अमेठी के एग्रो डीलर्स ने पीएम को भेजा ज्ञापन, व्यापारियों की समस्याओं के समाधान की उठाई मांग अमेठी जनपद में एग्रो इनपुट डीलर्स एसोसिएशन (AIDA) की जिला इकाई ने व्यापारियों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर बड़ा कदम उठाया है। संगठन ने जिलाधिकारी के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री Narendra Modi को संबोधित ज्ञापन सौंपकर कृषि आदान (खाद, बीज और कीटनाशक) कारोबार से जुड़े खुदरा विक्रेताओं की समस्याओं के समाधान की मांग की। जिला अध्यक्ष विजय कुमार शुक्ल के नेतृत्व में सौंपे गए इस ज्ञापन में कहा गया कि वर्तमान व्यवस्था में छोटे व्यापारियों को कई तरह की आर्थिक और तकनीकी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे उनका व्यवसाय प्रभावित हो रहा है। एसोसिएशन ने प्रमुख रूप से उर्वरकों की डोर-स्टेप डिलीवरी सुनिश्चित करने की मांग उठाई। उनका कहना है कि यूरिया, डीएपी, एनपीके और एमओपी जैसे उर्वरकों के परिवहन का भार खुदरा विक्रेताओं पर पड़ रहा है, जिससे आर्थिक दबाव बढ़ रहा है। इसके साथ ही डीलर मार्जिन में बढ़ोतरी की मांग भी प्रमुख रूप से रखी गई। व्यापारियों का कहना है कि बढ़ती महंगाई, किराया और बिजली खर्च के बावजूद मार्जिन वर्षों से स्थिर है, जिसे तत्काल बढ़ाना जरूरी है। कीटनाशक दवाओं की गुणवत्ता को लेकर भी एसोसिएशन ने अहम मुद्दा उठाया। उन्होंने मांग की कि यदि किसी उत्पाद का नमूना फेल होता है तो केवल खुदरा विक्रेता को जिम्मेदार न ठहराया जाए, बल्कि निर्माता कंपनियों की जवाबदेही तय की जाए। इसके अलावा ‘साथी पोर्टल’ की जटिल प्रक्रिया को छोटे बीज विक्रेताओं के लिए सरल बनाने या इसकी अनिवार्यता समाप्त करने की मांग भी रखी गई, ताकि व्यापार करना आसान हो सके। इस दौरान जिला महामंत्री राम किशोर त्रिवेदी, उपाध्यक्ष राम किंकर त्रिपाठी, गौरव सिंह, सूबेदार सिंह और कोषाध्यक्ष यतेंद्र प्रताप त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।
अमेठी के एग्रो डीलर्स ने पीएम को भेजा ज्ञापन, व्यापारियों की समस्याओं के समाधान की उठाई मांग अमेठी जनपद में एग्रो इनपुट डीलर्स एसोसिएशन (AIDA) की जिला इकाई ने व्यापारियों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर बड़ा कदम उठाया है। संगठन ने जिलाधिकारी के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री Narendra Modi को संबोधित ज्ञापन सौंपकर कृषि आदान (खाद, बीज और कीटनाशक) कारोबार से जुड़े खुदरा विक्रेताओं की समस्याओं के समाधान की मांग की। जिला अध्यक्ष विजय कुमार शुक्ल के नेतृत्व में सौंपे गए इस ज्ञापन में कहा गया कि वर्तमान व्यवस्था में छोटे व्यापारियों को कई तरह की
आर्थिक और तकनीकी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे उनका व्यवसाय प्रभावित हो रहा है। एसोसिएशन ने प्रमुख रूप से उर्वरकों की डोर-स्टेप डिलीवरी सुनिश्चित करने की मांग उठाई। उनका कहना है कि यूरिया, डीएपी, एनपीके और एमओपी जैसे उर्वरकों के परिवहन का भार खुदरा विक्रेताओं पर पड़ रहा है, जिससे आर्थिक दबाव बढ़ रहा है। इसके साथ ही डीलर मार्जिन में बढ़ोतरी की मांग भी प्रमुख रूप से रखी गई। व्यापारियों का कहना है कि बढ़ती महंगाई, किराया और बिजली खर्च के बावजूद मार्जिन वर्षों से स्थिर है, जिसे तत्काल बढ़ाना जरूरी है। कीटनाशक दवाओं की
गुणवत्ता को लेकर भी एसोसिएशन ने अहम मुद्दा उठाया। उन्होंने मांग की कि यदि किसी उत्पाद का नमूना फेल होता है तो केवल खुदरा विक्रेता को जिम्मेदार न ठहराया जाए, बल्कि निर्माता कंपनियों की जवाबदेही तय की जाए। इसके अलावा ‘साथी पोर्टल’ की जटिल प्रक्रिया को छोटे बीज विक्रेताओं के लिए सरल बनाने या इसकी अनिवार्यता समाप्त करने की मांग भी रखी गई, ताकि व्यापार करना आसान हो सके। इस दौरान जिला महामंत्री राम किशोर त्रिवेदी, उपाध्यक्ष राम किंकर त्रिपाठी, गौरव सिंह, सूबेदार सिंह और कोषाध्यक्ष यतेंद्र प्रताप त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।
- अमेठी जिले में एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है, जहां तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर गहरे नाले में पलट गई। हादसे में वाहन में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना मोहनगंज थाना क्षेत्र के अलाईपुर चौराहे के पास की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, पिकअप रायबरेली से जगदीशपुर की ओर जा रही थी, तभी अचानक चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और वाहन सड़क किनारे बने नाले में जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुट गए। आरोप है कि घटना के काफी देर बाद तक न तो एम्बुलेंस पहुंची और न ही पुलिस, जिससे राहत कार्य में देरी हुई। स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से घायलों को नाले से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।4
- प्रतापगढ़। पुलिस व बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, मुठभेड़ में एक बदमाश को लगी गोली, दूसरा फरार, तमंचा, कारतूस, बाइक व गोवध का सामान बरामद, घायल बदमाश सुलेमान कंधई थाने का बदमाश है, पुलिस ने घायल बदमाश को हॉस्पिटल में कराया भर्ती, अंतू पुलिस से चमरौंधा पुल के पास हुई मुठभेड़,1
- थाना मानिकपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम ककरहा मिरिया में 01 युवती की हत्या के संबंध में पंजीकृत अभियोग का सफल अनावरण करते हुए पुलिस द्वारा 01 नाबालिग को अभिरक्षा में लेकर की जा रही अग्रिम विधिक कार्यवाही के संबंध में-अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनन्दन राय ने क्या कहा देखें।1
- जनपद रायबरेली अंतर्गत थाना डीह क्षेत्र के ग्राम बरगदाही में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब शिवशंकर मिश्रा के घर में गैस सिलेंडर लीक होने से अचानक भीषण आग लग गई। इस हृदयविदारक घटना में एक ही परिवार के 8 सदस्यों सहित कुल 9 लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस बल ने देवदूत बनकर मौके पर मोर्चा संभाला और सभी घायलों को तत्काल CHC डीह पहुँचाया, जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रायबरेली रेफर कर दिया गया है। मौके पर SDM, तहसीलदार और CMO सहित भारी पुलिस बल तैनात है। पुलिस ने साहस दिखाते हुए लीकेज सिलेंडर को बाहर निकाला और आग पर काबू पाया। फिलहाल मौके पर शांति कायम है।, मौके पर एडीएम एफ आर अमृता सिंह और एसडीएम सलवान व सदर तहसील के कई अधिकारी मौके पर मौजूद1
- Post by RAMA SHANKAR SHUKLA1
- उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है, जहां अज्ञात चोरों ने एक डॉक्टर के घर में सेंध लगाकर लाखों रुपये का सामान पार कर दिया। बताया जा रहा है कि चोर देर रात दीवार काटकर घर में घुसे और अलमारी तोड़कर नकदी व जेवरात सहित कीमती सामान लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही मामले के खुलासे का आश्वासन दिया गया है।1
- अमेठी कोतवाली क्षेत्र के मोचवा मजरे सराय हीरमति में रविवार की शाम दलित बस्ती में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। इस आग में करीब एक दर्जन परिवारों की गृहस्थी जलकर राख हो गई । वही आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है, आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। देखते ही देखते घरों में रखा राशन, कपड़े, बर्तन और रोजमर्रा का पूरा सामान जलकर खाक हो गया। इतना ही नहीं, आग में दो मवेशी भी चपेट में आ गए, जिससे पीड़ित परिवारों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। आगजनी के बाद से पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। छोटे-छोटे बच्चे और महिलाएं बिना छत के इस भीषण गर्मी में पेड़ों के नीचे रात गुजारने को मजबूर हैं। पीड़ित दलित परिवारों का आरोप है कि घटना के बाद से अभी तक उन्हें जिला प्रशासन द्वारा कोई मदद मौके पर नहीं मिली है। उन्होंने योगी आदित्यनाथ से मांग की है कि जल्द से जल्द रहने और खाने की समुचित व्यवस्था कराई जाए। वहीं आगजनी की घटना की सूचना पर आज सोमवार की सुबह पूर्व प्रमुख भाजपा नेता अमरेंद्र सिंह पिंटू ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और साथ ही सभी पीड़ित परिवारों को राहत के तौर पर राशन किट का वितरण किया। भाजपा नेता अमरेंद्र सिंह पिंटू ने अमेठी के सक्षम जनप्रतिनिधियों सहित लोगों से पीड़ित परिवारों की मदद के लिए आगे आने की अपील की है।1
- अमेठी कोतवाली क्षेत्र के मोचवा मजरे सराय हीरमति में रविवार की शाम दलित बस्ती में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। इस आग में करीब एक दर्जन परिवारों की गृहस्थी जलकर राख हो गई । वही आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है, आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। देखते ही देखते घरों में रखा राशन, कपड़े, बर्तन और रोजमर्रा का पूरा सामान जलकर खाक हो गया। इतना ही नहीं, आग में दो मवेशी भी चपेट में आ गए, जिससे पीड़ित परिवारों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। आगजनी के बाद से पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। छोटे-छोटे बच्चे और महिलाएं बिना छत के इस भीषण गर्मी में पेड़ों के नीचे रात गुजारने को मजबूर हैं। पीड़ित दलित परिवारों का आरोप है कि घटना के बाद से अभी तक उन्हें जिला प्रशासन द्वारा कोई मदद मौके पर नहीं मिली है। उन्होंने योगी आदित्यनाथ से मांग की है कि जल्द से जल्द रहने और खाने की समुचित व्यवस्था कराई जाए। वहीं आगजनी की घटना की सूचना पर आज सोमवार की सुबह पूर्व प्रमुख भाजपा नेता अमरेंद्र सिंह पिंटू ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और साथ ही सभी पीड़ित परिवारों को राहत के तौर पर राशन किट का वितरण किया। भाजपा नेता अमरेंद्र सिंह पिंटू ने अमेठी के सक्षम जनप्रतिनिधियों सहित लोगों से पीड़ित परिवारों की मदद के लिए आगे आने की अपील की है।1
- प्रतापगढ़। स्मार्ट मीटर के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, बिजली विभाग के ऑफिस का घेराव कर किया हंगामा, बिजली विभाग के खिलाफ महिलाओं व पुरुषों ने की नारेबाजी, भंगवा, कादीपुर, पूर्वी सहोदरपुर के ग्रामीणों ने की शिकायत, स्मार्ट मीटर से हो रही समस्याओं को गिनाया, बिजली विभाग के आश्वासन पर शांत हुए ग्रामीण, ग्रामीणों ने मामले की शिकायत डीएम से की, शहर के भंगवा चुंगी स्थित कार्यालय पर किया प्रदर्शन,4