logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय अरवल में अभियंत्रण दिवस पर कार्यक्रम विश्वेश्वरैया के जीवन और योगदान से विद्यार्थियों को कराया गया परिचित, क्विज प्रतियोगिता में दिखा उत्साह कलेर अरवल। राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय के सिविल अभियंत्रण विभाग में मंगलवार को अभियंत्रण दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारत रत्न एवं महान अभियंता सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया को उनके जन्मदिवस पर श्रद्धापूर्वक याद किया गया। इस दौरान अभियंत्रण के क्षेत्र में उनके योगदान और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका पर चर्चा की गई।कार्यक्रम में सिविल अभियंत्रण विभाग के सभी विद्यार्थी एवं विभागाध्यक्ष प्रो. मोहम्मद मुश्ताक अहमद उपस्थित रहे। विभागाध्यक्ष ने विद्यार्थियों को सर एम. विश्वेश्वरैया के जीवन, उपलब्धियों और अभियंत्रण के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विश्वेश्वरैया का जीवन अनुशासन, मेहनत, समर्पण और तकनीकी दक्षता का प्रेरणादायी उदाहरण है। उनके कार्यों से विद्यार्थियों को अपने ज्ञान और तकनीकी क्षमता का बेहतर उपयोग करने की सीख मिलती है।अभियंत्रण दिवस के अवसर पर अभियंत्रण से जुड़े विभिन्न विषयों पर व्याख्यान का आयोजन भी किया गया। इसमें विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा के महत्व, अभियंत्रण के विभिन्न क्षेत्रों तथा समाज और देश के विकास में अभियंताओं की भूमिका के बारे में जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने व्याख्यान में रुचि के साथ भाग लिया और अभियंत्रण से जुड़े विषयों पर अपनी जिज्ञासाएं भी रखीं।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के तकनीकी ज्ञान एवं सामान्य जागरूकता को बढ़ाने के उद्देश्य से ज्ञानवर्धक क्विज प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रश्नों के उत्तर देने को लेकर विद्यार्थियों में उत्साह देखने को मिला।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में अभियंत्रण के प्रति रुचि बढ़ाना, तकनीकी ज्ञान को समृद्ध करना तथा महान अभियंताओं के योगदान से नई पीढ़ी को परिचित कराना रहा। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने अभियंत्रण के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने और समाज के विकास में योगदान देने की प्रेरणा ली।

8 hrs ago
user_अभिषेक कुमार
अभिषेक कुमार
Newspaper advertising department कलेर, अरवल, बिहार•
8 hrs ago
60e63320-e0bb-4957-80f8-d467c5e5d1f0

राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय अरवल में अभियंत्रण दिवस पर कार्यक्रम विश्वेश्वरैया के जीवन और योगदान से विद्यार्थियों को कराया गया परिचित, क्विज प्रतियोगिता में दिखा उत्साह कलेर अरवल। राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय के सिविल अभियंत्रण विभाग में मंगलवार को अभियंत्रण दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारत रत्न एवं महान अभियंता सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया को उनके जन्मदिवस पर श्रद्धापूर्वक याद किया गया। इस दौरान अभियंत्रण के क्षेत्र में उनके योगदान और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका पर चर्चा की गई।कार्यक्रम में सिविल अभियंत्रण विभाग के सभी विद्यार्थी एवं विभागाध्यक्ष प्रो. मोहम्मद मुश्ताक अहमद उपस्थित रहे। विभागाध्यक्ष ने विद्यार्थियों को सर एम. विश्वेश्वरैया के जीवन, उपलब्धियों और अभियंत्रण के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विश्वेश्वरैया का जीवन अनुशासन, मेहनत, समर्पण और तकनीकी दक्षता का प्रेरणादायी उदाहरण है। उनके कार्यों से विद्यार्थियों को अपने ज्ञान और तकनीकी क्षमता का बेहतर उपयोग करने की सीख मिलती है।अभियंत्रण दिवस के अवसर पर अभियंत्रण से जुड़े विभिन्न विषयों पर व्याख्यान का आयोजन भी किया गया। इसमें विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा के महत्व, अभियंत्रण के विभिन्न क्षेत्रों तथा समाज और देश के विकास में अभियंताओं की भूमिका के बारे में जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने व्याख्यान में रुचि के साथ भाग लिया और अभियंत्रण से जुड़े विषयों पर अपनी जिज्ञासाएं भी रखीं।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के तकनीकी ज्ञान एवं सामान्य जागरूकता को बढ़ाने के उद्देश्य से ज्ञानवर्धक क्विज प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रश्नों के उत्तर देने को लेकर विद्यार्थियों में उत्साह देखने को मिला।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में अभियंत्रण के प्रति रुचि बढ़ाना, तकनीकी ज्ञान को समृद्ध करना तथा महान अभियंताओं के योगदान से नई पीढ़ी को परिचित कराना रहा। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने अभियंत्रण के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने और समाज के विकास में योगदान देने की प्रेरणा ली।

More news from बिहार and nearby areas
  • हसपुरा औरंगाबाद, हसपुरा श्रीराम जानकी धर्मशाला परिसर में गणपति बप्पा मोरया की पूजा अर्चना शुरू हसपुरा बाजार के भास्कर नगर रोड स्थित श्रीराम जानकी धर्मशाला परिसर में गणपति बप्पा मोरया की पूजा अर्चना श्रद्धा और उत्साह के साथ शरू
    1
    हसपुरा औरंगाबाद, हसपुरा श्रीराम जानकी धर्मशाला परिसर में गणपति बप्पा मोरया की पूजा अर्चना शुरू
हसपुरा बाजार के भास्कर नगर रोड स्थित श्रीराम जानकी धर्मशाला परिसर में गणपति बप्पा मोरया की पूजा अर्चना श्रद्धा और उत्साह के साथ शरू
    user_Prem Singh
    Prem Singh
    पत्रकारीता का कार्य बिगत 18 वर्षो से हासपुरा, औरंगाबाद, बिहार•
    7 hrs ago
  • छात्रों से पैर दबवाने के आरोप पर ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला गोह(औरंगाबाद) गोह प्रखंड के हसामपुर पंचायत स्थित बख्तियारपुर मध्य विद्यालय में शिक्षकों द्वारा छात्रों से पैर दबवाने के आरोप को लेकर मंगलवार को ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने विद्यालय के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया। ग्रामीणों ने मामले की शिकायत प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अशोक कुमार सिंह से की। सूचना पर बीईओ विद्यालय पहुंचे और ग्रामीणों व छात्रों से घटना की जानकारी ली। मौके पर मौजूद दो दर्जन से अधिक अभिभावकों ने आरोप लगाया कि विद्यालय के दो शिक्षकों द्वारा छात्रों को प्रताड़ित किया जाता है।
    1
    छात्रों से पैर दबवाने के आरोप पर ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला
गोह(औरंगाबाद) गोह प्रखंड के हसामपुर पंचायत स्थित बख्तियारपुर मध्य विद्यालय में शिक्षकों द्वारा छात्रों से पैर दबवाने के आरोप को लेकर मंगलवार को ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने विद्यालय के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया। ग्रामीणों ने मामले की शिकायत प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अशोक कुमार सिंह से की। सूचना पर बीईओ विद्यालय पहुंचे और ग्रामीणों व छात्रों से घटना की जानकारी ली। मौके पर मौजूद दो दर्जन से अधिक अभिभावकों ने आरोप लगाया कि विद्यालय के दो शिक्षकों द्वारा छात्रों को प्रताड़ित किया जाता है।
    user_Asutosh Mishra
    Asutosh Mishra
    Local News Reporter गोह, औरंगाबाद, बिहार•
    3 hrs ago
  • मां का दूध का कर्ज नहीं दिया जाएगा,बेटा कु लपुत्र हो सकता है हो सकता है लेकिन मां नहीं, कहते हैं, मां की ममता को नापने के लिए अगर समुद्र भी सामने रख दिया जाए, तो शायद समुद्र का पानी कम पड़ जाए। मां के लिए उसका बच्चा चाहे कितना भी बड़ा क्यों न हो जाए, वह हमेशा वही मासूम बच्चा रहता है, जिसे उसने अपनी गोद में खिलाया था। यह कहानी है 65 वर्ष की एक मां की, जो पिछले एक साल से अपने खोए हुए बेटे की तलाश में भटक रही है। उम्र ने शरीर को कमजोर जरूर किया है, लेकिन बेटे को पाने की उम्मीद ने उसके कदमों को आज भी रोकने नहीं दिया। हाथ में कोरा कागज, जिस पर लिखा है “गुमशुदा”, साथ में गोंद और आंखों में बेटे के लौट आने की उम्मीद—वह मां गांव-गांव, गली-गली और चौक-चौराहे पर अपने बेटे की तस्वीर वाले पोस्टर चिपकाती फिर रही है। धर्मेंद्र कुमार की रिपोर्ट
    1
    मां का दूध का कर्ज नहीं दिया जाएगा,बेटा कु लपुत्र हो सकता है हो सकता है लेकिन मां नहीं,
कहते हैं, मां की ममता को नापने के लिए अगर समुद्र भी सामने रख दिया जाए, तो शायद समुद्र का पानी कम पड़ जाए। मां के लिए उसका बच्चा चाहे कितना भी बड़ा क्यों न हो जाए, वह हमेशा वही मासूम बच्चा रहता है, जिसे उसने अपनी गोद में खिलाया था।
यह कहानी है 65 वर्ष की एक मां की, जो पिछले एक साल से अपने खोए हुए बेटे की तलाश में भटक रही है। उम्र ने शरीर को कमजोर जरूर किया है, लेकिन बेटे को पाने की उम्मीद ने उसके कदमों को आज भी रोकने नहीं दिया।
हाथ में कोरा कागज, जिस पर लिखा है “गुमशुदा”, साथ में गोंद और आंखों में बेटे के लौट आने की उम्मीद—वह मां गांव-गांव, गली-गली और चौक-चौराहे पर अपने बेटे की तस्वीर वाले पोस्टर चिपकाती फिर रही है।
धर्मेंद्र कुमार की रिपोर्ट
    user_Dharmendra Kumar Chaudhari
    Dharmendra Kumar Chaudhari
    Sahar, Bhojpur•
    6 hrs ago
  • विक्रमगंज अनुमंडल अंतर्गत दिनारा के गुनसेज पंचायत में आयोजित हुआ सहयोग शिविर अनुमंडल के दिनारा प्रखंड अंतर्गत गुनसेज पंचायत में मंगलवार को आयोजित सहयोग शिविर में अनुमंडल पदाधिकारी, बिक्रमगंज ने भाग लिया और वहां उपस्थित आवेदकों तथा आमजनों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं, मांगों और आवश्यकताओं की विस्तार से जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने शिविर में आए लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी और विकासात्मक योजनाओं के बारे में सरल भाषा में विस्तृत जानकारी दी और बताया कि इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए क्या पात्रता होनी चाहिए तथा आवेदन की प्रक्रिया क्या है। अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि सरकार का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है, इसलिए सभी पात्र लोग आगे आकर योजनाओं से जुड़ें। उन्होंने शिविर में मौजूद संबंधित पदाधिकारियों और कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि शिविर में प्राप्त आवेदनों और जनसमस्याओं का ससमय और पारदर्शी निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसी भी पात्र लाभुक को अनावश्यक परेशानी न हो और उसे सुगमता से योजना का लाभ मिल सके। उन्होंने अधिकारियों से यह भी कहा कि आम लोगों के साथ संवेदनशील व्यवहार करें और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करें। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी ने आमजनों से अपील की कि वे सरकार की योजनाओं की सही जानकारी प्राप्त करें, पात्रता के अनुसार उनका लाभ उठाएं और यदि किसी प्रकार की कठिनाई या समस्या आती है तो संबंधित पदाधिकारी या कार्यालय से बिना झिझक संपर्क करें। शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों को उनके गांव के समीप ही सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना, पात्र लाभुकों को योजनाओं से जोड़ना और उनकी समस्याओं का मौके पर ही यथासंभव समाधान सुनिश्चित करना रहा। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और उन्होंने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं।
    4
    विक्रमगंज अनुमंडल अंतर्गत दिनारा के गुनसेज पंचायत में आयोजित हुआ सहयोग शिविर 
अनुमंडल के दिनारा प्रखंड अंतर्गत गुनसेज पंचायत में मंगलवार को आयोजित सहयोग शिविर में अनुमंडल पदाधिकारी, बिक्रमगंज ने भाग लिया और वहां उपस्थित आवेदकों तथा आमजनों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं, मांगों और आवश्यकताओं की विस्तार से जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने शिविर में आए लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी और विकासात्मक योजनाओं के बारे में सरल भाषा में विस्तृत जानकारी दी और बताया कि इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए क्या पात्रता होनी चाहिए तथा आवेदन की प्रक्रिया क्या है। अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि सरकार का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है, इसलिए सभी पात्र लोग आगे आकर योजनाओं से जुड़ें। उन्होंने शिविर में मौजूद संबंधित पदाधिकारियों और कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि शिविर में प्राप्त आवेदनों और जनसमस्याओं का ससमय और पारदर्शी निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसी भी पात्र लाभुक को अनावश्यक परेशानी न हो और उसे सुगमता से योजना का लाभ मिल सके। उन्होंने अधिकारियों से यह भी कहा कि आम लोगों के साथ संवेदनशील व्यवहार करें और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करें। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी ने आमजनों से अपील की कि वे सरकार की योजनाओं की सही जानकारी प्राप्त करें, पात्रता के अनुसार उनका लाभ उठाएं और यदि किसी प्रकार की कठिनाई या समस्या आती है तो संबंधित पदाधिकारी या कार्यालय से बिना झिझक संपर्क करें। शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों को उनके गांव के समीप ही सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना, पात्र लाभुकों को योजनाओं से जोड़ना और उनकी समस्याओं का मौके पर ही यथासंभव समाधान सुनिश्चित करना रहा। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और उन्होंने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं।
    user_ANIL KUMAR GIRI
    ANIL KUMAR GIRI
    News Anchor बिक्रमगंज, रोहतास, बिहार•
    6 hrs ago
  • हिमालयन रेसिडेंसियल पब्लिक स्कूल, उमैराबाद में साइबर थाना अरवल की ओर से छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग को लेकर जागरूक किया गया। साइबर अपराध से बचाव को लेकर छात्र-छात्राओं को किया जागरूक उमैराबाद। हिमालयन रेसिडेंसियल पब्लिक स्कूल, उमैराबाद में साइबर थाना अरवल की ओर से छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग को लेकर जागरूक किया गया। कार्यक्रम में साइबर थाना इंस्पेक्टर अरविंद कुमार, सब इंस्पेक्टर रेखा कुमारी, एएसआई राजकुमार एवं समाजसेवी रवि रंजन मौजूद रहे। पुलिस पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों को साइबर ठगी के विभिन्न तरीकों की जानकारी देते हुए इससे बचने के उपाय बताए। उन्होंने कहा कि अनजान नंबर से आने वाले फोन, मैसेज और लिंक से सावधान रहें। किसी भी व्यक्ति के साथ ओटीपी, पासवर्ड, एटीएम या बैंक खाते से संबंधित जानकारी साझा नहीं करें। सोशल मीडिया का उपयोग करते समय भी विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई। पुलिस टीम ने साइबर अपराध का शिकार होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी। अधिकारियों ने विद्यार्थियों से स्वयं जागरूक रहने के साथ अपने परिजनों और आसपास के लोगों को भी साइबर अपराध के प्रति जागरूक करने की अपील की।
    4
    हिमालयन रेसिडेंसियल पब्लिक स्कूल, उमैराबाद में साइबर थाना अरवल की ओर से छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग को लेकर जागरूक किया गया।
साइबर अपराध से बचाव को लेकर छात्र-छात्राओं को किया जागरूक
उमैराबाद। हिमालयन रेसिडेंसियल पब्लिक स्कूल, उमैराबाद में साइबर थाना अरवल की ओर से छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग को लेकर जागरूक किया गया। कार्यक्रम में साइबर थाना इंस्पेक्टर अरविंद कुमार, सब इंस्पेक्टर रेखा कुमारी, एएसआई राजकुमार एवं समाजसेवी रवि रंजन मौजूद रहे।
पुलिस पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों को साइबर ठगी के विभिन्न तरीकों की जानकारी देते हुए इससे बचने के उपाय बताए। उन्होंने कहा कि अनजान नंबर से आने वाले फोन, मैसेज और लिंक से सावधान रहें। किसी भी व्यक्ति के साथ ओटीपी, पासवर्ड, एटीएम या बैंक खाते से संबंधित जानकारी साझा नहीं करें। सोशल मीडिया का उपयोग करते समय भी विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई।
पुलिस टीम ने साइबर अपराध का शिकार होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी। अधिकारियों ने विद्यार्थियों से स्वयं जागरूक रहने के साथ अपने परिजनों और आसपास के लोगों को भी साइबर अपराध के प्रति जागरूक करने की अपील की।
    user_Pritam kumar
    Pritam kumar
    अरवल, अरवल, बिहार•
    13 hrs ago
  • मैं सिर्फ बिहार की राजनीति करना चाहता हूं... उसे टुकड़ों मैं सिर्फ बिहार की राजनीति करना चाहता हूं... उसे टुकड़ों में नहीं बांटना चाहता।
    1
    मैं सिर्फ बिहार की राजनीति करना चाहता हूं... उसे टुकड़ों 
मैं सिर्फ बिहार की राजनीति करना चाहता हूं... उसे टुकड़ों में नहीं बांटना चाहता।
    user_Saroj kumar ,(pk)
    Saroj kumar ,(pk)
    Local News Reporter जगदीशपुर, भोजपुर, बिहार•
    7 hrs ago
  • जगदीशपुर प्रखंड क्षेत्र में महिलाओं ने तीज व्रत के अवसर पर क्या कुछ किया देखें -
    1
    जगदीशपुर प्रखंड क्षेत्र में महिलाओं ने तीज व्रत के अवसर पर क्या कुछ किया देखें -
    user_नितीश भारद्वाज
    नितीश भारद्वाज
    जगदीशपुर, भोजपुर, बिहार•
    8 hrs ago
  • जगदीशपुर प्रखंड क्षेत्र के महिलाओं ने किया तीज व्रत देखें -
    1
    जगदीशपुर प्रखंड क्षेत्र के महिलाओं ने किया तीज व्रत देखें -
    user_नितीश भारद्वाज
    नितीश भारद्वाज
    जगदीशपुर, भोजपुर, बिहार•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.