineer बिलग्राम, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    26 min ago
  • ककवन इलाके मे लखनऊ- इटावा राजमार्ग के किनारे गैर जिम्मेदार किसानों द्वारा अपने खेतों में आग लगा दी गई जिससे आसपास के कई पेड़ भी उसे आग में झुलस गए हैं! उप जिलाधिकारी उसे अनुरोध है की कम से कम ऐसे गैर जिम्मेदार लोगों को चेतावनी के रूप में कार्रवाई की जाए जिससे फसलों के अवशेष खेत में न जले बड़ी संख्या मात्रा में किसानों को एक और भूसे की जरूरत है तो वहीं दूसरी ओर कंबाइन से कटे गेहूं में किस आग लगा रहे हैं!
    1
    ककवन इलाके मे लखनऊ- इटावा राजमार्ग के किनारे गैर जिम्मेदार किसानों द्वारा अपने खेतों में आग लगा दी गई जिससे आसपास के कई पेड़ भी उसे आग में झुलस गए हैं!
उप जिलाधिकारी उसे अनुरोध है की कम से कम ऐसे गैर जिम्मेदार लोगों को चेतावनी के रूप में कार्रवाई की जाए जिससे फसलों के अवशेष खेत में न जले बड़ी संख्या मात्रा में किसानों को एक और भूसे की जरूरत है तो वहीं दूसरी ओर कंबाइन से कटे गेहूं में किस आग लगा रहे हैं!
    user_विवेक कुमार
    विवेक कुमार
    Graphic designer बिल्हौर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • अरौल थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर डबल डेकर बस और ट्रक में भिड़ंत आज दिनाक 11.05.2026 को प्रातः लगभग 05:00 से 05:30 बजे के बीच थाना अरौल क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर यूपीडा के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि एक बस एवं ट्रक का सड़क दुर्घटना में एक्सीडेंट हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची। मौके पर पाया गया कि एक डबल डेकर प्राइवेट बस, जो पटना से दिल्ली की ओर जा रही थी, ने आगे चल रहे ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। प्रारंभिक जांच में प्रतीत हुआ कि ओवरटेक के दौरान बस चालक को नींद आने के कारण यह दुर्घटना हुई, जिससे ट्रक भी अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना में कई यात्री घायल हो गए, जिन्हें तत्काल प्राथमिक उपचार हेतु सीएचसी बिल्हौर भेजा गया। इनमें से तीन घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें उपचार हेतु लाला लाजपत राय अस्पताल (हैलट अस्पताल) रेफर किया गया। उपचार के दौरान दो यात्रियों की मृत्यु हो गई, जबकि एक घायल का उपचार जारी है। अन्य यात्रियों को प्राथमिक उपचार के उपरांत उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए यातायात बाधित हुआ था, जिसे पुलिस एवं हाइड्रा की सहायता से वाहन हटवाकर सुचारु करा दिया गया। वर्तमान में यातायात सामान्य रूप से संचालित हो रहा है। मृतक यात्री बिहार राज्य के निवासी बताए गए हैं, जो मजदूरी हेतु दिल्ली जा रहे थे। पुलिस द्वारा उनके परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। वर्तमान में क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है। बाइट- पुलिस उपायुक्त पश्चिम, एस.एम. कासिम आबिदी।
    1
    अरौल थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर डबल डेकर बस और ट्रक में भिड़ंत 
आज दिनाक 11.05.2026 को प्रातः लगभग 05:00 से 05:30 बजे के बीच थाना अरौल क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर यूपीडा के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि एक बस एवं ट्रक का सड़क दुर्घटना में एक्सीडेंट हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची। मौके पर पाया गया कि एक डबल डेकर प्राइवेट बस, जो पटना से दिल्ली की ओर जा रही थी, ने आगे चल रहे ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। प्रारंभिक जांच में प्रतीत हुआ कि ओवरटेक के दौरान बस चालक को नींद आने के कारण यह दुर्घटना हुई, जिससे ट्रक भी अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना में कई यात्री घायल हो गए, जिन्हें तत्काल प्राथमिक उपचार हेतु सीएचसी बिल्हौर भेजा गया। इनमें से तीन घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें उपचार हेतु लाला लाजपत राय अस्पताल (हैलट अस्पताल) रेफर किया गया। उपचार के दौरान दो यात्रियों की मृत्यु हो गई, जबकि एक घायल का उपचार जारी है। अन्य यात्रियों को प्राथमिक उपचार के उपरांत उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए यातायात बाधित हुआ था, जिसे पुलिस एवं हाइड्रा की सहायता से वाहन हटवाकर सुचारु करा दिया गया। वर्तमान में यातायात सामान्य रूप से संचालित हो रहा है। मृतक यात्री बिहार राज्य के निवासी बताए गए हैं, जो मजदूरी हेतु दिल्ली जा रहे थे। पुलिस द्वारा उनके परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। वर्तमान में क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।
बाइट- पुलिस उपायुक्त पश्चिम,  एस.एम. कासिम आबिदी।
    user_Roshan Babu
    Roshan Babu
    बिल्हौर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • *थाना बिधूना क्षेत्रांतर्गत ग्राम कल्याणपुर जागू में एक युवक का शव मिलने के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा दी गई बाईट-*👇🏻
    1
    *थाना बिधूना क्षेत्रांतर्गत  ग्राम कल्याणपुर जागू में एक युवक का शव मिलने के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा दी गई बाईट-*👇🏻
    user_Rohit Awsthi
    Rohit Awsthi
    Local News Reporter बिधूना, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • फेसबुक पर कंटेंट बनाकर अब आप भी घर बैठे मोटी कमाई कर सकते हैं। इस गाइड में 2026 तक फेसबुक मोनेटाइजेशन एक्टिवेट करने और बैंक अकाउंट जोड़ने का पूरा तरीका बताया गया है। जल्द से जल्द अपना पेज सेटअप कर कमाई शुरू करें।
    1
    फेसबुक पर कंटेंट बनाकर अब आप भी घर बैठे मोटी कमाई कर सकते हैं। इस गाइड में 2026 तक फेसबुक मोनेटाइजेशन एक्टिवेट करने और बैंक अकाउंट जोड़ने का पूरा तरीका बताया गया है। जल्द से जल्द अपना पेज सेटअप कर कमाई शुरू करें।
    user_Shiva Gautam
    Shiva Gautam
    Engineer बिलग्राम, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.