अखिलेश यादव ने हरदोई में सपा नेता रामज्ञान गुप्ता से पूछा- ‘अब तो पुलिस परेशान नहीं करती?’ फोटो खिंचाकर दिया 2027 का बड़ा टास्क अखिलेश यादव ने हरदोई में सपा नेता रामज्ञान गुप्ता से पूछा- ‘अब तो पुलिस परेशान नहीं करती?’ फोटो खिंचाकर दिया 2027 का बड़ा टास्क हरदोई: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का बदायूं से लखनऊ लौटते समय गंगा एक्सप्रेस-वे पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। हरदोई सीमा में पहुंचते ही उत्साहित सपाइयों ने उनके काफिले पर फूलों की बारिश की। कार्यकर्ताओं ने पार्टी के झंडे लहराते हुए जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं के भारी उत्साह को देखते हुए अखिलेश यादव ने अपना काफिला रुकवाया और उनसे मुलाकात की। एक्सप्रेस-वे पर इस दौरान अखिलेश यादव ने हरदोई सदर से नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रहे सपा नेता रामज्ञान गुप्ता से विशेष तौर पर मुलाकात की। सपा प्रमुख ने बेहद आत्मीयता से उनका हाथ थामकर हालचाल जाना और चुटकी लेते हुए पूछा, “अब तो पुलिस परेशान नहीं करती?” अखिलेश यादव के इस सवाल पर वहां मौजूद कार्यकर्ताओं के चेहरों पर मुस्कान तैर गई। इसके बाद फोटो सेशन के दौरान भी दोनों नेताओं के बीच आत्मीयता देखने को मिली। अखिलेश यादव ने अपनेपन के साथ “गुप्ता” कहकर रामज्ञान गुप्ता को अपने पास बुलाया और उनके कंधे पर हाथ रखकर फोटो खिंचवाई। इस संक्षिप्त मुलाकात के दौरान अखिलेश यादव ने रामज्ञान गुप्ता समेत वहां मौजूद सैकड़ों कार्यकर्ताओं को ‘मिशन 2027’ का बड़ा टास्क सौंप दिया। उन्होंने चुनावी मंत्र देते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अभी से पूरी ताकत झोंक दें और कड़ी मेहनत कर हरदोई जिले की सभी आठ विधानसभा सीटों पर समाजवादी पार्टी की साइकिल चलाकर दिखाएं। सपा प्रमुख से मिले इस सीधे लक्ष्य के बाद एक्सप्रेस-वे पर मौजूद कार्यकर्ताओं में खासा जोश देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को मजबूत करने का संकल्प जताया। इस मौके पर मुख्य रूप से सपा नेता हरिनाम सिंह यादव, अवनीश यादव, बेहटा बुजुर्ग के प्रधान सत्येंद्र यादव, राजेश यादव, शुभम गुप्ता, सौरभ यादव, आलोक, दीपक, विजय बहादुर, हरपाल सिंह समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
अखिलेश यादव ने हरदोई में सपा नेता रामज्ञान गुप्ता से पूछा- ‘अब तो पुलिस परेशान नहीं करती?’ फोटो खिंचाकर दिया 2027 का बड़ा टास्क अखिलेश यादव ने हरदोई में सपा नेता रामज्ञान गुप्ता से पूछा- ‘अब तो पुलिस परेशान नहीं करती?’ फोटो खिंचाकर दिया 2027 का बड़ा टास्क हरदोई: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का बदायूं से लखनऊ लौटते समय गंगा एक्सप्रेस-वे पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। हरदोई सीमा में पहुंचते ही उत्साहित सपाइयों ने उनके काफिले पर फूलों की
बारिश की। कार्यकर्ताओं ने पार्टी के झंडे लहराते हुए जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं के भारी उत्साह को देखते हुए अखिलेश यादव ने अपना काफिला रुकवाया और उनसे मुलाकात की। एक्सप्रेस-वे पर इस दौरान अखिलेश यादव ने हरदोई सदर से नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रहे सपा नेता रामज्ञान गुप्ता से विशेष तौर पर मुलाकात की। सपा प्रमुख ने बेहद आत्मीयता से उनका हाथ थामकर हालचाल जाना और चुटकी लेते हुए पूछा, “अब तो पुलिस परेशान नहीं करती?” अखिलेश यादव के इस सवाल पर वहां मौजूद
कार्यकर्ताओं के चेहरों पर मुस्कान तैर गई। इसके बाद फोटो सेशन के दौरान भी दोनों नेताओं के बीच आत्मीयता देखने को मिली। अखिलेश यादव ने अपनेपन के साथ “गुप्ता” कहकर रामज्ञान गुप्ता को अपने पास बुलाया और उनके कंधे पर हाथ रखकर फोटो खिंचवाई। इस संक्षिप्त मुलाकात के दौरान अखिलेश यादव ने रामज्ञान गुप्ता समेत वहां मौजूद सैकड़ों कार्यकर्ताओं को ‘मिशन 2027’ का बड़ा टास्क सौंप दिया। उन्होंने चुनावी मंत्र देते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अभी से पूरी ताकत झोंक दें और कड़ी
मेहनत कर हरदोई जिले की सभी आठ विधानसभा सीटों पर समाजवादी पार्टी की साइकिल चलाकर दिखाएं। सपा प्रमुख से मिले इस सीधे लक्ष्य के बाद एक्सप्रेस-वे पर मौजूद कार्यकर्ताओं में खासा जोश देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को मजबूत करने का संकल्प जताया। इस मौके पर मुख्य रूप से सपा नेता हरिनाम सिंह यादव, अवनीश यादव, बेहटा बुजुर्ग के प्रधान सत्येंद्र यादव, राजेश यादव, शुभम गुप्ता, सौरभ यादव, आलोक, दीपक, विजय बहादुर, हरपाल सिंह समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
- फिर आया मोदी जी का संदेश -#modi #modiji @NarendraModi #viral फिर आया मोदी जी का संदेश -#modi #modiji @NarendraModi #viral1
- मुख्यमंत्री के आदेश का पालन करते हुए एमवी एक्ट का पालन कराने वाले टीआई एसपी यादव हुए वायरल चंदौली के यातायात प्रभारी सत्य प्रकाश यादव द्वारा बाइक सवारो को यातायात नियमों का पालन करते हुए हेलमेट पहनने की सलाह देने का अंदाज तेजी से वायरल हो रहा है1
- सो पीस बना आर आर सी सेंटर महूजी,जो टूट चुका है और गाव से दो किमी दूर बना है।2
- ग्राम dhannupur post Bidapur district Mirzapur feter mangraha ग्राम dhannupur post Bidapur district Mirzapur Aay Sathi sub subk kuch video ke maadha se dikhane ki Kos, karte Hain ki hamare Gaon ke Joe, transformer, hai, chuke Bachhe, bhi leand se jokiency, Bana, uski daon, ke liye, kabhi. Ek din Toh Aisa Jal Raha tha aak ki Tarah Jal Raha kaar nahin Hui. Jokey hamara feeter padta hai magra feeter2
- चंदौली के सकलडीहा SDM आकांक्षा सिंह जनता की समस्याओं को निदान करते हुए1
- मोदी जी ने एक बाऱ अभी अभी लाइव युवाओं को एक और संदेश दिए1
- पुलिस टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ एवं नशीली दवाओं (अवैध कोडिन कफ सिरप) की तस्करी के मुकदमे में वांछित 25,000 रुपए के इनामिया अभियुक्त की गिरफ्तारी थाना अलीगर पुलिस टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ एवं नशीली दवाओं (अवैध कोडिन कफ सिरप) की तस्करी के मुकदमे में वांछित 25,000 रुपए के इनामिया अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर का आधिकारिक वक्तव्य1
- कंगना VS Gen Z 😱 Instagram Story से मचा बवाल! पप्पू यादव, CJP और मीडिया पर पलटवार | पूरी कहानी रनौत की एक Instagram Story ने पूरे देश में नई बहस छेड़ दी। जंतर-मंतर छात्र आंदोलन के वायरल वीडियो देखने के बाद कंगना ने कुछ प्रदर्शनकारियों की भाषा और व्यवहार की आलोचना की। "Generation Gutter" टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर भारी विवाद शुरू हो गया। इसके बाद CJP के प्रवक्ता सौरव दास, सांसद पप्पू यादव और अभिनेत्री राखी सावंत समेत कई लोगों ने कंगना की आलोचना की। विवाद बढ़ने पर कंगना ने Instagram वीडियो जारी कर कहा कि मीडिया ने उनके बयान का गलत मतलब निकाला और उनका निशाना पूरी Gen Z नहीं थी। इस वीडियो में जानिए पूरे विवाद की शुरुआत, Instagram Story, वायरल वीडियो, विरोध, मीडिया की भूमिका, कंगना का जवाब और आखिर सच क्या है। ⚠️ यह वीडियो सार्वजनिक रूप से उपलब्ध बयानों और रिपोर्टों पर आधारित तथ्यात्मक प्रस्तुति है। Channel: आवाज़-ए-भारत (Awaaz-e-Bharat) #KanganaRanaut #GenerationGutter #GenZ #StudentProtest #CJP #PappuYadav #RakhiSawant #Instagram #TrendingNews #AwaazEBharat1
- चन्दौली के अलीनगरवासियो से रूठ गया विकास,गड्ढे में तलाशनी पड़ रही सड़क चंदौली जिले के अलीपुर गांव में विगत कई वर्षों से सड़कों के मरम्मत व निर्माण न होने से ग्रामीणों को पानी से भरे गड्ढों से होकर गुजरना पड़ रहा है आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है ऐसा लगता है की विकास इस गांव से रूठ गया है1