रात की चेकिंग में पुलिस का बड़ा वार, 315 बोर तमंचे और कारतूस संग युवक गिरफ्तार शाहजहाँपुर। थाना परशुरामपुरी पुलिस ने अवैध शस्त्रों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान एक युवक को 315 बोर के देशी तमंचे और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी परशुरामपुरी के पर्यवेक्षण में थाना परशुरामपुरी पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की रात्रि चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक अवैध तमंचा लेकर क्षेत्र में घूम रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने चकचन्द्रसेन-हारगुरैया स्थित सोलर आटा चक्की तिराहे के पास घेराबंदी कर कपिल उर्फ केपी पुत्र आशाराम (22 वर्ष), निवासी ग्राम मंगटोरा कुडरा, थाना परशुरामपुरी को सोमवार रात करीब 9:29 बजे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक 315 बोर का देशी तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने बरामद अवैध शस्त्र को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 387/26, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक गौरव सिंह और हेड कांस्टेबल प्रेमवीर सिंह शामिल रहे।
रात की चेकिंग में पुलिस का बड़ा वार, 315 बोर तमंचे और कारतूस संग युवक गिरफ्तार शाहजहाँपुर। थाना परशुरामपुरी पुलिस ने अवैध शस्त्रों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान एक युवक को 315 बोर के देशी तमंचे और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी परशुरामपुरी के पर्यवेक्षण में थाना परशुरामपुरी पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की रात्रि चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक अवैध तमंचा लेकर क्षेत्र में घूम रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने चकचन्द्रसेन-हारगुरैया स्थित सोलर आटा चक्की तिराहे के पास घेराबंदी कर कपिल उर्फ केपी पुत्र आशाराम (22 वर्ष), निवासी ग्राम मंगटोरा कुडरा, थाना परशुरामपुरी को सोमवार रात करीब 9:29 बजे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक 315 बोर का देशी तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने बरामद अवैध शस्त्र को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 387/26, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक गौरव सिंह और हेड कांस्टेबल प्रेमवीर सिंह शामिल रहे।
- परशुरामपुरी पहुंचे कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत परशुरामपुरी पहुंचे कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत1
- शहीद संग्रहालय पहुंचकर वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने शहीदों को किया नमन, फहराया तिरंगा शहीद संग्रहालय पहुंचकर वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने शहीदों को किया नमन, फहराया तिरंगा शाहजहांपुर। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना को अपने काफिले के साथ शहीद संग्रहालय पहुंचे। संग्रहालय परिसर में पहुंचते ही उनका स्वागत किया गया। गाड़ी से उतरने के बाद बीएसए ने वित्त मंत्री के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इसके बाद बच्चों ने सलामी देकर उनका अभिनंदन किया। अवधेश दीक्षित ने वित्त मंत्री को बुके भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह, एडीएम राजनीश मिश्रा, सुधीर गुप्ता, मिथिलेश कथरिया, अर्चना वर्मा, तिलहर विधायक सलोना कुशवाहा और एसएसपी सौरभ दीक्षित समेत अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। वित्त मंत्री ने संग्रहालय परिसर में स्थापित शहीदों की प्रतिमाओं पर पुष्प एवं माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों के बलिदान को नमन करते हुए उनके आदर्शों और देशभक्ति की भावना को याद किया। इसके बाद कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर वित्त मंत्री ने ध्वजारोहण किया। ध्वज फहराते ही मौजूद अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और बच्चों ने तिरंगे को सलामी दी। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति का माहौल रहा। उपस्थित लोगों ने राष्ट्र के प्रति समर्पण और शहीदों के बलिदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।1
- बिजली के जर्जर व झुके पोल दे रहे हादसे को दावत,शिकायत के बावजूद नहीं हुआ समाधान शाहजहांपुर।शहर के ककरा क्षेत्र में बिजली के जर्जर एवं झुके हुए पोल लोगों के लिए गंभीर खतरे का सबब बने हुए हैं।स्थानीय निवासी ने अधीक्षण अभियंता,विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, ककरा पावर हाउस को शिकायती पत्र देकर समस्या के तत्काल समाधान की मांग की है। शिकायतकर्ता के मुताबिक,घर के सामने लगे दो बिजली के पोल काफी समय से जर्जर होकर घर की ओर बुरी तरह झुक गए हैं।दोनों पोल किसी पतले तार के सहारे टिके हुए हैं और कभी भी गिर सकते हैं। पोल से गुजर रहे बिजली के तारों का जाल घर की बालकनी के बेहद करीब से गुजर रहा है, जिससे हादसे की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पोल से कई बार शॉर्ट सर्किट की स्थिति भी उत्पन्न होती रहती है, बावजूद इसके अब तक संबंधित अधिकारियों या ककरा पावर हाउस के कर्मचारियों ने इस गंभीर समस्या पर ध्यान नहीं दिया। शिकायतकर्ता ने विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता से मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल विभागीय टीम भेजकर जर्जर पोल को बदलवाने अथवा उन्हें सीधा कराने तथा तारों को सुरक्षित तरीके से व्यवस्थित कराने की मांग की है, ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके। लोगों का कहना है कि हादसा होने से पहले यदि विद्युत विभाग ने कार्रवाई नहीं की तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी ?1
- ददरौल विधानसभा में शोक की लहर — मासूम के निधन पर लखन प्रताप सिंह ने जताया गहरा दुःख आज दिनांक 19 अगस्त 2026 को 136 ददरौल विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सत्यारा निवासी मनोज के तीन वर्षीय पुत्र के दुःखद निधन की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंचकर शोकाकुल परिवारजनों से मुलाकात की तथा अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें ढांढस एवं सांत्वना दी। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत मासूम आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।1
- केरूगंज में निरीक्षण करने को पहुंची फूड विभाग की टीम साफ सफाई और रखरखाव की दी गई जानकारी फूड विभाग की टीम के दुकान में पहुंची जहां प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर लाइसेंस चेक किया प्रतिष्ठान मालिकों को उचित रख रखाव की जानकारी दी1
- शाहजहांपुर में पुलिस दबिश के दौरान सर्राफा व्यापारी की मौत, परिजनों ने लगाया हत् शाहजहांपुर के थाना निगोही क्षेत्र की गांधीनगर कॉलोनी में देर रात पुलिस दबिश के दौरान सर्राफा व्यापारी उमेश गुप्ता की संदिग्ध परिस्थितियों में छत से गिरकर मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने पुलिसकर्मियों पर छत से धक्का देकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि लखनऊ में सर्राफा दुकान में हुई चोरी के मामले में पुलिस को शक था कि चोरी का कुछ चांदी का सामान उमेश गुप्ता को बेचा गया था। इसी मामले में पुलिस टीम देर रात उनके घर दबिश देने पहुंची थी। परिजनों के मुताबिक, पुलिस की मौजूदगी में उमेश गुप्ता दूसरी मंजिल की छत पर गए। पुलिसकर्मियों के भी छत पर पहुंचने के कुछ देर बाद वे वहां से निकल गए और नीचे गली में उमेश गुप्ता मृत अवस्था में मिले। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में व्यापारी मौके पर पहुंच गए और आक्रोश जताया। परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार करते हुए आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग पर अड़े हैं। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। व्यापारी की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।1
- purani se purani khansi ka gharelu upay video ko like karo share karo follow karo1
- शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोपी को पुलिस ने दबोचा, अनुसूचित जाति अधिनियम की धारा भी बढ़ी शाहजहांपुर। थाना मिर्जापुर पुलिस ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी से इनकार करने के मामले में वांछित चल रहे 21 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ दर्ज मुकदमे में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम की धारा भी बढ़ाई गई है। पुलिस के मुताबिक, 12 अगस्त 2026 को पीड़िता की तहरीर पर थाना मिर्जापुर में मुकदमा संख्या 177/2026 धारा 69 भारतीय न्याय संहिता के तहत राजन ठाकुर पुत्र नीरू सिंह, निवासी कटरी सतारा, थाना राजेपुर, जिला फर्रुखाबाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि अभियुक्त ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए और बाद में शादी करने से इनकार कर दिया। विवेचना के दौरान पीड़िता के अनुसूचित जाति से संबंधित होने तथा आरोपी के सामान्य वर्ग से होने के आधार पर मुकदमे में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम की धारा 3(2)(पांच) की बढ़ोतरी की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई थी। 19 अगस्त को मुखबिर की सूचना पर थाना मिर्जापुर पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने जरियनपुर तिराहे से करीब 100 मीटर आगे गंगा चौराहे की ओर से आरोपी राजन ठाकुर को करीब सुबह 11 बजकर 45 मिनट पर हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपी: राजन ठाकुर पुत्र नीरू सिंह, निवासी कटरी सतारा, थाना राजेपुर, जिला फर्रुखाबाद, उम्र 21 वर्ष। दर्ज मुकदमा: मुकदमा संख्या 177/2026, धारा 69 भारतीय न्याय संहिता एवं धारा 3(2)(पांच) अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम: थानाध्यक्ष मनोज कुमार, महिला उपनिरीक्षक अंजली रानी, उपनिरीक्षक बन्टी कुमार तथा आरक्षी नीटू, थाना मिर्जापुर, जनपद शाहजहांपुर।1